Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक समेत चार चोर गिरफ्तार भगवानपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी छत्तीसगढ़ से ट्रक चोरी कर ला रहे थे। सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सराय बेलकुंडा मार्ग पर घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। #BiharNews #Vaishali #CrimeNews #PoliceAction
Mohan Kumar
भगवानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक समेत चार चोर गिरफ्तार भगवानपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी छत्तीसगढ़ से ट्रक चोरी कर ला रहे थे। सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सराय बेलकुंडा मार्ग पर घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। #BiharNews #Vaishali #CrimeNews #PoliceAction
More news from बिहार and nearby areas
- बिदुपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नावानगर पंचायत के नवानगर गांव में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतका के भाई और मां को ग्रामीणों ने सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। #BiharNews #VaishaliNews #Bidupur #BreakingNews #CrimeNews #MysteryDeath #PoliceInvestigation #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate1
- पटना के बाढ़ के एएनएस कॉलेज में नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी।1
- पटना के पास फतुहा क्षेत्र में नदी थाना के अंतर्गत समसपुर में बेहोशी की हालत में मिली 60 वर्षीय महिला की पहचान हो गई है। महिला का नाम ललिता देवी है, जो नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के इशापुर गांव की रहने वाली हैं। उन्हें इलाज के लिए NMCH (नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार विषपान (ज़हर खाने) जैसी कोई बात सामने नहीं आई है और अब उनकी हालत सामान्य है। इस पूरे मामले में नदी थाना पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता बेहद सराहनीय रही, जिनकी तत्परता से महिला की पहचान सुनिश्चित हो सकी और उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया गया। इलाज के बाद महिला को उनकी पुत्री के सुपुर्द कर दिया गया है।1
- फतुहा में दो बाइकों की भीषण टक्कर, ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, तीन गंभीर पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर पुल के समीप मंगलवार की शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जफराबाद निवासी दिलखुश कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार सीधे मुख्य सड़क के बीचों-बीच जा गिरा, जिसे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। आमने-सामने की भिड़ंत और फिर हादसा मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम हिलसा वाजितपुर निवासी रोहित शर्मा अपने मित्र अमन कुमार के साथ बाइक से फतुहा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से जफराबाद निवासी अंजेश कुमार अपने चचेरे भाई दिलखुश कुमार के साथ दनियावां की ओर जा रहे थे। कोल्हर पुल के पास दोनों बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद रोहित, अमन और अंजेश सड़क के किनारे जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई लेकिन वे बुरी तरह लहूलुहान हो गए। वहीं, दिलखुश कुमार सड़क के बीच में गिर पड़ा, जिसे पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जाम से जूझता रहा यातायात हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना (PMCH) रेफर कर दिया गया है। इस भीषण दुर्घटना के कारण एनएच पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर लगभग तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को यातायात सामान्य कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू किया जा सका। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।1
- Post by JMBNEWS1
- Post by RUBY JOURNALIST1
- बिहार में वैशाली जिला चोरों के लिए बन गया है सेफ जोन रविवार 15 मार्च सराय थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के शंभू प्रसाद के घर में चोरों ने भीषण चोरी कर हो गए फरार पुलिस जांच में जुटी1
- भगवानपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी छत्तीसगढ़ से ट्रक चोरी कर ला रहे थे। सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सराय बेलकुंडा मार्ग पर घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। #BiharNews #Vaishali #CrimeNews #PoliceAction1