NABH मान्यता से 100% परीक्षा परिणाम तक, हिंद इंस्टीट्यूट ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय NABH मान्यता से 100% परीक्षा परिणाम तक, हिंद इंस्टीट्यूट ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय 150 MBBS सीटें प्रथम काउंसलिंग में हुईं फुल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, शिक्षकों व कर्मचारियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। मऊ स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में संस्थान की हालिया उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान को पूर्ण NABH मान्यता प्राप्त होने, MBBS एवं PG पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा प्रथम काउंसलिंग में सभी 150 MBBS सीटों के भरने जैसी उपलब्धियों को संस्थान की निरंतर प्रगति का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम में हिंद चेयरमैन डॉ. आमोद कुमार सचान, चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा, प्रिंसिपल शकील किदवई, एमएस सुधीर कुमार राय एवं डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस दौरान संस्थान को NABH मान्यता दिलाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली NABH टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य एवं संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. रजिया खातून, डॉ. विनोद महतो, डॉ. अर्सलान नियाज, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. एकांश राठौरिया, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. ऋचा राठौरिया और डॉ. अवनीश सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं विभागीय अधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संस्थान की उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि पूरी टीम के समर्पण, मेहनत और बेहतर समन्वय का परिणाम हैं। NABH मान्यता के साथ संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया गया। समारोह में NABH टीम के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
NABH मान्यता से 100% परीक्षा परिणाम तक, हिंद इंस्टीट्यूट ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय NABH मान्यता से 100% परीक्षा परिणाम तक, हिंद इंस्टीट्यूट ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय 150 MBBS सीटें प्रथम काउंसलिंग में हुईं फुल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, शिक्षकों व कर्मचारियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। मऊ स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में संस्थान की हालिया उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया
गया। संस्थान को पूर्ण NABH मान्यता प्राप्त होने, MBBS एवं PG पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा प्रथम काउंसलिंग में सभी 150 MBBS सीटों के भरने जैसी उपलब्धियों को संस्थान की निरंतर प्रगति का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम में हिंद चेयरमैन डॉ. आमोद कुमार सचान, चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा, प्रिंसिपल शकील किदवई, एमएस सुधीर कुमार राय एवं डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस दौरान संस्थान को NABH मान्यता दिलाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली NABH टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित
किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य एवं संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. रजिया खातून, डॉ. विनोद महतो, डॉ. अर्सलान नियाज, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. एकांश राठौरिया, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. ऋचा राठौरिया और डॉ. अवनीश सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं विभागीय अधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि
संस्थान की उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि पूरी टीम के समर्पण, मेहनत और बेहतर समन्वय का परिणाम हैं। NABH मान्यता के साथ संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया गया। समारोह में NABH टीम के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- NABH मान्यता से 100% परीक्षा परिणाम तक, हिंद इंस्टीट्यूट ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय NABH मान्यता से 100% परीक्षा परिणाम तक, हिंद इंस्टीट्यूट ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय 150 MBBS सीटें प्रथम काउंसलिंग में हुईं फुल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, शिक्षकों व कर्मचारियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। मऊ स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में संस्थान की हालिया उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान को पूर्ण NABH मान्यता प्राप्त होने, MBBS एवं PG पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा प्रथम काउंसलिंग में सभी 150 MBBS सीटों के भरने जैसी उपलब्धियों को संस्थान की निरंतर प्रगति का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम में हिंद चेयरमैन डॉ. आमोद कुमार सचान, चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा, प्रिंसिपल शकील किदवई, एमएस सुधीर कुमार राय एवं डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस दौरान संस्थान को NABH मान्यता दिलाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली NABH टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य एवं संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. रजिया खातून, डॉ. विनोद महतो, डॉ. अर्सलान नियाज, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. एकांश राठौरिया, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. ऋचा राठौरिया और डॉ. अवनीश सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं विभागीय अधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संस्थान की उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि पूरी टीम के समर्पण, मेहनत और बेहतर समन्वय का परिणाम हैं। NABH मान्यता के साथ संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया गया। समारोह में NABH टीम के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।4
