अनियंत्रित होकर नाले में गिरी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार; चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती जबलपुर। शहर के अधारताल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, नेता कॉलोनी निवासी प्रशांत सिंह अपनी स्विफ्ट कार से महाराजपुर से अधारताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कुलपति निवास के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होते हुए सीधे सड़क किनारे बने नाले में जा समाईहादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। नाले में गिरी कार के अंदर फंसे चालक प्रशांत सिंह को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और घटना की सूचना अधारताल थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नाले से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की गई। अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि कुलपति निवास के पास एक स्विफ्ट कार के अनियंत्रित होकर नाले में गिरने की सूचना मिली थी। हादसे में नेता कॉलोनी निवासी प्रशांत सिंह घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
अनियंत्रित होकर नाले में गिरी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार; चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती जबलपुर। शहर के अधारताल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, नेता कॉलोनी निवासी प्रशांत सिंह अपनी स्विफ्ट
कार से महाराजपुर से अधारताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कुलपति निवास के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होते हुए सीधे सड़क किनारे बने नाले में जा समाईहादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। नाले में गिरी कार के अंदर फंसे चालक प्रशांत सिंह को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और घटना की सूचना अधारताल थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही
अधारताल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नाले से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की गई। अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि कुलपति निवास के पास एक स्विफ्ट कार के अनियंत्रित होकर नाले में गिरने की सूचना मिली थी। हादसे में नेता कॉलोनी निवासी प्रशांत सिंह घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
- शहर में सावन मास प्रारंभ होते ही जगह-जगह हरियाली का पर्व जबलपुर शहर में सावन मास प्रारंभ होते ही जगह-जगह हरियाली का पर्व मनाया जाने लगा है तो वही इसी क्रम में आज सदर में महिला सशक्तिकरण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानू शर्मा के नेतृत्व में आज तीन संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने हरे परिधान में पहुंचकर कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया तो वहीं इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा गीत संगीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किए गए एवं राधा कृष्ण की सुंदर मनमोहक झांकी के साथ महिलाओं ने झूम कर नृत्य भी किया इस अवसर पर रानू शर्मा एवं कौशर जहां ने कहा कि उनके द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता है इस अवसर पर तीनों संस्थानों की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही3
- दतिया चुनाव पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रतिक्रिया...1
- 🔥 "सार्थक App पर आर-पार! सचिव बोले— अब पीछे नहीं हटेंगे" आज राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी की साप्ताहिक जनसुनवाई में दमोह और सागर जिले के बड़ी संख्या में पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव पहुंचे। उनका कहना है कि वे गांव-गांव जाकर फील्ड में काम करते हैं, इसलिए 'सार्थक App' के माध्यम से अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करना उनके काम की प्रकृति के अनुरूप नहीं है। सचिव संघ ने मांग रखी कि यदि ऐसा नियम लागू किया जाए तो पूरे प्रदेश में समान रूप से लागू हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे कानूनी रास्ता अपनाने पर भी विचार करेंगे। वहीं, राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने संबंधित मंत्री और अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। आपकी राय क्या है? क्या फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए App आधारित अटेंडेंस उचित है? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। 📍 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें और अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।1
- शिफ्ट कार से लेजाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने जप्त कर की कार्यवाही, 5 लाख 50 हजार का मशरूम का बरामद नरसिंहपुर जिले में इस समय अलग-अलग पुलिस थाने की पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार की कार्यवाहियां की जा रही है । जिसके चलते क्षेत्र में अवैध रूप से कार्य करने वाले अपराधियों में भय देखा जा रहा है । वही गोटेगांव की झोतेश्वर पुलिस ने भी एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त कर बड़ी कार्यवाही की है । पुलिस ने बताया है की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में शराब लेजाई जा रही है जिसकी सूचना पर पुलिस ने घेरा बंदी कर कार से 10 पेटी शराब बरामद कर कार्यवाही की ।1
- श्रावण मास के पंचम दिवस (श्रावण के प्रथम सोमवार )श्री सिद्धेश्वर भगवान जी के अभिषेक दर्शन परमहंसी गंगा आश्रम1
- मेहता में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच मेहता में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच घंसौर। घंसौर तहसील के ग्राम मेहता स्थित शिव शंकर ज्ञान मंदिर में सोमवार, 3 अगस्त 2026 को देवरस सेवा संस्थान, कहानी द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए जबलपुर भेजा गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- बम-बम भोले', पहले सावन सोमवार पर शिवशक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु संस्कारधानी में गूंजा 'बम-बम भोले', पहले सावन सोमवार पर शिवशक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु संस्कारधानी जबलपुर में सावन मास के पहले सोमवार पर देवाधिदेव महादेव की आराधना को लेकर शहरभर के शिवालयों में गजब का उत्साह देखा गया। न्यू् जगदंबा कॉलोनी स्थित ऐतिहासिक शिवशक्ति मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भोलेनाथ से प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन मास में यहाँ एक महीने तक प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और अभिषेक होते हैं। पहले सोमवार के इस खास मौके पर मंदिर परिसर में विशेष रूप से भगवान राम का नाम जपते हुए आगामी 11 से 18 तारीख तक अखंड राम धुन बैठाने की भी घोषणा की गई है, जिससे शिवभक्तों में भक्ति का माहौल और अधिक परवान चढ़ गया है। बाइट-रामभजन तिवारी-पुजारी बाइट-सुधि खंपरिया-श्रद्धालु2
- j।।। झोतेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।।। गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झोतेश्वर पुलिस चौकी ने उमरिया के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर (MP 20 TA 1354) से 10 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान राहुल उर्फ छोटू (23), निवासी रिछा को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुमित तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही1
- स्लग: नशे की लत पूरी करने के लिए शहर में चोरियां करने वाले गिरोह का खुलासा, कबाड़ियों पर भी पुलिस का शिकंजा एंकर शहर के व्यस्त इलाकों और ग्वारीघाट क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हो चुके हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उन्होंने शहर के बिजी इलाकों और ग्वारीघाट में लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, यह किसी बहुत बड़े संगठित गिरोह का काम नहीं है, बल्कि एक-दो लोगों के छोटे-छोटे समूह हैं जो साथ में नशा करते हैं। ये लोग चोरी का सामान और गाड़ियों की बैटरियां कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस ने इस पूरे नेक्सस को बेनकाब करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों को भी मामले में आरोपी बनाया है। इसके अलावा पुलिस अन्य स्थानीय और बाहरी चोरों के साथ कबाड़ियों के संपर्कों की भी गहन जांच कर रही है और संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से पवन तिवारी4