# सुखेता नदी से निकले नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत ### हुंसेपुर करमाया गांव के पास बड़ी पुलिया रोड पर नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की टोडरपुर/हरदोई।* टोडरपुर विकासखंड क्षेत्र के हुंसेपुर करमाया गांव में सुखेता नदी से निकले नाले के पास बड़ी पुलिया रोड पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ नजर आने की सूचना गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि कुछ ग्रामीणों की नजर पुलिया के पास मौजूद मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोग उस ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ नाले से निकलकर आबादी या आसपास के इलाके में पहुंच गया तो परेशानी बढ़ सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से लोग रोजाना विभिन्न कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। कई बार छोटे बच्चे भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बच्चों को विशेष रूप से मगरमच्छ के आसपास न जाने की हिदायत दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है। साथ ही मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक और सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की व्यवस्थ
# सुखेता नदी से निकले नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत ### हुंसेपुर करमाया गांव के पास बड़ी पुलिया रोड पर नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की टोडरपुर/हरदोई।* टोडरपुर विकासखंड क्षेत्र के हुंसेपुर करमाया गांव में सुखेता नदी से निकले नाले के पास बड़ी पुलिया रोड पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ नजर आने की सूचना गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि कुछ ग्रामीणों की नजर पुलिया के पास मौजूद मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोग उस ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ नाले से निकलकर आबादी या आसपास के इलाके में पहुंच गया तो परेशानी बढ़ सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से लोग रोजाना विभिन्न कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। कई बार छोटे बच्चे भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बच्चों को विशेष रूप से मगरमच्छ के आसपास न जाने की हिदायत दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है। साथ ही मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक और सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की व्यवस्थ
- # सुखेता नदी से निकले नाले में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत ### हुंसेपुर करमाया गांव के पास बड़ी पुलिया रोड पर नजर आया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की टोडरपुर/हरदोई।* टोडरपुर विकासखंड क्षेत्र के हुंसेपुर करमाया गांव में सुखेता नदी से निकले नाले के पास बड़ी पुलिया रोड पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ नजर आने की सूचना गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि कुछ ग्रामीणों की नजर पुलिया के पास मौजूद मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोग उस ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ नाले से निकलकर आबादी या आसपास के इलाके में पहुंच गया तो परेशानी बढ़ सकती है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से लोग रोजाना विभिन्न कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। कई बार छोटे बच्चे भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बच्चों को विशेष रूप से मगरमच्छ के आसपास न जाने की हिदायत दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है। साथ ही मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक और सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की व्यवस्थ1
- माल पुलिस के द्वारा नबीपनाह चौराहे पर चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान किसने पटाका साइलेंसर चेक किए गए .. माल पुलिस ने नबीपनाह चौराहे पर शनिवार, 12 सितंबर 2026 को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत गाड़ियों में लगे पटाखा साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न की जांच की गई। चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल में पटाखा साइलेंसर लगा पाया गया। सब-इंस्पेक्टर हरिओम राणा, सब-इंस्पेक्टर दीपक, सिपाही आशीष और सिपाही दानिश ने तेजी दिखाते हुए तुरंत साइलेंसर को हटवाया। गाड़ी चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि अगर अगली बार ऐसा करते पकड़ा गया, तो उस पर भारी चालान किया जाएगा। आसपास के लोगों ने माल पुलिस के इस अभियान की तारीफ की।2
- ईरान परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है और संभवतः जल्द से जल्द परमाणु हथियार परीक्षण की ओर बढ़ सकता है। ऐसा कदम ईरान और पश्चिम के बीच परमाणु गतिरोध में एक प्रमुख वृद्धि का संकेत होगा। यह ईरान का आधिकारिक बयान है 13/09/2026 दिल्ली #BricsSummit1
