logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीट में मॉडल स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा नीति बिसेन ने लहराया परचम, 602 अंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान नीट में मॉडल स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा नीति बिसेन ने लहराया परचम, 602 अंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा कु. नीति बिसेन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में 602 अंक प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नीति बिसेन ने कक्षा 10वीं के बाद मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत चयनित होकर शासकीय मल्हाराश्रम विद्यालय, इंदौर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ नीट परीक्षा की विशेष तैयारी की। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण के बल पर उन्होंने नीट में 602 अंक अर्जित कर प्रदेश के प्रतिष्ठित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया। अपनी सफलता के बाद नीति बिसेन अपने माता-पिता के साथ शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा पहुँचीं, जहाँ विद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रेरक संवाद में नीति बिसेन ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने मोबाइल फोन का सकारात्मक एवं सीमित उपयोग करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी करने तथा समय प्रबंधन को सफलता की अहम कुंजी बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की एक अन्य पूर्व छात्रा कु. आसमा राहंगडाले, जो वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं, ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। दोनों पूर्व छात्राओं के प्रेरणादायक अनुभवों ने विद्यार्थियों में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का उत्साह जगाया। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अतिथि शिक्षक और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

4 hrs ago
user_लोकेश गोखले
लोकेश गोखले
Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

नीट में मॉडल स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा नीति बिसेन ने लहराया परचम, 602 अंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान नीट में मॉडल स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा नीति बिसेन ने लहराया परचम, 602 अंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा कु. नीति बिसेन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में 602 अंक प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नीति बिसेन ने कक्षा 10वीं के बाद मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत चयनित होकर शासकीय मल्हाराश्रम विद्यालय, इंदौर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ नीट परीक्षा की विशेष तैयारी की। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण के बल पर उन्होंने नीट में 602 अंक अर्जित कर प्रदेश के प्रतिष्ठित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया। अपनी सफलता के बाद नीति बिसेन अपने माता-पिता के साथ शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा पहुँचीं, जहाँ विद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रेरक संवाद में नीति बिसेन ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने मोबाइल फोन का सकारात्मक एवं सीमित उपयोग करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी करने तथा समय प्रबंधन को सफलता की अहम कुंजी बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की एक अन्य पूर्व छात्रा कु. आसमा राहंगडाले, जो वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं, ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। दोनों पूर्व छात्राओं के प्रेरणादायक अनुभवों ने विद्यार्थियों में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का उत्साह जगाया। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अतिथि शिक्षक और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नीट में मॉडल स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा नीति बिसेन ने लहराया परचम, 602 अंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान नीट में मॉडल स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा नीति बिसेन ने लहराया परचम, 602 अंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा कु. नीति बिसेन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में 602 अंक प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नीति बिसेन ने कक्षा 10वीं के बाद मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत चयनित होकर शासकीय मल्हाराश्रम विद्यालय, इंदौर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ नीट परीक्षा की विशेष तैयारी की। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण के बल पर उन्होंने नीट में 602 अंक अर्जित कर प्रदेश के प्रतिष्ठित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया। अपनी सफलता के बाद नीति बिसेन अपने माता-पिता के साथ शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा पहुँचीं, जहाँ विद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रेरक संवाद में नीति बिसेन ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने मोबाइल फोन का सकारात्मक एवं सीमित उपयोग करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी करने तथा समय प्रबंधन को सफलता की अहम कुंजी बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की एक अन्य पूर्व छात्रा कु. आसमा राहंगडाले, जो वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं, ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। दोनों पूर्व छात्राओं के प्रेरणादायक अनुभवों ने विद्यार्थियों में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का उत्साह जगाया। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अतिथि शिक्षक और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी।
    1
    नीट में मॉडल स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा नीति बिसेन ने लहराया परचम,

