Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा में एनडीए के प्रचंड जीत हुई है
NAITIK BHARAT NEWS
कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा में एनडीए के प्रचंड जीत हुई है
More news from बिहार and nearby areas
- Post by NAITIK BHARAT NEWS1
- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की शाम करीब 3:00 बजे रामनवमी, ईद और चैती छठ पर्व को लेकर गोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने की। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से अपील करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा और शांति के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। इस दौरान जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ईश्वर दयाल सिंह, कांग्रेस नेता संजय सिंह, मो. मंजूर आलम, रविकांत, रामध्यान सिंह सहित कई समाजसेवी मौजूद थें।1
- रफीगंज प्रखंड के कोना गांव में बिजली विभाग ने विद्युत चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई कनिष्ठ विद्युत अभियंता (ग्रामीण) संतोष कुमार के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवनंदन मिश्रा के पुत्र सुरेंद्रनाथ मिश्रा पर 17,708 रुपये बकाया था, जिन पर 1,425 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं स्वर्गीय रणविजय सिंह की पत्नी सावित्री देवी पर 47,543 रुपये बकाया होने के साथ 10,527 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह रामप्रसाद पासवान के पुत्र रविंद्र पासवान पर 21,810 रुपये बकाया के साथ 3,027 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं सुरेंद्र पासवान पर 17,188 रुपये बकाया होने के साथ 3,236 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। कनिष्ठ विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन बकाया राशि के कारण पहले ही काट दिया गया था। इसके बावजूद ये लोग एलटी लाइन में पीवीसी तार के जरिए अवैध रूप से टोका फंसाकर बिजली की चोरी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- हसपुरा, औरंगाबाद एनडीए प्रत्याशियों की जीत पर रालोमो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हसपुरा बाजार के पटेल चौक स्थित निजी मकान में रालोमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें एनडीए प्रत्याशियों के जीत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया1
- मेरा तो परीक्षा हो गया #myfirstvlog #vlog #viral #trending #reels1
- बिहटा–अरवल–औरंगाबाद रेल लाइन संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक एवं रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने रेलवे निर्माण संगठन के उप मुख्य अभियंता को अनुरोध पत्र सौंपकर भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना में देरी हो रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनोज सिंह यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्य में प्रगति नहीं हुई तो संघर्ष समिति एक बार फिर जन आंदोलन को तेज करेगी। संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर परियोजना को गति देने की अपील की है, ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके।1
- नाम नरेंद्र काम सरेंडर जय हिंद 🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳1
- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे उपहारा थाना परिसर में ईद, रामनवमी व चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने की। बैठक में मौजूद समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी राय रखी। और संवेदनशील जगहों पर पुलिसबलों की प्रतिनियुक्त किए जाने पर जोर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि तीनों पर्व शांति और समरसता के साथ मनाए। इन त्योहार में किसी ने भी शांति और सौहार्द में खलल डालने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान जगह जगह पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी। मौके पर एसआई मुकेश पंडित, एएसआई चंदन कुमार सागर, मुखिया रामदीप दास, नईम मियां,लखन पासवान, सुधीर मिश्रा, पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह, दिलीप सिंह सहित दर्जनों समाजसेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद थें।1