- NABH मान्यता से 100% परीक्षा परिणाम तक, हिंद इंस्टीट्यूट ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय NABH मान्यता से 100% परीक्षा परिणाम तक, हिंद इंस्टीट्यूट ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय 150 MBBS सीटें प्रथम काउंसलिंग में हुईं फुल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, शिक्षकों व कर्मचारियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। मऊ स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में संस्थान की हालिया उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान को पूर्ण NABH मान्यता प्राप्त होने, MBBS एवं PG पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा प्रथम काउंसलिंग में सभी 150 MBBS सीटों के भरने जैसी उपलब्धियों को संस्थान की निरंतर प्रगति का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम में हिंद चेयरमैन डॉ. आमोद कुमार सचान, चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा, प्रिंसिपल शकील किदवई, एमएस सुधीर कुमार राय एवं डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस दौरान संस्थान को NABH मान्यता दिलाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली NABH टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य एवं संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. रजिया खातून, डॉ. विनोद महतो, डॉ. अर्सलान नियाज, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक पाठक, डॉ. एकांश राठौरिया, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. ऋचा राठौरिया और डॉ. अवनीश सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं विभागीय अधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संस्थान की उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि पूरी टीम के समर्पण, मेहनत और बेहतर समन्वय का परिणाम हैं। NABH मान्यता के साथ संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की ओर से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया गया। समारोह में NABH टीम के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सक, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।4
- ग्रामीण भारत न्यूज़ में संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें मो0-93692140421
- राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने जन्माष्टमी शोभा यात्रा का शुभ आरम्भ किया, फतेहपुर चौरासी क्षेत्र हाफिजाबाद में 76 वीं शोभा यात्रा धूमधाम से निकली फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के हफीजाबाद गांव में जन्माष्टमी के मौके पर हर साल निकलने वाली शोभा यात्रा इस साल भी धूमधाम से निकाली गई। राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मूर्तियों का पूजन कर शोभा यात्रा का शुभारंभकिया। यह शोभा यात्रा शनिवार को भादौ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को निकाली गई। इसकी शुरुआत करीब 7 दशक पहले उस समय के ग्राम प्रधान पंडित हरिशंकर शुक्ला और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंडित रवि शंकर शुक्ल ने की थी। इस साल राज्य मंत्री और उन्नाव की जिला प्रभारी रजनी तिवारी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शोभा यात्रा में शामिल मूर्तियों का तिलक पूजन कर इसे शुरू किया। शोभा यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए फतेहपुर चौरासी, माखी, आसीवन और बांगरमऊ समेत चार थानों का पुलिस बल लगाया गया था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सफीपुर चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ शुक्ला (राजाबेटा), सांसद प्रतिनिधि अमितेश प्रताप (नन्दू), राहुल शुक्ला, प्रधान सोनू शुक्ला, प्रधान दीपक यादव और क्षेत्र के कई खास लोग और जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा आयोजन करने वाले पूर्व प्रधान पुष्कर शुक्ला के घर के पास से शुरू हुई। यह ग्राम पंचायत के कई रास्तों से होते हुए हरदोई-उन्नाव मेन रोड से बाबा बलखंडेश्वर मंदिर परिसर तक पहुंची। पूर्व प्रधान पुष्कर शुक्ला ने बताया कि यह श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला और शोभा यात्रा का 76वां आयोजन था। उन्होंने कहा कि इस साल शोभा यात्रा को शानदार बनाने के लिए कई नई मूर्तियां शामिल की गई थीं4
- उन्नाव। बांगरमऊ नगर स्थित सीएचसी गेट के सामने सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने सहकारी बैंक का उद्घाटन किया। मंत्री ने फीता काटकर बैंक का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सहकारी बैंक के उद्घाटन के बाद सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर कार्यक्रम स्थल तिकोनिया पार्क पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक श्रीकांत, सांसद साक्षी महाराज के प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू, भाजपा नेता पुनीत गुप्ता, प्रधान लालेश अस्थाना और प्रधान गुड्डू सिंह समेत भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बांगरमऊ में सहकारी बैंक की शुरुआत को क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैंक के संचालन से स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने की जरूरत कम होगी। वहीं सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के बाद तिकोनिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जेपीएस राठौर ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय स्तर पर संगठन से जुड़े विषयों और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह राजनीतिक नजर आया।1
- सऊदी वायु रक्षा मिसाइलें जाज़ान के आवासीय इलाकों में गिरीं, जबकि सऊदी अरब ने दावा किया कि यह एक यमनी मिसाइल के कारण हुआ, लेकिन झूठ के पैर छोटे होते हैं और सच्चाई जल्द ही सामने आ गई।1