logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में विजय उत्सव आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मैहर:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी, मैहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए इस जीत को पार्टी के संघर्ष, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। यह जीत साबित करती है कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे। विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_NEWS 2 INDIA (NTI)
NEWS 2 INDIA (NTI)
Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैहर में विजय उत्सव आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मैहर:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी, मैहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए इस जीत को पार्टी के संघर्ष, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। यह जीत साबित करती है कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे। विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दतिया की जीत पर मैहर में कांग्रेस का विजय उत्सव घंटाघर चौक पर आतिशबाजी मिठाई बांटकर मनाई खुशी आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मैहर:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी,मैहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर विजय उत्सव मनाया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए इस जीत को पार्टी के संघर्ष, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है।यह जीत साबित करती है कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे।विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    दतिया की जीत पर मैहर में कांग्रेस का विजय उत्सव घंटाघर चौक पर आतिशबाजी मिठाई बांटकर मनाई खुशी
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
मैहर:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी,मैहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर विजय उत्सव मनाया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए इस जीत को पार्टी के संघर्ष, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है।यह जीत साबित करती है कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे।विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चौबेपुर में बिजली के खंभे में उतरे करंट से 60 वर्षीय महिला की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी
    1
    चौबेपुर  में बिजली के खंभे में उतरे करंट से 60 वर्षीय महिला की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। *श्रावण मास के दृष्टिगत थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत शिवद्वार मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। *
    1
    पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। 
*श्रावण मास के दृष्टिगत थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत शिवद्वार मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। *
    user_HAQIQAT KI JUNG NEWS
    HAQIQAT KI JUNG NEWS
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूला वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए।
    1
    महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूला 
वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए।
    user_राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
    राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार
    Journalist सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, सिगरा थाना प्रभारी ने रंगे हाथों पकड़ा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी:बाबा विश्वनाथ धाम में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सिगरा थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति को ₹4000 लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सिगरा थाना प्रभारी एक युवक और महिला से पूछताछ करते दिख रहे हैं। युवक के मोबाइल में ₹4000 के UPI पेमेंट का Success स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया। पूछताछ के दौरान थाना प्रभारी ने कहा, 4 हजार रुपए लेने का क्या मतलब था और महिला श्रद्धालु से कहा madam मैं आपको दर्शन करवा रहा हूँ आप परेशान ना होइए, आप कहाँ से हो?जिस पर महिला ने बताया कि वो मैसूर से आई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रद्धालुओं को वीआईपी/शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी भी दलाल को पैसे न दें। बाबा के दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है।
    1
    काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, सिगरा थाना प्रभारी ने रंगे हाथों पकड़ा
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी:बाबा विश्वनाथ धाम में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सिगरा थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति को ₹4000 लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सिगरा थाना प्रभारी एक युवक और महिला से पूछताछ करते दिख रहे हैं। युवक के मोबाइल में ₹4000 के UPI पेमेंट का Success स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया। पूछताछ के दौरान थाना प्रभारी ने कहा, 4 हजार रुपए लेने का क्या मतलब था और महिला श्रद्धालु से कहा madam मैं आपको दर्शन करवा रहा हूँ आप
परेशान ना होइए, आप कहाँ से हो?जिस पर महिला ने बताया कि वो मैसूर से आई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रद्धालुओं को वीआईपी/शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी भी दलाल को पैसे न दें। बाबा के दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनसेवा व जन समस्याओं का समाधान सर्वोपरि-केशव प्रसाद मौर्य आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ:विधानभवन सत्र से पहले उप मुख्यमंत्री ने 7 कालिदास मार्ग पर सुनी जनता की फरियाद 03 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए जनसेवा व जन समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है।विधान भवन में तृतीय सत्र-2026 में सदन की कार्यवाही में शामिल होने से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट की और उनकी समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत सामाजिक एवं स्थानीय समस्याएं रखीं।केशव मौर्य ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं और संबंधित विभागों तथा जनपदों के अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंनेअधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुंचे,इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ काम करें।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि "जनता दर्शन केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं,बल्कि शासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद का सशक्त मंच है।प्रदेश सरकार ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ जनकल्याण और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
