नामांकन फीस विवाद पर एएनएस कॉलेज में बवाल, छात्रों और कर्मचारियों में झड़प बाढ़। बाढ़ अनुमंडल स्थित अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय में नामांकन फीस को लेकर छात्रों का आक्रोश मंगलवार को उग्र हो गया। अधिक फीस वसूली के विरोध में छात्रों और कॉलेज कर्मचारियों के बीच जमकर हंगामा और झड़प हुई। छात्रों का आरोप है कि स्नातक सेमेस्टर-4 में नामांकन के दौरान निर्धारित राशि से अधिक शुल्क लिया जा रहा है। इसके खिलाफ पिछले कई दिनों से छात्र कैंपस में हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जब छात्र कॉलेज गेट पर जुटे थे, तभी कर्मचारियों ने उन्हें हटने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और छात्रों का आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। घटना से आक्रोशित छात्रों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं, आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक भवन में ताला जड़कर विरोध दर्ज कराया। छात्रों का कहना है कि नामांकन के दौरान एससी/एसटी छात्र-छात्राओं और सामान्य वर्ग की छात्राओं से भी अधिक शुल्क लिया जा रहा है, जो सरकार और विश्वविद्यालय के निर्देशों के खिलाफ है। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य पर मनमानी करने का आरोप लगाया। वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि संस्थान में आंतरिक परीक्षा चल रही है, जिसके कारण किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। प्रशासन का दावा है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए छात्रों को हटने के लिए कहा गया था। फिलहाल, मामले को लेकर कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि फीस संबंधी अनियमितता को जल्द दूर नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

- Post by JMBNEWS1
- Post by RUBY JOURNALIST1
- पटना के बाढ़ के एएनएस कॉलेज में नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी।1
- समस्तीपुर जिले के, बिथान थाना पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रक से बरामद किया भाड़ी मात्रा में शराब.1
- बिदुपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नावानगर पंचायत के नवानगर गांव में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतका के भाई और मां को ग्रामीणों ने सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। #BiharNews #VaishaliNews #Bidupur #BreakingNews #CrimeNews #MysteryDeath #PoliceInvestigation #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate1
- रसोई गैस संकट पर आया प्रशांत किशोर का बयान, सुनिए क्या कहा?1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर,मोहनपुर थाना क्षेत्र के सीमांकन क्षेत्र में ट्रैक्टर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत । मची कोहराम जी हां यह तीसरी घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर, मोहनपुर थाना क्षेत्र के सीमांकन इलाके के कोकिल कुंज कॉलेज के समीप कचहरी गाछी की है जहां ट्रैक्टर पलट जाने से सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना की खबर सुनते ही सैंकड़ों संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृत व्यक्ति की पहचान दशहरा पंचायत के अदलालपुर गांव निवासी स्व मुनेश्वर राय के पुत्र रामचंद्र राय के रूप में की गई है मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर ल गया जहां डॉक्टरों ने जांच करते हुए मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे दोनों थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में1
- Post by JMBNEWS1