अवैध स्मैक के खिलाफ सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई रिपोर्ट: विशेष संवाददाता, धौलपुर भरत सिंह मीणा सरमथुरा धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी में लिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई तथा अवैध स्मैक बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (ST अनुसूचित जनजाति) ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। भरत सिंह मीणा ने प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए, ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को मिलकर नशा मुक्त अभियान को सफल बनाना होगा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस तरह के अभियान और तेज किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध स्मैक के खिलाफ सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई रिपोर्ट: विशेष संवाददाता, धौलपुर भरत सिंह मीणा सरमथुरा धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी में लिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई तथा अवैध स्मैक बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (ST अनुसूचित जनजाति) ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। भरत सिंह मीणा ने प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए, ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को मिलकर नशा मुक्त अभियान को सफल बनाना होगा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस तरह के अभियान और तेज किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अवैध स्मैक के खिलाफ सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई रिपोर्ट: विशेष संवाददाता, धौलपुर भरत सिंह मीणा सरमथुरा धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी में लिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई तथा अवैध स्मैक बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (ST अनुसूचित जनजाति) ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। भरत सिंह मीणा ने प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए, ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को मिलकर नशा मुक्त अभियान को सफल बनाना होगा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस तरह के अभियान और तेज किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- मेरे परम् मित्र साथी नर्सिंग ऑफिसर नरेश सिंह तंवर (नर्सिंग ऑफिसर जिला अस्पताल हिंडौन सिटी) दिल के बहुत करीब अजीज मित्र नेकदिल इंसान चाहे घर हो या अस्पताल हमेशा सभी की मदद को तैयार रहने वाले का अचानक यू चले जाना हमारे सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है, आप का हर किसी से सहजता से मिलना हर किसी कि सहायता करना ये सब हर इंसान में नहीं होते हम समझ सकते हैं कि, क्या गुजर रही होगी परिजनों एवं प्रियजनों पर। शोकाकुल परिजनों एवं प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा समस्त परिजनों एवं प्रियजनों को इस वज्रपात को सहन करने की सामर्थ्य प्रदान करे। 🙏😭 अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि 😭🙏 🙏😭 शत् शत् नमन 😭🙏 Miss u Bhai Naresh Tanwar1
- गंगापुर सिटी: शादी में जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भीषण सड़क हादसे में सास-बहू और मासूम की मौत, चालक गंभीर घायल गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गंगापुर–जयपुर मार्ग पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, काज़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय साजिद पुत्र फखरुद्दीन अपनी बाइक से अपने परिवार के साथ डाबर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बाइक पर साजिद के साथ उसकी 22 वर्षीय पत्नी नरगिस, एक वर्षीय मासूम बेटा अलमीर और 60 वर्षीय मां बानो सवार थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर सिटी पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरगिस, उसकी सास बानो और मासूम अलमीर को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काफी संख्या में मृतक के रिश्तेदार, परिचित हॉस्पिटल पहुंचे और यहां पर लोगों की भीड़ जमा हुई। वहीं, बाइक चालक साजिद गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही बस के द्वारा भाई को टक्कर मारने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।1
- हिंडौन सिटी। स्टेशन रोड स्थित पत्थर वालों की धर्मशाला में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बताओ को लेकर आयोजित हुई। जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, कांग्रेस के जिला प्रभारी चतर सिंह और हिंडौन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रवि गुर्जर, संगठन के हिंडौन शहर व देहात के ब्लॉक अध्यक्ष सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।3
- प्रभारी मंत्री बेडम नांगल शेरपुर पहुंचे करौली भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन महूआ विधायक हिण्डोन पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा शीला चंदन सहित कई पदाधिकारी सभा स्थल पर पहुंचे1
