logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामगंजमंडी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रामगंजमंडी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चरण पूजन एवं शस्त्र पूजन से हुई, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बन गया।इस दौरान विभिन्न कीर्तन और भजन मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ब्राह्मण समाज द्वारा इन मंडलियों का सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए विदा ली।

17 hrs ago
user_Shakir  Khan
Shakir Khan
रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
17 hrs ago
79579cda-df10-42e7-a0f3-37e61f92963c

रामगंजमंडी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रामगंजमंडी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चरण पूजन एवं शस्त्र पूजन से हुई, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बन गया।इस दौरान विभिन्न कीर्तन और भजन मंडलियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ब्राह्मण समाज द्वारा इन मंडलियों का सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए विदा ली।

More news from Kota and nearby areas
  • Post by Shyam pokra
    1
    Post by Shyam pokra
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Ramganj Mandi, Kota•
    47 min ago
  • शाकिर खान रामगंजमंडी मारुति नगर वार्ड नंबर 4 राज नगर में स्थित कुएं की जल्दी ही सफाई होगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने बताया कि पिछले दिनों को एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री मदन जी दिलावर को वहां की महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुएं की बाउंड्री टूटी होने की ओर कुआं गंदगी से भरा होने से संबंधित समस्याएं बताई थी इस पर श्री दिलावर ने कुएं का मौका निरीक्षण किया और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल को सफाई करवा कर कुएं की बाउंड्री वॉल कराकर कुएं का ढक्कन करवाने के निर्देश दिए आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अभियंता हिमांशु अग्रवाल ने पार्षद वीरेंद्र सिंह भाजपा नगर महामंत्री विशाल जैन भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पाटीदार विजय मीणा निखिल सुमन विजय प्रजापत के साथ कुएं का मौका देखा और जल्दी ही कुएं की सफाई करवा कर कुएं के चारों ओर बाउंड्री करवाने का आश्वासन दिया । बाउंड्री होने के बाद कुएं का ढकान भी होगा ताकि कोई भी व्यक्ति कुएं में कचरा नहीं डाले कुएं की सफाई होने से आने वाले गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से निजात मिलेगी और पानी की किल्लत से भी राहत मिलेगी।
    1
    शाकिर खान 
रामगंजमंडी मारुति नगर  वार्ड नंबर 4 राज नगर में स्थित कुएं की जल्दी ही सफाई होगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने बताया कि पिछले दिनों को एक कार्यक्रम के दौरान  क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री मदन जी दिलावर को वहां की महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुएं की बाउंड्री टूटी होने की ओर कुआं गंदगी से भरा होने से संबंधित समस्याएं बताई थी इस पर श्री दिलावर ने कुएं का मौका निरीक्षण किया और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल को सफाई करवा कर कुएं की बाउंड्री वॉल कराकर कुएं का ढक्कन करवाने के निर्देश दिए आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अभियंता हिमांशु अग्रवाल ने पार्षद वीरेंद्र सिंह भाजपा नगर महामंत्री विशाल जैन  भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पाटीदार विजय मीणा निखिल सुमन विजय प्रजापत के साथ कुएं का मौका देखा और जल्दी ही कुएं की सफाई करवा कर कुएं के चारों ओर बाउंड्री करवाने का आश्वासन दिया । बाउंड्री होने के बाद कुएं का ढकान भी होगा ताकि कोई भी व्यक्ति कुएं में कचरा नहीं डाले कुएं की सफाई होने से आने वाले गर्मी के  दिनों में पानी की समस्या से निजात मिलेगी और पानी की किल्लत से भी राहत मिलेगी।
    user_Shakir  Khan
    Shakir Khan
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • रायपुर तहसील क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसान इन दिनों प्याज की फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं। अनुकूल मौसम और किसानों की कड़ी मेहनत के चलते फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय किसानों के अनुसार प्याज की खेती लगभग 5 से 6 महीने में तैयार होती है। नवंबर माह में नर्सरी तैयार की जाती है और जनवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाई की जाती है। इसके बाद नियमित देखभाल और करीब छह बार सिंचाई के बाद फसल तैयार होने की स्थिति में पहुंचती है। किसानों का कहना है कि इस बार एक बीघा जमीन में लगभग 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। अच्छी पैदावार से किसानों को मुनाफे की उम्मीद है, लेकिन बाजार भाव को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। खेजरपुर निवासी धापू बाई दांगी का कहना है कि हर साल मेहनत के बावजूद उचित दाम नहीं मिलने से निराशा हाथ लगती है। इस बार फसल अच्छी है और मौसम ने भी साथ दिया है, इसलिए किसानों को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन कभी रोग, कभी प्राकृतिक आपदा और कभी बाजार में कम दाम मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। यदि समय पर अच्छे भाव मिल जाएं तो किसान तुरंत फसल बेचने को तैयार रहते हैं, अन्यथा भंडारण कर बेहतर कीमत का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्याज के लिए स्थिर बाजार व्यवस्था और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।
