Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह बजट 'विकसित राजस्थान 2047' की आधारशिला रखते हुए उसे मूर्तरूप प्रदान करने वाली एक व्यापक कार्ययोजना है। #बजट_समृद्ध_राजस्थान_का
VAGAD news24
यह बजट 'विकसित राजस्थान 2047' की आधारशिला रखते हुए उसे मूर्तरूप प्रदान करने वाली एक व्यापक कार्ययोजना है। #बजट_समृद्ध_राजस्थान_का
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर। राजस्थान बजट सत्र में चौरासी विधायक अनिल कटारा की मजबूत पैरवी के बाद अमरपुरा बांध के विकास की घोषणा की गई है। विधायक ने सदन में क्षेत्र के किसानों और पेयजल की समस्या को प्रखरता से उठाया था, जिसे स्वीकार करते हुए सरकार ने इसे बजट में शामिल किया। इस घोषणा से क्षेत्र के हजारों परिवारों में खुशी की लहर है। अमरपुरा बांध भविष्य में चौरासी की लाइफलाइन साबित होगा। इसके निर्माण से कृषि के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और गिरते भू-जल स्तर में भी सुधार आएगा। ग्रामीणों ने इस सौगात को विधायक कटारा की सक्रियता और विकासोन्मुख सोच की बड़ी जीत बताया है। विधायक अनिल कटारा ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को हल कर चौरासी को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। बांध की यह परियोजना क्षेत्र की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।1
- बांसवाड़ा। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन दिलाने के उद्देश्य से बड़ा टिमोडा क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशानुसार गोविंद जी की दुकान के सामने बुधवार को सुबह 10:30 बजे से शाम तक शिविर लगाया गया, जहां कारोबारियों को लाइसेंस बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उम्मेद मल टेलर ने बताया कि विक्रेता, निर्माता, थोक-फुटकर व्यापारी, डेयरी, होटल-ढाबा, केंटीन, मेडिकल स्टोर सहित सभी खाद्य व्यवसायियों से शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की गई है। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, फोटो, पता व बिजली बिल शामिल हैं। 12 लाख से अधिक टर्नओवर पर वार्षिक लाइसेंस शुल्क 2000 रुपये तथा छोटे कारोबारियों के लिए 100 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित है। बिना लाइसेंस कारोबार पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।1
- बांसवाड़ा जिले के भगतपुरा मंडल में आयोजित भव्य विराट हिंदू सम्मेलन उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में हिंदू समाज की विशाल उपस्थिति ने एकता, संगठन और सांस्कृतिक संस्कारों का प्रभावी संदेश दिया। मुख्य वक्ता कन्हैयालाल जी भाई साहब ने राष्ट्र, धर्म और संगठन की शक्ति पर बल देते हुए युवाओं से भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र गौरव के संवाहक बनने का आह्वान किया। कालू सिंह देवदा ने इसे समाज जागरण का महाअभियान बताते हुए एकता व अनुशासन को समाज की शक्ति बताया। राकेश खड़िया ने सामाजिक-धार्मिक कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। महाराज धनसिंह जी ने विराट उपस्थिति को समाज की जागरूकता का प्रतीक बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।1
- पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान के द्वारा शामगढ़ पहुंचने पर पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार शामगढ़ पहुंचे साथ में प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार पहुंचे। किया गया दोनों का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य रूप से स्वागत1
- Post by Rahul Kumawat1
- Post by Khumaram Garasiya1
- Post by VAGAD news241
- राज्य सरकार के बजट को 'अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ' ने कर्मचारियों और संविदाकर्मियों के लिए छलावा और निराशाजनक बताया है। महासंघ का आरोप है कि सरकार ने आठवें वेतन आयोग के नाम पर केवल कमेटियों का मायाजाल बुना है और उनकी वाजिब मांगों की अनदेखी की है। इस संवेदनहीनता के विरोध में 12 फरवरी को डूंगरपुर सहित पूरे प्रदेश के लाखों कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे और जिला मुख्यालयों पर बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- श्रद्धा और भक्ति के संगम के बीच 7 फरवरी से चल रहे ऐतिहासिक श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आज विधिवत समापन हो गया। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार और नारियल होम की पूर्णाहुति के साथ वातावरण पूरी तरह गणेशमय हो गया। पंडित प्रदीप शुक्ला के कुशल निर्देशन में संपन्न हुए इस अनुष्ठान ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। महोत्सव के अंतिम दिन की शुरुआत प्रातःकालीन नित्य पूजन से हुई। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में शिखर प्रतिष्ठा और मूर्ति प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में कीर्ति स्तम्भ की स्थापना भी की गई। अंत में, विधि-विधान के साथ नारियल होम का आयोजन हुआ, जिसमें यजमानों और श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इस पावन अवसर पर धर्मसभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। गुरु आश्रम छींच के महंत घनश्यामदास जी महाराज, लालीवाव मठ के महंत हरिओम शरण दास जी महाराज, अढ़ाईश्वर महादेव के महंत प्रहलाद दास त्यागी जी महाराज और शांति कुटीर आश्रम के शांतिदास बैरागी सहित अनेक संतों ने उपस्थित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। प्राण-प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए न केवल स्थानीय जिले से, बल्कि अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सर्व सनातन समाज के प्रतिनिधियों और धर्मप्रेमी बंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। मंदिर परिसर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। आयोजन समिति के शैलेंद्र पंड्या ने बताया कि यह महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी केंद्र बना। सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया, जो सनातन संस्कृति की मजबूती का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पंडित नरेंद्र आचार्य, नरेश त्रिवेदी, किशोर त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, रौनक आचार्य,कमल भट्ट, हरिश्चंद्र उपाध्याय, लालेंग मसानी, हरिकृष्ण पंड्या, वालैंग राठौड़, नाथजी मसानी, अर्जुन मसानी, मनोज सुथार, गिरीश सुथार, भरत मसानी, भाजपा नेता कृष्णा कटारा सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।4