सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत डीएम ने सुनीं जन-समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश शेखपुरा - आज 09 मार्च, 2026 जिला प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न पंचायतों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा। सीधा संवाद और त्वरित कार्रवाई निरीक्षण और समीक्षा बैठकों के व्यस्त शेड्यूल के बीच, जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रत्येक फरियादी की बातों को अत्यंत धैर्यपूर्वक सुना। फरियाद लेकर आए ग्रामीणों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन योजना, बिजली बिल सुधार, नाला बंद करने, पेयजल संकट और स्थानीय विकास योजनाओं में आ रही बाधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित पदाधिकारियों ससमय निष्पादन कराने को कहा गया। उन्होंने केवल आवेदन ही नहीं लिए, बल्कि कई मामलों में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को तत्काल फोन लगाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ताकि फरियादी को व्यक्तिगत रूप से अवगत भी कराया जाए। छोटी समस्याओं के लिए जनता को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका ध्यान अंचल और प्रखंड स्तर पर रखा जाए। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए आवेदनों पर नियमानुसार उचित और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। "प्रशासन का मुख्य लक्ष्य जनता की सेवा है। 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का उद्देश्य ही यही है कि आम नागरिक को यह महसूस हो कि उसकी समस्याओं को सुना जा रहा है और उनका समाधान शासन की प्राथमिकता है।" *डी० पीo आरo ओo* #sheikhpuranews *शेखपुरा।*
सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत डीएम ने सुनीं जन-समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश शेखपुरा - आज 09 मार्च, 2026 जिला प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न पंचायतों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा। सीधा संवाद और त्वरित कार्रवाई निरीक्षण और समीक्षा बैठकों के व्यस्त शेड्यूल के बीच, जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रत्येक फरियादी की बातों को अत्यंत धैर्यपूर्वक सुना। फरियाद लेकर आए ग्रामीणों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन योजना, बिजली बिल सुधार, नाला बंद करने, पेयजल संकट और स्थानीय विकास योजनाओं में आ रही बाधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
संबंधित पदाधिकारियों ससमय निष्पादन कराने को कहा गया। उन्होंने केवल आवेदन ही नहीं लिए, बल्कि कई मामलों में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को तत्काल फोन लगाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ताकि फरियादी को व्यक्तिगत रूप से अवगत भी कराया जाए। छोटी समस्याओं के लिए जनता को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका ध्यान अंचल और प्रखंड स्तर पर रखा जाए। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए आवेदनों पर नियमानुसार उचित और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। "प्रशासन का मुख्य लक्ष्य जनता की सेवा है। 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का उद्देश्य ही यही है कि आम नागरिक को यह महसूस हो कि उसकी समस्याओं को सुना जा रहा है और उनका समाधान शासन की प्राथमिकता है।" *डी० पीo आरo ओo* #sheikhpuranews *शेखपुरा।*
- सुपरहिट, सॉन्ग,, लिखकर जो, गोबर, पूजे, उसे शिक्षित, ना कहना, एक दिन,,,,,,,1
- चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 61 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच चेवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 61 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसिलर नीरज कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य जांच, वजन, ब्लड प्रेशर तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर जांच कराने, पौष्टिक आहार लेने और सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में ही प्रसव कराने के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते उचित उपचार मिल सके। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार भी उपस्थित रहे और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के जांच शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। स्वास्थ्य जांच के दौरान अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे और गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ जांच की कार्यक्रम सोमवार कि शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।1
- शेखपुरा – ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वाधान में सोमवार को शहर में दर्जनों ड्राइवरों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केदार होटल से जुलूस की शुरुआत करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर बाईपास तक प्रदर्शन किया और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा। ड्राइवर की मृत्यु को आपदा श्रेणी में शामिल करने की मांग प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान ड्राइवर की मृत्यु होने पर उसे आपदा की श्रेणी में शामिल किया जाए। साथ ही सड़क दुर्घटना के बाद ड्राइवरों के लिए मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना लागू करने की मांग संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ड्राइवरों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू की जाए और जो ड्राइवर इसके पात्र हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से पेंशन का लाभ दिया जाए। इसके अलावा ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था और आरक्षण की भी मांग की गई। वाहनों में CCTV कैमरा लगाने की मांग मौके पर संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि सभी वाहनों के आगे और पीछे CCTV कैमरा लगाया जाए ताकि किसी दुर्घटना या विवाद की स्थिति में फोटो और वीडियो के आधार पर सही दोषी की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने 1 सितंबर को “ड्राइवर दिवस” घोषित करने की मांग भी उठाई, ताकि साल में एक दिन ड्राइवरों को सम्मान और अवकाश मिल सके। साथ ही ड्राइवरों को “द्वितीय सैनिक” का दर्जा देने की भी मांग की गई। ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने की मांग एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रत्येक सरकारी अस्पताल के ICU में ड्राइवरों के लिए एक बेड आरक्षित किया जाए। इसके साथ ही ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाए, ताकि सड़क पर मारपीट या दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवर मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।1
- बिहार के लड़कों का क्या हाल बना दिया है नीतीश और मोदी ने1
- मोकामा। गुप्त सूचना के आधार पर मोकामा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर कुणाल कुमार की सूझबूझ और तत्परता से की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिंदर सिंह और लाल सिंह (पिता निमल सिंह), निवासी उत्तराखंड तथा टिंकु कुमार (पिता बंगली राय), निवासी बख्तियारपुर शामिल हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। 🚨1
- Post by Anil Paswan1
- Post by VN News Bihar1
- ,मौर्य,किसी भी,जाति, धर्म, का,हिस्सा नहीं है, मौर्य, एक साम्राज्य का नाम है, जिसमें, सिर्फ और सिर्फ, सच, चलता है, और जिसमें झूठ का अंत हो जाता है, BLCP ITS ASHOK SAMRAT1