logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजीव गांधी की जयंती पर हमीरपुर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि,कहा कि देश मे कंप्यूटर क्रांति लाना का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है, हमीरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर हमीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा, कांग्रेस नेता डॉ पुष्पिंदर वर्मा सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के देश की एकता, अखंडता और विकास को याद किया । कांग्रेस नेता डॉ पुष्पिंदर वर्मा ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। हमीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को देश में कंप्यूटर क्रांति के अग्रदूत के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाइट डॉ पुष्पिंदर वर्मा कांग्रेस नेता वहीं, पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर हमीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार और देश के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आरक्षण देने, युवाओ को मत अधिकार को हक़ देने, पंचायतीराज संस्थाओ को धन मुहैया करवाने जैसे महत्वपूर्ण योगदान देने का काम उनके समय मे शुरू हुआ जिसके लिए आज सभी उन्हें याद करते हैं । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बाइट अनिता वर्मा पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष

11 hrs ago
user_खबरी लाल
खबरी लाल
रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
11 hrs ago

राजीव गांधी की जयंती पर हमीरपुर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि,कहा कि देश मे कंप्यूटर क्रांति लाना का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जाता है, हमीरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर हमीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा, कांग्रेस नेता डॉ पुष्पिंदर वर्मा सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के देश की एकता, अखंडता और विकास को याद किया । कांग्रेस नेता डॉ पुष्पिंदर वर्मा ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है। हमीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को देश में कंप्यूटर क्रांति के अग्रदूत के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण और तकनीकी क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाइट डॉ पुष्पिंदर वर्मा कांग्रेस नेता वहीं, पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक अनीता वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर हमीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार और देश के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आरक्षण देने, युवाओ को मत अधिकार को हक़ देने, पंचायतीराज संस्थाओ को धन मुहैया करवाने जैसे महत्वपूर्ण योगदान देने का काम उनके समय मे शुरू हुआ जिसके लिए आज सभी उन्हें याद करते हैं । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बाइट अनिता वर्मा पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए साबित हो रही बरदान सुजानपुर : सुजानपुर के पंचायत री के वार्ड नंबर 6 में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवा कैंप लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। कैंप में गांववासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गईं और दवाईयां भी वितरित की गईं। सभी। गांववासियों ने सांसद अनुराग ठाकुर का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
    1
    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए साबित हो रही बरदान

सुजानपुर : 
सुजानपुर के पंचायत री के वार्ड नंबर 6 में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवा कैंप लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
कैंप में गांववासियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गईं और दवाईयां भी वितरित की गईं। सभी। गांववासियों ने सांसद अनुराग ठाकुर का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वेस्टीज की सभी फैमिली को बहुत-बहुत बधाई आज उन्होंने हर्बल लाइफ में टॉप लीडरशिप में होते हुए भी वेस्टीज को ज्वाइन किया है हर्बल लाइफ के सबसे बड़े लीडर सुनील शर्मा जी ने हर्बल लाइफ को छोड़कर वेस्टीज को ज्वाइन करके अपना बिजनेस का नया इतिहास रच दिया है सुनील शर्मा जी की इस सोच को बहुत-बहुत सलाम और यहां सब डिसीजन उन्होंने अपने टीम के लोगों को सफल बनाने के लिए लिया दोस्तों वेस्टीज भारतवर्ष का नंबर वन डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस अपॉर्चुनिटी है तो आज ही इस बिजनेस को समझें और आज ही इस बिजनेस को ज्वाइन करें अभी कॉल करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
    2
    वेस्टीज की सभी फैमिली को बहुत-बहुत बधाई आज उन्होंने हर्बल लाइफ में टॉप लीडरशिप में होते हुए भी वेस्टीज को ज्वाइन किया है
हर्बल लाइफ के सबसे बड़े लीडर सुनील शर्मा जी ने हर्बल लाइफ को छोड़कर वेस्टीज को ज्वाइन करके अपना बिजनेस का नया इतिहास रच दिया है सुनील शर्मा जी की इस सोच को बहुत-बहुत सलाम और यहां सब डिसीजन उन्होंने अपने टीम के लोगों को सफल बनाने के लिए लिया 