- धौलपुर: राजस्थान सरकार के द्वारा हाल ही में जारी शिविरा पंचांग सत्र 2026 -27 में शैक्षणिक कैलेंडर वर्ष में अवकाश कटौती की गई है जिसके राजस्थान के सभी शिक्षक वर्ग में रोष है, क्योंकि इन आदेशों से शिक्षकों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है और ये सरकार के आदेश अव्यवहारिक हैं। सरकार द्वारा शिक्षकों और व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने के बजाय शिक्षकों की अवकाशों में कटौती करना सरकार की नाकामी को उजागर करती है। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष मनोज पोसवाल ने कहा कि इन की गई कटौतियों का राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत संगठन कडा विरोध करता है इसी क्रम में प्रांतीय आव्हान पर यहां धौलपुर जिले में कलेक्टर महोदय को जिला कार्यालय में ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन में 1.प्रधानाचार्य घोषित अवकाश पूर्व की भांति 2 दिन यथावत रखे जाने , 2.ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून तक किये जाने, 3.शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से 10 जनवरी किये जाने हेतु राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के द्वारा राजस्थान सरकार से पुरजोर मांग की गई, क्योंकि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भीषण गर्मी के बीच छुट्टियों में कटौती का फैसला बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर हो सकता है। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर व राकेश प्रजापति ने संयुक्त रूप से कहा कि आज भी हजारों शिक्षक गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगे हैं, स्कूलों में शिक्षकों और व्याख्याताओं के पद खाली हैं और भवन जर्जर स्थिति में हैं, शिक्षा की गुणवत्ता केवल स्कूल का समय या दिन बढ़ाने से नहीं, बल्कि विभाग के कामकाज में सुधार और पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति से होगी एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पिछले कई वर्षों से लंबित स्थानांतरण शुरू करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की छः सत्रों से रुकी हुई डीपीसी के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर जल्द से जल्द डीपीसी करने, शिक्षकों और व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत और पुनः निर्माण करवाने हेतु भी राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत मांग करता है। इस अवसर पर यहां चंद्रभान चौधरी, मनोज पोसवाल, गंगाराम गुर्जर , राकेश प्रजापति,चोल सिंह, जसवंत गुर्जर, सुरेंद्रसिंह पोसवाल, कुलदीप शर्मा, अनिल पाठक, त्रिलोक सिंह,अशोक शर्मा, संजय, कुलदीप,इंदिरा कुमारी,अनु बाला,मधु यादव,तमन्ना अख्तर,रेनू बारेठ,पूजा जाट आदि उपस्थिति रहे। ________________________4
- धौलपुर।राजस्थान सरकार के द्वारा हाल ही में जारी शिविरा पंचांग सत्र 2026 -27 में शैक्षणिक कैलेंडर वर्ष में अवकाश कटौती की गई है जिसको लेकर राजस्थान के सभी शिक्षक वर्ग में रोष है, सरकार द्वारा शिक्षकों और व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने के बजाय शिक्षकों की अवकाशों में कटौती करना सरकार की नाकामी को उजागर करती है। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश संगठन महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष मनोज पोसवाल ने बताया कटौतियों का राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत संगठन कडा विरोध करता है और प्रांतीय आव्हान पर धौलपुर जिले में कलेक्टर जिला कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में प्रधानाचार्य घोषित अवकाश पूर्व की भांति 2 दिन यथावत रखे जाने , ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून तक किये जाने,.शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से 10 जनवरी किये जाने हेतु राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के द्वारा राजस्थान सरकार से पुरजोर मांग की गई। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर व राकेश प्रजापति ने संयुक्त रूप से कहा कि आज भी हजारों शिक्षक गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगे हैं, स्कूलों में शिक्षकों और व्याख्याताओं के पद खाली हैं और भवन जर्जर स्थिति में हैं, शिक्षा की गुणवत्ता केवल स्कूल का समय या दिन बढ़ाने से नहीं, बल्कि विभाग के कामकाज में सुधार और पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति से होगी एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पिछले कई वर्षों से लंबित स्थानांतरण शुरू करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की छः सत्रों से रुकी हुई डीपीसी के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर जल्द से जल्द डीपीसी करने, शिक्षकों और व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत और पुनः निर्माण करवाने हेतु भी राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत मांग करता है। इस अवसर पर यहां चंद्रभान चौधरी, मनोज पोसवाल, गंगाराम गुर्जर , राकेश प्रजापति,चोल सिंह, जसवंत गुर्जर, सुरेंद्रसिंह पोसवाल,कुलदीप शर्मा, अनिल पाठक, त्रिलोक सिंह, अशोक शर्मा, संजय,इंदिरा कुमारी,अनु बाला,मधु यादव,तमन्ना अख्तर,रेनू बारेठ,पूजा जाट आदि उपस्थित रहे।4
- Post by Rehan khan1