Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरुग्राम हिट एंड रन मामलाः पुलिस का सख्त एक्शन, दर्ज की FIR! गुरुग्राम हिट एंड रन मामलाः पुलिस का सख्त एक्शन, दर्ज की FIR! गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को कार द्वारा टक्कर मारने के वायरल वीडियो पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। ACP अभिलाष जोशी ने बयान जारी कर बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान (suo motu) लेते हुए सेक्टर 56 थाने में FIR दर्ज कर ली है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि शहर में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने (rash driving) वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
DD Express
गुरुग्राम हिट एंड रन मामलाः पुलिस का सख्त एक्शन, दर्ज की FIR! गुरुग्राम हिट एंड रन मामलाः पुलिस का सख्त एक्शन, दर्ज की FIR! गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को कार द्वारा टक्कर मारने के वायरल वीडियो पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। ACP अभिलाष जोशी ने बयान जारी कर बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान (suo motu) लेते हुए सेक्टर 56 थाने में FIR दर्ज कर ली है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि शहर में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने (rash driving) वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More news from दिल्ली and nearby areas
- नेहरू कैंप में नवनिर्मित शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज जनता को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नेहरू कैंप में नवनिर्मित आधुनिक शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। दिल्ली में साफ-सुथरे और आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने सड़कों और बाजारों में 1,000 आधुनिक जन सुविधा परिसरों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में पहला जन सुविधा परिसर तैयार किया गया है। इस नवनिर्मित परिसर में पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग यूनिट्स बनाई गई हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए यहां सैनिटरी नैपकिन की व्यवस्था भी की गई है। परिसर के रखरखाव के लिए 24 घंटे केयरटेकर मौजूद रहेगा, जबकि हर 20 परिसरों पर एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। आधुनिक सफाई मशीनों के जरिए परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव सरकार की निगरानी में होगा। खास बात यह है कि दिल्लीवासियों के साथ-साथ राजधानी में आने वाले पर्यटकों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। सरकार का कहना है कि 1,000 आधुनिक जन सुविधा परिसरों के निर्माण से दिल्ली में सार्वजनिक शौचालयों की कमी को दूर करने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।1
- एडीजे मीना खान की किताब का विमोचन, जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के जज अकरम चौधरी रहे मौजूद दिल्ली अमरोहा जिले की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज मीना खान की लिखी पुस्तक का आज विधिवत विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के जज अकरम चौधरी ने किया। इस अवसर पर देशभर से कानून, न्याय और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया। मीना खान की इस पुस्तक में कुल 30 कहानियों को शामिल किया गया है। इन कहानियों के माध्यम से कानूनी पेशे से जुड़े विभिन्न किरदारों, उनके अनुभवों और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े पहलुओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान वक्ताओं ने मीणा खान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कानून के क्षेत्र से जुड़े अनुभवों और मानवीय पहलुओं को कहानियों के माध्यम से सामने लाना एक महत्वपूर्ण पहल है। पुस्तक में न्याय व्यवस्था और कानूनी पेशे से जुड़े किरदारों को करीब से समझने का अवसर मिलता है। समारोह में मौजूद गणमान्य लोगों ने पुस्तक के प्रकाशन पर मीणा खान को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह पुस्तक कानून के विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं तथा न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी।1
- फरीदाबाद में यादव समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव।।1
- नोएडा में डूब क्षेत्र वालों ने खोल दिया मोर्चा—“बिजली-पानी दो, वरना सड़क नहीं छोड़ेंगे!” पर्थला गांव के पास कई दिनों से चल रहा धरना अब सड़क तक पहुंच गया। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में डूब क्षेत्र के हजारों किसान और निवासी सड़क पर उतर आए। भीड़ ऐसी जुटी कि पुलिस को भारी फोर्स लगानी पड़ी और गाड़ियों के पहिए भी थम गए2
- तिगरी बांध रोड पर पुलिस पब्लिक की झड़प !! 10 News Network1
- सरकार ने 1 लाख सरकारी स्कूल बंद किए और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। "पंचायत सहायकों" के धरने में AAP सांसद @SanjayAzadSln जी की हुंकार! 🔥 👉 सरकार ने 1 लाख सरकारी स्कूल बंद किए और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। 👉 चंद पूंजीपतियों के 17 लाख करोड़ माफ़ किए गए, लेकिन पंचायत सहायकों को ₹30,000 मानदेय देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं! 👉 40 दिन वाले सांसद/विधायक को आजीवन पेंशन, लेकिन 40 साल देश की सेवा करने वाले कर्मचारी को पेंशन नहीं? 👉 अब हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने वालों की दुकान बंद करने का वक्त है। अपने हक़ के लिए एकजुट होकर लड़ो, सरकार को झुकना पड़ेगा1
- गुरुग्राम हिट एंड रन मामलाः पुलिस का सख्त एक्शन, दर्ज की FIR! गुरुग्राम हिट एंड रन मामलाः पुलिस का सख्त एक्शन, दर्ज की FIR! गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को कार द्वारा टक्कर मारने के वायरल वीडियो पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। ACP अभिलाष जोशी ने बयान जारी कर बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान (suo motu) लेते हुए सेक्टर 56 थाने में FIR दर्ज कर ली है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि शहर में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने (rash driving) वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- *पिता ने बेटे-बेटी को जहर देकर किया सुसाइड:* बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर; साले को मैसेज किया-'वी आर गोइंग' दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना राजस्थान के अलवर जिले से सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक हादसे में पिता मोहित और उनके 6 वर्षीय बेटे विवान की मौत हो गई है, जबकि साढ़े 3 साल की बेटी कृषा की हालत गंभीर बनी हुई है। डिप्रेशन बनी वजह: परिजनों के अनुसार, करीब दो साल पहले मोहित की पत्नी की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में थे। पिछले 3-4 महीनों से उनकी मानसिक स्थिति और ज्यादा खराब हो गई थी ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1