Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी राजस्थान विधानसभा में चल रहा है विधानसभा में बजट का वाचन वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट का वाचन कर रही है। कांग्रेस के विधायक और प्रतिपक्ष के नेता और विधायक थोड़ा हंगामा कर देते हैं। किन्तु सभापति वासुदेव देवनानी के सख्त रवैया के कारण वह ज्यादा हंगामा नहीं कर पाते हैं उन्होंने रोहित बोहरा और गोविंद सिंह डोटासरा को भी शांति से बजट सुनने की नसीहत दी। और कहा कि 3 दिन वजट पर बहस होगी। आप खुलकर बोलने खुलकर आलोचना करने के लिए कहा।
Dharmendra Soni
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी राजस्थान विधानसभा में चल रहा है विधानसभा में बजट का वाचन वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट का वाचन कर रही है। कांग्रेस के विधायक और प्रतिपक्ष के नेता और विधायक थोड़ा हंगामा कर देते हैं। किन्तु सभापति वासुदेव देवनानी के सख्त रवैया के कारण वह ज्यादा हंगामा नहीं कर पाते हैं उन्होंने रोहित बोहरा और गोविंद सिंह डोटासरा को भी शांति से बजट सुनने की नसीहत दी। और कहा कि 3 दिन वजट पर बहस होगी। आप खुलकर बोलने खुलकर आलोचना करने के लिए कहा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बांसवाड़ा जिले के भगतपुरा मंडल में आयोजित भव्य विराट हिंदू सम्मेलन उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में हिंदू समाज की विशाल उपस्थिति ने एकता, संगठन और सांस्कृतिक संस्कारों का प्रभावी संदेश दिया। मुख्य वक्ता कन्हैयालाल जी भाई साहब ने राष्ट्र, धर्म और संगठन की शक्ति पर बल देते हुए युवाओं से भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र गौरव के संवाहक बनने का आह्वान किया। कालू सिंह देवदा ने इसे समाज जागरण का महाअभियान बताते हुए एकता व अनुशासन को समाज की शक्ति बताया। राकेश खड़िया ने सामाजिक-धार्मिक कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। महाराज धनसिंह जी ने विराट उपस्थिति को समाज की जागरूकता का प्रतीक बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।1
- Post by राघवेन्द्र सिंह1
- ऑपरेशन अभिमन्यु, सृजन, सम्मान, ऑपरेशन स्वयं सिद्ध, ऑपरेशन एहसास, के तहत स्कूली छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को किया जागरूक बदनावर (धार) पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा एकीकृत जागरूकता अभियान ऑपरेशन अभिमन्यु ,सृजन एवं सम्मान माह जनवरी से अनवरत चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत किशोर बालक बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उनके खिलाफ होने वाले अपराध और उनसे बचने के उपायों के बारे मे जागरूक किया जाना है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अरविन्द सिह तोमर के मार्गदर्शन मे निरीक्षक सविता चौधरी थाना प्रभारी सादलपुर के द्वारा सादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरोद के श्री एल एन एकैडमी मे भ्रमण कर पुलिस मुख्यालय के द्वारा चलाए जा रहे उपरोक्त अभियानो के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं महिला शिक्षिका, शिक्षक को उपरोक्त अभियान के तहत उनके खिलाफ होने वाले अपराध और उनसे बचाव के तरीके, क्या कानूनी प्रावधान है, सरकार के द्वारा बनाए गए कानूनी विधान किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम निषेध, अधिनियम सहित साइबर फ्रॉड, साइबर अपराध से बचने के तरीके बताकर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 इन साइबर फ्रॉड होने पर एनसीआर नंबर 1930, डायल 112 आदि का जरूरत पड़ने पर उपयोग करने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम में थाना सादलपुर से उनि. राधेश्याम परमार, सउनि. योगेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक किशोर सिंह चौहान महिला आर. 1056 शीतल चौहान एंव स्कूल के करीब 80 छात्र एवं छात्राएं, स्कूल प्रिंसिपल सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थित रहे।4
- Post by VAGAD news241
- आलीराजपुर - प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ छात्राएं सड़क पर उतरी , कलेक्टर से मिलने पैदल निकली , कलेक्टर के आश्वासन के बाद लोटी छात्राएं । आलीराजपुर - जिले के ग्राम आम्बुआ स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्राचार्य की कथित मनमानी , तानाशाही रवैये और संस्था की बदहाल स्थिति के विरोध में सड़क पर उतर आए , छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से वे प्राचार्य की कार्यप्रणाली से परेशान हैं , लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही , इसी आक्रोश के चलते विद्यार्थी ग्राम आम्बुआ से आलीराजपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च के लिए निकल पड़े , छात्रों की मुख्य मांग है कि वर्तमान प्राचार्य को तत्काल पद से हटाया जाए और विद्यालय की स्थिति में सुधार किया जाए , सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया । रास्ते में एसडीएम तपिश पांडे ने छात्रों को रोककर समझाइश देने का प्रयास किया और उन्हें वापस लौटने की अपील की , लेकिन विद्यार्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे और कलेक्टर से सीधे मुलाकात की जिद पर आगे बढ़ गए , जैसे ही एसडीएम ने कलेक्टर को यह घटनाक्रम बताया तो कलेक्टर नीतू माथुर स्थल पर पहुंची एवं बच्चों से बात की एवं जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही , कलेक्टर ने कहा जांच दल बनाकर जांच करवाई जाएगी , किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा ।2
