logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग: नशे की लत पूरी करने के लिए शहर में चोरियां करने वाले गिरोह का खुलासा, कबाड़ियों पर भी पुलिस का शिकंजा एंकर ​शहर के व्यस्त इलाकों और ग्वारीघाट क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हो चुके हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उन्होंने शहर के बिजी इलाकों और ग्वारीघाट में लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया। ​पुलिस के अनुसार, यह किसी बहुत बड़े संगठित गिरोह का काम नहीं है, बल्कि एक-दो लोगों के छोटे-छोटे समूह हैं जो साथ में नशा करते हैं। ये लोग चोरी का सामान और गाड़ियों की बैटरियां कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस ने इस पूरे नेक्सस को बेनकाब करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों को भी मामले में आरोपी बनाया है। इसके अलावा पुलिस अन्य स्थानीय और बाहरी चोरों के साथ कबाड़ियों के संपर्कों की भी गहन जांच कर रही है और संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से पवन तिवारी

15 hrs ago
user_पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

स्लग: नशे की लत पूरी करने के लिए शहर में चोरियां करने वाले गिरोह का खुलासा, कबाड़ियों पर भी पुलिस का शिकंजा एंकर ​शहर के व्यस्त इलाकों और ग्वारीघाट क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने

बताया कि आरोपी नशे के आदी हो चुके हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उन्होंने शहर के बिजी इलाकों और ग्वारीघाट में लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया। ​पुलिस के अनुसार, यह किसी बहुत बड़े संगठित गिरोह का

काम नहीं है, बल्कि एक-दो लोगों के छोटे-छोटे समूह हैं जो साथ में नशा करते हैं। ये लोग चोरी का सामान और गाड़ियों की बैटरियां कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस ने इस पूरे नेक्सस को बेनकाब करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले

कबाड़ियों को भी मामले में आरोपी बनाया है। इसके अलावा पुलिस अन्य स्थानीय और बाहरी चोरों के साथ कबाड़ियों के संपर्कों की भी गहन जांच कर रही है और संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से पवन तिवारी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शहर में सावन मास प्रारंभ होते ही जगह-जगह हरियाली का पर्व जबलपुर शहर में सावन मास प्रारंभ होते ही जगह-जगह हरियाली का पर्व मनाया जाने लगा है तो वही इसी क्रम में आज सदर में महिला सशक्तिकरण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानू शर्मा के नेतृत्व में आज तीन संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने हरे परिधान में पहुंचकर कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया तो वहीं इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा गीत संगीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किए गए एवं राधा कृष्ण की सुंदर मनमोहक झांकी के साथ महिलाओं ने झूम कर नृत्य भी किया इस अवसर पर रानू शर्मा एवं कौशर जहां ने कहा कि उनके द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता है इस अवसर पर तीनों संस्थानों की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही
    3
    शहर में सावन मास प्रारंभ होते ही जगह-जगह हरियाली का पर्व
जबलपुर शहर में सावन मास प्रारंभ होते ही जगह-जगह हरियाली का पर्व मनाया जाने लगा है तो वही इसी क्रम में आज सदर में महिला सशक्तिकरण संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानू शर्मा के नेतृत्व में आज तीन संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में हरियाली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने हरे परिधान में पहुंचकर कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया तो वहीं इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा गीत संगीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किए गए एवं राधा कृष्ण की सुंदर मनमोहक झांकी के साथ महिलाओं ने झूम  कर नृत्य भी किया इस अवसर पर रानू शर्मा एवं कौशर जहां ने कहा कि उनके द्वारा प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए आयोजित किया जाता है इस अवसर पर तीनों संस्थानों की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही
    user_Sarvesh Tiwari
    Sarvesh Tiwari
    Psychologist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • j।।। झोतेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।।। गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झोतेश्वर पुलिस चौकी ने उमरिया के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर (MP 20 TA 1354) से 10 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान राहुल उर्फ छोटू (23), निवासी रिछा को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुमित तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
    1
    j।।। झोतेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।।।

गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झोतेश्वर पुलिस चौकी ने उमरिया के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर (MP 20 TA 1354) से 10 पेटी देशी शराब जब्त की है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान राहुल उर्फ छोटू (23), निवासी रिछा को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुमित तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तेंदूखेड़ा में खाद की किल्लत से किसानों . में नाराजगी, पैसा लेने के लगे आरोप तेंदूखेड़ा (दमोह)। तेंदूखेड़ा क्षेत्र में खाद की कमी को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। खाद वितरण केंद्र पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और समय पर खाद नहीं मिलने से आक्रोश जताया। इस दौरान कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कल से खाद का वितरण व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, ताकि सभी पात्र किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा सके। अधिकारियों ने किसानों से धैर्य बनाए रखने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद प्राप्त करने की अपील की। वहीं किसानों ने मांग की कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि खेती-किसानी के कार्य प्रभावित न हों।
    1
    तेंदूखेड़ा में खाद की किल्लत से किसानों 
. में नाराजगी, पैसा लेने के लगे आरोप

तेंदूखेड़ा (दमोह)। तेंदूखेड़ा क्षेत्र में खाद की कमी को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। खाद वितरण केंद्र पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और समय पर खाद नहीं मिलने से आक्रोश जताया।
इस दौरान कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कल से खाद का वितरण व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, ताकि सभी पात्र किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा सके।
अधिकारियों ने किसानों से धैर्य बनाए रखने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद प्राप्त करने की अपील की। वहीं किसानों ने मांग की कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि खेती-किसानी के कार्य प्रभावित न हों।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मूंग खरीदी को लेकर वेयरहाउस के बाहर किसानों ने जमकर मचाया हंगामा, अधिकारियों से की मोबाइल फोन पर बात अधिकारी ने दी समझाइश
    2
    मूंग खरीदी को लेकर वेयरहाउस के बाहर किसानों ने जमकर मचाया हंगामा, अधिकारियों से की मोबाइल फोन पर बात अधिकारी ने दी समझाइश
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मेहता में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच मेहता में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच घंसौर। घंसौर तहसील के ग्राम मेहता स्थित शिव शंकर ज्ञान मंदिर में सोमवार, 3 अगस्त 2026 को देवरस सेवा संस्थान, कहानी द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए जबलपुर भेजा गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    मेहता में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच
मेहता में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच
घंसौर। घंसौर तहसील के ग्राम मेहता स्थित शिव शंकर ज्ञान मंदिर में सोमवार, 3 अगस्त 2026 को देवरस सेवा संस्थान, कहानी द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 लोगों के नेत्रों की जांच की गई।
जांच के दौरान कुछ लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए जबलपुर भेजा गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, पेयजल संकट पर एक घंटे तक चक्काजाम बिजली बिल बकाया होने से बंद थी नल-जल योजना, आश्वासन के बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति बाकल। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया के रिछारिया मोहल्ला में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नल-जल योजना से कई दिनों से पानी की आपूर्ति बंद होने से नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर बाकल-इमलिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। यात्री बसें, दोपहिया वाहन और अन्य वाहन जाम में फंस गए, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना का विद्युत बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने योजना का कनेक्शन काट दिया था। इसके चलते कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। मजबूरी में लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन उससे निकल रहा पानी दूषित होने की शिकायत है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे पानी के उपयोग से जलजनित बीमारियों और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही बाकल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस एवं प्रशासन ने संबंधित विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नल-जल योजना का विद्युत कनेक्शन पुनः जोड़कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई गई। अधिकारियों द्वारा समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर सड़क से जाम हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पेयजल व्यवस्था फिर बाधित हुई तो वे और उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उनका कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस प्रकार की लापरवाही आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। मामले में जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
    3
    खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, पेयजल संकट पर एक घंटे तक चक्काजाम
बिजली बिल बकाया होने से बंद थी नल-जल योजना, आश्वासन के बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति
बाकल। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया के रिछारिया मोहल्ला में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नल-जल योजना से कई दिनों से पानी की आपूर्ति बंद होने से नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर बाकल-इमलिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। यात्री बसें, दोपहिया वाहन और अन्य वाहन जाम में फंस गए, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना का विद्युत बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने योजना का कनेक्शन काट दिया था। इसके चलते कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। मजबूरी में लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन उससे निकल रहा पानी दूषित होने की शिकायत है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे पानी के उपयोग से जलजनित बीमारियों और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही बाकल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस एवं प्रशासन ने संबंधित विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नल-जल योजना का विद्युत कनेक्शन पुनः जोड़कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई गई। अधिकारियों द्वारा समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर सड़क से जाम हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पेयजल व्यवस्था फिर बाधित हुई तो वे और उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उनका कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस प्रकार की लापरवाही आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है।
मामले में जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बम-बम भोले', पहले सावन सोमवार पर शिवशक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु संस्कारधानी में गूंजा 'बम-बम भोले', पहले सावन सोमवार पर शिवशक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु संस्कारधानी जबलपुर में सावन मास के पहले सोमवार पर देवाधिदेव महादेव की आराधना को लेकर शहरभर के शिवालयों में गजब का उत्साह देखा गया। न्यू् जगदंबा कॉलोनी स्थित ऐतिहासिक शिवशक्ति मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भोलेनाथ से प्रार्थना की। ​मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन मास में यहाँ एक महीने तक प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और अभिषेक होते हैं। पहले सोमवार के इस खास मौके पर मंदिर परिसर में विशेष रूप से भगवान राम का नाम जपते हुए आगामी 11 से 18 तारीख तक अखंड राम धुन बैठाने की भी घोषणा की गई है, जिससे शिवभक्तों में भक्ति का माहौल और अधिक परवान चढ़ गया है। बाइट-रामभजन तिवारी-पुजारी बाइट-सुधि खंपरिया-श्रद्धालु
    2
    बम-बम भोले', पहले सावन सोमवार पर शिवशक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
संस्कारधानी में गूंजा 'बम-बम भोले', पहले सावन सोमवार पर शिवशक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
संस्कारधानी जबलपुर में सावन मास के पहले सोमवार पर देवाधिदेव महादेव की आराधना को लेकर शहरभर के शिवालयों में गजब का उत्साह देखा गया। न्यू् जगदंबा कॉलोनी स्थित ऐतिहासिक शिवशक्ति मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भोलेनाथ से प्रार्थना की।
​मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन मास में यहाँ एक महीने तक प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और अभिषेक होते हैं। पहले सोमवार के इस खास मौके पर मंदिर परिसर में विशेष रूप से भगवान राम का नाम जपते हुए आगामी 11 से 18 तारीख तक अखंड राम धुन बैठाने की भी घोषणा की गई है, जिससे शिवभक्तों में भक्ति का माहौल और अधिक परवान चढ़ गया है।
बाइट-रामभजन तिवारी-पुजारी
बाइट-सुधि खंपरिया-श्रद्धालु
    user_Sarvesh Tiwari
    Sarvesh Tiwari
    Psychologist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दतिया 13 राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 14, 689 वोटों की बम्पर लीड, अब केवल 2 राउंड की गिनती बाकी.. अवधेश नायक के वार्ड से भी कॉंग्रेस बम्पर वोटों से जीती
    1
    दतिया 13 राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 14, 689 वोटों की बम्पर लीड, अब केवल 

