उभांव थाने पर नवनिर्मित पुलिस बैरक का एसपी ने किया लोकार्पण, महावीरी झंडा जुलूस बिल्थरारोड, बलिया। उभांव थाना परिसर में नवनिर्मित पुलिस बैरक का रविवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पूजन-अर्चन के बाद नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इससे पूर्व एएसपी, सीओ एवं इंस्पेक्टर उभांव ने पुलिस अधीक्षक को बुके भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाल में संपन्न हुए त्योहार जनता के सहयोग से सकुशल संपन्न हुए हैं। आगामी 22 सितंबर को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को भी शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की उन्होंने लोगों से अपील की।एसपी ने पिछले वर्ष दुर्गापूजा के दौरान तत्कालीन थानाध्यक्ष के साथ हुए कुछ विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि आपसी विवादों को आपस में बातचीत कर सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने शेर के माध्यम से समझाते हुए कहा— “दुश्मनी करो जिसमें गुंजाइश हो. फिर मिले तो शर्मिंदा न हो”। उन्होंने लोगों से शराफत और कानून के दायरे में रहकर जीवन जीने की अपील की।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सोशल मीडिया का है। छोटी-सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। कानून काफी कठोर हो गया है, इसलिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने इंस्पेक्टर उभांव को सोशल मीडिया ग्रुप चलाने वालों पर भी नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने क्षेत्र में होने वालीघटनाओं पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कैमरों की मदद से अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ घटनाओं की निगरानी और जांच में भी काफी मदद मिलती है। एसपी पुलिस भर्ती और पुलिस विभाग को मिल रही सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री जी को बधाई दी।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला, सीओ रसड़ा रजनीश कुमार यादव, इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक, चौकी इंचार्ज सीयर नीरज यादव, सब इंस्पेक्टर सुबास यादव, सब इंस्पेक्टर सुमित त्रिपाठी,सब इंस्पेक्टर किरण यादव सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वहीं ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह, सभासद राममनोहर गांधी, सभासद निलेश दीपू, मानस मंदिर महावीरी झंडा समिति अध्यक्ष प्रवीण चौबे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, सभासद अमित जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, सतीश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उभांव थाने पर नवनिर्मित पुलिस बैरक का एसपी ने किया लोकार्पण, महावीरी झंडा जुलूस बिल्थरारोड, बलिया। उभांव थाना परिसर में नवनिर्मित पुलिस बैरक का रविवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पूजन-अर्चन के बाद नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इससे पूर्व एएसपी, सीओ एवं इंस्पेक्टर उभांव ने पुलिस अधीक्षक को बुके भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाल में संपन्न हुए त्योहार जनता के सहयोग से सकुशल संपन्न हुए हैं। आगामी 22 सितंबर को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को भी शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की उन्होंने लोगों से अपील की।एसपी ने पिछले वर्ष दुर्गापूजा के दौरान तत्कालीन थानाध्यक्ष के साथ हुए कुछ विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि आपसी विवादों को आपस में बातचीत कर सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने शेर के माध्यम से समझाते हुए कहा— “दुश्मनी करो जिसमें गुंजाइश हो. फिर मिले तो शर्मिंदा न हो”। उन्होंने लोगों से शराफत और कानून के दायरे में रहकर जीवन जीने की अपील की।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सोशल मीडिया का है। छोटी-सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। कानून काफी कठोर हो गया है, इसलिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने इंस्पेक्टर उभांव को सोशल मीडिया ग्रुप चलाने वालों पर भी नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने क्षेत्र में होने वालीघटनाओं पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कैमरों की मदद से अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ घटनाओं की निगरानी और जांच में भी काफी मदद मिलती है। एसपी पुलिस भर्ती और पुलिस विभाग को मिल रही सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री जी को बधाई दी।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला, सीओ रसड़ा रजनीश कुमार यादव, इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक, चौकी इंचार्ज सीयर नीरज यादव, सब इंस्पेक्टर सुबास यादव, सब इंस्पेक्टर सुमित त्रिपाठी,सब इंस्पेक्टर किरण यादव सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वहीं ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह, सभासद राममनोहर गांधी, सभासद निलेश दीपू, मानस मंदिर महावीरी झंडा समिति अध्यक्ष प्रवीण चौबे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, सभासद अमित जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, सतीश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- बाढ़ के पानी में न जाने की पुलिस की अपील, 87 गांव प्रभावित। बलिया। जनपद में गंगा और घाघरा नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। करीब 87 गांव और 3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाउड हेलर और गश्त के जरिए ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में न जाने और बच्चों को भी रोकने की अपील कर रही है। पुलिस ने नए ग्रीनफील्ड पुल के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई है, जहां लोग पानी में नहाने का प्रयास कर रहे हैं। बीट कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और थाना प्रभारी प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।1
- रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया रसड़ा (बलिया) । रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद रामानुज की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा भव्य शहीद मेला और श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शहीद रामानुज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भाजपा नेता एवं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद प्रत्याशी विनोद सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, शिवजी तिवारी, पुरुषोत्तम यादव और अवधेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।1
