डेरापुर मे बड़ा हादसा टला अनियंत्रित कार बम्बे मे गिरी कार सवार सभी सुरक्षित वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल डेरापुर मे बड़ा हादसा टला अनियंत्रित कार बम्बे मे गिरी कार सवार सभी सुरक्षित वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल डेरापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सिलहौला बंबा में जा गिरी। रात के अंधेरे में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुछ निवासी कार से कहीं जा रहे थे। सिलहौला बंबा के पास पहुंचते ही वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे बम्बे में जा गिरी । कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिन्हें इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने या चालक के नशे में होने की आशंका है, हालांकि चालक ने नशे की बात से साफ इनकार किया है। घटना का वीडियो पास के एक व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो सोमवार सुबह तेजी से वायरल हो गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कांधी चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।
डेरापुर मे बड़ा हादसा टला अनियंत्रित कार बम्बे मे गिरी कार सवार सभी सुरक्षित वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल डेरापुर मे बड़ा हादसा टला अनियंत्रित कार बम्बे मे गिरी कार सवार सभी सुरक्षित वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल डेरापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सिलहौला बंबा में जा गिरी। रात के अंधेरे में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुछ निवासी कार से कहीं जा रहे थे। सिलहौला बंबा के पास पहुंचते ही वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे बम्बे में जा गिरी । कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिन्हें इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने या चालक के नशे में होने की आशंका है, हालांकि चालक ने नशे की बात से साफ इनकार किया है। घटना का वीडियो पास के एक व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो सोमवार सुबह तेजी से वायरल हो गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कांधी चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।
- कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे स्थित सिल्हौला बंबा के पास रविवार देर रात करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी कुछ लोग कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सिल्हौला बंबा के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कांधी चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।2
- डेरापुर मे बड़ा हादसा टला अनियंत्रित कार बम्बे मे गिरी कार सवार सभी सुरक्षित वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल डेरापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सिलहौला बंबा में जा गिरी। रात के अंधेरे में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुछ निवासी कार से कहीं जा रहे थे। सिलहौला बंबा के पास पहुंचते ही वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे बम्बे में जा गिरी । कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिन्हें इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने या चालक के नशे में होने की आशंका है, हालांकि चालक ने नशे की बात से साफ इनकार किया है। घटना का वीडियो पास के एक व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो सोमवार सुबह तेजी से वायरल हो गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कांधी चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।1
- #kanpurdehat_Big_Breaking ➡️ #Derapur_thana क्षेत्र के कांधी सिलौहला बंबा में गिरी कार। ➡️जानकारी के अनुसार ब्लेरो कार में सवार 4 युवक नशे में धुत थे। ➡️नशे धुत होने कारण अनियंत्रित कार बंबा में जा गिरी। ➡️ग़लीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- डीआईजी ने किया औरैया में निरीक्षण कर पुलिस कार्य को सराहा कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिश्चंद्र ने रविवार को औरैया जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर पुलिस व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उपमहानिरीक्षक ने बताया कि जनपद में तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि औरैया पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से अपहरण जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सफल बरामदगी पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में क्यूआर कोड प्रणाली लागू की जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था अधिक पारदर्शी और आधुनिक बन सके। साथ ही बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पुलिस कार्यों की प्रशंसा की गई है। प्रदेश स्तर पर उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में लगभग 60 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।1
- औरैया जिले के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। अकेलेपन और भविष्य की चिंता ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा है। औरैया जनपद के लक्ष्मणपुर गांव निवासी राकेश यादव ने सोमवार को जीते-जी अपनी ही तेरहवीं भोज आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर करीब 1900 लोगों को निमंत्रण भी भेजा है। बताया गया कि राकेश यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके एक भाई चंद्रपाल यादव की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई नरेश यादव की हत्या कर दी गई थी। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। परिवार में अब उनकी एक विवाहित बहन हैं, लेकिन राकेश को भविष्य में अपने अंतिम संस्कार और तेरहवीं को लेकर चिंता सता रही है। राकेश यादव का कहना है कि बुढ़ापे में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है। मरने के बाद कौन अंतिम संस्कार करेगा और कौन तेरहवीं कराएगा, यही सोचकर मैंने जीते-जी भोज कराने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपना पैतृक घर एक रिश्तेदार को दान कर दिया है और अब वह एक साधारण मड़ैया में रह रहे हैं। राकेश का कहना है कि उन्हें रिश्तेदारों पर भी भरोसा नहीं है कि वे भविष्य में उनकी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस अनोखे आयोजन को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे अकेलेपन का दर्द बता रहा है, तो कोई इसे समाज के लिए एक भावुक संदेश मान रहा है। राकेश यादव ने साफ किया है कि यह आयोजन केवल भोज तक सीमित रहेगा, इसमें पिंडदान जैसी धार्मिक क्रियाएं नहीं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती है और वर्षों की मेहनत-मजदूरी से बचाए गए पैसों से ही वह यह भंडारा करा रहे हैं।1
- राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अंकित पांडे ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 9 बजे वह भोगनीपुर से सवारियां लेकर राजपुर पहुंचे थे। पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग किनारे ऑटो खड़ा कर सवारियां उतार रहे थे। सवारियां उतरने के बाद अंकित एक यात्री का बैग उतारने लगे, तभी सिकंदरा की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही पत्नी शालिनी पांडे, मां मीनू और भाई अशोक, अनिल, मानु व विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की ढाई साल की एक बेटी पीरु है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।1