Shuru
Apke Nagar Ki App…
चारभुजा नाथ मंदिर में पार्किंग का ठेका देने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम चारभुजा नाथ में पार्किंग ठेके का विरोध, खातेदारी जमीन पर देवस्थान विभाग ने दिया पार्किंग का टेंडर, चौपाइया वाहन के 100 रुपए पार्किंग शुल्क वसूले जा रहे, चारभुजा के स्थानीय लोगों सहित पुजारी वर्ग ने जताया आक्रोश,
Tarun Joshi, Rajsamand
चारभुजा नाथ मंदिर में पार्किंग का ठेका देने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम चारभुजा नाथ में पार्किंग ठेके का विरोध, खातेदारी जमीन पर देवस्थान विभाग ने दिया पार्किंग का टेंडर, चौपाइया वाहन के 100 रुपए पार्किंग शुल्क वसूले जा रहे, चारभुजा के स्थानीय लोगों सहित पुजारी वर्ग ने जताया आक्रोश,
More news from राजस्थान and nearby areas
- चारभुजा नाथ मंदिर में पार्किंग का ठेका देने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम चारभुजा नाथ में पार्किंग ठेके का विरोध, खातेदारी जमीन पर देवस्थान विभाग ने दिया पार्किंग का टेंडर, चौपाइया वाहन के 100 रुपए पार्किंग शुल्क वसूले जा रहे, चारभुजा के स्थानीय लोगों सहित पुजारी वर्ग ने जताया आक्रोश,1
- भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात राजसमंद, 05 अगस्त 2026 भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान एवं पूर्व भीम विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण जनहित के मामलों पर ज्ञापन सौंपे तथा शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पहले ज्ञापन में भीम क्षेत्र के ग्राम पीपली नगर की सार्वजनिक गोचर (चारागाह) भूमि को कथित रूप से औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित किए जाने का विरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह भूमि वर्षों से ग्रामीणों एवं पशुपालकों की आजीविका का आधार रही है। उन्होंने मांग की कि भूमि की वर्तमान राजस्व स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए, किसी भी प्रकार के आवंटन या उपयोग परिवर्तन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। दूसरे ज्ञापन में देवगढ़ तहसील के नाथों का बाड़िया गांव के ग्रामीणों की ओर से संचालित ग्रेनाइट खदानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अवैध रास्ता निर्माण, नहर तोड़ने, अवैध डंपिंग एवं ब्लास्टिंग, ग्रामीणों के साथ मारपीट तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई जैसी घटनाएं हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आमजन के अधिकारों एवं ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि इन मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी। पूर्व विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि प्रशासन को दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए कानून के अनुरूप निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए तथा ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से दोनों प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने की मांग की।4
- जेल में रंगरैलियां मनाने का वीडियो वायरल मामला तत्कालीन जेलर सहित 4 कार्मिक निलंबित जेल डीजी ने दिया आदेश1
- #चित्तौड़गढ़# जिला जेल में बंदियों के मोबाइल चलाने, दाल-बाटी पार्टी करने और वीडियो वायरल होने के मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। तत्कालीन डिप्टी जेलर ऊंकारलाल जोशी, हवलदार महेंद्र मीणा, प्रहरी रईस मोहम्मद, महिला प्रहरी सुनीता जाट सहित कुल चार कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में महिला प्रहरी सुनीता जाट ने पूछताछ के दौरान बंदियों को कीपैड मोबाइल उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। वहीं घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद अन्य कार्मिकों को लापरवाही और पर्याप्त निगरानी नहीं रखने के आरोप में निलंबित किया गया है। पूरे मामले में बंदियों और जेल कर्मियों से पूछताछ जारी है। जेल में वायरल हुए तीन वीडियो में बंदी मोबाइल फोन का उपयोग करते, राजस्थानी गीतों पर नाचते और दाल-बाटी की पार्टी करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद जेल परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, चित्तौड़गढ़ जिला जेल में बंदियों के मोबाइल चलाने, दाल-बाटी पार्टी करने और वीडियो वायरल होने के मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। तत्कालीन डिप्टी जेलर ऊंकारलाल जोशी, हवलदार महेंद्र मीणा, प्रहरी रईस मोहम्मद, महिला प्रहरी सुनीता जाट सहित कुल चार कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में महिला प्रहरी सुनीता जाट ने पूछताछ के दौरान बंदियों को कीपैड मोबाइल उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। वहीं घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद अन्य कार्मिकों को लापरवाही और पर्याप्त निगरानी नहीं रखने के आरोप में निलंबित किया गया है। पूरे मामले में बंदियों और जेल कर्मियों से पूछताछ जारी है। जेल में वायरल हुए तीन वीडियो में बंदी मोबाइल फोन का उपयोग करते, राजस्थानी गीतों पर नाचते