- बलिया।वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, जीत की रणनीति पर हुआ मंथन बलिया। वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में आगामी माह होने वाले चुनाव में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर एक-एक बिंदु पर गहन मंथन किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी खंड से वर्तमान विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि विधान परिषद से लेकर सड़क तक उन्होंने युवाओं, छात्रों, अध्यापकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का जो कर्तव्य होता है, उसे पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ निभाने का उन्होंने प्रयास किया है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना और सड़क पर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने तथा अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि यह चुनाव केवल किसी व्यक्ति के निर्वाचन का चुनाव नहीं, बल्कि युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की आवाज को मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मतदाताओं के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों तथा जनहित में किए गए संघर्षों को जनता तक पहुंचाएं। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर समाजवादी पार्टी इस चुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। बैठक में चुनाव को लेकर मतदाता संपर्क अभियान को तेज करने, संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने तथा प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव रंजीत चौधरी,अरविन्द गिरी, सुशील पाण्डेय कान्हजी, रामजी गुप्ता,चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव,शशिकांत चतुर्वेदी, संतोष गर्ग,राजन कन्नौजिया,रामेश्वर पासवान,रविन्द्र यादव,जमाल आलम, अनिल राय,जुबेर सोनू, दशरथ यादव,रामनाथ पटेल सुरेश यादव, विनय गौड़,धनजी यादव सर्वजीत यादव, सुभाष यादव सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव और संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।1
- *युवाओं में राष्ट्रभाव और भारतीय संस्कार का होना जरूरी : संकर्षण जी* *बरहज में आयोजित हुआ "युवा संवाद" कार्यक्रम* *बरहज।* नगर स्थित बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज, देवरिया के बाबा राघवदास सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, राष्ट्रनिर्माण, भारतीय संस्कृति एवं संस्कार सहित समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विमर्श गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रमुख तथा गोरखपुर विभाग के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख संकर्षण जी ने कहा कि युवा देश के भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपने जीवन में राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य का उपयोग व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में करें। संस्कारवान एवं चरित्रवान युवा ही सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण का आधार बन सकते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की दिशा और दशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि युवाओं में चरित्र, कर्तव्यबोध, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है। भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरविन्द पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रारंभ में राष्ट्रगान तथा समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. मंजू यादव, सह जिला प्रचारक दौलत जी, नगर कार्यवाह भवेश बरनवाल, डॉ. विनय तिवारी, हरिप्रकाश जायसवाल, संदीप मद्देशिया, विवेक वर्मा, प्रदुम्न वर्मा, किशन मद्देशिया, विनय मिश्र, रामकुमार 'संत जी', तेजनारायण यादव, डॉ.रामकुमार जी, सत्यनारायण पांडेय, सोनाली सोनकर, खुशबू सोनकर सहित महाविद्यालय के शिक्षक, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।3
- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहरों की दिशा में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग,रचा इतिहास स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने बनाई जगह, लखनऊ सहित कई शहरों ने रचा इतिहास वार्ड लेवल पर लखनऊ के वार्ड-70 ने भी देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन से संभव: मंत्री ए के शर्मा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र के विस्तार, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के कुल 16 शहरों का स्थान बनाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इंदौर से आगे निकला लखनऊ दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 में उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने स्थान बनाया। इनमें लखनऊ ने देश में पहला, आगरा ने चौथा, गाजियाबाद ने नौवां, कानपुर ने ग्यारहवां, प्रयागराज ने तरहवां और मेरठ ने बाइसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-2 में भी उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने पांचवां, मुरादाबाद और नोएडा ने आठवां, गोरखपुर ने बाइसवां और बरेली ने छब्बीसवां स्थान प्राप्त किया।तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3 में भी उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने सफलता हासिल की। रायबरेली ने 17वां, अनपरा ने 29वां, खुर्जा ने 30वां और गजरौला ने 31वां स्थान प्राप्त किया। वार्ड स्तर पर भी यूपी का शानदार प्रदर्शन स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की वार्ड लेवल रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कैटेगरी-1 में राजधानी लखनऊ के वार्ड-70 ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कैटेगरी-2 में प्रयागराज के वार्ड-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में नगरीय व्यवस्थाओं को केवल शहर स्तर पर ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर तक बेहतर बनाने के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है। मंत्री ए के शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जताया आभार इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को जनअभियान बनाकर देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ने का कार्य किया है। आज स्वच्छता और स्वच्छ वायु के क्षेत्र में मिल रही उपलब्धियां उसी व्यापक जनभागीदारी का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ए.के. शर्मा ने अधिकारियों और नागरिकों को दी बधाई नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ शहर केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में पहली बार इंदौर को पीछे छोड़कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार स्वच्छ वायु के क्षेत्र में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ को देश का नंबर-वन शहर बनाने के लिए सरकार, नगर निगम और नागरिक मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।2
