logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार पुलिस ने अपनी तत्परता, संवेदनशीलता और पेशेवर कार्यशैली का परिचय देते हुए करीब 10 दिन पहले चोरी हुई 4 माह की मासूम बच्ची को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया। बच्ची की तलाश में पुलिस टीम ने हरिद्वार से हावड़ा तक का लंबा सफर तय किया। बच्ची को उस समय चोरी किया गया था जब उसका परिवार एक पेड़ के नीचे सो रहा था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और कई राज्यों में सुराग तलाशे। शुरुआती जांच में आरोपियों के धामपुर तक पहुंचने की जानकारी मिली, लेकिन इसके बाद सुराग टूट जाने पर पुलिस को जांच नए सिरे से शुरू करनी पड़ी। लगातार प्रयासों तथा तकनीकी व मानवीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से पुलिस आखिरकार आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। जांच में यह सामने आया कि एक दंपत्ति ने अपने एक परिचित के साथ मिलकर बच्ची के अपहरण की साजिश रची थी। बताया गया कि तीन लाख रुपये में एक लड़का दिलाने का सौदा हुआ था, लेकिन आरोपियों ने गलती से 4 माह की बच्ची को ही उठा लिया। कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही हरिद्वार पुलिस टीम ने हावड़ा पहुंचकर बच्ची को सकुशल बरामद किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। आमजन भी हरिद्वार पुलिस की इस सफलता की सराहना कर रहे हैं, उनका कहना है कि एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस लगातार चुनौतीपूर्ण मामलों का सफल खुलासा कर रही है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी संवेदनशीलता तथा समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

13 hrs ago
user_A Bharat News 10
A Bharat News 10
Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
13 hrs ago

हरिद्वार पुलिस ने अपनी तत्परता, संवेदनशीलता और पेशेवर कार्यशैली का परिचय देते हुए करीब 10 दिन पहले चोरी हुई 4 माह की मासूम बच्ची को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया। बच्ची की तलाश में पुलिस टीम ने हरिद्वार से हावड़ा तक का लंबा सफर तय किया। बच्ची को उस समय चोरी किया गया था जब उसका परिवार एक पेड़ के नीचे सो रहा था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और कई राज्यों में सुराग तलाशे। शुरुआती जांच में आरोपियों के धामपुर तक पहुंचने की जानकारी मिली, लेकिन इसके बाद सुराग टूट जाने पर पुलिस को जांच नए सिरे से शुरू करनी पड़ी। लगातार प्रयासों तथा तकनीकी व मानवीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से पुलिस आखिरकार आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। जांच में यह सामने आया कि एक दंपत्ति ने अपने एक परिचित के साथ मिलकर बच्ची के अपहरण की साजिश रची थी। बताया गया कि तीन लाख रुपये में एक लड़का दिलाने का सौदा हुआ था, लेकिन आरोपियों ने गलती से 4 माह की बच्ची को ही उठा लिया। कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही हरिद्वार पुलिस टीम ने हावड़ा पहुंचकर बच्ची को सकुशल बरामद किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। आमजन भी हरिद्वार पुलिस की इस सफलता की सराहना कर रहे हैं, उनका कहना है कि एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस लगातार चुनौतीपूर्ण मामलों का सफल खुलासा कर रही है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी संवेदनशीलता तथा समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग करते नजर आए, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। खास बात यह रही कि यह शूटिंग उसी गली में हो रही है जहाँ दो दिन पहले फिल्म सेट पर लगाए गए 'कैफे एंड बार' बोर्ड को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद, फिल्म यूनिट ने बोर्ड से 'बार' शब्द हटा दिया था, जिसके बाद मामला शांत हुआ था। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशंसकों ने मौके पर भारी भीड़ लगा दी, जहाँ उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग करते नजर आए, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।

खास बात यह रही कि यह शूटिंग उसी गली में हो रही है जहाँ दो दिन पहले फिल्म सेट पर लगाए गए 'कैफे एंड बार' बोर्ड को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद, फिल्म यूनिट ने बोर्ड से 'बार' शब्द हटा दिया था, जिसके बाद मामला शांत हुआ था।