602 अंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान
नीट में मॉडल स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा नीति बिसेन ने लहराया परचम,
602 अंक हासिल कर एमबीबीएस में बनाया स्थान
शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिरसा की पूर्व छात्रा कु. नीति बिसेन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में 602 अंक प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
नीति बिसेन ने कक्षा 10वीं के बाद मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत चयनित होकर शासकीय मल्हाराश्रम विद्यालय, इंदौर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ नीट परीक्षा की विशेष तैयारी की। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण के बल पर उन्होंने नीट में 602 अंक अर्जित कर प्रदेश के प्रतिष्ठित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस में प्रवेश सुनिश्चित किया।
अपनी सफलता के बाद नीति बिसेन अपने माता-पिता के साथ शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा पहुँचीं, जहाँ विद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और विद्यार्थियों के साथ अपनी सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की।
गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रेरक संवाद में नीति बिसेन ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने मोबाइल फोन का सकारात्मक एवं सीमित उपयोग करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी करने तथा समय प्रबंधन को सफलता की अहम कुंजी बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की एक अन्य पूर्व छात्रा कु. आसमा राहंगडाले, जो वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं, ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
दोनों पूर्व छात्राओं के प्रेरणादायक अनुभवों ने विद्यार्थियों में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का उत्साह जगाया। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अतिथि शिक्षक और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई दी।
    user_लोकेश गोखले
    लोकेश गोखले
    Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार शाम मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम पंचायत रानककोड़ी के पंचायत सचिव सीताराम घोरमारे ड्यूटी से घर लौटते समय पीपलगांव कला और कोसमारा के बीच स्थित उफनते नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वे अपनी बाइक सहित पानी की तेज धारा में बह गए। घटना सोमवार 27 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे की है। सीताराम घोरमारे कार्यालयीन कार्य समाप्त कर अपने गृह ग्राम कोसमारा लौट रहे थे। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजनों और क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर ली है और एसडीआरएफ की सहायता से लापता पंचायत सचिव की तलाश लगातार जारी है।
    1
    मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार शाम मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम पंचायत रानककोड़ी के पंचायत सचिव सीताराम घोरमारे ड्यूटी से घर लौटते समय पीपलगांव कला और कोसमारा के बीच स्थित उफनते नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वे अपनी बाइक सहित पानी की तेज धारा में बह गए।