- 2027 चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की समीक्षा बैठक, महेंद्र राजभर बोले- बनेगी PDA की सरकार 2027 चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी की समीक्षा बैठक, महेंद्र राजभर बोले- बनेगी PDA की सरकार वंचित समाज को अधिकार और आरक्षण दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ने का किया दावा, गठबंधन में सीटों को लेकर बोले- बातचीत जारी है मऊ। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को मऊ नगर क्षेत्र स्थित एक निजी प्लाजा में 4 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में महेंद्र राजभर ने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का उद्देश्य वंचित समाज के लोगों को उनके अधिकार दिलाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एसटी आरक्षण की लड़ाई सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी और उसके संगठन के नेता ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जो समाज आज पिछली कतार में खड़ा है, उसे आरक्षण और अधिकार दिलाकर मुख्यधारा से जोड़ने का काम पार्टी करेगी। वहीं गठबंधन में पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल पर महेंद्र राजभर ने कहा कि इसको लेकर अभी बातचीत चल रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि जब निर्णय होगा तो इसकी जानकारी मीडिया और जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगी।1
- धारा 34 के लंबित मामलों के निस्तारण को सितंबर में चलेगा विशेष अभियान डीएम ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने, पुराने वादों के समयबद्ध निस्तारण और राजस्व वसूली में तेजी लाने पर जोर देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व, रिट, ऑडिट तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व प्राप्तियों और निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से धारा 34 के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए सितंबर माह में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही धारा 24, 116, 67 और 80 सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व मामलों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। जनसामान्य को समय से न्याय और राहत दिलाना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। रिट मामलों में समय से जवाब दाखिल करने के निर्देश रिट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रभावी पैरवी करने और समय से जवाब दाखिल कराने के निर्देश दिए। ऑडिट आपत्तियों का भी नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिन मामलों में संबंधित विभाग या अधिकारियों से कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सरकारी भूमि पर कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सरकारी भूमि को चिह्नित कर अवैध कब्जों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कब्जा हटाए जाने के बाद दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी की जाए। साथ ही सरकारी भूमि से संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने पर भी जोर दिया। राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश कर-करेत्तर राजस्व की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर सहित संबंधित विभागों और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।1
- उभांव थाने पर नवनिर्मित पुलिस बैरक का एसपी ने किया लोकार्पण, महावीरी झंडा जुलूस बिल्थरारोड, बलिया। उभांव थाना परिसर में नवनिर्मित पुलिस बैरक का रविवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पूजन-अर्चन के बाद नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इससे पूर्व एएसपी, सीओ एवं इंस्पेक्टर उभांव ने पुलिस अधीक्षक को बुके भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाल में संपन्न हुए त्योहार जनता के सहयोग से सकुशल संपन्न हुए हैं। आगामी 22 सितंबर को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को भी शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की उन्होंने लोगों से अपील की।एसपी ने पिछले वर्ष दुर्गापूजा के दौरान तत्कालीन थानाध्यक्ष के साथ हुए कुछ विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि आपसी विवादों को आपस में बातचीत कर सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने शेर के माध्यम से समझाते हुए कहा— “दुश्मनी करो जिसमें गुंजाइश हो. फिर मिले तो शर्मिंदा न हो”। उन्होंने लोगों से शराफत और कानून के दायरे में रहकर जीवन जीने की अपील की।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय सोशल मीडिया का है। छोटी-सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। कानून काफी कठोर हो गया है, इसलिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने इंस्पेक्टर उभांव को सोशल मीडिया ग्रुप चलाने वालों पर भी नजर रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने क्षेत्र में होने वालीघटनाओं पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कैमरों की मदद से अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ घटनाओं की निगरानी और जांच में भी काफी मदद मिलती है। एसपी पुलिस भर्ती और पुलिस विभाग को मिल रही सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री जी को बधाई दी।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला, सीओ रसड़ा रजनीश कुमार यादव, इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक, चौकी इंचार्ज सीयर नीरज यादव, सब इंस्पेक्टर सुबास यादव, सब इंस्पेक्टर सुमित त्रिपाठी,सब इंस्पेक्टर किरण यादव सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वहीं ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह, सभासद राममनोहर गांधी, सभासद निलेश दीपू, मानस मंदिर महावीरी झंडा समिति अध्यक्ष प्रवीण चौबे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, सभासद अमित जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, सतीश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1