बिदुपुर के नवानगर गांव में नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी बिदुपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नावानगर पंचायत के नवानगर गांव में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतका के भाई और मां को ग्रामीणों ने सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। #BiharNews #VaishaliNews #Bidupur #BreakingNews #CrimeNews #MysteryDeath #PoliceInvestigation #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate
बिदुपुर के नवानगर गांव में नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी बिदुपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नावानगर पंचायत के नवानगर गांव में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतका के भाई और मां को ग्रामीणों ने सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। #BiharNews #VaishaliNews #Bidupur #BreakingNews #CrimeNews #MysteryDeath #PoliceInvestigation #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate
- पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में 16 मार्च उस समय मातम छा गया, जब गांव के युवक और बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा की मौत की खबर पहुंची। खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अभिषेक शर्मा एक साधारण किसान परिवार से थे। उनके पिता संजय शर्मा खेती-किसानी करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। दो भाइयों में अभिषेक बड़े थे और छोटा भाई अभिमन्यु पटना में एमआर का काम करता है। अभिषेक की प्रारंभिक पढ़ाई ननिहाल से हुई थी। मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने GBHS हाई स्कूल शाहपुर पटोरी से पास की थी। इसके बाद उन्होंने पटना और दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की। आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री सुखमणि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डेराबासी से पूरी की। वर्ष 2016 में उन्हें पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रशिक्षु बैंक अधिकारी के रूप में चंडीगढ़ में नौकरी मिली। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कई शाखाओं में कार्य किया और करीब दो वर्ष पूर्व वे गाजियाबाद शाखा में शाखा प्रबंधक (ब्रांच मैनेजर) के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक अपनी पत्नी राधिका और करीब डेढ़ से दो साल की बच्ची के साथ गाजियाबाद में किराए के मकान में रहते थे। उनकी शादी वर्ष 2022 में राधिका के साथ धूमधाम से हुई थी। राधिका एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि इस वर्ष होली की छुट्टी में अभिषेक अपने गांव लखीपुर आए थे। होली के बाद 6 मार्च को वे मोकामा के महुरी स्थित अपने ससुराल भी गए और एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुए। 7 मार्च को पटना के विजयनगर स्थित ससुराल पक्ष के घर पर रहने के बाद वे अपने कार्यस्थल गाजियाबाद लौट गए थे। इसी बीच उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। सूचना मिलते ही उनके पिता, भाई और अन्य परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। जब मीडिया टीम गांव पहुंची तो अभिषेक के घर पर ताला लटका मिला। वहीं गांव में मौजूद उनके चाचा राम प्रकाश शर्मा और चाची धर्मशिला देवी ने बताया कि पहले अभिषेक की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में पता चला कि कार्यस्थल पर ही किसी ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे और मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। उनकी अचानक मौत की खबर से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। 😔1
- Post by JMBNEWS1
- उत्तर प्रदेश के Ghaziabad के लोनी बॉर्डर इलाके में स्थित Punjab & Sind Bank की शाखा में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज गोलीकांड सामने आया है। बताया जा रहा है कि बैंक के सुरक्षा गार्ड Ravindra Hooda ने शाखा प्रबंधक Abhishek Sharma को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच छुट्टी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार 16 मार्च को दोपहर करीब 1:45 बजे यह विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड ने अपनी सर्विस राइफल से मैनेजर की छाती में गोली मार दी। घटना के बाद बैंक में अफरा-तफरी मच गई और घायल मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने वर्कप्लेस तनाव, कर्मचारियों के बीच संवाद और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- पटना। आस्था और परंपराओं के केंद्र फतुहा स्थित त्रिवेणी संगम पर इन दिनों प्रकृति और श्रद्धा के बीच प्रदूषण की एक काली छाया मंडरा रही है। गंगा, नारायणी (गंडक) और पुनपुन नदी के इस पावन मिलन स्थल पर वर्तमान में पानी के ऊपर सफेद झाग की मोटी परत देखी जा रही है। उत्तरवाहिनी गंगा होने के कारण जिस स्थान का धार्मिक महत्व अद्वितीय माना जाता है, वहां बन रहे इस रहस्यमयी झाग और दुर्गंध ने स्थानीय लोगों सहित श्रद्धालुओं को भी गहरी चिंता में डाल दिया है। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ अब बेहद करीब है। ऐसे में त्रिवेणी संगम पर उमड़ने वाली हजारों की भीड़ के लिए यह प्रदूषित पानी एक बड़ी चुनौती बन गया है। चैती छठ के दौरान श्रद्धालु गंगा स्नान और अर्घ्य के लिए इसी संगम तट पर पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस पवित्र जल में उतरकर पूजा की जाती है, उसका इस कदर दूषित होना न केवल आस्था को ठेस पहुँचा रहा है, बल्कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि संगम के पानी की गुणवत्ता की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा गंदे पानी की जांच करने वाली मशीन भी लगाई गई है। यह मशीन पानी के स्तर और प्रदूषण की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए स्थापित की गई है। इसके बावजूद, नदी में झाग और गंदगी का अंबार यह सवाल खड़ा करता है कि क्या केवल जांच ही काफी है? स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब मशीन प्रदूषण के संकेत दे रही है, तो अधिकारियों द्वारा इसे रोकने के लिए धरातल पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। स्थानीय निवासियों का स्पष्ट आरोप है कि पुनपुन नदी में मिल रहा पटना शहर का गंदा पानी इस प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है। ग्रामीणों के अनुसार, पटना से होकर आने वाली पुनपुन नदी में कई फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी और शहर के बड़े नालों का कचरा सीधे गिराया जा रहा है। यही प्रदूषित पानी जब फतुहा पहुंचता है, तो इसमें भारी मात्रा में झाग उत्पन्न होता है। यह झाग इतना सघन है कि सम्मसपुर और गोविंदपुर को जोड़ने वाले पीपा पुल के ऊपर तक जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी दुर्गंध और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता पर समसपुर निवासी अनिल राज ने बताया कि पूरे पटना का गंदा पानी पुनपुन के माध्यम से फतुहा पहुंचकर गंगा को दूषित कर रहा है। उन्होंने 'नमामि गंगे' योजना की सार्थकता पर भी सवाल उठाए। वहीं, स्थानीय निवासी राजू कुमार ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित अधिकारियों ने इस पर जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो चैती छठ जैसे पवित्र पर्व पर श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।1
- समस्तीपुर जिले के, बिथान थाना पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रक से बरामद किया भाड़ी मात्रा में शराब.1
- PK अज़ाद नें अखिलेश यादव की दोहरी नीति का किया पर्दाफाश दुनिया के नजर में किया नंगा! दिखावा के लिए कर रहे मान्यवर कांशीराम साहब को भारत रत्न देने की मांग!1
- Post by JMBNEWS1
- हाल ही में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत करीब 60 रुपये तक बढ़ाई गई है। इसका सीधा असर आम लोगों के मासिक बजट पर पड़ा है। कई बड़े शहरों में एलपीजी की कीमतें इस स्तर तक पहुंच चुकी हैं— दिल्ली – करीब 913 रुपये कोलकाता – लगभग 939 रुपये हैदराबाद – करीब 960 रुपये और पटना जैसे शहरों में कीमत लगभग 1000 रुपये के आसपास पहुंच गई है। विशेषज्ञों के अनुसार गैस की कीमत बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। आंकड़ों के मुताबिक भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का लगभग 60 से 65 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है।1
- बिहार की राजधानी पटना के #फतुहा थाना अंतर्गत कोल्हर के पास 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को दो बाइक की टक्कर के बाद एक ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि तीन शख्स गंभीर रूप से घायल है ۔स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है. #ApnaCityTakNews #Fatuha #Craime #VairlNews1