दोस्तों वेस्टीज भारतवर्ष का नंबर वन डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस अपॉर्चुनिटी है तो आज ही इस बिजनेस को समझें और आज ही इस बिजनेस को ज्वाइन करें अभी कॉल करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
    user_RAJ KUMAR CROWN HB Power
    RAJ KUMAR CROWN HB Power
    Health and beauty shop झंडूता, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Shiv Academy Near Mehta Electrical Store Baroh Road Chowk 100% Results Every Year
    1
    Shiv Academy Near Mehta Electrical Store Baroh Road Chowk 
100% Results Every Year
    user_शिव अकादमी
    शिव अकादमी
    Academy नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पंडित राम प्रसाद शर्मा जी बड़ोह रोड़ वाले, 19 साल से आपकी सेवा में फ़ीस 100 रूपये
    1
    पंडित राम प्रसाद शर्मा जी बड़ोह रोड़ वाले, 19 साल से आपकी सेवा में 
फ़ीस 100 रूपये
    user_डॉक्टर पंडित राम प्रसाद शर्मा
    डॉक्टर पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #कांगड़ा:- नशा निवारण अभियान को लेकर नगर परिषद में बैठक, एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने की अध्यक्षता में हुई #कांगड़ा:- नशा निवारण अभियान को लेकर नगर परिषद में बैठक, एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने की अध्यक्षता 20 अगस्त, कांगड़ा। कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद कांगड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग ने की। उनके साथ नगर परिषद अध्यक्षा सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, सहित सदस्य मौजूद रहे। बैठक में नशे की रोकथाम, युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने चिट्टे के खिलाफ जन भागीदारी को और अधिक जोड़ने की बात कही गई। इस दौरान अभियान के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस, स्थानीय निकायों तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। इससे निपटने के लिए केवल प्रशासनिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियानों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को आगे आकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए और नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग को देनी चाहिए। बैठक में अधिकारियों और संबंधित प्रतिनिधियों ने नशा निवारण अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने को लेकर अपने सुझाव भी रखे। कांगड़ा प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर लगातार जागरूकता और कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस अभियान को आगे किस तरह से और प्रभावी बनाया जाता है। कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।
    1
    #कांगड़ा:- नशा निवारण अभियान को लेकर नगर परिषद में बैठक, एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने की अध्यक्षता में हुई 
#कांगड़ा:- नशा निवारण अभियान को लेकर नगर परिषद में बैठक, एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने की अध्यक्षता
20 अगस्त, कांगड़ा। 
कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज नगर परिषद कांगड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग ने की। उनके साथ नगर परिषद अध्यक्षा सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, सहित सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में नशे की रोकथाम, युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने चिट्टे के खिलाफ जन भागीदारी को और अधिक जोड़ने की बात कही गई।
इस दौरान अभियान के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस, स्थानीय निकायों तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। इससे निपटने के लिए केवल प्रशासनिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियानों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को आगे आकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए और नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी संबंधित विभाग को देनी चाहिए।
बैठक में अधिकारियों और संबंधित प्रतिनिधियों ने नशा निवारण अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने को लेकर अपने सुझाव भी रखे।
कांगड़ा प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर लगातार जागरूकता और कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस अभियान को आगे किस तरह से और प्रभावी बनाया जाता है।
कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • न्यूली सावन मेला 2026: दिव्य और भव्य देव मिलन कुल्लू घाटी की समृद्ध देव संस्कृति में सावन मेले के दौरान एक ऐतिहासिक और अत्यंत भावुक पल देखने को मिला। माता भागासिद्ध लगभग 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपने भ्राता श्री जुआणी महादेव से मिलीं। इस दौरान देव परंपराओं और वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य आकर्षण और धार्मिक झलकियां * भ्राता-भगिनी का भव्य मिलन: माता भागासिद्ध जब अपने मूल स्थान से जुआणी महादेव के दरबार पहुँचीं, तो देव परंपरा अनुसार दोनों देवताओं का अत्यंत भावुक और भव्य मिलन (मिलनी) हुआ। * देवताओं की उपस्थिति: इस दिव्य अवसर पर देवता जुआणी महादेव और देवता वीर नाथ जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। * भव्य स्वागत: श्रद्धालुओं और स्थानीय कार-कारिंदों (देव सेवकों) ने माता भागासिद्ध का पारंपरिक वेशभूषा, फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। * सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व: कुल्लू की देव संस्कृति में देवताओं के इस प्रकार के मिलन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है, जिससे पूरी घाटी में सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मिलता है। समस्त क्षेत्र में इस अलौकिक देव मिलन को लेकर भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। न्यूली सावन मेला 2026: दिव्य और भव्य देव मिलन कुल्लू घाटी की समृद्ध देव संस्कृति में सावन मेले के दौरान एक ऐतिहासिक और अत्यंत भावुक पल देखने को मिला। माता भागासिद्ध लगभग 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपने भ्राता श्री जुआणी महादेव से मिलीं। इस दौरान देव परंपराओं और वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य आकर्षण और धार्मिक झलकियां * भ्राता-भगिनी का भव्य मिलन: माता भागासिद्ध जब अपने मूल स्थान से जुआणी महादेव के दरबार पहुँचीं, तो देव परंपरा अनुसार दोनों देवताओं का अत्यंत भावुक और भव्य मिलन (मिलनी) हुआ। * देवताओं की उपस्थिति: इस दिव्य अवसर पर देवता जुआणी महादेव और देवता वीर नाथ जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। * भव्य स्वागत: श्रद्धालुओं और स्थानीय कार-कारिंदों (देव सेवकों) ने माता भागासिद्ध का पारंपरिक वेशभूषा, फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। * सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व: कुल्लू की देव संस्कृति में देवताओं के इस प्रकार के मिलन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है, जिससे पूरी घाटी में सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मिलता है। समस्त क्षेत्र में इस अलौकिक देव मिलन को लेकर भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    4
    न्यूली सावन मेला 2026: दिव्य और भव्य देव मिलन
कुल्लू घाटी की समृद्ध देव संस्कृति में सावन मेले के दौरान एक ऐतिहासिक और अत्यंत भावुक पल देखने को मिला। माता भागासिद्ध लगभग 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपने भ्राता श्री जुआणी महादेव से मिलीं। इस दौरान देव परंपराओं और वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मुख्य आकर्षण और धार्मिक झलकियां
 * भ्राता-भगिनी का भव्य मिलन: माता भागासिद्ध जब अपने मूल स्थान से जुआणी महादेव के दरबार पहुँचीं, तो देव परंपरा अनुसार दोनों देवताओं का अत्यंत भावुक और भव्य मिलन (मिलनी) हुआ।
 * देवताओं की उपस्थिति: इस दिव्य अवसर पर देवता जुआणी महादेव और देवता वीर नाथ जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 * भव्य स्वागत: श्रद्धालुओं और स्थानीय कार-कारिंदों (देव सेवकों) ने माता भागासिद्ध का पारंपरिक वेशभूषा, फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
 * सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व: कुल्लू की देव संस्कृति में देवताओं के इस प्रकार के मिलन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है, जिससे पूरी घाटी में सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मिलता है।
समस्त क्षेत्र में इस अलौकिक देव मिलन को लेकर भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
न्यूली सावन मेला 2026: दिव्य और भव्य देव मिलन
कुल्लू घाटी की समृद्ध देव संस्कृति में सावन मेले के दौरान एक ऐतिहासिक और अत्यंत भावुक पल देखने को मिला। माता भागासिद्ध लगभग 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपने भ्राता श्री जुआणी महादेव से मिलीं। इस दौरान देव परंपराओं और वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मुख्य आकर्षण और धार्मिक झलकियां
* भ्राता-भगिनी का भव्य मिलन: माता भागासिद्ध जब अपने मूल स्थान से जुआणी महादेव के दरबार पहुँचीं, तो देव परंपरा अनुसार दोनों देवताओं का अत्यंत भावुक और भव्य मिलन (मिलनी) हुआ।
* देवताओं की उपस्थिति: इस दिव्य अवसर पर देवता जुआणी महादेव और देवता वीर नाथ जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
* भव्य स्वागत: श्रद्धालुओं और स्थानीय कार-कारिंदों (देव सेवकों) ने माता भागासिद्ध का पारंपरिक वेशभूषा, फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
* सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व: कुल्लू की देव संस्कृति में देवताओं के इस प्रकार के मिलन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है, जिससे पूरी घाटी में सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मिलता है।