- ईरान परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है और संभवतः जल्द से जल्द परमाणु हथियार परीक्षण की ओर बढ़ सकता है। ऐसा कदम ईरान और पश्चिम के बीच परमाणु गतिरोध में एक प्रमुख वृद्धि का संकेत होगा। यह ईरान का आधिकारिक बयान है 13/09/2026 दिल्ली #BricsSummit1
- ब्रेकिंग न्यूज: उन्नाव गंगाघाट में भू-माफिया के हौसले बुलंद, ग्राम सभा की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश जनपद के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। हाईवे किनारे स्थित ग्राम सभा की करोड़ों रुपये की जमीन गाटा संख्या 1164-ख पर कब्जा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान के अनुसार 27 अगस्त की रात करीब 50 लोगों के साथ पहुंचकर भू-माफियाओं ने उक्त जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वही जमीन है जिसे वर्ष 2016 में हाईकोर्ट के आदेश पर कब्जामुक्त कराया गया था। ग्राम प्रधान जब ग्राम सभा की जमीन बचाने का प्रयास कर रहे हैं तो भू-माफिया द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रधान पति अनिल निषाद ने तत्काल 112 और जाजमऊ चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और काम रुकवाया, लेकिन पुलिस के जाते ही निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया। कल सर्वे लेखपाल की टीम और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। अधिकारियों द्वारा निर्माण रोकने के निर्देश के बावजूद लगातार अवैध निर्माण जारी है। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से मामले का संज्ञान लेने और भू-माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। यह मुलाकात 18वें #BRICS शिखर सम्मेलन के अवसर पर भारत दौरे के दौरान हुई।1
- # सुखेता नदी से निकले नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत ### हुंसेपुर करमाया गांव के पास बड़ी पुलिया रोड पर नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की टोडरपुर/हरदोई।* टोडरपुर विकासखंड क्षेत्र के हुंसेपुर करमाया गांव में सुखेता नदी से निकले नाले के पास बड़ी पुलिया रोड पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ नजर आने की सूचना गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि कुछ ग्रामीणों की नजर पुलिया के पास मौजूद मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोग उस ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ नाले से निकलकर आबादी या आसपास के इलाके में पहुंच गया तो परेशानी बढ़ सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से लोग रोजाना विभिन्न कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। कई बार छोटे बच्चे भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बच्चों को विशेष रूप से मगरमच्छ के आसपास न जाने की हिदायत दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है। साथ ही मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक और सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की व्यवस्थ1
- 🚨 लखनऊ विकास नगर में नाबालिग को शराब देने का आरोप, वीडियो वायरल लखनऊ। थाना विकास नगर क्षेत्र में कुर्सी रोड स्थित महावीर स्कूल के सामने शराब की दुकान से कथित तौर पर नाबालिग युवक को शराब दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग युवक को शराब की दुकान से शराब लेते हुए दिखाया जा रहा है। आरोप है कि शराब की दुकान पर नियमों को ताक पर रखकर नाबालिग को शराब उपलब्ध कराई गई। मामले का विरोध करने पर दुकानदार और स्थानीय लोगों के बीच बहस होने की बात भी सामने आ रही है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर दुकानदार द्वारा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का दावा किया जा रहा है। महावीर स्कूल के सामने शराब की दुकान पर उठे सवाल स्कूल के सामने स्थित शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। लोगों का सवाल है कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा मामला सही है, तो नाबालिग को शराब किसके संरक्षण में उपलब्ध कराई गई? वायरल वीडियो के आधार पर आबकारी विभाग और पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभागों की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- बाराबंकी ब्लाक सूरतगंज बिजली कटौती के खिलाड़ी प्रदर्शन इसमें बिजली कटौती के खिलाफ लिया जाए एक्शन बाराबंकी किशनगंज में देर राज प्रदर्शन में कई लोग बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं रात 12:00 बजे लोग इकट्ठा होकर अपना धरना प्रदर्शन कर दिया इसमें प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुई1
- सऊदी वायु रक्षा मिसाइलें जाज़ान के आवासीय इलाकों में गिरीं, जबकि सऊदी अरब ने दावा किया कि यह एक यमनी मिसाइल के कारण हुआ, लेकिन झूठ के पैर छोटे होते हैं और सच्चाई जल्द ही सामने आ गई।1