और दाल-बाटी की पार्टी करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद जेल परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें पहले एक एंड्रॉयड और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुए। इसके दो दिन बाद फिर एक कीपैड मोबाइल दूध की थैली में छिपा हुआ मिला, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। जांच का एक अहम पहलू जेल में हुई दाल-बाटी पार्टी भी रही। जेल में बंदियों के भोजन के लिए निर्धारित भोजन सारणी में दाल-बाटी शामिल नहीं है। इसके बावजूद वीडियो में कई बंदी एक साथ दाल-बाटी खाते दिखाई दिए। वीडियो में दिखाई दे रही भोजन की मात्रा भी निर्धारित संख्या से अधिक प्रतीत हो रही है, जिससे यह जांच का विषय बन गया है कि यह भोजन बंदियों तक कैसे पहुंचा। जेलर बीना मीणा ने बताया कि वायरल वीडियो में बंदी अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि जिस दिन वीडियो बनाया गया, उस दिन जेल स्टाफ के विदाई कार्यक्रम के लिए दाल-बाटी तैयार कराई गई थी, बंदियों के लिए नहीं। मोबाइल बरामदगी, वायरल वीडियो और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर विभागीय जांच जारी है तथा आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि ऊंकारलाल का तबादला पहले ही अलवर व महेंद्रसिंह का तबादला उदयपुर हो चुका है। जांच के लिए जेल विभाग ने उच्चाधिकारियों को भी भेजा था। जिला कारागृह में बंदियों द्वारा जेल परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गत 24 जुलाई को जिला कारागृह के कारापाल लोक उज्जवल सिंह राठौड़ ने प्रकरण दर्ज करवाया था। वायरल वीडियो में नजर आ रहे बंदियों से पूछताछ करने पर ए वार्ड के सेल नं. 3 में विचाराधीन बंदी मोहित पुत्र दलवीर सिंह की निशानदेही पर ए वार्ड के सेल्स के सामने एसटीडी कक्ष के अंदर स्टोर रूम से मोबाइल फोन जब्त किया। पुलिस ने बताया कि मोहित पुत्र दलवीर सिंह निवासी फरसमान खास थाना मेहम जिला रोहतक (हरियाणा), भैरूलाल गुर्जर पुत्र हेमराज निवासी दौला जी खेड़ा थाना गंगरार, सत्यनारायण पुत्र उदयराम गुर्जर निवासी बेंठा थाना गंगरार, प्रहलाद राय गुर्जर पुत्र भंवरलाल निवासी मायराघाटा थाना विजयनगर, शोभालाल पुत्र नन्दलाल उर्फ नन्दा निवासी बेंठा थाना गंगरार, विनोद गुर्जर पुत्र रतनलाल निवासी महादेव वाली गली कान्या खेड़ी थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाड़ा, हर्षवर्धन सिंह पुत्र केसर सिंह राजपूत निवासी सिंघाना तहसील राशमी, नारायणलाल पुत्र जमनालाल सुथार निवासी जयसिंहपुरा थाना बस्सी, दशरथ पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी सांगरिया थाना निकुम्भ तथा मनोहरलाल पुत्र किशनलाल जाट निवासी हाथियाना थाना कपासन को गिरफ्तार किया जा चुका है।1
- सुनो दर्द की कहानी खुद की जुबानी आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़1
- विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में विरोध का अनोखा तरीका देखने को मिला। आई माता कन्या महाविद्यालय की जर्जर भवन व्यवस्था के विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की छत से गिरे प्लास्टर को धरना स्थल पर लाकर उसे पुष्पमाला पहनाई तथा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ उसकी प्रतीकात्मक आरती की। इस अवसर पर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष राहुल राजपुरोहित ने कहा कि इस प्लास्टर की आरती इसलिए की है क्योंकि प्रशासन चाहता है कि कोई इसके नीचे दबकर मरे, लेकिन यह उस समय नहीं गिरा जब उसके नीचे विद्यार्थी मौजूद थे, अभी और गिरेगा ये तो तय है लेकिन उस समय नहीं गिरे जब इसके नीचे कोई विद्यार्थी मौजूद रहे, ऐसी मन्नत प्लास्टर से मांगते हुए उसकी आरती उतारी है। यह प्रशासन एवं संबंधित विभागों की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। विभाग संगठन मंत्री मुकेश यादव ने बताया कि हम सुनते थे कि एक समय था जब मुग़लों के भय से हमारी बहने नहीं पढ़ पायी क्योंकि वो बाहर से अपहरण कर लेते थे और आज इस लिए नहीं पढ़ पा रही कि आई माता महाविद्यालय में रोज प्लास्टर गिर रहा है, पूरे भवन में दरारें आ रखी है वो कभी भी गिर सकता है, मूलभूत सुविधाएं नहीं है। पीजी महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में पीजी यहां है नहीं और दूर के शहर में वो जा नहीं सकती। विभाग संयोजक अभिषेक मेवाड़ा ने बताया कि पीएम उषा कोष से स्वीकृत राशि से परिसर भवन का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए, साथ ही विद्यार्थी महाविद्यालय में बैठने नहीं आते उनको पढ़ाने के लिए स्टाफ की पर्याप्तता नहीं है अतः शीघ्र ही पर्याप्त स्टाफ की योजना की जाए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान से प्रार्थना की कि संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि वे शीघ्र छात्रहितों से जुड़ी सभी मांगों को पूरा करें तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। धरना-प्रदर्शन में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर छात्रहितों के समर्थन में अपना आक्रोश व्यक्त किया।4
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1