*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई* विकास भवन सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता करते हुए बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी एवं उपस्थित सभी ने उनके आदर्शों एवं विचारों को स्मरण किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार समाज को एकता, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों के पालन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारते हुए कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार गंगाराम , विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कमर्चारी उपस्थित रहे और बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- : डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत जालौन ⏩उरई चौरासी रोड के पास बड़ा सड़क हादसा ⏩सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला ⏩हादसे में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत ⏩सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ⏩घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस ⏩उरई कोतवाली क्षेत्र के चौरासी मोड़ का मामला1
- कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप! जालौन में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई कर शहर के कई चर्चित कैफे और रेस्टोरेंट्स का भंडाफोड़ कर दिया। उरई और जालौन कोतवाली क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। चुर्खी बाईपास स्थित 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट समेत कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर्ड हुक्का, उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मौके से 3 युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों का खुलासा—इन कैफे की आड़ में लंबे समय से युवाओं को परोसा जा रहा था नशे का जहर! स्थानीय शिकायतों के बाद आखिरकार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। दो दिन पहले भी SMS कैफे पर छापा, 8 लोग गए थे जेल लग1
- अंबेडकर जयंती के दिन जालौन में दर्दनाक घटना, चंदा एकत्र करते समय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में शोक की लहर जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर में अंबेडकर जयंती के दिन एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। गांव के 27 वर्षीय युवक अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम शहजादेपुर निवासी अमरेंद्र सिंह उर्फ रोहित सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह गांव में कार्यक्रम के आयोजन के लिए चंदा एकत्र कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा और वह असहज हो गया। परिजनों के अनुसार, अमरेंद्र सुबह तक बिल्कुल स्वस्थ था और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था। लेकिन अचानक तेज दर्द की शिकायत के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। गांव में अंबेडकर जयंती का माहौल शोक में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अचानक स्वस्थ युवक की मौत से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।1
- 🎤अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, उरई का अंबेडकर चौराहा बना आस्था और उत्सव का केंद्र🖥️ 📌बसपा,सपा,कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किये अर्पित 🙋♂️रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया बाबा साहेब का 135 वा जन्मदिन नगर के गांधीनगर वार्ड स्थित अंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी की नगर इकाई एवं पूर्व सपा जालौन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, पूर्व सपा प्रत्याशी विधानसभा उरई जालौन महेंद्र कठेरिया और लोहिया बाहिनी जिला अध्यक्ष लल्ला यादव की मौजूदगी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सभी लोगों ने माल्यार्पण किया नगर के गणेशगंज स्थिति सलीम कुरैशी के प्रतिष्ठान पर एक जनसभा की गई जिसमें जिले से आए लोगों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी एवं सभी को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा गया जनसभा का सफल संचालन नगर के सपा समर्पित कार्यकर्ता महेंद्र सिंह यादव द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मधुसूदन सिंह परिहार, राजेश यादव, सुरेश खरे, रमन सोनकर, रामकुमार अहिरवार, सलीम कुरैशी, जावेद बख्श, राजू मिर्जा, राहुल श्रीवास सहित नगर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे!1
- रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गजनेर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मण उर्फ अभिषेक पुत्र रामू सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना रनिया व घायल का नाम धीरज सिंह पुत्र रिपुसूदन सिंह उम्र 26 हमीरपुर का निवासी है।1