logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साइबर सुरक्षा को लेकर राजगढ़ तालुका पर न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन ताल्लुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिरकरण जयपुर के निर्देश पर पूरे प्रदेश में "Transformative Tuesdays" - Legal Literacy & Sensitization Programme" अभियान की भगुरूवात की गई जिसके तहत आज दिनांक 07.04.2026 को राजगढ़ मुख्यालय पर स्थित विभिन्न विद्यालयों में साइबर सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन न्यायिक अधिकारीगण द्वारा किया गया। राजगढ़ स्थित पीएम प्यारेलाल गुप्ता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ में डॉ श्री लेखपाल शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय, राजगढ़ की उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में डॉ शर्मा ने साइबर बुलिंग, ओटीपी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, इंटरनेट के सही इस्तेमाल और साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के प्रति उपस्थित बच्चों को जागरूक किया। बच्चों को बताया कि साईबर सिक्योरिटी को लेकर विद्यालय में "कोर्ट वाली दीदी" के नाम से विशेष शिकायत बॉक्स रखे गये है। अगर बच्चे डर या झिझक के कारण अपनी परेशानी नहीं बता पाते। अब छात्र अपनी शिकायत या संदिग्ध मैसेज का स्क्रीनशॉट लिखकर इस बॉक्स में डाल सकेंगे। जिसपर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन शिकायतों की जांच कर तुरंत सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसी के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढ़िगावड़ा में श्री नवीन कुमार झरवाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 01, राजगढ़, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ में श्रीमती रचना मीना अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 02 एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलेई राजगढ़ में श्री शान्तनु सिंह खंगारोत सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजगढ़ की उपस्थिति में साइबर सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और बच्चों को साइबर सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालयों के प्राचार्य, अध्यापकगण व न्यायिक कर्मचारीगण का विशेष सहयोग रहा।

2 hrs ago
user_Neeraj Maheshwari
Neeraj Maheshwari
Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
2 hrs ago

साइबर सुरक्षा को लेकर राजगढ़ तालुका पर न्यायिक अधिकारीगण द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन ताल्लुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिरकरण जयपुर के निर्देश पर पूरे प्रदेश में "Transformative Tuesdays" - Legal Literacy & Sensitization Programme" अभियान की भगुरूवात की गई जिसके तहत आज दिनांक 07.04.2026 को राजगढ़ मुख्यालय पर स्थित विभिन्न विद्यालयों में साइबर सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन न्यायिक अधिकारीगण द्वारा किया गया। राजगढ़

स्थित पीएम प्यारेलाल गुप्ता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ में डॉ श्री लेखपाल शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय, राजगढ़ की उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में डॉ शर्मा ने साइबर बुलिंग, ओटीपी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, इंटरनेट के सही इस्तेमाल और साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के प्रति उपस्थित बच्चों को जागरूक किया। बच्चों को बताया कि साईबर सिक्योरिटी को लेकर विद्यालय में "कोर्ट वाली दीदी" के

7886f29b-ee25-4014-ad33-e85943481285

