झालावाड_ स्थानीय निकाय चुनाव 2026, झालावाड़ नगर परिषद सभापति के लिए नामांकन प्रक्रिया,भाजपा की ओर से राजकुमार सोनी ने किया नामांकन दाखिल,रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमारी के समक्ष किया नामांकन दाखिल, हालांकि नगर परिषद में भाजपा को नहीं मिला है बहुमत,भाजपा नेताओं के साथ पहुंचकर किया नामांकन दाखिल तो वही कांग्रेस की शीतल पाटीदार के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुर्जर ने शीतल पाटीदार का सभापति का नामांकन दाखिल करवाया। झालावाड-जिले के 8 स्थानीय निकायों में निकाय चुनाव मतदान के बाद आज सभापति व अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई । इस दौरान झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस की ओर से राजेश गुर्जर व शीतल पाटीदार ने अपने नामांकन दाखिल किए । वहीं भाजपा की ओर से राजकुमार सोनी ने भाजपा नेताओं के साथ पहुंचकर सभापति पद के लिए अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमारी के समकक्ष दाखिल किया । झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस 29 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर चुकी है। नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने नगर के विकास अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और साफ सुथरा शहर बनाने के दावे किए । वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले सभी ने रिटर्निग अधिकारी के समक्ष शपथ भी ली । इस दौरान दोनों पार्टियों के पार्टी नेता और पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे । अब कल नामांकन पत्रों की जांच के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी ।
झालावाड_ स्थानीय निकाय चुनाव 2026, झालावाड़ नगर परिषद सभापति के लिए नामांकन प्रक्रिया,भाजपा की ओर से राजकुमार सोनी ने किया नामांकन दाखिल,रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमारी के समक्ष किया नामांकन दाखिल, हालांकि नगर परिषद में भाजपा को नहीं मिला है बहुमत,भाजपा नेताओं के साथ पहुंचकर किया नामांकन दाखिल तो वही कांग्रेस की शीतल पाटीदार के साथ
कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुर्जर ने शीतल पाटीदार का सभापति का नामांकन दाखिल करवाया। झालावाड-जिले के 8 स्थानीय निकायों में निकाय चुनाव मतदान के बाद आज सभापति व अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई । इस दौरान झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस की ओर से राजेश गुर्जर व शीतल पाटीदार ने अपने नामांकन दाखिल किए
। वहीं भाजपा की ओर से राजकुमार सोनी ने भाजपा नेताओं के साथ पहुंचकर सभापति पद के लिए अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमारी के समकक्ष दाखिल किया । झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस 29 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर चुकी है। नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने नगर के विकास
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और साफ सुथरा शहर बनाने के दावे किए । वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले सभी ने रिटर्निग अधिकारी के समक्ष शपथ भी ली । इस दौरान दोनों पार्टियों के पार्टी नेता और पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे । अब कल नामांकन पत्रों की जांच के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी ।
- झालावाड_ स्थानीय निकाय चुनाव 2026, झालावाड़ नगर परिषद सभापति के लिए नामांकन प्रक्रिया,भाजपा की ओर से राजकुमार सोनी ने किया नामांकन दाखिल,रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमारी के समक्ष किया नामांकन दाखिल, हालांकि नगर परिषद में भाजपा को नहीं मिला है बहुमत,भाजपा नेताओं के साथ पहुंचकर किया नामांकन दाखिल तो वही कांग्रेस की शीतल पाटीदार के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुर्जर ने शीतल पाटीदार का सभापति का नामांकन दाखिल करवाया। झालावाड-जिले के 8 स्थानीय निकायों में निकाय चुनाव मतदान के बाद आज सभापति व अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई । इस दौरान झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस की ओर से राजेश गुर्जर व शीतल पाटीदार ने अपने नामांकन दाखिल किए । वहीं भाजपा की ओर से राजकुमार सोनी ने भाजपा नेताओं के साथ पहुंचकर सभापति पद के लिए अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमारी के समकक्ष दाखिल किया । झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस 29 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर चुकी है। नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने नगर के विकास अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और साफ सुथरा शहर बनाने के दावे किए । वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले सभी ने रिटर्निग अधिकारी के समक्ष शपथ भी ली । इस दौरान दोनों पार्टियों के पार्टी नेता और पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे । अब कल नामांकन पत्रों की जांच के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी ।4
- अंधेरे में डूबा असनावर कस्बा असनावर कस्बे में करीब 2 महीने से लोड सेटिंग के नाम से घंटे लाइट कटौती की जा रही है 1 घंटे में दो बार लोड सेटिंग लोगों का कहना है कि पूरे झालावाड़ जिले की लोड सेटिंग असनावर से ही हो रही है क्या बिना सूचना के घंटे कटौती से परेशान लोगों ने पहले भी बिजली विभाग एवं उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया किंतु जब से अवगत कराया पहले से ज्यादा लाइट कटौती होने लग गई है1
- सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल* *सुकेत नगर निकाय चुनाव: वार्ड 4 में री-वोटिंग संपन्न, परिणाम कल* *सुकेत।* नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 4 में बुधवार को दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अब इस वार्ड का परिणाम गुरुवार 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। दरअसल, 14 सितंबर को मतगणना के दौरान वार्ड 4 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते निर्वाचन विभाग को परिणाम रोकना पड़ा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 16 सितंबर को वार्ड 4 के भाग-2 में री-वोटिंग कराई गई। शुरुआत में इस वार्ड में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन दोनों प्रमुख दलों की समझाइश के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना समर्थन दोनों दलों को दिया। जिसके बाद अब मुकाबला पूरी तरह से कांग्रेस बनाम भाजपा का हो गया है। री-वोटिंग के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड 4 के भाग-2 में कुल 967 मतदाताओं में से 740 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 77.53% रहा। दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंककर अधिक से अधिक मतदान कराने का प्रयास किया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अब सबकी निगाहें कल आने वाले परिणाम पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस सीधी टक्कर में जीत का ताज किसके सिर सजता है।1
- कोटा वार्ड नम्बर 87 में नगर निगम चुनाव के दौरान बवाल वरिष्ठ पत्रकार के साथ घक्का मुक्की का आरोप कोटा में बुधवार को नगर निगम चुनाव कोटा वार्ड 87 में चुनाव के दौरान बवाल वरिष्ठ पत्रकार लोकेश जोशी के साथ धक्का-मुक्की का आरोप मारपीट और मोबाइल छीनने की कोशिश का भी आरोप घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश सभी पत्रकार पहुंचे महावीर नगर थाने मामले कों लेकर थाने में शिकायत की तैयारी4
- रायपुर तहसील में भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन रायपुर। भारतीय किसान संघ, तहसील रायपुर की बैठक संपन्न हुई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी योजना बनाई गई। बैठक के बाद किसानों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर माननीय तहसीलदार को सोपा ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों के द्वारा चलाया जाने वाला गैर-राजनीतिक संगठन है, जो समय-समय पर खेती-किसानी एवं किसानों के हित में कार्य करता आया है। इसी कड़ी में क्षेत्र में किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सोयाबीन, उड़द, मक्का सहित अन्य फसलों एवं सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। फसलों का शीघ्र सर्वे एवं उचित आकलन करवाकर किसानों को नियमानुसार बीमा एवं मुआवजा दिलाया जाए। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल जी पाटीदार ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व रायपुर तहसील क्षेत्र में किए गए जमीन के सर्वे में बड़ी त्रुटियां सामने आई हैं। कई किसानों की जमीन कम दर्ज हो गई है, जबकि कुछ किसानों की जमीन अधिक दर्ज हो गई है। कई स्थानों पर दूसरे किसान का नक्शा कोषाध्यक्ष शोभाराम दांगी ने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा उठाते हुए बताया कि किसानों को रात-रातभर बिजली नही नहीं आती है जिससे किसान परेशान है सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सोफा इसमें जिला कार्यालय प्रमुख रामलाल दांगी तहसील अध्यक्ष रामगोपाल जी पाटीदार तहसील उपाध्यक्ष राम सिंह जी झाला प्रचार प्रमुख भेरुलाल पाटीदार योगेंद्र पाटीदार शंकर लाल जी दांगी सुवास बकट जी सुथार सहित तहसील ग्राम समिति के कार्यकर्ता कार्यकर्ता किसान मौजूद रहेl1
- झालावाड़ में भूकंप की संभावना सभी लोग अपने अपने गर से भर जा रहे हे1
- पनवाड़ में गणेशोत्सव की धूम गली-मोहल्लों में सजे आकर्षक पंडाल, महाआरती से भक्तिमय हुआ माहौल पनवाड़ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। गली-मोहल्लों में दर्जनों भव्य गणेश पंडाल सजाए गए हैं, जहाँ भगवान गजानन की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडालों में रोजाना सुबह-शाम महाआरती का दौर जारी है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। गणपति बप्पा के जयकारों, भजनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से समूचा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया जा रहा है और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची हुई है।1
- सुकेत नगर निकाय चुनाव : वार्ड 4 में आज री-वोटिंग, कल आएगा परिणाम* *सुकेत।* नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 4 में आज फिर से मतदान हो रहा है। 14 सितंबर को मतगणना के दौरान वार्ड 4 की ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते निर्वाचन विभाग ने परिणाम रोक दिया था। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज 16 सितंबर को वार्ड 4 के भाग-2 में दोबारा मतदान करवाया जा रहा है, जिसका परिणाम कल 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इस वार्ड में पहले कांग्रेस, बीजेपी के साथ अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे, लेकिन दोनों प्रमुख दलों की समझाइश के बाद अन्य प्रत्याशियों ने अपना समर्थन कांग्रेस और बीजेपी को दे दिया है। अब यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। दोपहर 3 बजे तक 65% मतदान पूरा हो चुका है। वार्ड 4 के भाग-2 में कुल 967 मतदाताओं में से 650 मत पड़ चुके हैं। अभी भी करीब 25% मतदान शेष है। अनुमान है कि इस वार्ड में कुल मतदान 85% के करीब पहुंच सकता है। दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत झोंककर अधिक से अधिक मतदान करवाने में जुटे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कल परिणाम के बाद जीत का ताज किसके सिर सजेगा।2