Shuru
Apke Nagar Ki App…
मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार शाम मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम पंचायत रानककोड़ी के पंचायत सचिव सीताराम घोरमारे ड्यूटी से घर लौटते समय पीपलगांव कला और कोसमारा के बीच स्थित उफनते नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वे अपनी बाइक सहित पानी की तेज धारा में बह गए। घटना सोमवार 27 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे की है। सीताराम घोरमारे कार्यालयीन कार्य समाप्त कर अपने गृह ग्राम कोसमारा लौट रहे थे। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजनों और क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर ली है और एसडीआरएफ की सहायता से लापता पंचायत सचिव की तलाश लगातार जारी है।
Ramanuj Tidke
मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार शाम मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम पंचायत रानककोड़ी के पंचायत सचिव सीताराम घोरमारे ड्यूटी से घर लौटते समय पीपलगांव कला और कोसमारा के बीच स्थित उफनते नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वे अपनी बाइक सहित पानी की तेज धारा में बह गए। घटना सोमवार 27 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे की है। सीताराम घोरमारे कार्यालयीन कार्य समाप्त कर अपने गृह ग्राम कोसमारा लौट रहे थे। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजनों और क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर ली है और एसडीआरएफ की सहायता से लापता पंचायत सचिव की तलाश लगातार जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार शाम मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम पंचायत रानककोड़ी के पंचायत सचिव सीताराम घोरमारे ड्यूटी से घर लौटते समय पीपलगांव कला और कोसमारा के बीच स्थित उफनते नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वे अपनी बाइक सहित पानी की तेज धारा में बह गए। घटना सोमवार 27 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे की है। सीताराम घोरमारे कार्यालयीन कार्य समाप्त कर अपने गृह ग्राम कोसमारा लौट रहे थे। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजनों और क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर ली है और एसडीआरएफ की सहायता से लापता पंचायत सचिव की तलाश लगातार जारी है।1
- केसीजी जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से केसीजी पुलिस द्वारा "समाधान ऐप" के माध्यम से विशेष किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 27 जुलाई सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम मकान मालिकों, दुकानदारों, व्यवसायियों और संस्थानों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरूक कर रही है। पुलिस ने अपील की है कि मकान, दुकान, कार्यालय या अन्य परिसर किराये पर देने वाले सभी लोग अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं। पुलिस का कहना है कि इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, अपराधों की रोकथाम और जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की भी अपील की गई है।1
- वारासिवनी में 26 जुलाई को सुबह 7:30 बजे सन्त शिरोमणि आचार्य भगवन 108 श्री विद्या सागर जी के दीक्षित एवं आचार्य भगवन 108 श्री समय सागर जी के शिष्य मुनि श्री 108 विराट सागर जी एवं मुनि श्री 108 निस्संग सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। रामपायली रोड से नगर में हुई इस आगवानी में आर्यिका 105 श्री सिद्धांतमती माताजी, आर्यिका 105 श्री पुनीत मति माताजी, आर्यिका 105 श्री विनय मति माताजी एवं बाल ब्रह्मचारिणी दीदी जी सासंघ की उपस्थिति में आर्यिका संघ ने मुनि द्वय को नमोस्तु निवेदित कर परिक्रमा की। वारासिवनी, बालाघाट और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और धर्म ध्वजा लेकर 'नमोस्तु' और 'वंदामि' के जयकारों के बीच मुनि संघ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नागपुर के समीपवर्ती बाजारगाँव क्षेत्र से चातुर्मास हेतु बालाघाट जिले के जिनालय की ओर मुनि संघ का यह मंगल विहार चल रहा है। वारासिवनी जिनालय पहुँचकर मुनि संघ ने प्राचीन एवं नवीन पाषाण जिनालय में जिनदर्शन किए। पंचायती वेदी पर सैकड़ों भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का महा मस्तकाभिषेक किया और मुनि श्री द्वारा संपूर्ण विश्व में शांति की भावना के साथ शांति धारा वाचन किया गया। सखी मंडल द्वारा सजाई गई अष्ट द्रव्य से संगीतमय पूजन के बाद मुनि श्री ने अपने प्रवचन में चातक पक्षी के कथानक के जरिए जिनधर्म के कुलाचार पालन की शिक्षा दी। दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के माध्यम से 256 अर्घ्य समर्पित किए गए। वर्ष 2026 में बालाघाट जिनालय में मुनि श्री विराट सागर जी ससंघ और वारासिवनी जिनालय में आर्यिका सिद्धांतमती माता जी ससंघ का चातुर्मास संपन्न होगा। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि आगामी 1 अगस्त शनिवार को वारासिवनी जिनालय में आर्यिका संघ के चातुर्मास हेतु मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष आकाश सिंघई, सचिव अंचल जैन और पंचायत कमेटी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों, समाजजनों और संगीत में सहयोग देने वाले नमन जी, विनीत जी व पराग जी का आभार व्यक्त किया।4