    2
    रायपुर तहसील क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसान इन दिनों प्याज की फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं। अनुकूल मौसम और किसानों की कड़ी मेहनत के चलते फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है।
स्थानीय किसानों के अनुसार प्याज की खेती लगभग 5 से 6 महीने में तैयार होती है। नवंबर माह में नर्सरी तैयार की जाती है और जनवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाई की जाती है। इसके बाद नियमित देखभाल और करीब छह बार सिंचाई के बाद फसल तैयार होने की स्थिति में पहुंचती है।
किसानों का कहना है कि इस बार एक बीघा जमीन में लगभग 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। अच्छी पैदावार से किसानों को मुनाफे की उम्मीद है, लेकिन बाजार भाव को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है।
खेजरपुर निवासी धापू बाई दांगी का कहना है कि हर साल मेहनत के बावजूद उचित दाम नहीं मिलने से निराशा हाथ लगती है। इस बार फसल अच्छी है और मौसम ने भी साथ दिया है, इसलिए किसानों को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है।
किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन कभी रोग, कभी प्राकृतिक आपदा और कभी बाजार में कम दाम मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। यदि समय पर अच्छे भाव मिल जाएं तो किसान तुरंत फसल बेचने को तैयार रहते हैं, अन्यथा भंडारण कर बेहतर कीमत का इंतजार करना पड़ता है।
किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्याज के लिए स्थिर बाजार व्यवस्था और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर (फायर) मनीष मिश्रा ने आग के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार की आग को किस तरीके से नियंत्रित किया जाना चाहिए। वहीं इंस्पेक्टर (फायर) हरी कुमार ने व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी और आग बुझाने की प्रक्रिया को समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन उप कमांडेंट (अग्नि) श्री एस. वी. रेड्डी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
    3
    कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर (फायर) मनीष मिश्रा ने आग के विभिन्न प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार की आग को किस तरीके से नियंत्रित किया जाना चाहिए। वहीं इंस्पेक्टर (फायर) हरी कुमार ने व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी और आग बुझाने की प्रक्रिया को समझाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन उप कमांडेंट (अग्नि) श्री एस. वी. रेड्डी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट गांधीसागर जलाशय में अवैध शिकार: 3 आरोपी गिरफ्तार, करंट से मगरमच्छ की मौत* मंदसौर के गांधीसागर जलाशय (संजीत क्षेत्र) में बिजली का करंट फैलाकर मछलियों का अवैध शिकार करने वाले पश्चिम बंगाल के तीन आरोपियों को पुलिस और वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शिकार में प्रयुक्त बैटरी और बिजली के तार बरामद किए गए हैं। इस अवैध गतिविधि के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मगरमच्छ की भी मृत्यु हो गई, जिसका पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रशासन ने आरोपियों पर मत्स्य और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही शुरू कर दी है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
    1
    मंदसौर ब्रेकिंग 
रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट 
गांधीसागर जलाशय में अवैध शिकार: 3 आरोपी गिरफ्तार, करंट से मगरमच्छ की मौत*
मंदसौर के गांधीसागर जलाशय (संजीत क्षेत्र) में बिजली का करंट फैलाकर मछलियों का अवैध शिकार करने वाले पश्चिम बंगाल के तीन आरोपियों को पुलिस और वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शिकार में प्रयुक्त बैटरी और बिजली के तार बरामद किए गए हैं। इस अवैध गतिविधि के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मगरमच्छ की भी मृत्यु हो गई, जिसका पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रशासन ने आरोपियों पर मत्स्य और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही शुरू कर दी है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बालोतरा: पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से पहले भीषण आग: कल पीएम नरेंद्र मोदी को करना है उद्घाटन...