2 राउंड की गिनती बाकी.. अवधेश नायक के वार्ड से भी कॉंग्रेस बम्पर वोटों से जीती
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्लग: नशे की लत पूरी करने के लिए शहर में चोरियां करने वाले गिरोह का खुलासा, कबाड़ियों पर भी पुलिस का शिकंजा एंकर ​शहर के व्यस्त इलाकों और ग्वारीघाट क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हो चुके हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उन्होंने शहर के बिजी इलाकों और ग्वारीघाट में लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया। ​पुलिस के अनुसार, यह किसी बहुत बड़े संगठित गिरोह का काम नहीं है, बल्कि एक-दो लोगों के छोटे-छोटे समूह हैं जो साथ में नशा करते हैं। ये लोग चोरी का सामान और गाड़ियों की बैटरियां कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस ने इस पूरे नेक्सस को बेनकाब करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों को भी मामले में आरोपी बनाया है। इसके अलावा पुलिस अन्य स्थानीय और बाहरी चोरों के साथ कबाड़ियों के संपर्कों की भी गहन जांच कर रही है और संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से पवन तिवारी
    4
    स्लग: नशे की लत पूरी करने के लिए शहर में चोरियां करने वाले गिरोह का खुलासा, कबाड़ियों पर भी पुलिस का शिकंजा
एंकर ​शहर के व्यस्त इलाकों और ग्वारीघाट क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हो चुके हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उन्होंने शहर के बिजी इलाकों और ग्वारीघाट में लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया।
​पुलिस के अनुसार, यह किसी बहुत बड़े संगठित गिरोह का काम नहीं है, बल्कि एक-दो लोगों के छोटे-छोटे समूह हैं जो साथ में नशा करते हैं। ये लोग चोरी का सामान और गाड़ियों की बैटरियां कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस ने इस पूरे नेक्सस को बेनकाब करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों को भी मामले में आरोपी बनाया है। इसके अलावा पुलिस अन्य स्थानीय और बाहरी चोरों के साथ कबाड़ियों के संपर्कों की भी गहन जांच कर रही है और संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर से पवन तिवारी
    user_पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.