Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंडौन सिटी में आज हल्की हल्की बारिश बरसात के आनंदन लेते लोग
Rehan khan
हिंडौन सिटी में आज हल्की हल्की बारिश बरसात के आनंदन लेते लोग
More news from Karauli and nearby areas
- करौली नागल शेरपुर में कल आएंगे CM प्रभारी मंत्री ने दौरा कर देखी व्यवस्थाएं1
- गंगापुर सिटी प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल प्रथम) के नेतृत्व में आज जिले में अध्यापकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान हेतु एसडीएम बिजेंद्र मीणा को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे और संगठन की ओर से अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा गया। जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे समय से अध्यापक वर्ग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्षरत है, लेकिन अभी तक उनका समुचित समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन को आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। 📌 ज्ञापन में रखी गई 4 सूत्रीय प्रमुख मांगें: 1️⃣ अनुभव आधारित अध्यापक लेवल प्रथम को शीघ्र पदोन्नति प्रदान की जाए, ताकि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को उनका उचित हक मिल सके। 2️⃣ बीएड इंटर्नशिप के दौरान की गई वेतन कटौती के आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रत्याहारित किया जाए, जिससे प्रभावित शिक्षकों को राहत मिल सके। 3️⃣ तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ कर पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि शिक्षकों को सुविधा मिल सके। 4️⃣ अवकाशों में की गई कटौती को समाप्त कर पूर्व व्यवस्था बहाल की जाए, जिससे शिक्षकों के अधिकार सुरक्षित रह सकें। जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से इन सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने की अपेक्षा जताई तथा कहा कि यह मांगें पूरी तरह न्यायसंगत एवं शिक्षकों के हित में हैं। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हरिओम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुमन मीणा, ब्लॉक सचिव हरिओम गुर्जर, आदित्य राजावत, जीतेन्द्र सिंह गुर्जर, संतोष सैनी, कृष्ण कुमार सैनी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। अंत में संगठन की ओर से प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- लोगों को शिकायत ग्राम क्षेत्र में स्थित उचित मूल्य की दुकान, संचालक रघुनंदन लोधा के यहाँ चल रहे अनाज वितरण कार्यक्रम में अव्यवस्था देखने को मिली। राशन लेने पहुंचे कई लोगों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और असंतोष व्यक्त किया। लाभार्थियों का आरोप है कि उन्हें समय पर और पूरी मात्रा में अनाज नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद वितरण प्रक्रिया धीमी है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वितरण के दौरान पारदर्शिता की कमी महसूस हो रही है और कई बार नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।1
- अवैध स्मैक के खिलाफ सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई रिपोर्ट: विशेष संवाददाता, धौलपुर भरत सिंह मीणा सरमथुरा धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी में लिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई तथा अवैध स्मैक बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (ST अनुसूचित जनजाति) ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। भरत सिंह मीणा ने प्रशासन से मांग की कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए, ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को मिलकर नशा मुक्त अभियान को सफल बनाना होगा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस तरह के अभियान और तेज किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- रात 09:30 PM बरसात जारी है। नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट।1
- ताल्लुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिरकरण जयपुर के निर्देश पर पूरे प्रदेश में "Transformative Tuesdays" - Legal Literacy & Sensitization Programme" अभियान की भगुरूवात की गई जिसके तहत आज दिनांक 07.04.2026 को राजगढ़ मुख्यालय पर स्थित विभिन्न विद्यालयों में साइबर सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन न्यायिक अधिकारीगण द्वारा किया गया। राजगढ़ स्थित पीएम प्यारेलाल गुप्ता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ में डॉ श्री लेखपाल शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय, राजगढ़ की उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में डॉ शर्मा ने साइबर बुलिंग, ओटीपी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, इंटरनेट के सही इस्तेमाल और साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के प्रति उपस्थित बच्चों को जागरूक किया। बच्चों को बताया कि साईबर सिक्योरिटी को लेकर विद्यालय में "कोर्ट वाली दीदी" के नाम से विशेष शिकायत बॉक्स रखे गये है। अगर बच्चे डर या झिझक के कारण अपनी परेशानी नहीं बता पाते। अब छात्र अपनी शिकायत या संदिग्ध मैसेज का स्क्रीनशॉट लिखकर इस बॉक्स में डाल सकेंगे। जिसपर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन शिकायतों की जांच कर तुरंत सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसी के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढ़िगावड़ा में श्री नवीन कुमार झरवाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 01, राजगढ़, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ में श्रीमती रचना मीना अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 02 एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलेई राजगढ़ में श्री शान्तनु सिंह खंगारोत सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजगढ़ की उपस्थिति में साइबर सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और बच्चों को साइबर सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालयों के प्राचार्य, अध्यापकगण व न्यायिक कर्मचारीगण का विशेष सहयोग रहा।4
- भाजपा जिला अध्यक्ष ने 47 वें स्थापना दिवस पर करौली भाजपा के 22 मंडल अध्यक्षों की तारीफ की1
- गंगापुर सिटी में करीब शाम 7:00 बजे तेज हवाओं के साथ बिजली की गर्जनाओं के साथ में अचानक तेज बारिश आ गई और किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है और मानव जीवन भी पूरी तरह अस्त व्यस्त है1
- रात 08:30 PM पर फिर शुरू हुई बूंदाबांदी। रात 08:30 PM पर एक बार फिर से शुरू हुई बरसात, छाए घने बादल चमकी बिजली और गर्जना के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, नदबई भरतपुर से लाइव।1