घटना सोमवार 27 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे की है। सीताराम घोरमारे कार्यालयीन कार्य समाप्त कर अपने गृह ग्राम कोसमारा लौट रहे थे। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजनों और क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर ली है और एसडीआरएफ की सहायता से लापता पंचायत सचिव की तलाश लगातार जारी है।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • वारासिवनी में 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे सन्त शिरोमणि आचार्य भगवन 108 श्री विद्या सागर जी के दीक्षित एवं आचार्य भगवन 108 श्री समय सागर जी के शिष्य मुनि श्री 108 विराट सागर जी एवं मुनि श्री 108 निस्संग सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। रामपायली रोड से नगर में हुई इस आगवानी में आर्यिका 105 श्री सिद्धांतमती माताजी, आर्यिका 105 श्री पुनीत मति माताजी, आर्यिका 105 श्री विनय मति माताजी एवं बाल ब्रह्मचारिणी दीदी जी सासंघ की उपस्थिति में आर्यिका संघ ने मुनि द्वय को नमोस्तु निवेदित कर परिक्रमा की। वारासिवनी, बालाघाट और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और धर्म ध्वजा लेकर 'नमोस्तु' और 'वंदामि' के जयकारों के बीच मुनि संघ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नागपुर के समीपवर्ती बाजारगाँव क्षेत्र से चातुर्मास हेतु बालाघाट जिले के जिनालय की ओर मुनि संघ का यह मंगल विहार चल रहा है। वारासिवनी जिनालय पहुँचकर मुनि संघ ने प्राचीन एवं नवीन पाषाण जिनालय में जिनदर्शन किए। पंचायती वेदी पर सैकड़ों भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का महा मस्तकाभिषेक किया और मुनि श्री द्वारा संपूर्ण विश्व में शांति की भावना के साथ शांति धारा वाचन किया गया। सखी मंडल द्वारा सजाई गई अष्ट द्रव्य से संगीतमय पूजन के बाद मुनि श्री ने अपने प्रवचन में चातक पक्षी के कथानक के जरिए जिनधर्म के कुलाचार पालन की शिक्षा दी। दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के माध्यम से 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। वर्ष 2026 में बालाघाट जिनालय में मुनि श्री विराट सागर जी ससंघ और वारासिवनी जिनालय में आर्यिका सिद्धांतमती माता जी ससंघ का चातुर्मास संपन्न होगा। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि आगामी 1 अगस्त शनिवार को वारासिवनी जिनालय में आर्यिका संघ के चातुर्मास हेतु मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष आकाश सिंघई, सचिव अंचल जैन और पंचायत कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों, समाजजनों और संगीत में सहयोग देने वाले नमन जी, विनीत जी व पराग जी का आभार व्यक्त किया।
    4
    वारासिवनी में 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे सन्त शिरोमणि आचार्य भगवन 108 श्री विद्या सागर जी के दीक्षित एवं आचार्य भगवन 108 श्री समय सागर जी के शिष्य मुनि श्री 108 विराट सागर जी एवं मुनि श्री 108 निस्संग सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। रामपायली रोड से नगर में हुई इस आगवानी में आर्यिका 105 श्री सिद्धांतमती माताजी, आर्यिका 105 श्री पुनीत मति माताजी, आर्यिका 105 श्री विनय मति माताजी एवं बाल ब्रह्मचारिणी दीदी जी सासंघ की उपस्थिति में आर्यिका संघ ने मुनि द्वय को नमोस्तु निवेदित कर परिक्रमा की। वारासिवनी, बालाघाट और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और धर्म ध्वजा लेकर 'नमोस्तु' और 'वंदामि' के जयकारों के बीच मुनि संघ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नागपुर के समीपवर्ती बाजारगाँव क्षेत्र से चातुर्मास हेतु बालाघाट जिले के जिनालय की ओर मुनि संघ का यह मंगल विहार चल रहा है।

वारासिवनी जिनालय पहुँचकर मुनि संघ ने प्राचीन एवं नवीन पाषाण जिनालय में जिनदर्शन किए। पंचायती वेदी पर सैकड़ों भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का महा मस्तकाभिषेक किया और मुनि श्री द्वारा संपूर्ण विश्व में शांति की भावना के साथ शांति धारा वाचन किया गया। सखी मंडल द्वारा सजाई गई अष्ट द्रव्य से संगीतमय पूजन के बाद मुनि श्री ने अपने प्रवचन में चातक पक्षी के कथानक के जरिए जिनधर्म के कुलाचार पालन की शिक्षा दी। दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के माध्यम से 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। वर्ष 2026 में बालाघाट जिनालय में मुनि श्री विराट सागर जी ससंघ और वारासिवनी जिनालय में आर्यिका सिद्धांतमती माता जी ससंघ का चातुर्मास संपन्न होगा। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि आगामी 1 अगस्त शनिवार को वारासिवनी जिनालय में आर्यिका संघ के चातुर्मास हेतु मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष आकाश सिंघई, सचिव अंचल जैन और पंचायत कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों, समाजजनों और संगीत में सहयोग देने वाले नमन जी, विनीत जी व पराग जी का आभार व्यक्त किया।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बालाघाट ज़िले के कटंगी ब्लॉक में जनपद सदस्य और सरपंच ने ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को एक शिकायती ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में उन्होंने उपसरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उपसरपंच ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है, मजदूरी में घोटाला किया है और सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है। जनपद सदस्य और सरपंच ने सीईओ से मांग की है कि इस मामले की तुरंत जाँच की जाए और दोषियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर जाँच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उपसरपंच को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।
    1
    बालाघाट ज़िले के कटंगी ब्लॉक में जनपद सदस्य और सरपंच ने ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को एक शिकायती ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में उन्होंने उपसरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उपसरपंच ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है, मजदूरी में घोटाला किया है और सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है।

