logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट

13 min ago
user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
जैतारण, पाली, राजस्थान•
13 min ago

देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट

More news from राजस्थान and nearby areas
  • देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    1
    देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
देश विदेश की 20 ताजी खबरें देखी ये जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच की रिपोर्ट
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    13 min ago
  • निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिकों को दो दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश* ब्यावर, 04 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों के निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना द्वारा 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस के अनुसार संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किए जाने के बाद निर्धारित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने एवं समुचित सूचना दिए जाने के बावजूद उनके प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को निर्वाचन संबंधी दायित्वों की अवहेलना मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इन कार्मिकों को जारी किए गए नोटिस 1. अनिल कुमार जीनगर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुरा, भीलवाड़ा। 2. टीकम चंद तंवर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 3. कान सिंह रावत –PO1, प्रबोधक लेवल-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुवाड़िया, मसूदा। 4. सत्यपाल सिंह –PO1, वरिष्ठ प्रबोधक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा, बदनोर। 5. महेंद्र सिंह –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा, रायपुर। 6. कुलदीप दाधीच – PO4 ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर। 7. ताराचंद पंवार –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर। 8. नेमीचंद चोरटिया –PRO, अध्यापक श्रेणी तृतीय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल। 9. तेजा राम माली – PRO, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 10. महिपाल सिंह कविया –PRO , वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कला। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्मिकों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उहोंने बताया कि निर्वाचन कर्तव्य की पालना नहीं करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत दंडनीय प्रावधानों के अंतर्गत आता है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी
मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिकों को दो दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश*
ब्यावर, 04 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों के निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना द्वारा 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
जारी नोटिस के अनुसार संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किए जाने के बाद निर्धारित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने एवं समुचित सूचना दिए जाने के बावजूद उनके प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को निर्वाचन संबंधी दायित्वों की अवहेलना मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
इन कार्मिकों को जारी किए गए नोटिस
1. अनिल कुमार जीनगर –PO1,  शिक्षक स्तर-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुरा, भीलवाड़ा। 
2. टीकम चंद तंवर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 
3. कान सिंह रावत –PO1, प्रबोधक लेवल-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुवाड़िया, मसूदा। 
4. सत्यपाल सिंह –PO1, वरिष्ठ प्रबोधक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा, बदनोर। 
5. महेंद्र सिंह –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा, रायपुर। 
6. कुलदीप दाधीच – PO4 ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर। 
7. ताराचंद पंवार –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर। 
8. नेमीचंद चोरटिया –PRO, अध्यापक श्रेणी तृतीय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल। 
9. तेजा राम माली – PRO, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 
10. महिपाल सिंह कविया –PRO , वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कला। 
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्मिकों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उहोंने बताया कि निर्वाचन कर्तव्य की पालना नहीं करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत दंडनीय प्रावधानों के अंतर्गत आता है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक मांगलियावास: आगामी दिनों में धनतेरस ,दीपावली ,भैया दूज सहित अन्य त्योहार को देखते हुए मांगलियावास पुलिस थाने में बुधवार को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डिप्टी पीसांगन नीरज गुप्ता और सीआई मांगलियावास पुलिस थाना मनीष गुप्ता ने सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, किसी भी असामाजिक गतिविधियां करने वाले, माहौल बिगाड़ने वाले, की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सदिग्ध व्यक्ति की सूचना भी पुलिस को दे। बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच सरपंच प्रतिनिधि और वार्ड पंचों सहित सीएलजी सदस्य मौजूद थे। मांगलियावास भाजपामंडल अध्यक्ष संजय सोनी, भीमपुरा सरपंच अब्दुल रशीद, मांगलियावास सरपंच प्रतिनिधि अशोक जाखड़, अमरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सांवरलाल, मकरेड़ा सरपंच प्रतिनिधि हनुमान वैष्णव, बिडिकचावास सरपंच प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर, नारायण गुर्जर पूर्व उपसरपंच, छोटू लाल जाखड़ समाजसेवी मांगलियावास, देवी सिंह रावत समाज सेवी अमरगढ़, पूर्व प्रधान दिलीप पचार सहित महिला सखियां और सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