अभिनेता की एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोगों और प्रशंसकों ने मौके पर भारी भीड़ लगा दी, जहाँ उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • हरिद्वार जिले के लक्सर रायसी मार्ग पर एक बाइक सवार युवक पर अज्ञात वाहन में सवार लोगों ने हमला कर दिया। बताया गया है कि भीड़ को अपनी ओर आता देख हमलावर अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
    1
    हरिद्वार जिले के लक्सर रायसी मार्ग पर एक बाइक सवार युवक पर अज्ञात वाहन में सवार लोगों ने हमला कर दिया। बताया गया है कि भीड़ को अपनी ओर आता देख हमलावर अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
    user_The Network News India
    The Network News India
    Content Creator (YouTuber) Laksar, Haridwar•
    16 hrs ago
  • हरिद्वार जिले के भिक्कमपुर स्थित मदर मैरी पब्लिक स्कूल में ग्रामीण प्रीमियर लीग (GPL) सीजन-1 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस नीलामी में जिले के विभिन्न गांवों से आए लगभग 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आगामी प्रतियोगिता के मुकाबले जमालपुर स्थित ऋषि एकेडमी मैदान में खेले जाएंगे, जहाँ विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। GPL का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना है। इसके साथ ही, यह पहल युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी एक कदम है।
    1
    हरिद्वार जिले के भिक्कमपुर स्थित मदर मैरी पब्लिक स्कूल में ग्रामीण प्रीमियर लीग (GPL) सीजन-1 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस नीलामी में जिले के विभिन्न गांवों से आए लगभग 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आगामी प्रतियोगिता के मुकाबले जमालपुर स्थित ऋषि एकेडमी मैदान में खेले जाएंगे, जहाँ विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

GPL का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना है। इसके साथ ही, यह पहल युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी एक कदम है।
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सढोली में एक दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और धमकी का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में एसपी देहात रुड़की और झबरेड़ा पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सढोली में एक दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और धमकी का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार ने इस संबंध में एसपी देहात रुड़की और झबरेड़ा पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by अमित पंवार गांव तेज्जूपूर बांडर डाकखाना चूडियाला ब्लॉक भगवानपुर छोटी-तहसिल भगवानपुर बड़ी तहसील रूड़की जिला हरिद्वार राज्य उत्तराखंड बांडर पर रहता हूं मूंछ देश के नाम से जाना जाता है हिन्दी भाषा चलती है हिन्दी भाषा चलाता हूं
    4
    Post by अमित पंवार गांव तेज्जूपूर बांडर डाकखाना चूडियाला ब्लॉक भगवानपुर छोटी-तहसिल भगवानपुर बड़ी तहसील रूड़की जिला हरिद्वार राज्य उत्तराखंड बांडर पर रहता हूं मूंछ देश के नाम से जाना जाता है हिन्दी भाषा चलती है हिन्दी भाषा चलाता हूं
    user_अमित पंवार गांव तेज्जूपूर बांडर डाकखाना चूडियाला ब्लॉक भगवानपुर छोटी-तहसिल भगवानपुर बड़ी तहसील रूड़की जिला हरिद्वार राज्य उत्तराखंड बांडर पर रहता हूं मूंछ देश के नाम से जाना जाता है हिन्दी भाषा चलती है हिन्दी भाषा चलाता हूं
    अमित पंवार गांव तेज्जूपूर बांडर डाकखाना चूडियाला ब्लॉक भगवानपुर छोटी-तहसिल भगवानपुर बड़ी तहसील रूड़की जिला हरिद्वार राज्य उत्तराखंड बांडर पर रहता हूं मूंछ देश के नाम से जाना जाता है हिन्दी भाषा चलती है हिन्दी भाषा चलाता हूं
    Farmer भगवानपुर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • उत्तराखण्ड स्वाभिमान मोर्चा ने देहरादून में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मौजूदा स्थिति को 'जंगल राज' करार दिया। 'टीम बॉबी चकराता विधानसभा जौनसार बावर चकराता' की ओर से यह सवाल उठाया गया कि इस 'जंगल राज' का मास्टरमाइंड कौन है, और साथ ही यह घोषणा भी की गई कि बीते 70 सालों का पूरा हिसाब लिया जाएगा।
    1
    उत्तराखण्ड स्वाभिमान मोर्चा ने देहरादून में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मौजूदा स्थिति को 'जंगल राज' करार दिया। 'टीम बॉबी चकराता विधानसभा जौनसार बावर चकराता' की ओर से यह सवाल उठाया गया कि इस 'जंगल राज' का मास्टरमाइंड कौन है, और साथ ही यह घोषणा भी की गई कि बीते 70 सालों का पूरा हिसाब लिया जाएगा।
    user_Zeta News 24x7
    Zeta News 24x7
    Local News Reporter Dehradun, Uttarakhand•
    10 hrs ago
  • एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के तहत, कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 12 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए की गई थी। इस संबंध में, 12 मई 2026 को वादी मतलूब ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK17F-4899 चोरी होने की सूचना दी थी, जिस पर भगवानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, 10 जून 2026 को वादी अहसान ने अपनी मोटरसाइकिल UP11BQ-7714 चोरी होने की तहरीर दी थी, जिस पर भी मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीमों को विशेष निर्देश दिए। जांच के दौरान, पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, और पिछले पांच वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन एवं पूछताछ की। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सहित सीमावर्ती जनपदों के थानों एवं जेलों से भी सूचनाएं एकत्र की गईं। इसी क्रम में, 11 जून 2026 को खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान, पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को चोरी हुई मोटरसाइकिलों UK17F4899 और UP11BQ7714 के साथ हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर भगवानपुर क्षेत्र से चोरी हुई दोनों मोटरसाइकिलों सहित कुल 12 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों में थाना कलियर क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल और हिमाचल प्रदेश के बद्दी जनपद से चोरी हुई एक बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सैनी पुत्र सतपाल निवासी अम्बेहटी, कुलदीप कुमार पुत्र भूल्लन निवासी दादनौर (दोनों थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) और मुनव्वर पुत्र बसीर निवासी कुण्डाकला, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी कुलदीप सैनी का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें झबरेड़ा, हरिद्वार, नकुड़ सहारनपुर और गंगोह सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, आईपीसी, बीएनएस, विद्युत अधिनियम, और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी कुलदीप कुमार पर नकुड़ सहारनपुर और भगवानपुर में बीएनएस से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसएचओ रितेश शाह, व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी, उ0नि0 मुकेश नौटियाल, उ0नि0 आशीष नेगी, उ0नि0 नीरज रावत, उ0नि0 सुनीत दत्त, उ0नि0 बालाराम जोशी, है0का0 गीतम सिंह, का0 सचिन तोमर, का0 रविन्द्र राणा, का0 उवैद, का0 सुशील तोमर, है0का0 निर्मल जोशी और विनय थपलियाल शामिल थे।
    1
    एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के तहत, कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 12 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए की गई थी। इस संबंध में, 12 मई 2026 को वादी मतलूब ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK17F-4899 चोरी होने की सूचना दी थी, जिस पर भगवानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, 10 जून 2026 को वादी अहसान ने अपनी मोटरसाइकिल UP11BQ-7714 चोरी होने की तहरीर दी थी, जिस पर भी मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने इन घटनाओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीमों को विशेष निर्देश दिए। जांच के दौरान, पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, और पिछले पांच वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन एवं पूछताछ की। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सहित सीमावर्ती जनपदों के थानों एवं जेलों से भी सूचनाएं एकत्र की गईं। इसी क्रम में, 11 जून 2026 को खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान, पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को चोरी हुई मोटरसाइकिलों UK17F4899 और UP11BQ7714 के साथ हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में उनकी निशानदेही पर भगवानपुर क्षेत्र से चोरी हुई दोनों मोटरसाइकिलों सहित कुल 12 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों में थाना कलियर क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल और हिमाचल प्रदेश के बद्दी जनपद से चोरी हुई एक बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सैनी पुत्र सतपाल निवासी अम्बेहटी, कुलदीप कुमार पुत्र भूल्लन निवासी दादनौर (दोनों थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) और मुनव्वर पुत्र बसीर निवासी कुण्डाकला, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