जनपद सदस्य और सरपंच ने सीईओ से मांग की है कि इस मामले की तुरंत जाँच की जाए और दोषियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर जाँच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उपसरपंच को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • केसीजी जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से केसीजी पुलिस द्वारा "समाधान ऐप" के माध्यम से विशेष किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 27 जुलाई सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम मकान मालिकों, दुकानदारों, व्यवसायियों और संस्थानों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरूक कर रही है। पुलिस ने अपील की है कि मकान, दुकान, कार्यालय या अन्य परिसर किराये पर देने वाले सभी लोग अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। पुलिस का कहना है कि इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, अपराधों की रोकथाम और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की भी अपील की गई है।
    1
    केसीजी जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से केसीजी पुलिस द्वारा "समाधान ऐप" के माध्यम से विशेष किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 27 जुलाई सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम मकान मालिकों, दुकानदारों, व्यवसायियों और संस्थानों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरूक कर रही है।

पुलिस ने अपील की है कि मकान, दुकान, कार्यालय या अन्य परिसर किराये पर देने वाले सभी लोग अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। पुलिस का कहना है कि इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, अपराधों की रोकथाम और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की भी अपील की गई है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की ग्राम पंचायत मोहगांव सड़क, तहसील कुरई स्थित आंगनवाड़ी भवन की बाउंड्रीवाल हाल ही में हुई बारिश के कारण गिर गई है। यह घटना स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश का कारण बन गई है। सौभाग्य से जिस समय दीवार गिरी, वहां कोई बच्चा मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भवन पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। भवन की छत कई स्थानों से टूट चुकी है और उसके टुकड़े लगातार नीचे गिर रहे हैं। दीवारों में गहरी दरारें हैं तथा भवन की संरचना पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा इसे न तो असुरक्षित घोषित किया गया और न ही इसे ध्वस्त करने की कोई प्रभावी कार्रवाई की गई। ग्रामीणों के अनुसार, आंगनवाड़ी भवन भले ही उपयोग में नहीं है, लेकिन आसपास के छोटे बच्चे प्रतिदिन वहां खेलते रहते हैं। भवन के खुले परिसर और गिरी हुई बाउंड्रीवाल के कारण बच्चों का अंदर जाना बेहद आसान हो गया है। ऐसे में यदि छत या दीवार का कोई हिस्सा अचानक गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में मौखिक जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना अधिकारी कुरई तथा जिला प्रशासन को भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि भवन का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, अत्यंत जर्जर भवन को तत्काल असुरक्षित घोषित किया जाए, भवन को शीघ्र ध्वस्त किया जाए, पूरे परिसर की सुरक्षा हेतु घेराबंदी की जाए ताकि कोई बच्चा अंदर प्रवेश न कर सके और भविष्य में यहां नया एवं सुरक्षित आंगनवाड़ी भवन निर्मित कराया जाए। यह बड़ा सवाल है कि जब तस्वीरों में भवन की बदहाल स्थिति साफ दिखाई दे रही है, बाउंड्रीवाल गिर चुकी है और छत के हिस्से लगातार टूटकर गिर रहे हैं, तब भी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा, या फिर समय रहते इस खतरे को समाप्त कर ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?
    1
    मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की ग्राम पंचायत मोहगांव सड़क, तहसील कुरई स्थित आंगनवाड़ी भवन की बाउंड्रीवाल हाल ही में हुई बारिश के कारण गिर गई है। यह घटना स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश का कारण बन गई है। सौभाग्य से जिस समय दीवार गिरी, वहां कोई बच्चा मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भवन पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। भवन की छत कई स्थानों से टूट चुकी है और उसके टुकड़े लगातार नीचे गिर रहे हैं। दीवारों में गहरी दरारें हैं तथा भवन की संरचना पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा इसे न तो असुरक्षित घोषित किया गया और न ही इसे ध्वस्त करने की कोई प्रभावी कार्रवाई की गई।

