भाद्रपद पंचमी पर नखत बना मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भाद्रपद महीने की पंचमी के अवसर पर कोलायत के झझु रोड स्थित नखत बना मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ। मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, कई श्रद्धालु पैदल फेरी देते हुए भी नखत बना मंदिर पहुंचे। मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। यहां प्रसाद, खिलौने और धार्मिक सामग्री सहित कई तरह की अस्थाई दुकानें भी सजीं। बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह नजर आया, वहीं श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना के साथ खरीदारी का आनंद लिया। भाद्रपद के दौरान नखत बना मंदिर में श्रद्धालुओं के पैदल पहुंचने की धार्मिक परंपरा के चलते आने वाले दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।
भाद्रपद पंचमी पर नखत बना मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भाद्रपद महीने की पंचमी के अवसर पर कोलायत के झझु रोड स्थित नखत बना मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ। मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, कई श्रद्धालु पैदल फेरी देते हुए भी नखत बना मंदिर पहुंचे। मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। यहां प्रसाद, खिलौने और धार्मिक सामग्री सहित कई तरह की अस्थाई दुकानें भी सजीं। बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह नजर आया, वहीं श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना के साथ खरीदारी का आनंद लिया। भाद्रपद के दौरान नखत बना मंदिर में श्रद्धालुओं के पैदल पहुंचने की धार्मिक परंपरा के चलते आने वाले दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।
- भाद्रपद पंचमी पर नखत बना मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भाद्रपद महीने की पंचमी के अवसर पर कोलायत के झझु रोड स्थित नखत बना मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ। मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, कई श्रद्धालु पैदल फेरी देते हुए भी नखत बना मंदिर पहुंचे। मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। यहां प्रसाद, खिलौने और धार्मिक सामग्री सहित कई तरह की अस्थाई दुकानें भी सजीं। बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह नजर आया, वहीं श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना के साथ खरीदारी का आनंद लिया। भाद्रपद के दौरान नखत बना मंदिर में श्रद्धालुओं के पैदल पहुंचने की धार्मिक परंपरा के चलते आने वाले दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।1
- अनिल कल्ला का चयन परिवार के कारण नहीं’ — डॉ. बी.डी. कल्ला का बड़ा बयान बीकानेर मेयर चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अनिल कल्ला के चयन पर उठ रहे परिवारवाद के सवालों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अनिल कल्ला को मेयर पद के लिए किसी पारिवारिक कारण से नहीं चुना गया, बल्कि पार्टी के लोगों ने बैठकर सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया था। डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि जिस समय यह सहमति बनी, उस समय वे खुद वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि अनिल कल्ला को जनता ने चुनाव जिताया है और उनका चयन परिवार के कारण नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी चुनाव लड़नेका अधिकार है। भाजपा से डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने अनिल कल्ला को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं नवरतन डागा भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। #bikaner #bikanernews #mayorelection1
- मछियों का चौक। मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से मछियों का चौक में पिछले 19 वर्षों से गणेश महोत्सव का किया जा रहा है आयोजन नागौर / मछियों का चौक मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से मछियों का चौक में पिछले 19 वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी 14 तारीख से अनंत चतुर्दशी तक गणेश महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान पंडित गिरीराज पारिक द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती करवाई जा रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तों द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। आयोजन के तहत धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। दोपहर एवं रात्रि के समय पुरुषों और महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पूरे पांडाल की व्यवस्था एवं देखरेख की जिम्मेदारी मोहल्लेवासी सामूहिक रूप से संभाल रहे हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण मिट्टी से निर्मित गणपति की प्रतिमा है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गणपति प्रतिमा का विसर्जन भी प्राकृतिक कुंड बनाकर किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव के समापन पर अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से गणपति विसर्जन किया जाएगा।2
- यहां पर यह नाले वगैरा खुले हैं या कोई काम नहीं करवाती कोई सी भी सरकार2
- वोट देने आया हूं, सिर्फ बटन दबाने नहीं—अपने मत की पुष्टि करने आया हूं।” “लोकतंत्र की ताकत मतदाता का भरोसा है; भरोसे के लिए पारदर्शिता जरूरी है।”1
- नागौर में BJP ने खोले पत्ते, संतोष टाक ने भरा सभापति पद का पर्चा नागौर नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से श्रीमती संतोष टाक ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान भाजपा प्रभारी श्री देवजी भाई पटेल, खींवसर विधायक श्री रेवंतराम डांगा, पूर्व विधायक श्री मोहनाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामधन पोटालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृपाराम देवड़ा, श्री हुक्मीचंद टाक सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संतोष टाक के पर्चा दाखिल करते ही नागौर सभापति चुनाव की तस्वीर और दिलचस्प हो गई है। अब सबकी नजरें बोर्ड के सियासी समीकरणों पर टिकी हैं।1
- बीकानेर की नगर निगम में कांग्रेस के देहात अध्यक्ष का क्या काम हे बीकानेर नगर निगम में देहात कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र शहर कांग्रेस के दायरे में आता है, ऐसे में महापौर चुनाव में देहात अध्यक्ष की सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा है। सवाल यह है कि नगर निगम के महापौर चयन में देहात अध्यक्ष का क्या काम है और उन्हें किस हैसियत से भूमिका दी जा रही है। बीकानेर कांग्रेस में अब यह मुद्दा भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।1
- बीकानेर सुजानदेसर में 22 वर्षीय युवक फंदे से झूलता मिला बीकानेर। 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे सुजानदेसर पुराने कुएं के पास एक युवक अपने निवास स्थान पर फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। राजा कुमार, शोएब भाई, शकील, जुनैद, राजकुमार खड़गावत सहित टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। गंगाशहर थाना पुलिस के वीरेंद्र जी मय पुलिस टीम की जांच एवं निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान संदीप पुत्र प्रेम रतन, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी सुजानदेसर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान बीकानेर की ओर से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब लोदा एवं राजकुमार खड़गावत सहित टीम ने सहयोग किया। एम्बुलेंस सेवा के लिए शोएब भाई बीकानेर वाला से संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 9214617768।1