आरोपी कुलदीप सैनी का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें झबरेड़ा, हरिद्वार, नकुड़ सहारनपुर और गंगोह सहारनपुर के विभिन्न थानों में चोरी, आईपीसी, बीएनएस, विद्युत अधिनियम, और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी कुलदीप कुमार पर नकुड़ सहारनपुर और भगवानपुर में बीएनएस से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसएचओ रितेश शाह, व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी, उ0नि0 मुकेश नौटियाल, उ0नि0 आशीष नेगी, उ0नि0 नीरज रावत, उ0नि0 सुनीत दत्त, उ0नि0 बालाराम जोशी, है0का0 गीतम सिंह, का0 सचिन तोमर, का0 रविन्द्र राणा, का0 उवैद, का0 सुशील तोमर, है0का0 निर्मल जोशी और विनय थपलियाल शामिल थे।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • https://www.facebook.com/share/v/1Bsi8h2LWY/
    1
    https://www.facebook.com/share/v/1Bsi8h2LWY/
    user_किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    Farmer Dehradun, Uttarakhand•
    10 hrs ago
  • उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलंग के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहाँ एक आईसर ट्रक (UK11CA-1710) लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर सीधे नदी में जा पहुंचा। इस दुखद हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय गोपाल सिंह के रूप में हुई है, जो नेपाल का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू प्रयासों के दौरान पता चला कि ट्रक चालक दुर्घटना के समय वाहन से छिटककर करीब 150 मीटर नीचे पहाड़ी में फंस गया था। SDRF और NDRF की संयुक्त टीम ने बेहद कठिन और विषम परिस्थितियों में चालक तक पहुंच बनाई, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। इस दुखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाले चालक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
    1
    उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलंग के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहाँ एक आईसर ट्रक (UK11CA-1710) लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर सीधे नदी में जा पहुंचा। इस दुखद हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय गोपाल सिंह के रूप में हुई है, जो नेपाल का निवासी था।

घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू प्रयासों के दौरान पता चला कि ट्रक चालक दुर्घटना के समय वाहन से छिटककर करीब 150 मीटर नीचे पहाड़ी में फंस गया था। SDRF और NDRF की संयुक्त टीम ने बेहद कठिन और विषम परिस्थितियों में चालक तक पहुंच बनाई, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। इस दुखद हादसे में अपनी जान गंवाने वाले चालक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.