logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करोड़ों का जमीन देने के बाद जमीन मालिक का हाल देखिए.😱 #shortvideo #shorts #short #reels #bauxite #lohardaga

2 hrs ago
user_AAM JANATA
AAM JANATA
लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
2 hrs ago

करोड़ों का जमीन देने के बाद जमीन मालिक का हाल देखिए.😱 #shortvideo #shorts #short #reels #bauxite #lohardaga

More news from लोहरदगा and nearby areas
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा•
    21 hrs ago
  • बरवाडीह(लातेहार) । बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड के नजदीक परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के अतिरिक्त भवन (टू एसीआर ) निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने लगाते हुए जांच की मांग कर दिया है। कुछ दिन पूर्व संवेदक व संबंधित अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया था कि काम में सुधार लाया जाएगा लेकिन सुधार नहीं लाया गया। डोर लेवल की ढलाई व जोड़ाई कार्य में भारी अनियमितता देखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। मौके पर देखा गया कि ढलाई का मसाला दो तगाड़ी सीमेंट छः तगाड़ी बालू चार तगाड़ी छरी मिलाकर छज्जे व कॉपर बीम की ढलाई की जा रही है, सबसे बड़ी बात कि कॉपर की ढलाई बिना सरिया के दो से तीन इंच की ढलाई की गई है। इस तरह के घटिया कार्य से भवन का टिकाउपन और मजबूती बिल्कुल ही नहीं रहेगी। उन्होंने कहां कि निर्माण कार्य व ढलाई मानकों के अनुसार नहीं किया गया है और यह भवन छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।उन्होंने संबंधित विभाग और संवेदक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने जिले के उपायुक्त संदीप कुमार से कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    बरवाडीह(लातेहार) । बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड के नजदीक परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के अतिरिक्त भवन (टू एसीआर ) निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने लगाते हुए जांच की मांग कर दिया है। कुछ दिन पूर्व संवेदक व संबंधित अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया था कि काम में सुधार लाया जाएगा लेकिन सुधार नहीं लाया गया। डोर लेवल की ढलाई व जोड़ाई कार्य में भारी अनियमितता देखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। मौके पर देखा गया कि ढलाई का मसाला दो तगाड़ी सीमेंट छः तगाड़ी बालू चार तगाड़ी छरी मिलाकर छज्जे व कॉपर बीम की ढलाई की जा रही है, सबसे बड़ी बात कि कॉपर की ढलाई बिना सरिया के दो से तीन इंच की ढलाई की गई है। इस तरह के घटिया कार्य से भवन का टिकाउपन और मजबूती बिल्कुल ही नहीं रहेगी। उन्होंने कहां कि निर्माण कार्य व  ढलाई मानकों के अनुसार नहीं किया गया है और यह भवन छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।उन्होंने संबंधित विभाग और संवेदक  पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने जिले के उपायुक्त संदीप कुमार से कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • गुमला जिला के खोरा गांव की एक 13 वर्षीय बच्ची के 2018 से लापता मामले(वर्तमान आयु 21 वर्ष) पर कल हाईकोर्ट के द्वारा डीजीपी व गुमला एसपी से जांच रिपोर्ट की मांग की। वही पुलिस अनुसंधान में अभी तक बच्ची का पता नही चलने पर कोर्ट ने जांच की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाते हुए तेजी से परिणाम लाने का निर्देश दिया था। साथ ही दो सप्ताह के भीतर जांच में कोई ठोस प्रगति नही होने पर केस की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही। हाईकोर्ट के द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद आज राज्य की डीजीपी गुमला पहुंची और सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभी तक किये गये अनुसंधानों की समीक्षा की। साथ ही लापता बच्ची के परिजनों को भी बुलाकर करीब 2 घंटे तक उनसे बंद कमरे में पूरी जानकारी ली गयी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा लापता बच्ची के केश में काफी मेहनत की गई है। लंबे समय से लोग लगे है लेकिन अभी तक कोई खास जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस के द्वारा फिर से पूरे केस का रिव्यू कराया जा रहा है। इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाइट, तदाशा मिश्रा, डीजीपी, झारखंड।
    2
    गुमला जिला के खोरा गांव की एक 13 वर्षीय बच्ची के 2018 से लापता मामले(वर्तमान आयु 21 वर्ष) पर कल हाईकोर्ट के द्वारा डीजीपी व गुमला एसपी से जांच रिपोर्ट की मांग की। वही पुलिस अनुसंधान में अभी तक बच्ची का पता नही चलने पर कोर्ट ने जांच की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाते हुए तेजी से परिणाम लाने का निर्देश दिया था। साथ ही दो सप्ताह के भीतर जांच में कोई ठोस प्रगति नही होने पर केस की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही। हाईकोर्ट के द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद आज राज्य की डीजीपी गुमला पहुंची और सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभी तक किये गये अनुसंधानों की समीक्षा की। साथ ही लापता बच्ची के परिजनों को भी बुलाकर करीब 2 घंटे तक उनसे बंद कमरे में पूरी जानकारी ली गयी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा लापता बच्ची के केश में काफी मेहनत की गई है। लंबे समय से लोग लगे है लेकिन अभी तक कोई खास जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस के द्वारा फिर से पूरे केस का रिव्यू कराया जा रहा है। इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
