मेरे परम् मित्र साथी नर्सिंग ऑफिसर नरेश सिंह तंवर (नर्सिंग ऑफिसर जिला अस्पतताल करौली राजस्थान मौत अनसुलझी कहानी Miss u Bhai Naresh Tanwar मेरे परम् मित्र साथी नर्सिंग ऑफिसर नरेश सिंह तंवर (नर्सिंग ऑफिसर जिला अस्पताल हिंडौन सिटी) दिल के बहुत करीब अजीज मित्र नेकदिल इंसान चाहे घर हो या अस्पताल हमेशा सभी की मदद को तैयार रहने वाले का अचानक यू चले जाना हमारे सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है, आप का हर किसी से सहजता से मिलना हर किसी कि सहायता करना ये सब हर इंसान में नहीं होते हम समझ सकते हैं कि, क्या गुजर रही होगी परिजनों एवं प्रियजनों पर। शोकाकुल परिजनों एवं प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा समस्त परिजनों एवं प्रियजनों को इस वज्रपात को सहन करने की सामर्थ्य प्रदान करे। 🙏😭 अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि 😭🙏 🙏😭 शत् शत् नमन 😭🙏 Miss u Bhai Naresh Tanwar
मेरे परम् मित्र साथी नर्सिंग ऑफिसर नरेश सिंह तंवर (नर्सिंग ऑफिसर जिला अस्पतताल करौली राजस्थान मौत अनसुलझी कहानी Miss u Bhai Naresh Tanwar मेरे परम् मित्र साथी नर्सिंग ऑफिसर नरेश सिंह तंवर (नर्सिंग ऑफिसर जिला अस्पताल हिंडौन सिटी) दिल के बहुत करीब अजीज मित्र नेकदिल इंसान चाहे घर हो या अस्पताल हमेशा सभी की मदद को तैयार रहने वाले का अचानक यू चले जाना हमारे सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है, आप का हर किसी से सहजता से मिलना हर किसी कि सहायता करना ये सब हर इंसान में नहीं होते हम समझ सकते हैं कि, क्या गुजर रही होगी परिजनों एवं प्रियजनों पर। शोकाकुल परिजनों एवं प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा समस्त परिजनों एवं प्रियजनों को इस वज्रपात को सहन करने की सामर्थ्य प्रदान करे। 🙏😭 अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि 😭🙏 🙏😭 शत् शत् नमन 😭🙏 Miss u Bhai Naresh Tanwar
- गंगापुर सिटी प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल प्रथम) के नेतृत्व में आज जिले में अध्यापकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान हेतु एसडीएम बिजेंद्र मीणा को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे और संगठन की ओर से अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा गया। जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे समय से अध्यापक वर्ग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्षरत है, लेकिन अभी तक उनका समुचित समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन को आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। 📌 ज्ञापन में रखी गई 4 सूत्रीय प्रमुख मांगें: 1️⃣ अनुभव आधारित अध्यापक लेवल प्रथम को शीघ्र पदोन्नति प्रदान की जाए, ताकि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को उनका उचित हक मिल सके। 2️⃣ बीएड इंटर्नशिप के दौरान की गई वेतन कटौती के आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रत्याहारित किया जाए, जिससे प्रभावित शिक्षकों को राहत मिल सके। 3️⃣ तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ कर पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि शिक्षकों को सुविधा मिल सके। 4️⃣ अवकाशों में की गई कटौती को समाप्त कर पूर्व व्यवस्था बहाल की जाए, जिससे शिक्षकों के अधिकार सुरक्षित रह सकें। जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से इन सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने की अपेक्षा जताई तथा कहा कि यह मांगें पूरी तरह न्यायसंगत एवं शिक्षकों के हित में हैं। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुमन मीणा, ब्लॉक सचिव हरिओम गुर्जर, आदित्य राजावत, जीतेन्द्र सिंह गुर्जर, संतोष सैनी, कृष्ण कुमार सैनी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। अंत में संगठन की ओर से प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- करौली नागल शेरपुर में कल आएंगे CM प्रभारी मंत्री ने दौरा कर देखी व्यवस्थाएं1
- लोगों को शिकायत ग्राम क्षेत्र में स्थित उचित मूल्य की दुकान, संचालक रघुनंदन लोधा के यहाँ चल रहे अनाज वितरण कार्यक्रम में अव्यवस्था देखने को मिली। राशन लेने पहुंचे कई लोगों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और असंतोष व्यक्त किया। लाभार्थियों का आरोप है कि उन्हें समय पर और पूरी मात्रा में अनाज नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद वितरण प्रक्रिया धीमी है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वितरण के दौरान पारदर्शिता की कमी महसूस हो रही है और कई बार नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।1