समस्त क्षेत्र में इस अलौकिक देव मिलन को लेकर भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संवैधानिक पद पर बैठकर कानून की धज्जियां उड़ाना और फिर खुद को पीड़ित बताना दुर्भाग्यपूर्ण: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा हमीरपुर।  कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने विधायक डॉ. जनक राज द्वारा नादौन क्षेत्र में कथित रूप से बिना आवश्यक अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के प्रयास पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से कानून और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन की अपेक्षा सबसे अधिक होती है। नियमों की अनदेखी कर बाद में स्वयं को पीड़ित के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है। डॉ. वर्मा ने कहा कि डॉ. जनक राज स्वयं लंबे समय तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे हैं और आईजीएमसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में जिम्मेदार पद पर रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें भली-भांति जानकारी होनी चाहिए कि स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते समय संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करने तथा लागू नियमों और आवश्यक अनुमतियों का पालन करना होता है। यदि नादौन में शिविर लगाने की इच्छा थी तो निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में क्या कठिनाई थी? उन्होंने कहा, “हमने स्वयं वर्षों में अनेक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए हैं और हमेशा संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया है। डॉक्टर होने के नाते हमें व्यवस्था और चिकित्सा संबंधी नियमों का सम्मान करना चाहिए।” डॉ. वर्मा ने कहा कि नादौन सिविल अस्पताल में इस समय दस से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं और निकट ही डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर राजनीतिक प्रदर्शन करने के बजाय जहां विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक आवश्यकता अधिक है, वहां प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. जनक राज जनजातीय एवं दुर्गम भरमौर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। “यदि वास्तव में सेवा की भावना है तो भरमौर और पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की पहल की जानी चाहिए। वहां की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं और लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की आवश्यकता भी अधिक रहती है। संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से अनुमति लेकर वहां नियमित कैंप लगाएं तो उसका वास्तविक लाभ जनता को मिलेगा।” डॉ. वर्मा ने आरोप लगाया कि डॉ. जनक राज लंबे समय से चिकित्सा सेवा से जुड़े अवसरों को प्रचार का माध्यम बनाने की कोशिश करते रहे हैं। कभी सड़क किनारे मरीज देखने की तस्वीरें और कभी अन्य घटनाओं के फोटो सोशल मीडिया पर डालकर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास किया जाता है। “जनसेवा कैमरे और सुर्खियों के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था के भीतर रहकर जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाने के लिए होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित विधायक और वरिष्ठ चिकित्सक से अपेक्षा है कि वह कानून एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रक्रियाओं का सम्मान करते हुए उदाहरण प्रस्तुत करे। “नादौन में राजनीतिक तमाशा खड़ा करने के बजाय डॉ. जनक राज अपने विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर ध्यान दें। चार वर्ष राजनीतिक नौटंकी में निकालने के बजाय शेष समय जनता की वास्तविक समस्याओं के समाधान में लगाएं।” बाइट — डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि विजिलेंस की जांच के लिए डॉक्टर जनक राज को इसलिए बुलाया गया है क्योंकि वह उसे समय अस्पताल के मेडिकल के सुपरिंटेंडेंट थे उन्होंने कहा कि विधायक मात्रा राजनीति करने के लिए कह रहे हैं कि भाजपा के विधायक को बुलाया गया है
    1
    संवैधानिक पद पर बैठकर कानून की धज्जियां उड़ाना और फिर खुद को पीड़ित बताना दुर्भाग्यपूर्ण: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

हमीरपुर। 
कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने विधायक डॉ. जनक राज द्वारा नादौन क्षेत्र में कथित रूप से बिना आवश्यक अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के प्रयास पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से कानून और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन की अपेक्षा सबसे अधिक होती है। नियमों की अनदेखी कर बाद में स्वयं को पीड़ित के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि डॉ. जनक राज स्वयं लंबे समय तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे हैं और आईजीएमसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में जिम्मेदार पद पर रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें भली-भांति जानकारी होनी चाहिए कि स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते समय संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करने तथा लागू नियमों और आवश्यक अनुमतियों का पालन करना होता है। यदि नादौन में शिविर लगाने की इच्छा थी तो निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में क्या कठिनाई थी?