बाइट, तदाशा मिश्रा, डीजीपी, झारखंड।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Pawan arya
    1
    Post by Pawan arya
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Sanjay kumar
    1
    Post by Sanjay kumar
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    19 hrs ago
  • प्रचंड गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग: नावाडीह चौक का जलमीनार खराब, खबर छपने के बाद भी प्रशासन मौन प्रचंड गर्मी के बीच डुमरी प्रखंड के नावाडीह चौक स्थित जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पाँच बजे ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण आसपास के दर्जनों परिवार पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार खबर प्रकाशित की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने कोई पहल की और न ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार बंद रहने से महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
    1
    प्रचंड गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग: नावाडीह चौक का जलमीनार खराब, खबर छपने के बाद भी प्रशासन मौन
प्रचंड गर्मी के बीच डुमरी प्रखंड के नावाडीह चौक स्थित जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पाँच बजे ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण आसपास के दर्जनों परिवार पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार खबर प्रकाशित की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने कोई पहल की और न ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार बंद रहने से महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • महुआडार के एट भट्ठा संचालक बलराम साहू का खतियान सहित खाता बही वाद विवाद एकत्रित कर मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया अनुमंडल पदाधिकारी महुआडार विपिन कुमार दुबे ने
    1
    महुआडार के एट भट्ठा संचालक बलराम साहू का खतियान सहित खाता बही वाद विवाद एकत्रित कर मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया अनुमंडल पदाधिकारी महुआडार विपिन कुमार दुबे ने
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • रुद्रपुर जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप: वन विभाग नदारद, ग्रामीण जान जोखिम में डाल बुझाने में जुटे जारी प्रखंड अंतर्गत रुद्रपुर जंगल में लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम पाँच बजे बताया गया कि असामाजिक तत्वों द्वारा जंगल में आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण पूरा वन क्षेत्र धुएं और आग की लपटों से घिर गया है। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल बन गया है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दूर-दराज के इलाकों से भी धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है। इस भीषण आग में जंगल के छोटे-छोटे बेशकीमती पौधे जलकर राख हो रहे हैं, वहीं जंगली जानवरों और पक्षियों के अस्तित्व पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने की सूचना वन विभाग को देने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि विभागीय सुस्ती और जागरूकता की कमी के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, जो आए दिन जंगलों को आग के हवाले कर देते हैं। जब आग ने विकराल रूप लेना शुरू किया तो कई स्थानीय ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने के लिए जंगल की ओर दौड़ पड़े। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण घंटों तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन आग की भयावहता के कारण स्थिति लगातार नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। जंगल में लगी इस आग से पारिस्थितिकी तंत्र को भारी नुकसान पहुँच रहा है। जमीन पर रहने वाले जीव-जंतु, पक्षियों के घोंसले और छोटे पौधे पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो पूरा रुद्रपुर वन क्षेत्र गंभीर पर्यावरणीय संकट की चपेट में आ सकता है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था और लपटें लगातार फैलती जा रही थीं।
    1
    रुद्रपुर जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप: वन विभाग नदारद, ग्रामीण जान जोखिम में डाल बुझाने में जुटे
जारी प्रखंड अंतर्गत रुद्रपुर जंगल में लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम पाँच बजे बताया गया कि असामाजिक तत्वों द्वारा जंगल में आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण पूरा वन क्षेत्र धुएं और आग की लपटों से घिर गया है। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल बन गया है।
आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दूर-दराज के इलाकों से भी धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है। इस भीषण आग में जंगल के छोटे-छोटे बेशकीमती पौधे जलकर राख हो रहे हैं, वहीं जंगली जानवरों और पक्षियों के अस्तित्व पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने की सूचना वन विभाग को देने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि विभागीय सुस्ती और जागरूकता की कमी के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, जो आए दिन जंगलों को आग के हवाले कर देते हैं।
जब आग ने विकराल रूप लेना शुरू किया तो कई स्थानीय ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने के लिए जंगल की ओर दौड़ पड़े। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण घंटों तक आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन आग की भयावहता के कारण स्थिति लगातार नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।
जंगल में लगी इस आग से पारिस्थितिकी तंत्र को भारी नुकसान पहुँच रहा है। जमीन पर रहने वाले जीव-जंतु, पक्षियों के घोंसले और छोटे पौधे पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो पूरा रुद्रपुर वन क्षेत्र गंभीर पर्यावरणीय संकट की चपेट में आ सकता है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था और लपटें लगातार फैलती जा रही थीं।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गुमला:जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड बिशुनपुर अंतर्गत ग्राम चिंगारी से आए टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के स्मारक स्थल के सुंदरीकरण एवं श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु अतिथि गेस्ट हाउस निर्माण की मांग प्रस्तुत की गई। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में टाना भगत समुदाय द्वारा कृषि कार्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर, ट्रॉली, सिंचाई पंपसेट तथा अन्य कृषि यंत्रों के वितरण से संबंधित मांग भी रखी गई। उपायुक्त ने कृषि विभाग को इस संबंध में योजनानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राजस्व, निबंध एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित एक आवेदन में आवेदक द्वारा पूर्व में निर्गत पत्र के आलोक में लंबित जांच/कार्यवाही की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को शीघ्र अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराने एवं कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम नरमा की उर्शिला कुमारी द्वारा राशन कार्ड में पुत्री का नाम जोड़ने में हो रही देरी के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थी को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम बानपुर पानीलता के सुरेश उराँव द्वारा आवास निर्माण हेतु भूमि पर अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रखंड कामडारा के ग्राम कोटवो के आनंद मसीह तोपनो, अंजुल तोपनो एवं बिनोद तोपनो द्वारा भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बसिया न्यायालय में लंबित S.A.R. वादों के निष्पादन में विलंब की समस्या रखी गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को वादों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन एवं आदेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा भी पेंशन, जन वितरण प्रणाली, राजस्व मामलों एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    2
    गुमला:जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड बिशुनपुर अंतर्गत ग्राम चिंगारी से आए टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के स्मारक स्थल के सुंदरीकरण एवं श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु अतिथि गेस्ट हाउस निर्माण की मांग प्रस्तुत की गई। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में टाना भगत समुदाय द्वारा कृषि कार्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर, ट्रॉली, सिंचाई पंपसेट तथा अन्य कृषि यंत्रों के वितरण से संबंधित मांग भी रखी गई। उपायुक्त ने कृषि विभाग को इस संबंध में योजनानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
राजस्व, निबंध एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित एक आवेदन में आवेदक द्वारा पूर्व में निर्गत पत्र के आलोक में लंबित जांच/कार्यवाही की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को शीघ्र अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराने एवं कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।
प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम नरमा की उर्शिला कुमारी द्वारा राशन कार्ड में पुत्री का नाम जोड़ने में हो रही देरी के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थी को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम बानपुर पानीलता के सुरेश उराँव द्वारा आवास निर्माण हेतु भूमि पर अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रखंड कामडारा के ग्राम कोटवो के आनंद मसीह तोपनो, अंजुल तोपनो एवं बिनोद तोपनो द्वारा भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बसिया न्यायालय में लंबित S.A.R. वादों के निष्पादन में विलंब की समस्या रखी गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को वादों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन एवं आदेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा भी पेंशन, जन वितरण प्रणाली, राजस्व मामलों एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.