Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्रकूट:- में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने किया उद्घाटन।
Chitrakootnewslive
चित्रकूट:- में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने किया उद्घाटन।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट:- में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने किया उद्घाटन।2
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन को सुनिश्चित करने एवं अभिभावकों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं शिक्षा से जुड़े अन्य हितधारक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था खोल-खेल के कथाकार श्री अमन गोपाल सुरेका द्वारा भारतवर्ष की समृद्ध खेल परंपरा एवं उसके शैक्षिक महत्व पर आधारित एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला प्रस्तुत की गई। कार्यशाला के दौरान श्री सुरेका ने खेल-आधारित शिक्षण पद्धति (Play-based Learning) के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास—शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक—के लिए खेल एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है। उन्होंने पारंपरिक खेलों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को सरल, रोचक एवं व्यवहारिक बनाने पर विशेष बल दिया। विशेष रूप से सांप-सीढ़ी जैसे पारंपरिक खेल के माध्यम से मानव जीवन, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक अवधारणाओं को अत्यंत सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया। कार्यशाला में यह भी उल्लेख किया गया कि मानव शरीर को प्रतीकात्मक रूप से “आठ कमरों, नौ खिड़कियों एवं दस दरवाजों” के रूप में समझा जा सकता है, जो जीवन के विभिन्न आयामों एवं चेतना के स्तरों का द्योतक है। इसके साथ ही सप्तपुरी, साकार एवं निराकार जैसे आध्यात्मिक विचारों को भी खेल के माध्यम से सहज रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे बच्चों में जिज्ञासा, नैतिक समझ एवं आंतरिक विकास को प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को विभिन्न शैक्षिक खेलों का प्रदर्शन कराते हुए प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे वे अपने-अपने विद्यालयों में इन गतिविधियों को अपनाकर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने एवं उनकी सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना सकें। जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल चलो अभियान शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आकर्षक शिक्षण वातावरण विकसित करें। अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे जन-जागरूकता बढ़ाने, अभिभावकों को प्रेरित करने तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।1
- Post by Abhay TV News1
- विशाल नेत्र शिविर का आयोजन 10 अप्रैल को शाहपुर ग्राम पंचायत भवन पर किया जा रहा है अतः जनता जनार्दन से हमारी अपील है कि लोग अपने नेत्र का इलाज कराए और लाभ प्राप्त करें। हमारा संपर्क नंबर है 7354 896 4791
- Post by जितेंद्र राय1
- *बिजली बिल सरचार्ज माफी : 'समाधान योजना' से जुड़कर 15 मई तक उपभोक्ता उठा सकते हैं लाभ* रीवा। ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश शासन की बिजली बिल के सरचार्ज माफी की अति महत्वाकांक्षी समाधान योजना। की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 से बढ़ाकर 15 मई 2026 तक कर दी गई है। इसलिए सभी क्षेत्रीय उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि इस योजना सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है। योजना में सम्मिलित होकर योजना का अधिक से अधिक संख्या में लाभ प्राप्त करें। अब तक वर्तमान में रीवा सर्कल के अंतर्गत समाधान योजना में लाभान्वित हुए उपभोक्ताओं की संख्या 58950 हैं। जिसमें पूर्व संभाग के 13576, पश्चिम 15453, मऊगंज 11556, त्यौंथर,131113, सिटी में 5252 उपभोक्ता शामिल हैं। जो सरचार्ज माफी का लाभ ले चुके हैं जिन्हें 17.6 करोड रुपए अधिभार की छूट प्रदान की जा चुकी हैं। बताया गया है कि रीवा सर्कल में 319474 उपभोक्ता योजना हेतु पात्र हैं। रीवा सर्कल के अधीक्षण अभियंता बीके शुक्ला एवं कार्यपालन अभियंता पूर्व संभाग सुशील यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ता शामिल होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ लेवे। क्योंकि योजना सीमित समय तक है। इसलिए क्षेत्र के घरेलू, ग़ैरघरेलू, कृषि, पावर और उच्च दाब कनेक्शन ऑनलाइन के माध्यम से या विद्युत कार्यालय में संपर्क कर बकाया बिल का भुगतान कर योजना में शामिल हो सकते हैं।1
- चित्रकूट-थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट क्षेत्र के इटरौर-भीखमपुर निवासी, जनपद हमीरपुर के राठ में वन स्केलर के पद पर तैनात स्व0 श्री चन्द्रशेखर की मृत्यु के संबंध में एवं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने दी जानकारी1