- अवैध स्मैक के खिलाफ सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई रिपोर्ट: विशेष संवाददाता, धौलपुर भरत सिंह मीणा सरमथुरा धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी में लिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई तथा अवैध स्मैक बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (ST अनुसूचित जनजाति) ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। भरत सिंह मीणा ने प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए, ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को मिलकर नशा मुक्त अभियान को सफल बनाना होगा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस तरह के अभियान और तेज किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- 🚨 बड़ी खबर | जयपुर 🚨 घाट गेट स्थित अंकुर सिनेमा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रॉन्ग साइड से आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम लग गया और राहगीरों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज़ रफ्तार में गलत दिशा से आ रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। 🚧 क्रेन की मदद से हटाया गया ट्रैक्टर सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रैक्टर को हटाकर सड़क को साफ किया गया, जिसके बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हुआ। ⚠️ बड़ा सवाल: जिम्मेदार कौन? सड़क की खराब हालत? रॉन्ग साइड चलाने वाला ड्राइवर? या फिर प्रशासन की लापरवाही? स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क की हालत काफी खराब है और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम बात हो गई है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। 👉 प्रशासन से मांग की जा रही है कि सड़क सुधार और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें। #Jaipur #RoadAccident #TrafficJam #BreakingNews1
- दौसा। कुण्डल क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रस्तावित MDR-48 को स्टेट हाईवे-78 में तब्दील कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क वर्ष 1979 में स्वीकृत हुई थी और 1984 में निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन डामरीकरण से पहले ही कार्य रुक गया, जो आज तक अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय अधिकांश भूमि का मुआवजा भी दिया जा चुका था, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा स्टे लेने से निर्माण कार्य ठप हो गया। अब दोबारा कार्य शुरू कराने के प्रयासों में भी प्रशासन की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे तीसरी बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर नाप-जोख में अनियमितता के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि गिरदावर और पटवारी द्वारा तीन-चार बार नाप की गई, लेकिन हर बार अलग-अलग स्थानों पर निशान लगाए गए, जिससे लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों ने इसे गलत तरीके से की गई नाप बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, कुण्डल सरपंच फूली देवी ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग के स्थान पर पहले से बरसाती नाला है, जिससे कई मकानों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में वर्तमान स्थिति को नजरअंदाज कर निर्माण करना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने गिनाए प्रस्तावित मार्ग के फायदे ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित स्टेट हाईवे-78 गांव के नजदीक से गुजरते हुए स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगा और मुख्य बाजार से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगा। यह मार्ग खोर्रा खुर्द, चौबड़ीवाला, सौरतलाई, बगड़ेड़ा, भावती, उरवाड़ी, कोलेश्वर, चांदेरा, रेहड़िया सहित कई गांवों को जोड़ेगा। साथ ही नारायणी माता रोड, भानगढ़, भर्तहरी धाम जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इसके अलावा सड़क के जरिए स्कूल, पंचायत भवन, पोस्ट ऑफिस, वन विभाग कार्यालय और प्रस्तावित सीएचसी, पुलिस थाना व निर्माणाधीन तहसील भवन तक पहुंच सुगम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा। वर्तमान मार्ग को बताया अनुपयुक्त ग्रामीणों ने वर्तमान स्टेट हाईवे-78 मार्ग को तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त बताया। उनका कहना है कि यह मार्ग प्राकृतिक बरसाती नाले से होकर गुजरता है, जहां 8-10 गांवों का पानी आता है, जिससे बारिश के समय गांव में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। साथ ही सड़क संकरी और घुमावदार होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इस दौरान हरिनारायण शर्मा, तारा प्रकाश शर्मा, लालाराम जांगिड़, पवन कुमार शर्मा, विमल बडाला, दिनेश शर्मा, रवि शर्मा, विमल प्रजापति, कैलाश शर्मा, शान्ति देवी, लडो देवी महवार, रोहिताश शर्मा, धर्मेन्द्र कोली, राकेश कोली, निक्की शर्मा, दिलखुश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।4
- गंगापुर सिटी में करीब शाम 7:00 बजे तेज हवाओं के साथ बिजली की गर्जनाओं के साथ में अचानक तेज बारिश आ गई और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है और मानव जीवन भी पूरी तरह अस्त व्यस्त है1
- भाजपा जिला अध्यक्ष ने 47 वें स्थापना दिवस पर करौली भाजपा के 22 मंडल अध्यक्षों की तारीफ की1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर में बारिश के कारण सुरंग में लगा लंबा जाम जयपुर में तेज बारिश के चलते शहर की एक सुरंग में पानी भरने और वाहनों की अधिक भीड़ के कारण लंबा जाम लग गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि 👉 टू-व्हीलर नो एंट्री जोन होने के बावजूद कई दोपहिया वाहन सुरंग के अंदर नजर आए। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी बल्कि हादसे का खतरा भी बढ़ गया। 👉 प्रशासन की लापरवाही या नियमों की अनदेखी? यह सवाल अब खड़ा हो रहा है। 📢 ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें 👉 VK News Rajasthan चैनल को Follow करें1