    2
    आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक 
आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक 
मांगलियावास: आगामी दिनों में धनतेरस ,दीपावली ,भैया दूज सहित अन्य त्योहार को देखते हुए मांगलियावास पुलिस थाने में बुधवार को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डिप्टी पीसांगन नीरज गुप्ता और सीआई मांगलियावास पुलिस थाना मनीष गुप्ता ने सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, किसी भी असामाजिक गतिविधियां करने वाले, माहौल बिगाड़ने वाले, की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सदिग्ध व्यक्ति की सूचना भी पुलिस को दे। बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच सरपंच प्रतिनिधि और वार्ड पंचों सहित सीएलजी सदस्य मौजूद थे। मांगलियावास भाजपामंडल अध्यक्ष संजय सोनी, भीमपुरा सरपंच अब्दुल रशीद, मांगलियावास सरपंच प्रतिनिधि अशोक जाखड़, अमरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सांवरलाल, मकरेड़ा सरपंच प्रतिनिधि हनुमान वैष्णव, बिडिकचावास सरपंच प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर, नारायण गुर्जर पूर्व उपसरपंच, छोटू लाल जाखड़ समाजसेवी मांगलियावास, देवी सिंह रावत समाज सेवी अमरगढ़, पूर्व प्रधान दिलीप पचार सहित महिला सखियां और सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    49 min ago
  • अग्रवाल कॉलेज में नशे को लेकर सेमिनार का आयोजन हुआ नशे को लेकर सबको दिलाई गई शपथ मीरा नगरी मेड़ता सिटी स्थित अग्रवाल कॉलेज में युवाओं में बढ़ते नशे के लत को लेकर अग्रवाल कॉलेज ग्रुप
    1
    अग्रवाल कॉलेज में नशे को लेकर सेमिनार का आयोजन हुआ नशे को लेकर सबको दिलाई गई शपथ
मीरा नगरी मेड़ता सिटी स्थित अग्रवाल कॉलेज में  युवाओं में बढ़ते नशे के लत को लेकर अग्रवाल कॉलेज ग्रुप
    user_तेजाराम लाडणवा
    तेजाराम लाडणवा
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सुरक्षित बचपन की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पी.एम. श्री विद्यालय रैण में विद्यार्थियों को किया जागरूक, नालसा के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित मेड़ता सिटी : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा पी.एम. श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, रैण में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सचिव मालवीय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई. एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के शिक्षा के अधिकार तथा इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नालसा की शिक्षा योजना के उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कीजानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली, नालसा की विभिन्न योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए मैत्रीपूर्ण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा मोटर वाहन अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बाल विवाह निषेध, बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके भविष्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में आवाज उठाने तथा उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा निषेध एवं बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग के साथ बैठक इसी क्रम में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने बताया कि सुरक्षित बचपन अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शोषण, उत्पीड़न, हिंसा एवं बाल अधिकारों के उल्लंघन से सुरक्षित रखते हुए उसके शिक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा एवं सर्वांगीण विकास के अधिकार को सुनिश्चित करना है। बैठक में अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने, बाल अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा बच्चों से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा घटना की सूचना संबंधित सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आचार्य सज्जनराम, उत्तराधिकारी बस्तीराम , चौकी प्रभारी रामप्रकाश, सरपंच मोहन सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल, व्याख्याता सुखराम, रमेश्वर, गोपालराम, ओमप्रकाश, श्री रामकिशोर, श्री सहदेव एवं श्री रामस्वरूप सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    3
    सुरक्षित बचपन की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल
पी.एम. श्री विद्यालय रैण में विद्यार्थियों को किया जागरूक, नालसा के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