उन्होंने कहा, “हमने स्वयं वर्षों में अनेक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए हैं और हमेशा संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया है। डॉक्टर होने के नाते हमें व्यवस्था और चिकित्सा संबंधी नियमों का सम्मान करना चाहिए।”
डॉ. वर्मा ने कहा कि नादौन सिविल अस्पताल में इस समय दस से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं और निकट ही डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर राजनीतिक प्रदर्शन करने के बजाय जहां विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक आवश्यकता अधिक है, वहां प्रयास किए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि डॉ. जनक राज जनजातीय एवं दुर्गम भरमौर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। “यदि वास्तव में सेवा की भावना है तो भरमौर और पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की पहल की जानी चाहिए। वहां की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं और लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की आवश्यकता भी अधिक रहती है। संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से अनुमति लेकर वहां नियमित कैंप लगाएं तो उसका वास्तविक लाभ जनता को मिलेगा।”
डॉ. वर्मा ने आरोप लगाया कि डॉ. जनक राज लंबे समय से चिकित्सा सेवा से जुड़े अवसरों को प्रचार का माध्यम बनाने की कोशिश करते रहे हैं। कभी सड़क किनारे मरीज देखने की तस्वीरें और कभी अन्य घटनाओं के फोटो सोशल मीडिया पर डालकर सुर्खियों में बने रहने का प्रयास किया जाता है। “जनसेवा कैमरे और सुर्खियों के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था के भीतर रहकर जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाने के लिए होनी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित विधायक और वरिष्ठ चिकित्सक से अपेक्षा है कि वह कानून एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रक्रियाओं का सम्मान करते हुए उदाहरण प्रस्तुत करे। “नादौन में राजनीतिक तमाशा खड़ा करने के बजाय डॉ. जनक राज अपने विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर ध्यान दें। चार वर्ष राजनीतिक नौटंकी में निकालने के बजाय शेष समय जनता की वास्तविक समस्याओं के समाधान में लगाएं।”
बाइट
— डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा
डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि विजिलेंस की जांच के लिए डॉक्टर जनक राज को इसलिए बुलाया गया है क्योंकि वह उसे समय अस्पताल के मेडिकल के सुपरिंटेंडेंट थे उन्होंने कहा कि विधायक मात्रा राजनीति करने के लिए कह रहे हैं कि भाजपा के विधायक को बुलाया गया है
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Shiv Academy Near Mehta Electrical Store, Baroh Road Chowk 100% Results Every Year
    1
    Shiv Academy Near Mehta Electrical Store, Baroh Road Chowk 
100% Results Every Year
    user_शिव अकादमी
    शिव अकादमी
    Academy नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • #कांगड़ा : फ्लोर मिल की पार्किंग के बाहर से युवक ने चुराया हेलमेट, वीडियो आया सामने
    1
    #कांगड़ा : फ्लोर मिल की पार्किंग के बाहर से युवक ने चुराया हेलमेट, वीडियो आया सामने
    user_Tejaswi Choudhary
    Tejaswi Choudhary
    Voice of people कांगड़ा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.