नाम से विशेष शिकायत बॉक्स रखे गये है। अगर बच्चे डर या झिझक के कारण अपनी परेशानी नहीं बता पाते। अब छात्र अपनी शिकायत या संदिग्ध मैसेज का स्क्रीनशॉट लिखकर इस बॉक्स में डाल सकेंगे। जिसपर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन शिकायतों की जांच कर तुरंत सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसी के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढ़िगावड़ा में श्री नवीन कुमार झरवाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 01, राजगढ़, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़

b899e5ff-290b-43ba-83d2-a385ba5b1c8b

में श्रीमती रचना मीना अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 02 एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलेई राजगढ़ में श्री शान्तनु सिंह खंगारोत सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजगढ़ की उपस्थिति में साइबर सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और बच्चों को साइबर सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालयों के प्राचार्य, अध्यापकगण व न्यायिक कर्मचारीगण का विशेष सहयोग रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Devkaran Gurjar
    1
    Post by Devkaran Gurjar
    user_Devkaran Gurjar
    Devkaran Gurjar
    Grain Wholesaler नारायणपुर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • दौसा। सोमवार को कुण्डल क्षेत्र के काफी ग्रामीण कुण्डल तहसील मुख्यालय पहुंचे और MDR 48 को तब्दील कर (स्टेट हाईवे -78 ) कार्य को पुन: जल्दी शुरू करने को लेकर कुण्डल तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे कुण्डल में MDR 48 तब्दील कर (स्टेट हाईवे -78 ) सन् 1979 में स्वीकृत हुआ था और 1984 में इस रोड़ का निर्माण कार्य करवाया गया था वह रोड़ आज भी अधुरा पड़ा हुआ है। उस पर डामर डालनी बाकी थी लेकिन एक दो लोगों की वजह से स्टे लगा दिया गया था जिससे उस समय कार्य रुक गया था जबकि 1984 में ग्रामीणों को मुआवजा राशि भी प्रदान कर दी गयी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कुण्डल ग्राम पंचायत प्रशासन व तहसीलदार पर राजनीतिक दबाव बनाकर यह कार्य करवाया जा रहा है क्योंकि हमने कुण्डल तहसील मुख्यालय पहुंच कर आज तीसरी बार ज्ञापन दिया गया है लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन व तहसीलदार द्वारा अभी तक जो ज्ञापन दिए गए हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जबकी जो सेटलमेंट से पहले पुराने नक्शे में वह बरसाती पानी का नाला निकला हुआ है और तहसीलदार व गिरदावर,पटवारी के द्वारा तीन-चार बार नाप कर चिन्ह लगा दिया गया है जिससे ग्रामीण लोग संतुष्ट नहीं है क्योंकि तीन - चार बार नापा है तो तीनों - चारों बार ही चिन्हित निशान अलग-अलग जगह लगाये गये है । ग्रामीणों ने कहना है कि इसमें कुण्डल तहसीलदार के द्वारा ग़लत तरीके से नाप करवाही गई है । इस मामले मे कुण्डल सरपंच फूली देवी ने बताया कि वहाँ पहले से ही पानी का नाला था वहां पर और बहुत सारे मकानों को नुकसान हो रहा हैं जो ठीक नही हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों की मांग -- प्रस्तावित MDR-48 तब्दील कर (स्टेट हाईवे -78) की प्रमुख विशेषताएँ या लाभ इस प्रकार है -- 1. यह सड़क ग्राम/कस्बे के नजदीक से होकर गुजरती है,जिससे स्थानीय आवागमन सुगम होगा। 2. ग्राम के मुख्य बाजार से सीधा जुड़ाव स्थापित होगा। 3. यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है- खोर्रा खुर्द, चौबडीवाला,सौरतलाई दुड़की,बगडे़डा़,भावती, 4. उरवाडी, कोलेश्वर,चांदेरा, रेहड़िया एवं नारायणी माता रोड को भी कनेक्टिविटी मिलेगी। 4. यह मार्ग भांवता में स्थित प्रसिद्ध संत महाराज मंदिर तथा ढखोड़वाले बालाजी मंदिर व दुर्गा माता मंदिर से भी जुड़ता है,जिससे धार्मिक आवागमन बढ़ेगा। 5. इस सड़क के माध्यम से थानागाजी, टहला, प्रतापगढ़, गोलाकाबास, भानगढ़,नारायणी माता एवं भर्तहरी धाम तक आवागमन सरल होगा। 