ग्रामीणों के अनुसार, आंगनवाड़ी भवन भले ही उपयोग में नहीं है, लेकिन आसपास के छोटे बच्चे प्रतिदिन वहां खेलते रहते हैं। भवन के खुले परिसर और गिरी हुई बाउंड्रीवाल के कारण बच्चों का अंदर जाना बेहद आसान हो गया है। ऐसे में यदि छत या दीवार का कोई हिस्सा अचानक गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में मौखिक जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना अधिकारी कुरई तथा जिला प्रशासन को भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि भवन का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, अत्यंत जर्जर भवन को तत्काल असुरक्षित घोषित किया जाए, भवन को शीघ्र ध्वस्त किया जाए, पूरे परिसर की सुरक्षा हेतु घेराबंदी की जाए ताकि कोई बच्चा अंदर प्रवेश न कर सके और भविष्य में यहां नया एवं सुरक्षित आंगनवाड़ी भवन निर्मित कराया जाए।

यह बड़ा सवाल है कि जब तस्वीरों में भवन की बदहाल स्थिति साफ दिखाई दे रही है, बाउंड्रीवाल गिर चुकी है और छत के हिस्से लगातार टूटकर गिर रहे हैं, तब भी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा, या फिर समय रहते इस खतरे को समाप्त कर ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले के कटंगी ब्लॉक के हीरापुर-नीमटोला गाँव के बच्चे शिक्षा पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इन बच्चों को स्कूल पहुँचने के लिए एक खतरनाक नदी पार करनी पड़ती है। नदी पर कोई पुल नहीं है और ना ही कोई सुरक्षित रास्ता। बच्चे जान हथेली पर रखकर इस नदी को पार करके स्कूल जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खतरनाक नदी को पार करने के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाँव में चिंता का माहौल है। कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गाँव के लोग अब सरकार से माँग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस नदी पर एक पुल बनाया जाए ताकि बच्चों की जान को खतरा न रहे।
    1
    मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले के कटंगी ब्लॉक के हीरापुर-नीमटोला गाँव के बच्चे शिक्षा पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इन बच्चों को स्कूल पहुँचने के लिए एक खतरनाक नदी पार करनी पड़ती है। नदी पर कोई पुल नहीं है और ना ही कोई सुरक्षित रास्ता। बच्चे जान हथेली पर रखकर इस नदी को पार करके स्कूल जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खतरनाक नदी को पार करने के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाँव में चिंता का माहौल है। कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गाँव के लोग अब सरकार से माँग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस नदी पर एक पुल बनाया जाए ताकि बच्चों की जान को खतरा न रहे।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई विकासखंड के ग्राम मोहगांव सड़क में बरसात के बीच आंगनवाड़ी की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई। यह घटना मोहगांव सड़क स्थित आंगनवाड़ी में हुई। आंगनवाड़ी की छत पहले से ही जर्जर है और दीवारों में दरारें हैं, जिससे भवन कभी भी पूरी तरह ढह सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी का भवन काफी समय से जर्जर अवस्था में है। बरसात के दिनों में यह और भी खतरनाक हो जाता है। बाउंड्रीवाल गिरने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई विकासखंड के ग्राम मोहगांव सड़क में बरसात के बीच आंगनवाड़ी की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई। यह घटना मोहगांव सड़क स्थित आंगनवाड़ी में हुई। आंगनवाड़ी की छत पहले से ही जर्जर है और दीवारों में दरारें हैं, जिससे भवन कभी भी पूरी तरह ढह सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी का भवन काफी समय से जर्जर अवस्था में है। बरसात के दिनों में यह और भी खतरनाक हो जाता है। बाउंड्रीवाल गिरने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.