Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ajaz Khan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ajaz Khan4
- सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र स्थित एक कंपोजिट सरकारी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक का शव स्कूल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक शिक्षक को एक दिन पहले ही कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया था। बताया जा रहा है कि दस्तावेज सत्यापन लंबित होने के कारण उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला था, जिससे वे मानसिक तनाव में थे और अक्सर स्कूल परिसर में ही रुकते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।#Sitapurnews#suicide#up#sitapur1
- थानगांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर तालाब में तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव की पहचान 3 फरवरी से लापता 20 वर्षीय मनीष कश्यप पुत्र नरेश कश्यप के रूप में की। परिजनों को सूचना मिलने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, मनीष का 3 फरवरी की शाम को एक नव निर्मित पुलिया के पास से अपहरण किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी गई। हत्या को छिपाने के लिए शव को रात में तालाब में फेंका गया प्रतीत होता है। मृतक के नाक से रक्तस्राव और शरीर पर चोट के कई निशान भी पाए गए हैं। थानगांव थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।1
- पासी समाज का इतिहास1
- Rampur Mathura block tablet1
- सीतापुर के मंडी से आ रही है एक बड़ी खबर जहाँ प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ्ता अभियान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है नजारा आप स्वयं कैमरे मे कैद हुई तस्वीरों मे देख सकते है शराब के खाली पौव्वा, सडे आलू, डेढ़ फुट जमा कचड़े का ढेर पर स्वछता के नाम पर आँशू बहा रहा है ।1
- विपिन राजवंशी उर्फ सोनू की पहले हैं से दो पत्नी अब दोनों पत्नियों को धोखे में रखकर कर रहा था तीसरी शादी उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के पितपुर गांव का है, जहां स्थानीय निवासी विपिन राजवंशी उर्फ सोनू (पुत्र मुन्ना लाल) तीसरी शादी की तैयारियों में जुटे थे। घर में शादी का माहौल था, रस्में चल रही थीं और खुशी का माहौल छाया हुआ था। लेकिन तभी अचानक उनकी दूसरी पत्नी मंडप में पहुंच गई। उसने जमकर हंगामा किया और सबके सामने खुलासा कर दिया कि विपिन पहले से ही दो बार शादीशुदा है। आरोप है कि वह दोनों पत्नियों को धोखे में रखकर (पहली से तलाक और दूसरी से संबंधित कोर्ट केस चलते हुए भी) तीसरी शादी रचाने की कोशिश कर रहा था। इस हंगामे से पूरा शादी समारोह अस्त-व्यस्त हो गया। अफरा-तफरी मच गई, शादी की रस्में तुरंत रोक दी गईं। मौके पर मौजूद लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बन गई। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है (खबर वायरल सोर्स पर आधारित हैं)2
- 6 फरवरी 2026 की रात को हुई इस वारदात का विवरण इस प्रकार है: चोरी का विवरण: अज्ञात चोरों ने आपूर्ति निरीक्षक (सप्लाई इंस्पेक्टर) और लेखपालों के साझा कक्ष के ताले तोड़कर कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज पार कर दिए। गायब सामान: आपूर्ति निरीक्षक के कार्यालय से एक लैपटॉप, ए-4 साइज कागज के दो बंडल और आपूर्ति निरीक्षक प्रथम रूपेश जैन के डिजिटल हस्ताक्षर (Dongle) चोरी हुए हैं。 लेखपालों के कक्ष से भी कुछ दस्तावेजों के गायब होने की सूचना है। प्रशासनिक कार्रवाई: चोरी का पता शुक्रवार सुबह कार्यालय खुलने पर चला, जिसकी सूचना पूर्ति निरीक्षक निशि अग्रवाल ने तत्काल उपजिलाधिकारी (SDM) को दी। पुलिस जांच: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अब चोरों की तलाश और सामान की बरामदगी के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। इस घटना से तहसील के गोपनीय डेटा और सरकारी कार्यों के प्रभावित होने की आशंका है।1