6. सड़क से सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल,संस्कृत स्कूल सीधे जुड़े हुए हैं। 7. प्रमुख सरकारी सस्थान जैसे पोस्ट ऑफिस, वन विभाग कार्यालय, पंचायत भवन,पटवार भवन, वर्तमान तहसील भवन एवं आईटी केंद्र इस मार्ग से जुड़े हैं। 8. यह मार्ग निर्माणाधीन तहसील भवन,प्रस्तावित CHC अस्पताल,प्रस्तावित पुलिस थाना एवं ईसरदा बांध परियोजना की जलदाय टंकी तक पहुँच के लिए महत्वपूर्ण लिंक रोड का कार्य करेगा। 9. मार्ग के आसपास सिवाईचक एवं चारागाह भूमि उपलब्ध है,जिससे भविष्य में महावि‌द्यालय, SDM कार्यालय, XEN कार्यालय स्थापित किए जा सकते हैं। 10. यह सडक अधिकांशतः ग्राम सीमा के बाहर से होकर गुजरती है, और इसमें किसी प्रकार का पक्का निर्माण बाधित नहीं होता। 11. पूर्व में अधिकाश भूमि का मुआवजा दिया जा चुका है,जिससे सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। 12. इस मार्ग के निर्माण में अपेक्षाकृत कम लागत आएगी तथा क्षेत्र का समय पर विकास होगा। *वर्तमान स्टेट हाईवे-78 (कुण्डल-बांदीकुई मार्ग) से संबंधित समस्याएँ*-- 1. वर्तमान मार्ग एक प्राकृतिक बरसाती नाला (पंथ)जो कि लगभग 64 फीट का है, जो तकनीकी दृष्टि से उपयुक्त नहीं है। 2. लगभग 8-10 गांवों का व 10 किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र का पानी इसी मार्ग से आता है, जिससे गांव के अन्दर भारी जलभराव होता है। 3. वर्षा के समय पानी वापस कुण्डल गाँव में भर जाता है, क्योंकि आगे निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बनती है। 4. इस मार्ग पर बने 7-8 गरीब परिवारों के इंदिरा आवास प्रभावित होते हैं, जिन्हें हटाने पर वे बेघर हो जाएंगे। 5. सड़क की चौड़ाई कम एवं मोड़ अधिक होने के कारण यह मार्ग सुरक्षित नहीं है। 6. इस मार्ग पर स्थित पुरानी बावड़ी एवं पौराणिक गोपाल जी महाराज मंदिर को भी नुकसान की आशंका है। 7. यह मार्ग मूलतः जल निकासी (नाला) के रूप में दर्ज है, जहाँ सरकारी रिकॉर्ड में रास्ता भी अवरुद्ध दर्शाया गया है। इस दौरान हरिनारायण शर्मा, तारा प्रकाश शर्मा, लालाराम जांगिड़, पवन कुमार शर्मा, विमल बडाला, दिनेश शर्मा, रवि शर्मा, विमल प्रजापति, कैलाश शर्मा, शान्ति देवी, लडो देवी महवार, रोहिताश शर्मा, धर्मेन्द्र कोली, राकेश कोली, निक्की शर्मा, दिलखुश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    दौसा। सोमवार को कुण्डल क्षेत्र के काफी ग्रामीण कुण्डल तहसील मुख्यालय पहुंचे और MDR 48 को तब्दील कर (स्टेट हाईवे -78 ) कार्य को पुन: जल्दी शुरू करने को लेकर कुण्डल तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे कुण्डल में MDR 48 तब्दील कर (स्टेट हाईवे -78 )  सन् 1979 में स्वीकृत हुआ था और 1984 में इस रोड़ का निर्माण कार्य करवाया गया था वह रोड़ आज भी अधुरा पड़ा हुआ है। उस पर डामर डालनी बाकी थी लेकिन एक दो लोगों की वजह से स्टे लगा दिया गया था जिससे उस समय कार्य रुक गया था जबकि 1984 में  ग्रामीणों को मुआवजा राशि भी प्रदान कर दी गयी थी। 
ग्रामीणों का आरोप है कि कुण्डल ग्राम पंचायत प्रशासन व तहसीलदार पर राजनीतिक दबाव बनाकर यह कार्य करवाया जा रहा है क्योंकि हमने कुण्डल तहसील मुख्यालय पहुंच कर आज तीसरी बार ज्ञापन दिया गया है लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन व तहसीलदार द्वारा अभी तक जो ज्ञापन दिए गए हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जबकी जो सेटलमेंट से पहले पुराने नक्शे में वह बरसाती पानी का नाला निकला हुआ है और तहसीलदार व गिरदावर,पटवारी  के द्वारा तीन-चार बार नाप कर चिन्ह लगा दिया गया है जिससे ग्रामीण लोग संतुष्ट नहीं है क्योंकि तीन - चार बार नापा है तो तीनों - चारों बार ही चिन्हित निशान अलग-अलग जगह लगाये गये है । ग्रामीणों ने कहना है कि इसमें कुण्डल तहसीलदार के द्वारा ग़लत तरीके से नाप करवाही गई है । 
इस मामले मे कुण्डल सरपंच फूली देवी ने बताया कि वहाँ पहले से ही पानी का नाला था वहां पर और बहुत सारे मकानों को नुकसान हो रहा हैं जो ठीक नही हैं। 