मेड़ता सिटी : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के अध्यक्ष  अतुल कुमार सक्सेना (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता  संजय कुमार मालवीय (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा पी.एम. श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, रैण में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सचिव  मालवीय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई. एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के शिक्षा के अधिकार तथा इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नालसा की शिक्षा योजना के उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कीजानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली, नालसा की विभिन्न योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए मैत्रीपूर्ण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा मोटर वाहन अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बाल विवाह निषेध, बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके भविष्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में आवाज उठाने तथा उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा निषेध एवं बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग के साथ बैठक इसी क्रम में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने बताया कि सुरक्षित बचपन अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शोषण, उत्पीड़न, हिंसा एवं बाल अधिकारों के उल्लंघन से सुरक्षित रखते हुए उसके शिक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा एवं सर्वांगीण विकास के अधिकार को सुनिश्चित करना है।
बैठक में अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने, बाल अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा बच्चों से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा घटना की सूचना संबंधित सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आचार्य  सज्जनराम, उत्तराधिकारी  बस्तीराम ,  चौकी प्रभारी  रामप्रकाश, सरपंच  मोहन सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी  मोहनलाल, व्याख्याता  सुखराम,  रमेश्वर,  गोपालराम, ओमप्रकाश, श्री रामकिशोर, श्री सहदेव एवं श्री रामस्वरूप सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_M tailor
    M tailor
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • शंभूगढ़ में आग से 20 बीघा फसल जली, बिजली के तारों से आगजनी की आशंका; ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पाया काबू शंभूगढ़ में खेतों में रखी जवाहर की कड़प और मक्का की फसल में आग लग गई। करीब 20 बीघा जमीन की फसल और खेत में रखी कड़प जल गई। शंभूगढ़ निवासी शोभा लाल और गणपत लाल पुत्र बंशीलाल शर्मा के खेत में आग लगी। लपटे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान मुकेश कुमार ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजरते हैं। आशंका है कि तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी हो सकती है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक खेत में रखी फसल और कड़प जल चुकी थी।
    1
    शंभूगढ़ में आग से 20 बीघा फसल जली, बिजली के तारों से आगजनी की आशंका; ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पाया काबू
शंभूगढ़ में खेतों में रखी जवाहर की कड़प और मक्का की फसल में आग लग गई। करीब 20 बीघा जमीन की फसल और खेत में रखी कड़प जल गई। शंभूगढ़ निवासी शोभा लाल और गणपत लाल पुत्र बंशीलाल शर्मा के खेत में आग लगी। लपटे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान मुकेश कुमार ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजरते हैं। आशंका है कि तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी हो सकती है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक खेत में रखी फसल और कड़प जल चुकी थी।
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • 28 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद सिरियारी पहुंचे सैनिक फारूक मोहम्मद, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर निकाला जुलूस, माला और साफा पहनाकर किया सम्मानित मारवाड़ जंक्शन (पाली)। भारतीय सेना के इंटेलिजेंस कॉर्प्स में 28 वर्षों तक गौरवशाली, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाएं देने के बाद सिरियारी निवासी सैनिक फारूक मोहम्मद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव पहुंचे। उनके गांव आगमन पर ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर तथा पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। सिरियारी गांव के बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने फारूक मोहम्मद का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और देश की 28 वर्षों तक सेवा करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि फारूक मोहम्मद ने भारतीय सेना में 28 वर्षों तक सेवाएं देकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी समर्पित देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। ग्रामीणों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सरपंच प्रवीण शर्मा, पूर्व उपसरपंच अल्लाह बक्ष पठान, स्माइल पठान, चेलादास वैष्णव, उदय सिंह, होनाराम माली, भगत सिंह, नरेंद्र कुमार, असलम पठान, रिखबचंद जैन, मुकेश सेन, अरविंद वेद, भंवर सिंह सोनीगरा, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र सिंह,सूरज शर्मा, मुराद हुसैन, अनार खां, सुरेश सरगरा, पिंटू, जगदीश प्रसाद वेद, रामसिंह, माणकचंद, लक्ष्मण सिसोदिया, सोहन सिसोदिया, यूसुफ, नारायण सिंह, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    3
    28 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद सिरियारी पहुंचे सैनिक फारूक मोहम्मद, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत
पुष्प वर्षा कर निकाला जुलूस, माला और साफा पहनाकर किया सम्मानित
मारवाड़ जंक्शन (पाली)।