- Post by Aashish morye1
- श्रद्धा और भक्ति के संगम के बीच 7 फरवरी से चल रहे ऐतिहासिक श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आज विधिवत समापन हो गया। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार और नारियल होम की पूर्णाहुति के साथ वातावरण पूरी तरह गणेशमय हो गया। पंडित प्रदीप शुक्ला के कुशल निर्देशन में संपन्न हुए इस अनुष्ठान ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। महोत्सव के अंतिम दिन की शुरुआत प्रातःकालीन नित्य पूजन से हुई। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में शिखर प्रतिष्ठा और मूर्ति प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में कीर्ति स्तम्भ की स्थापना भी की गई। अंत में, विधि-विधान के साथ नारियल होम का आयोजन हुआ, जिसमें यजमानों और श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इस पावन अवसर पर धर्मसभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। गुरु आश्रम छींच के महंत घनश्यामदास जी महाराज, लालीवाव मठ के महंत हरिओम शरण दास जी महाराज, अढ़ाईश्वर महादेव के महंत प्रहलाद दास त्यागी जी महाराज और शांति कुटीर आश्रम के शांतिदास बैरागी सहित अनेक संतों ने उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। प्राण-प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए न केवल स्थानीय जिले से, बल्कि अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सर्व सनातन समाज के प्रतिनिधियों और धर्मप्रेमी बंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। मंदिर परिसर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। आयोजन समिति के शैलेंद्र पंड्या ने बताया कि यह महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी केंद्र बना। सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया, जो सनातन संस्कृति की मजबूती का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पंडित नरेंद्र आचार्य, नरेश त्रिवेदी, किशोर त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, रौनक आचार्य,कमल भट्ट, हरिश्चंद्र उपाध्याय, लालेंग मसानी, हरिकृष्ण पंड्या, वालैंग राठौड़, नाथजी मसानी, अर्जुन मसानी, मनोज सुथार, गिरीश सुथार, भरत मसानी, भाजपा नेता कृष्णा कटारा सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- बांसवाड़ा राजस्थान की सरकार ने अपने बजट में बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेंनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है फ्लाइंग ट्रेंनिंग सेंटर खोलने से राजस्थान मध्य प्रदेश और गुजरात के युवाओं के सपने को पंख लगेगा बल्कि फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर खुलने से जनजाति क्षेत्र के युवाओं को संबल भी मिलेगा,पायलेट बनने के सपनों को पंख लगेगा वहीं हवाई यान यात्राओं का भी विस्तार होगा तलवाड़ा में हवाई पट्टी पर अब ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा का आमजन में सरकार के इस एतिहासिक कदम की सहराना की है उन्होंने कहा युवाओं को पायलेट बनने का सपना होता है लेकिन बजट के अभाव में ये सपने अधूरे रह जाते थे लेकिन अब राजस्थान सरकार ने बजट में फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा से युवाओं के सपनों को पंख लगेगा बल्कि जनजाति क्षेत्र के युवाओं के लिए फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर एक वरदान के रूप में साबित होगा साथ ही ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की सहराना करते हुए सरकार का आभार जताया है1
- बदनावर में जाट समाज के सामूहिक विवाह समारोह में 14 जोड़े बंधें परिणय सूत्र में बदनावर (धार) बदनावर में डॉ. आरएस जाट सामूहिक विवाह समिति द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां 14 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। कार्यक्रम की शुरुआत सत्य वीर तेजाजी महाराज की आरती से हुई। पंडित चंद्रशेखर शर्मा और पंडित रमेशचंद्र अग्निहोत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। सुबह 8 बजे गणेश पूजन, मंडप प्रतिष्ठा और तोरण विधि की गई, जिसके बाद दोपहर के शुभ मुहूर्त में फेरे हुए। समिति की ओर से सभी वधुओं को बर्तन सहित विभिन्न उपहार भेंट किए गए। शाम को नवविवाहित जोड़ों को विदाई दी गई। इस अवसर पर न्यायाधीश कविश जाट भी विशेष रूप से शामिल हुए थे। समिति के नीरज ठाकुर ने बताया कि डॉ RS जाट ने समाज के सामुहिक विवाह समारोह की नींव रखी थी, उन्होंने बताया कि डॉ जाट ने बदलते समय में जहां शादियों पर लाखों रुपए खर्च होते है। वहीं जाट समाज ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए साल 2013 में सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत की। इसकी नींव स्वर्गीय डॉ. आरएस जाट ने रखी थी। वे रतनपुरा गांव के रहने वाले थे। एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद उन्होंने बदनावर के सरकारी अस्पताल में सेवा शुरू की। इसके बाद समाज में शादियों में होने वाले खर्च को रोकने का बीड़ा उठाया। युवा साथियों के साथ मिलकर जाट समाज सामूहिक विवाह समिति बनाई और पहला सम्मेलन आयोजित किया। जिससे समाज की तरफ़ से काफी सराहना मिली।2