Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुत्तीपुरवा गांव के पास ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो लोग हुए घायल, एक की मौत रुरा थाना क्षेत्र के पुत्तीपुरवा गांव के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक दो लोग घायल हो गए।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी रुरा भिजवाया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम हिमांशु पुत्र मूरत सिंह कठेरिया उम्र 23 वर्ष, मांझापुरवा थाना रुरा निवासी हैं, जबकि घायल का नाम प्रभास पुत्र सुरेश कठेरिया राणेपुर थाना मंगलपुर निवासी है।
Arvind sharma kanpur dehat
पुत्तीपुरवा गांव के पास ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो लोग हुए घायल, एक की मौत रुरा थाना क्षेत्र के पुत्तीपुरवा गांव के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक दो लोग घायल हो गए।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी रुरा भिजवाया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम हिमांशु पुत्र मूरत सिंह कठेरिया उम्र 23 वर्ष, मांझापुरवा थाना रुरा निवासी हैं, जबकि घायल का नाम प्रभास पुत्र सुरेश कठेरिया राणेपुर थाना मंगलपुर निवासी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गायर के खेतों में भरा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने की जल निकासी की मांग। उरई (जालौन)।ग्राम गायर के बड़ी संख्या में किसानों ने खेतों में भरे बारिश के पानी की निकासी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण गांव के करीब 500 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हैं। जलभराव के चलते पिछले करीब चार वर्षों से खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण फसलें खराब हो गई हैं। साथ ही पानी में विषैले कीट-पतंगों के पनपने से ग्रामीणों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने खेतों से पानी निकालने के लिए उरई-जालौन मार्ग के किनारे नाला खुदवाने अथवा संपर्क मार्ग को काटकर पानी की निकासी कराने की मांग की है। इसके अलावा खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने तथा फोरलेन सड़क से लिंक मार्ग को जोड़ने वाली बंद पड़ी पुलिया को खुलवाने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस मौके पर -देव सिंह पटेल जालौन तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, लोकेन्द्र सिंह,हितेश,तारा सिंह,संतकुमार,अजय कुमार, अंकित कुमार,केशव भारती, वसीर,अशोक कुमार,रामजी,तेज नारायण सिंह, रामराजा पटेल,ऋषि, संदीप,अमरेंद्र,संतोष,अरविन्द कुमार, मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- 500 एकड़ खेत पानी में डूबे, किसान बोले—निकासी नहीं हुई तो फसल भी गई, खेती भी गई! जालौन। बारिश के बाद ग्राम गायर में जलभराव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के 500 एकड़ से अधिक खेत पानी में डूबे होने का दावा करते हुए किसानों ने जल निकासी और फसल नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। किसानों का कहना है कि करीब चार वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय तक खेतों में पानी भरा रहने से फसलें खराब हो रही हैं और विषैले कीट-पतंगों का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों ने उरई-जालौन मार्ग किनारे नाला खुदवाने, संपर्क मार्ग काटकर पानी निकासी कराने तथा फोरलेन से जुड़े लिंक मार्ग की बंद पुलिया खुलवाने की मांग की। किसानों ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। इस दौरान भाकियू जालौन तहसील अध्यक्ष देव सिंह पटेल के साथ लोकेन्द्र सिंह, हितेश, अंकित कुमार, केशव भारती, वसीर, अशोक कुमार, रामजी, तेज नारायण सिंह, समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन मो.79051843711
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव में एक जनरल स्टोर में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। दुकानदार अनीस मन्सूरी ने शुक्रवार रात 9 बजे कोंच पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, अनीस मन्सूरी की तीतरा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। 18 सितंबर 2026 को जब वह दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ युवक एक साथ दुकान के अंदर घुस आए। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान दुकान का काउंटर पूरी तरह टूट गया और सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव में एक जनरल स्टोर में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। दुकानदार अनीस मन्सूरी ने शुक्रवार रात 9 बजे कोंच पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, अनीस मन्सूरी की तीतरा मार्केट में जनरल स्टोर की दुकान है। 18 सितंबर 2026 को जब वह दुकान पर बैठे थे, तभी कुछ युवक एक साथ दुकान के अंदर घुस आए। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान दुकान का काउंटर पूरी तरह टूट गया और सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर भी तोड़ दिया1
- निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट का वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निन्हौरा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उसकी मां कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान शिवम, पारुल समेत अन्य लोगों ने कूड़ा डालने से मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घर के अंदर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। मनोज के अनुसार, उसकी पुत्री और कुछ अन्य लोग बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन जिले के विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाओं को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाओं को लेकर हाजिर है और नाम है खबरनामा1
- पुत्तीपुरवा गांव के पास ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो लोग हुए घायल, एक की मौत रुरा थाना क्षेत्र के पुत्तीपुरवा गांव के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक दो लोग घायल हो गए।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी रुरा भिजवाया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम हिमांशु पुत्र मूरत सिंह कठेरिया उम्र 23 वर्ष, मांझापुरवा थाना रुरा निवासी हैं, जबकि घायल का नाम प्रभास पुत्र सुरेश कठेरिया राणेपुर थाना मंगलपुर निवासी है।1
- नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की डील का आरोप, सफाईकर्मी ने खोला कोंच नगर पालिका का मामला कोंच। नगर पालिका परिषद कोंच में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से कथित तौर पर लाखों रुपये की डील किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पालिका के एक सफाईकर्मी ने युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उससे रुपये लेने की बात कही। इतना ही नहीं, युवक से मोबाइल फोन भी खरीदवाए जाने का आरोप है। मामले को लेकर सामने आए आरोपों के बाद नगर पालिका में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी द्वारा युवक को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे में युवक ने कथित तौर पर रकम खर्च की और मोबाइल भी खरीदकर दिया। अब युवक द्वारा मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। पूरे प्रकरण में कितनी रकम की लेन-देन हुई और नौकरी दिलाने के नाम पर किस स्तर तक बातचीत हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नगर पालिका प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि और आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। शिकायत होने पर जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की डील का आरोप, सफाईकर्मी ने खोला कोंच नगर पालिका का मामला कोंच। नगर पालिका परिषद कोंच में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से कथित तौर पर लाखों रुपये की डील किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पालिका के एक सफाईकर्मी ने युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर उससे रुपये लेने की बात कही। इतना ही नहीं, युवक से मोबाइल फोन भी खरीदवाए जाने का आरोप है। मामले को लेकर सामने आए आरोपों के बाद नगर पालिका में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी द्वारा युवक को नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे में युवक ने कथित तौर पर रकम खर्च की और मोबाइल भी खरीदकर दिया। अब युवक द्वारा मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। पूरे प्रकरण में कितनी रकम की लेन-देन हुई और नौकरी दिलाने के नाम पर किस स्तर तक बातचीत हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। नगर पालिका प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि और आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। शिकायत होने पर जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।1
- निन्हौरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सीसीटीवी फुटेज में एक-दूसरे से भिड़ते दिखे लोग, दोनों ने दी तहरीर सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष सिकंदरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। बताया गया कि एक पक्ष की ओर से मनोज कुमार और दूसरे पक्ष की ओर से पारुल ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।1
- झींझक स्टेशन के अक्षयवट आश्रम के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत; शिनाख्त के प्रयास जारी झींझक स्टेशन के अक्षयवट आश्रम के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत; शिनाख्त के प्रयास जारी कानपुर देहात के दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर अक्षयवट आश्रम के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से मंगलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास एक छोटा काले रंग का बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग आईडी कार्ड समेत अन्य कागजात बरामद हुए हैं। आधार कार्ड पर गौरव तथा पिता का नाम ओमप्रकाश दर्ज है। कागजात के आधार पर पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास में जुटी है। मृतक के शरीर पर सफेद सैंडो बनियान, सफेद शर्ट और क्रीम रंग की पैंट थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने शुक्रवार शाम सात बजे बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1