भारतीय सेना के इंटेलिजेंस कॉर्प्स में 28 वर्षों तक गौरवशाली, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाएं देने के बाद सिरियारी निवासी सैनिक फारूक मोहम्मद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव पहुंचे। उनके गांव आगमन पर ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर तथा पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
सिरियारी गांव के बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने फारूक मोहम्मद का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और देश की 28 वर्षों तक सेवा करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि फारूक मोहम्मद ने भारतीय सेना में 28 वर्षों तक सेवाएं देकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी समर्पित देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। ग्रामीणों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर सरपंच प्रवीण शर्मा, पूर्व उपसरपंच अल्लाह बक्ष पठान, स्माइल पठान, चेलादास वैष्णव, उदय सिंह, होनाराम माली, भगत सिंह, नरेंद्र कुमार, असलम पठान, रिखबचंद जैन, मुकेश सेन, अरविंद वेद, भंवर सिंह सोनीगरा, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र सिंह,सूरज शर्मा, मुराद हुसैन, अनार खां, सुरेश सरगरा, पिंटू, जगदीश प्रसाद वेद, रामसिंह, माणकचंद, लक्ष्मण सिसोदिया, सोहन सिसोदिया, यूसुफ, नारायण सिंह, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बर में कीर समाज ने नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर का किया भव्य स्वागत-सत्कार बर। कीर समाज के नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर का बर में कीर समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर को माला पहनाकर एवं साफा बंधाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में भी समाज के लोगों ने उन्हें विजयी बनाने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद निरंतर प्रयास जारी रहे। इस बार समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद, युवा साथियों के उत्साहपूर्ण सहयोग और समाज की एकजुटता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजबंधुओं एवं ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया और ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर ने कहा कि जब तक समाज के लोग एकजुट होकर अपने समाज के व्यक्तियों के साथ मजबूती से खड़े नहीं होंगे, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक कार्यक्रम, आपसी एकता और सामूहिक रणनीति के साथ आगे बढ़ते हैं। इसी प्रकार अपने समाज के लोगों को भी आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का सहयोग और समर्थन करना चाहिए। समाज के किसी व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले तो सभी को मिलकर उसका साथ देना चाहिए। एकता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही समाज राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है।उन्होंने कहा कि नरसिंह लाल कीर को मिली यह जिम्मेदारी समाज की एकता, युवाओं के सहयोग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। आशा है कि वे ग्राम पंचायत के विकास और आमजन की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में कीर समाज के वरिष्ठजन जगदीश कीर, दल्लाराम कीर, मुकनाराम कीर, तेजाराम कीर, महादेव प्रसाद कीर, राजू कीर, लक्ष्मी नारायण, प्रकाश कीर, हनुमान कीर, राजेंद्र कीर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक विकास के प्रति सामूहिक संकल्प देखने को मिला।
    1
    बर में कीर समाज ने नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर का किया भव्य स्वागत-सत्कार
बर। कीर समाज के नवनियुक्त सरपंच  नरसिंह लाल कीर का बर में कीर समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर को माला पहनाकर एवं साफा बंधाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में भी समाज के लोगों ने उन्हें विजयी बनाने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद निरंतर प्रयास जारी रहे। इस बार समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद, युवा साथियों के उत्साहपूर्ण सहयोग और समाज की एकजुटता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजबंधुओं एवं ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया और ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर ने कहा कि जब तक समाज के लोग एकजुट होकर अपने समाज के व्यक्तियों के साथ मजबूती से खड़े नहीं होंगे, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक कार्यक्रम, आपसी एकता और सामूहिक रणनीति के साथ आगे बढ़ते हैं। इसी प्रकार अपने समाज के लोगों को भी आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का सहयोग और समर्थन करना चाहिए। समाज के किसी व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले तो सभी को मिलकर उसका साथ देना चाहिए। एकता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही समाज राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है।उन्होंने कहा कि नरसिंह लाल कीर को मिली यह जिम्मेदारी समाज की एकता, युवाओं के सहयोग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। आशा है कि वे ग्राम पंचायत के विकास और आमजन की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में कीर समाज के वरिष्ठजन जगदीश कीर, दल्लाराम कीर, मुकनाराम कीर, तेजाराम कीर, महादेव प्रसाद कीर, राजू कीर, लक्ष्मी नारायण, प्रकाश कीर, हनुमान कीर, राजेंद्र कीर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक विकास के प्रति सामूहिक संकल्प देखने को मिला।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.