Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो और खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दावे के अनुसार, मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पीएम मोदी का संदेश सोनम वांगचुक तक पहुंचाया। इसके साथ ही वायरल वीडियो में यह दावा भी किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया है।
IMRAN KHAN
सोशल मीडिया पर एक वीडियो और खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दावे के अनुसार, मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पीएम मोदी का संदेश सोनम वांगचुक तक पहुंचाया। इसके साथ ही वायरल वीडियो में यह दावा भी किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ललितपुर के मड़ावरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उपजिलाधिकारी एमएम गुप्ता ने शुक्रवार सुबह बगैर जरूरी कागजातों के क्रेशर डस्ट का परिवहन कर रहे एक हाईवा डंपर को रोककर कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान जब एसडीएम ने वाहन चालक से उपखनिज से संबंधित आवश्यक प्रपत्र दिखाने को कहा, तो चालक मौके पर कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। आवश्यक प्रपत्र न होने के कारण एसडीएम ने हाईवा डंपर को अग्रिम कार्रवाई के लिए मड़ावरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही इस मामले की पूरी सूचना खनिज एवं परिवहन विभाग को भी भेज दी गई है।3
- ललितपुर के कम्पनी बाग में शुक्रवार को विभिन्न छात्र संगठनों और छात्र-छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने, इसे अधिक पारदर्शी, जवाबदेह व छात्र हितैषी बनाने तथा युवाओं की समस्याओं को अनदेखा न करने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए कम्पनी बाग और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर और शहर कोतवाल समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम की निगरानी की, जिससे प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।2
- ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े आत्महत्या के मामले में मड़ावरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस ने ग्राम बहादुरपुर निवासी सपना (पुत्री भारतदास गन्दर्भ) के विरुद्ध थाना मड़ावरा में दर्ज मुकदमा संख्या 180/2026 में धारा 108 बीएनएस के तहत यह कार्रवाई की है। मामले में आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते मृतक राजेन्द्र को लगातार प्रताड़ित किया गया था, जिससे मानसिक रूप से आहत होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। घटना के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक अग्रहरि के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद गुरुवार को निरीक्षक कृष्णदेव यादव के नेतृत्व में मड़ावरा थाना पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है।1
- ललितपुर के मड़ावरा में पुलिस ने प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 108 बीएनएस) के मामले में वांछित अभियुक्ता सपना को 23 जुलाई को सुबह 10:58 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सपना ग्राम बहादुरपुर की निवासी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में मुकदमा संख्या 180/2026 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 16/17 जुलाई 2026 की रात साबिर कॉलोनी निवासी राजेन्द्र झां ने अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में सामने आया कि मृतक और उसकी प्रेमिका सपना के बीच रुपये-पैसों तथा शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। विवेचना के दौरान एकत्र साक्ष्यों के आधार पर सपना की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध यह विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई निरीक्षक कृष्ण देव यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, महिला कांस्टेबल बबिता, महिला कांस्टेबल शिवानी तथा कांस्टेबल अशेन्द्र कुमार की पुलिस टीम ने अंजाम दी।1
- चादर बिछाकर आराम कर रहे एक थके हुए किसान की शर्ट के अंदर अचानक एक ज़हरीला कोबरा घुस गया। ऐसी विकट स्थिति में जहाँ अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं, उस व्यक्ति ने घबराने के बजाय बेहद धैर्य और साहस का परिचय दिया। मुसीबत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, कई बार घबराहट के बजाय इंसान का संयम ही सबसे बड़ा हथियार बनता है। विपरीत परिस्थिति में दिखाए गए इस अद्भुत धैर्य और हिम्मत को हर कोई सलाम कर रहा है।1
- टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे फिल्मी अंदाज में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एटीएम से ₹37,500 की नकदी निकालकर अपने गांव करमौरा लौट रहे 20 वर्षीय आशीष यादव (पिता भागीरथ यादव) पर काले रंग की स्कार्पियो से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने आशीष के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और जब उसने इसका विरोध किया, तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आशीष के पेट और हाथ में चोटें आईं और वह घायल हो गया। पीड़ित आशीष ने बताया कि वारदात के बाद बदमाश स्कार्पियो से भाग निकले। जिस काले रंग की स्कार्पियो में बदमाश सवार होकर आए थे, उस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था और पीछे 'जय श्रीराम' लिखा हुआ था। दिनदहाड़े हुई इस मारपीट और लूट की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जतारा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल आशीष को अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही भाजपा का झंडा लगी संदिग्ध काले रंग की स्कार्पियो की तलाश में जुटी हुई है।1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो और खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दावे के अनुसार, मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पीएम मोदी का संदेश सोनम वांगचुक तक पहुंचाया। इसके साथ ही वायरल वीडियो में यह दावा भी किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में संतान न होने से परेशान एक महिला के साथ झाड़फूंक और तंत्रमंत्र के नाम पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां एक ढोंगी तांत्रिक ने महिला को अंधविश्वास में लेकर झाड़फूंक और तंत्रमंत्र के जरिए समस्या दूर करने का झांसा दिया और इसी बहाने महिला को अपने पास बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में टीकमगढ़ के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाह ने भी घटना की पुष्टि की है।1