    1
    बालोतरा: पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से पहले भीषण आग: कल पीएम नरेंद्र मोदी को करना है उद्घाटन...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    58 min ago
  • रावतभाटा परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में वर्षों से लगे मधुमक्खियों के छत्तों से कॉलोनीवासी परेशान थे। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व पार्षद मनीष गिरी ने नगर पालिका रावतभाटा एवं परमाणु बिजलीघर के सिविल विभाग से समाधान की मांग उठाई। इस पर परमाणु बिजलीघर के सिविल विभाग ने समाधान खोजते हुए बताया कि ऊंचाई पर लगे छत्तों को सुरक्षित हटाने के लिए मैन लिफ्टर मशीन की आवश्यकता होगी। इस संबंध में सिविल विभाग के अधिकारियों ने मनीष गिरी से सहयोग मांगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मनीष गिरी ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर से कॉलोनी में मैन लिफ्टर मशीन भेजने का अनुरोध किया। इसके बाद नगर पालिका द्वारा उपलब्ध करवाई गई मैन लिफ्टर मशीन की सहायता से सिविल विभाग के कर्मचारियों ने कॉलोनी परिसर के विभिन्न स्थानों से मधुमक्खी के छत्तों को सुरक्षित रूप से हटाया। अभियान के दौरान मनीष गिरी ने लाउडस्पीकर के माध्यम से कॉलोनीवासियों को सतर्क रहने की सूचना दी। छत्ते हटाने का कार्य देर रात करीब 12:30 बजे तक जारी रहा। इस कार्य में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, पूर्व पालिका चेयरमैन राजकुमार वाधवा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर, पूर्व पार्षद मनीष गिरी, डॉ. तन्वी शर्मा, सिविल विभाग से देव तिवारी एवं इलेक्ट्रिकल विभाग का विशेष सहयोग रहा। कॉलोनीवासियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    3
    रावतभाटा परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में वर्षों से लगे मधुमक्खियों के छत्तों से कॉलोनीवासी परेशान थे। 
आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व पार्षद मनीष गिरी ने नगर पालिका रावतभाटा एवं परमाणु बिजलीघर के सिविल विभाग से समाधान की मांग उठाई।
इस पर परमाणु बिजलीघर के सिविल विभाग ने समाधान खोजते हुए बताया कि ऊंचाई पर लगे छत्तों को सुरक्षित हटाने के लिए मैन लिफ्टर मशीन की आवश्यकता होगी।
इस संबंध में सिविल विभाग के अधिकारियों ने मनीष गिरी से सहयोग मांगा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मनीष गिरी ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर से कॉलोनी में मैन लिफ्टर मशीन भेजने का अनुरोध किया। 
इसके बाद नगर पालिका द्वारा उपलब्ध करवाई गई मैन लिफ्टर मशीन की सहायता से सिविल विभाग के कर्मचारियों ने कॉलोनी परिसर के विभिन्न स्थानों से मधुमक्खी के छत्तों को सुरक्षित रूप से हटाया।
अभियान के दौरान मनीष गिरी ने लाउडस्पीकर के माध्यम से कॉलोनीवासियों को सतर्क रहने की सूचना दी। छत्ते हटाने का कार्य देर रात करीब 12:30 बजे तक जारी रहा।
इस कार्य में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, पूर्व पालिका चेयरमैन राजकुमार वाधवा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर, पूर्व पार्षद मनीष गिरी, डॉ. तन्वी शर्मा, सिविल विभाग से देव तिवारी एवं इलेक्ट्रिकल विभाग का विशेष सहयोग रहा। कॉलोनीवासियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.