ए.एन.एस. कॉलेज में फीस को लेकर एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन बाढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ए.एन.एस. कॉलेज इकाई द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय में नामांकन के दौरान छात्राओं एवं एससी/एसटी छात्रों से शुल्क लिए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बिहार सरकार और विश्वविद्यालय के स्पष्ट निर्देश के बावजूद प्रत्येक सेमेस्टर में नामांकन के समय छात्रों से शुल्क वसूला जा रहा है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की नीति के अनुसार सभी वर्गों की छात्राओं एवं एससी/एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन इस नियम की अनदेखी कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर परिषद ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में विशाल राज, रिकूल रौशन, गौरव मौर्य, दीपक सिंह, सूरज त्रिवेदी, संदीप कुमार, रौशन भारद्वाज, आनंद कुमार, केशव कुमार, मनीष सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ए.एन.एस. कॉलेज में फीस को लेकर एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन बाढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ए.एन.एस. कॉलेज इकाई द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह महाविद्यालय में नामांकन के दौरान छात्राओं एवं एससी/एसटी छात्रों से शुल्क लिए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बिहार सरकार और विश्वविद्यालय के स्पष्ट निर्देश के बावजूद प्रत्येक सेमेस्टर में नामांकन के समय छात्रों से शुल्क वसूला जा रहा है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की नीति के अनुसार सभी वर्गों की छात्राओं एवं एससी/एसटी छात्रों से नामांकन शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन इस नियम की अनदेखी कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर परिषद ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में विशाल राज, रिकूल रौशन, गौरव मौर्य, दीपक सिंह, सूरज त्रिवेदी, संदीप कुमार, रौशन भारद्वाज, आनंद कुमार, केशव कुमार, मनीष सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- उत्तर प्रदेश के Ghaziabad के लोनी बॉर्डर इलाके में स्थित Punjab & Sind Bank की शाखा में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज गोलीकांड सामने आया है। बताया जा रहा है कि बैंक के सुरक्षा गार्ड Ravindra Hooda ने शाखा प्रबंधक Abhishek Sharma को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच छुट्टी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार 16 मार्च को दोपहर करीब 1:45 बजे यह विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड ने अपनी सर्विस राइफल से मैनेजर की छाती में गोली मार दी। घटना के बाद बैंक में अफरा-तफरी मच गई और घायल मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने वर्कप्लेस तनाव, कर्मचारियों के बीच संवाद और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में 16 मार्च उस समय मातम छा गया, जब गांव के युवक और बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा की मौत की खबर पहुंची। खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अभिषेक शर्मा एक साधारण किसान परिवार से थे। उनके पिता संजय शर्मा खेती-किसानी करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। दो भाइयों में अभिषेक बड़े थे और छोटा भाई अभिमन्यु पटना में एमआर का काम करता है। अभिषेक की प्रारंभिक पढ़ाई ननिहाल से हुई थी। मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने GBHS हाई स्कूल शाहपुर पटोरी से पास की थी। इसके बाद उन्होंने पटना और दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की। आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री सुखमणि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डेराबासी से पूरी की। वर्ष 2016 में उन्हें पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रशिक्षु बैंक अधिकारी के रूप में चंडीगढ़ में नौकरी मिली। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कई शाखाओं में कार्य किया और करीब दो वर्ष पूर्व वे गाजियाबाद शाखा में शाखा प्रबंधक (ब्रांच मैनेजर) के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक अपनी पत्नी राधिका और करीब डेढ़ से दो साल की बच्ची के साथ गाजियाबाद में किराए के मकान में रहते थे। उनकी शादी वर्ष 2022 में राधिका के साथ धूमधाम से हुई थी। राधिका एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि इस वर्ष होली की छुट्टी में अभिषेक अपने गांव लखीपुर आए थे। होली के बाद 6 मार्च को वे मोकामा के महुरी स्थित अपने ससुराल भी गए और एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुए। 7 मार्च को पटना के विजयनगर स्थित ससुराल पक्ष के घर पर रहने के बाद वे अपने कार्यस्थल गाजियाबाद लौट गए थे। इसी बीच उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। सूचना मिलते ही उनके पिता, भाई और अन्य परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। जब मीडिया टीम गांव पहुंची तो अभिषेक के घर पर ताला लटका मिला। वहीं गांव में मौजूद उनके चाचा राम प्रकाश शर्मा और चाची धर्मशिला देवी ने बताया कि पहले अभिषेक की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में पता चला कि कार्यस्थल पर ही किसी ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे और मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। उनकी अचानक मौत की खबर से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। 😔1
- बिहार में मुद्दे नहीं, मुद्रा जीत गई... जनादेश मिला नहीं, जनादेश खरीदा गया!1
- भगवानपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी छत्तीसगढ़ से ट्रक चोरी कर ला रहे थे। सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सराय बेलकुंडा मार्ग पर घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। #BiharNews #Vaishali #CrimeNews #PoliceAction1
- समस्तीपुर. लोन एजेंट से आतंकित महिलाओं ने लगाए एजेंट पर गंभीर आरोप1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बाईक की ठोकर लगने से एक महिला की मौत। परिजनों में मची कोहराम जी हां यह दूसरी घटना आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मंदिर कोल्ड स्टोर के पीछे कन्हौली गांव की बताई जा रही हैं जहां बाईक सवार युवक से लगी ठोकर में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई उक्त महिला की पहचान मोगलचक गांव निवासी योगेश्वर राय के पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गई है। जबकि बाइक सवार युवक का पहचान नवादा गांव निवासी अनवर मियां के पुत्र के रूप में कि जा रही है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि मृत महिला दवा लेकर अपनी घर मोगलचक जा रही थी उसी दरम्यान उक्त बाइक सवार युवक के द्वारा महिला को ठोकर लगने से सड़क पर गिर गई, और बेहोस हो गई उसी दौरान उक्त बाइक सवार युवक ने उक्त महिला को स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच करते हुए मृत घोषित कर दिया, ओर मौके से बाईक सवार युवक फरार हो गया, महिला की मृत खबर सुनते ही मौक पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया और काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय थाने के पुलिस एवं थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया । इसी दौरान घटना को लेकर मृत महिला के परिजन ने इस बारे मैं क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- Post by JMBNEWS1
- हाल ही में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत करीब 60 रुपये तक बढ़ाई गई है। इसका सीधा असर आम लोगों के मासिक बजट पर पड़ा है। कई बड़े शहरों में एलपीजी की कीमतें इस स्तर तक पहुंच चुकी हैं— दिल्ली – करीब 913 रुपये कोलकाता – लगभग 939 रुपये हैदराबाद – करीब 960 रुपये और पटना जैसे शहरों में कीमत लगभग 1000 रुपये के आसपास पहुंच गई है। विशेषज्ञों के अनुसार गैस की कीमत बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। आंकड़ों के मुताबिक भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का लगभग 60 से 65 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है।1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में दो बाईकों की टक्कर में दोनों युवक घायल एक की हालत गंभीर। जी हां यह घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के NH-122बी स्थित बलुआही चौक की बताई जा रही, जहां दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने दोनों घायल युवक को स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बाइक सवार युवक की स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी रामविलास सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह, तथा बलुआही गांव निवासी लक्ष्मण साह जय राम साह के रूप में की गई है। चिकित्सकों के कथनासुसार संतोष कुमार सिंह की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। वैसे इस घटना को लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है। जबकि कि इस मामले में आवेदन मिलने के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।1