बेलछी के कोरारी गांव से 38 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने पार्टनर पर लगाया अपहरण का आरोप बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरारी गांव से संतोष कुमार (38) 15 मार्च से लापता हैं। इस संबंध में परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले संतोष कुमार ने अपने एक पार्टनर के साथ फसल काटने की मशीन पार्टनरशिप में खरीदी थी, जिसमें उन्होंने लगभग साढ़े सात लाख रुपये निवेश किए थे। बीते चार महीनों से वह अपने पैसे वापस मांग रहे थे। आरोप है कि इसी को लेकर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि 15 मार्च की सुबह करीब 6 बजे संतोष कुमार मसूर की फसल कटवाकर घर लौट रहे थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने उनके पार्टनर श्रवण कुमार पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रानी देवी ने बताया कि मंगलवार को आरोपी पार्टनर पैसे लौटाने के लिए तैयार हो गया था और उसी दिन भुगतान करने की बात कही थी। इसके बावजूद अब तक संतोष कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, बेलछी थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार कर्ज में थे और संभव है कि वह बिना बताए कहीं चले गए हों। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह करीब दो साल पहले 15 दिनों के लिए घर से बिना सूचना के गायब हो चुके थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही मामले के उद्भेदन का भरोसा दिलाया है।

- Post by JMBNEWS1
- Post by RUBY JOURNALIST1
- पटना के बाढ़ के एएनएस कॉलेज में नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी।1
- समस्तीपुर जिले के, बिथान थाना पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रक से बरामद किया भाड़ी मात्रा में शराब.1
- बिदुपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नावानगर पंचायत के नवानगर गांव में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतका के भाई और मां को ग्रामीणों ने सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। #BiharNews #VaishaliNews #Bidupur #BreakingNews #CrimeNews #MysteryDeath #PoliceInvestigation #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate1
- रसोई गैस संकट पर आया प्रशांत किशोर का बयान, सुनिए क्या कहा?1
- इंजीनियर दिखा रहे पिस्टल का जोर.. नानंद गांव में जमीन को लेकर चला गोली... नालंदा1
- Post by JMBNEWS1