- बालाघाट ज़िले के कटंगी ब्लॉक में जनपद सदस्य और सरपंच ने ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को एक शिकायती ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में उन्होंने उपसरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उपसरपंच ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है, मजदूरी में घोटाला किया है और सरकारी राशि का दुरुपयोग किया है। जनपद सदस्य और सरपंच ने सीईओ से मांग की है कि इस मामले की तुरंत जाँच की जाए और दोषियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर जाँच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उपसरपंच को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।1
- थाना नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइकल चोरी के मामले का खुलासा किया है। पिछले दो महीनों के दौरान नेवई क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से साइकल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन जंघेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नेवई ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 06 नग रेंजर साइकल बरामद की गई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹30,000 है। प्रकरण में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने लगभग दो महीनों में नेवई क्षेत्र के स्टेशन मरोदा बस्ती, बीआरपी कॉलोनी, मौहारी मरोदा एवं तेलगूपारा मरोदा सहित विभिन्न स्थानों से कुल 06 नग साइकल चोरी की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई साइकलें बरामद की गईं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन, चोरी गई साइकल का बिल तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल साहू, प्रधान आरक्षक महावीर साहू, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल साहू, आरक्षक विजय कुर्रे एवं आरक्षक शाहबाज खान की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों एवं साइकलों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा चोरी की घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।1
- नई दिल्ली। NEET और अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर देशभर में बवाल के बीच आम आदमी पार्टी शासित पंजाब सरकार भी कठघरे में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और बयानों के बाद सवाल उठ रहा है - देश की जनता तक इस वीडियो और बात में कितना झूठ और कितना सच है? क्या है आरोप? आरोपियों का कहना है कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान पंजाब में पेपर लीक और नकल घोटालों के कई मामले सामने आए हैं। फार्मेसी ऑफिसर भर्ती से लेकर अन्य परीक्षाओं तक में गड़बड़ी की शिकायतें आईं। लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा - "एक भी पेपर लीक नहीं हुआ"। छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप दूसरी तरफ जब अपने भविष्य को लेकर चिंतित छात्र न्याय मांगने सड़क पर उतरे, तो आरोप है कि उनकी आवाज़ सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई गईं। विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि सरकार उनकी पीड़ा नहीं सुन रही और सच को दबाया जा रहा है। 'यही है AAP का असली चरित्र' विपक्ष और आलोचकों का कहना है कि "यही है आम आदमी पार्टी का असली चरित्र"। एक तरफ देशभर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना, और दूसरी तरफ अपने राज्य में पेपर लीक को नकारना। जनता अब सवाल कर रही है - सरकार के दावे सच हैं या जमीन पर छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार सच है?1
- मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले के कटंगी ब्लॉक के हीरापुर-नीमटोला गाँव के बच्चे शिक्षा पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इन बच्चों को स्कूल पहुँचने के लिए एक खतरनाक नदी पार करनी पड़ती है। नदी पर कोई पुल नहीं है और ना ही कोई सुरक्षित रास्ता। बच्चे जान हथेली पर रखकर इस नदी को पार करके स्कूल जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खतरनाक नदी को पार करने के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाँव में चिंता का माहौल है। कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गाँव के लोग अब सरकार से माँग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस नदी पर एक पुल बनाया जाए ताकि बच्चों की जान को खतरा न रहे।1
- देवांगना घाटी में हुए गैंगरेप मामले में चित्रकूट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। साथ ही, वे न्याय की मांग भी कर रहे हैं। #Chitrakoot #DevanganaGhati #GangrapeCase1