ज्ञापन में ग्रामीणों की मांग --
प्रस्तावित MDR-48 तब्दील कर (स्टेट हाईवे -78) की प्रमुख विशेषताएँ या लाभ इस प्रकार है --
1. यह सड़क ग्राम/कस्बे के नजदीक से होकर गुजरती है,जिससे स्थानीय आवागमन सुगम होगा।
2. ग्राम के मुख्य बाजार से सीधा जुड़ाव स्थापित होगा।
3. यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है- खोर्रा खुर्द, चौबडीवाला,सौरतलाई दुड़की,बगडे़डा़,भावती,
4. उरवाडी, कोलेश्वर,चांदेरा, रेहड़िया एवं नारायणी माता रोड को भी कनेक्टिविटी मिलेगी।
4. यह मार्ग भांवता में स्थित प्रसिद्ध संत महाराज मंदिर तथा ढखोड़वाले बालाजी मंदिर व दुर्गा माता मंदिर से भी जुड़ता है,जिससे धार्मिक आवागमन बढ़ेगा।
5. इस सड़क के माध्यम से थानागाजी, टहला, प्रतापगढ़, गोलाकाबास, भानगढ़,नारायणी माता एवं भर्तहरी धाम तक आवागमन सरल होगा।
6. सड़क से सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल,संस्कृत स्कूल सीधे जुड़े हुए हैं।
7. प्रमुख सरकारी सस्थान जैसे पोस्ट ऑफिस, वन विभाग कार्यालय, पंचायत भवन,पटवार भवन, वर्तमान तहसील भवन एवं आईटी केंद्र इस मार्ग से जुड़े हैं।
8. यह मार्ग निर्माणाधीन तहसील भवन,प्रस्तावित CHC अस्पताल,प्रस्तावित पुलिस थाना एवं ईसरदा बांध परियोजना की जलदाय टंकी तक पहुँच के लिए महत्वपूर्ण लिंक रोड का कार्य करेगा।
9. मार्ग के आसपास सिवाईचक एवं चारागाह भूमि उपलब्ध है,जिससे भविष्य में महावि‌द्यालय, SDM कार्यालय, XEN कार्यालय स्थापित किए जा सकते हैं।
10. यह सडक अधिकांशतः ग्राम सीमा के बाहर से होकर गुजरती है, और इसमें किसी प्रकार का पक्का निर्माण बाधित नहीं होता।
11. पूर्व में अधिकाश भूमि का मुआवजा दिया जा चुका है,जिससे सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ेगा।
12. इस मार्ग के निर्माण में अपेक्षाकृत कम लागत आएगी तथा क्षेत्र का समय पर विकास होगा।
*वर्तमान स्टेट हाईवे-78 (कुण्डल-बांदीकुई मार्ग) से संबंधित समस्याएँ*--
1. वर्तमान मार्ग एक प्राकृतिक बरसाती नाला (पंथ)जो कि लगभग 64 फीट का है, जो तकनीकी दृष्टि से उपयुक्त नहीं है।
2. लगभग 8-10 गांवों का व 10 किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र का पानी इसी मार्ग से आता है, जिससे गांव के अन्दर भारी जलभराव होता है।
3. वर्षा के समय पानी वापस कुण्डल गाँव में भर जाता है, क्योंकि आगे निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बनती है।
4. इस मार्ग पर बने 7-8 गरीब परिवारों के इंदिरा आवास प्रभावित होते हैं, जिन्हें हटाने पर वे बेघर हो जाएंगे।
5. सड़क की चौड़ाई कम एवं मोड़ अधिक होने के कारण यह मार्ग सुरक्षित नहीं है।
6. इस मार्ग पर स्थित पुरानी बावड़ी एवं पौराणिक गोपाल जी महाराज मंदिर को भी नुकसान की आशंका है।
7. यह मार्ग मूलतः जल निकासी (नाला) के रूप में दर्ज है, जहाँ सरकारी रिकॉर्ड में रास्ता भी अवरुद्ध दर्शाया गया है।
इस दौरान हरिनारायण शर्मा, तारा प्रकाश शर्मा, लालाराम जांगिड़, पवन कुमार शर्मा, विमल बडाला, दिनेश शर्मा, रवि शर्मा, विमल प्रजापति, कैलाश शर्मा, शान्ति देवी, लडो देवी महवार, रोहिताश शर्मा, धर्मेन्द्र कोली, राकेश कोली, निक्की शर्मा, दिलखुश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • रात 09:30 PM बरसात जारी है। नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट।
    1
    रात 09:30 PM बरसात जारी है।
नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    29 min ago
  • भिवाड़ी में कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल! तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव और उनके भाई मनोज यादव के साथ बीती रात एक सोसाइटी में नशेड़ियों द्वारा बदतमीजी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में भारी रोष है।
    1
    भिवाड़ी में कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल!
तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव और उनके भाई मनोज यादव के साथ बीती रात एक सोसाइटी में नशेड़ियों द्वारा बदतमीजी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। 
इस घटना के बाद इलाके में भारी रोष है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 min ago
  • सीकरी तहसील क्षेत्र में आज लगातार लगभग 1 घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ क्षेत्रों में सड़कों की हालत खराब होने के कारण दिक्कतें भी बढ़ गईं। प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है।
    1
    सीकरी तहसील क्षेत्र में आज लगातार लगभग 1 घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ क्षेत्रों में सड़कों की हालत खराब होने के कारण दिक्कतें भी बढ़ गईं।
प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है।
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    46 min ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रात 08:30 PM पर फिर शुरू हुई बूंदाबांदी। रात 08:30 PM पर एक बार फिर से शुरू हुई बरसात, छाए घने बादल चमकी बिजली और गर्जना के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, नदबई भरतपुर से लाइव।
    1
    रात 08:30 PM पर फिर शुरू हुई बूंदाबांदी।
रात 08:30 PM पर एक बार फिर से शुरू हुई बरसात, छाए घने बादल चमकी बिजली और गर्जना के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, नदबई भरतपुर से लाइव।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • किशनगढ़ बास के घाट बंबोरा स्थित हनुमान जी के मंदिर में वार्षिक मेले का हुआ आयोजन किशनगढ़ बास स्थित घाटा बंबोरा का ऐतिहासिक हनुमान मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं. अरावली पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित इस मंदिर के महाराज ने बताया कि यह मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है. अब इसे मनोकामना सिद्ध हनुमान जी मंदिर के नाम से जाना जाता है. अलवर भिवाड़ी मेगा हाईवे पर अरावली पर्वतमालाओं के बीच स्थित किशनगढ़ बास के गांव घाटा बंबोरा का यह मंदिर भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है. श्रद्धालुओं का मानना है कि जो भी व्यक्ति यहां सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. यहां हर वर्ष अप्रैल माह में विशाल मेला भी आयोजित होता है. जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं और हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं. सेठ की मुराद हनुमान जी ने की पूरी मंदिर के पुजारी ने एक किस्सा बताया कि दिल्ली से एक सेठ मंदिर में आए थे. उनके तीन बेटे थे, जिनकी शादियां हो चुकी थीं, लेकिन किसी के भी संतान नहीं थी. वह व्यक्ति मंदिर के सामने रोने लगे. तब मंदिर के महाराज ने उन्हें सलाह दी कि हनुमान जी के सामने जाकर अपनी बात रखें. जब सेठ ने मंदिर में प्रवेश कर भगवान से प्रार्थना की तो कुछ समय बाद उनके तीनों बेटों के संतान हुई और उनका परिवार बढ़ गया. राजस्थान सहित कई राज्यों से आते हैं श्रद्धालु किशनगढ़ बास स्थित यह मंदिर अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है. यह दिल्ली से करीब 128 किलोमीटर और खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है. यहां अलवर जिले सहित राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु आते हैं. भक्त बजरंगबली के दर्शन कर अपनी कामनाएं व्यक्त करते हैं और मंदिर की शांति और आस्था के वातावरण में पूजा अर्चना करते हैं.
    1
    किशनगढ़ बास के घाट बंबोरा स्थित हनुमान जी के मंदिर में वार्षिक मेले का हुआ आयोजन
किशनगढ़ बास स्थित घाटा बंबोरा का ऐतिहासिक हनुमान मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं. अरावली पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित इस मंदिर के महाराज ने बताया कि यह मंदिर करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है. अब इसे मनोकामना सिद्ध हनुमान जी मंदिर के नाम से जाना जाता है.
अलवर भिवाड़ी मेगा हाईवे पर अरावली पर्वतमालाओं के बीच स्थित किशनगढ़ बास के गांव घाटा बंबोरा का यह मंदिर भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है. श्रद्धालुओं का मानना है कि जो भी व्यक्ति यहां सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. यहां हर वर्ष अप्रैल माह में विशाल मेला भी आयोजित होता है. जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं और हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं.
सेठ की मुराद हनुमान जी ने की पूरी
मंदिर के पुजारी ने एक किस्सा बताया कि दिल्ली से एक सेठ मंदिर में आए थे. उनके तीन बेटे थे, जिनकी शादियां हो चुकी थीं, लेकिन किसी के भी संतान नहीं थी. वह व्यक्ति मंदिर के सामने रोने लगे. तब मंदिर के महाराज ने उन्हें सलाह दी कि हनुमान जी के सामने जाकर अपनी बात रखें. जब सेठ ने मंदिर में प्रवेश कर भगवान से प्रार्थना की तो कुछ समय बाद उनके तीनों बेटों के संतान हुई और उनका परिवार बढ़ गया.
राजस्थान सहित कई राज्यों से आते हैं श्रद्धालु
किशनगढ़ बास स्थित यह मंदिर अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है. यह दिल्ली से करीब 128 किलोमीटर और खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है. यहां अलवर जिले सहित राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु आते हैं. भक्त बजरंगबली के दर्शन कर अपनी कामनाएं व्यक्त करते हैं और मंदिर की शांति और आस्था के वातावरण में पूजा अर्चना करते हैं.
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.