    1
    जनसेवा व जन समस्याओं का समाधान सर्वोपरि-केशव प्रसाद मौर्य
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
लखनऊ:विधानभवन सत्र से पहले उप मुख्यमंत्री ने 7 कालिदास मार्ग पर सुनी जनता की फरियाद 03 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए जनसेवा व जन समस्याओं का समाधान सर्वोपरि है।विधान भवन में तृतीय सत्र-2026 में सदन की कार्यवाही में शामिल होने से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग,
लखनऊ पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट की और उनकी समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत सामाजिक एवं स्थानीय समस्याएं रखीं।केशव मौर्य ने सभी की बातें ध्यान से सुनीं और संबंधित विभागों तथा जनपदों के अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंनेअधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसामान्य की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सुगमता से पहुंचे,इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ काम करें।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि "जनता दर्शन केवल समस्याएं सुनने का माध्यम नहीं,बल्कि शासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद का सशक्त मंच है।प्रदेश सरकार ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ जनकल्याण और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महमदपुर जमालपुर में लटकते 11 हजार वोल्ट के तारों से ख़तरा, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया विकास खंड क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव में आबादी और ग्रामीणों के मकानों के ऊपर से गुजरी 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। जर्जर और झूलते लोहे के तारों से हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों की उपेक्षा से आक्रोषित ग्रामीणों ने गांव में ही एकत्रित होकर बिजली निगम के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द तार हटाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से इस खतरनाक लाइन को हटाने की गुहार लगा रहे हैं। शिकायत करने पर हर बार अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन मिलता है कि तारों को कस दिया जाएगा या बदल दिया जाएगा, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। वर्तमान में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि 11 हजार वोल्ट के तार काफी नीचे लटक आए हैं, जिससे छतों पर जाने वाले लोगों और बच्चों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन और बिजली विभाग ने जल्द से जल्द इन हाई-वोल्टेज तारों को यहां से स्थानांतरित नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामजस यादव, रामसेवक,सौरभ, अशोक, बंशु,सुदामा, केवली देवी, निर्मला, आशा,शारदा, बिंदु, त्रिभुवन, राहुल, राजाराम समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    महमदपुर जमालपुर में लटकते 11 हजार वोल्ट के तारों से ख़तरा, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया विकास खंड  क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव में आबादी और ग्रामीणों के मकानों के ऊपर से गुजरी 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। जर्जर और झूलते लोहे के तारों से हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों की उपेक्षा से आक्रोषित ग्रामीणों ने गांव में ही एकत्रित होकर बिजली निगम के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द तार हटाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से इस खतरनाक लाइन को हटाने की गुहार लगा रहे हैं। शिकायत करने पर हर बार अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन मिलता है कि तारों को कस दिया जाएगा या बदल दिया जाएगा, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। वर्तमान में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि 11 हजार वोल्ट के तार काफी नीचे लटक आए हैं, जिससे छतों पर जाने वाले लोगों और बच्चों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन और बिजली विभाग ने जल्द से जल्द इन हाई-वोल्टेज तारों को यहां से स्थानांतरित नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी।
इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामजस यादव, रामसेवक,सौरभ, अशोक, बंशु,सुदामा, केवली देवी, निर्मला, आशा,शारदा, बिंदु, त्रिभुवन, राहुल, राजाराम समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रसव के बाद महिला की मौत, NH-29 पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन; 2 घंटे से जाम वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव स्थित रुस्तमपुर में अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम में 22 वर्षीय कंचन कुमारी की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई और बाद में परिजनों ने शव को NH-29 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को कंचन कुमारी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें रुस्तमपुर के चौधरी नगर स्थित अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति मिथिलेश कुमार की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टर महेंद्र यादव, एक झोलाछाप डॉक्टर तथा एक नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और NH-29 पूरी तरह से बाधित है। स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने के प्रयास जारी हैं। बाइट -- विनय द्विवेदी एसीपी सारनाथ बाइट--मृतका के के पति मिथिलेश कुमार
    2
    प्रसव के बाद महिला की मौत, NH-29 पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन; 2 घंटे से जाम
वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव स्थित रुस्तमपुर में अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम में 22 वर्षीय कंचन कुमारी की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई और बाद में परिजनों ने शव को NH-29 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है।
बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को कंचन कुमारी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें रुस्तमपुर के चौधरी नगर स्थित अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतका के पति मिथिलेश कुमार की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टर महेंद्र यादव, एक झोलाछाप डॉक्टर तथा एक नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।
फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और NH-29 पूरी तरह से बाधित है। स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने के प्रयास जारी हैं।
बाइट -- विनय द्विवेदी एसीपी सारनाथ 
बाइट--मृतका के के पति मिथिलेश कुमार
    user_Deepak Sahani
    Deepak Sahani
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.