logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बख्तियारपुर : किसान संजय शर्मा के मेधावी बेटे, बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा को कार्यस्थल पर मारी गोली। पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में 16 मार्च उस समय मातम छा गया, जब गांव के युवक और बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा की मौत की खबर पहुंची। खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अभिषेक शर्मा एक साधारण किसान परिवार से थे। उनके पिता संजय शर्मा खेती-किसानी करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। दो भाइयों में अभिषेक बड़े थे और छोटा भाई अभिमन्यु पटना में एमआर का काम करता है। अभिषेक की प्रारंभिक पढ़ाई ननिहाल से हुई थी। मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने GBHS हाई स्कूल शाहपुर पटोरी से पास की थी। इसके बाद उन्होंने पटना और दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की। आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री सुखमणि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डेराबासी से पूरी की। वर्ष 2016 में उन्हें पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रशिक्षु बैंक अधिकारी के रूप में चंडीगढ़ में नौकरी मिली। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कई शाखाओं में कार्य किया और करीब दो वर्ष पूर्व वे गाजियाबाद शाखा में शाखा प्रबंधक (ब्रांच मैनेजर) के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक अपनी पत्नी राधिका और करीब डेढ़ से दो साल की बच्ची के साथ गाजियाबाद में किराए के मकान में रहते थे। उनकी शादी वर्ष 2022 में राधिका के साथ धूमधाम से हुई थी। राधिका एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि इस वर्ष होली की छुट्टी में अभिषेक अपने गांव लखीपुर आए थे। होली के बाद 6 मार्च को वे मोकामा के महुरी स्थित अपने ससुराल भी गए और एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुए। 7 मार्च को पटना के विजयनगर स्थित ससुराल पक्ष के घर पर रहने के बाद वे अपने कार्यस्थल गाजियाबाद लौट गए थे। इसी बीच उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। सूचना मिलते ही उनके पिता, भाई और अन्य परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। जब मीडिया टीम गांव पहुंची तो अभिषेक के घर पर ताला लटका मिला। वहीं गांव में मौजूद उनके चाचा राम प्रकाश शर्मा और चाची धर्मशिला देवी ने बताया कि पहले अभिषेक की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में पता चला कि कार्यस्थल पर ही किसी ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे और मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। उनकी अचानक मौत की खबर से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। 😔

15 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
15 hrs ago

बख्तियारपुर : किसान संजय शर्मा के मेधावी बेटे, बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा को कार्यस्थल पर मारी गोली। पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में 16 मार्च उस समय मातम छा गया, जब गांव के युवक और बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा की मौत की खबर पहुंची। खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अभिषेक शर्मा एक साधारण किसान परिवार से थे। उनके पिता संजय शर्मा खेती-किसानी करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। दो भाइयों में अभिषेक बड़े थे और छोटा भाई अभिमन्यु पटना में एमआर का काम करता है। अभिषेक की प्रारंभिक पढ़ाई ननिहाल से हुई थी। मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने GBHS हाई स्कूल शाहपुर पटोरी से पास की थी। इसके बाद उन्होंने पटना और दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की। आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री सुखमणि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डेराबासी से पूरी की। वर्ष 2016 में उन्हें पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रशिक्षु बैंक अधिकारी के रूप में चंडीगढ़ में नौकरी मिली। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कई शाखाओं में कार्य किया और करीब दो वर्ष पूर्व वे गाजियाबाद शाखा में शाखा प्रबंधक (ब्रांच मैनेजर) के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक अपनी पत्नी राधिका और करीब डेढ़ से दो साल की बच्ची के साथ गाजियाबाद में किराए के मकान में रहते थे। उनकी शादी वर्ष 2022 में राधिका के साथ धूमधाम से हुई थी। राधिका एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि इस वर्ष होली की छुट्टी में अभिषेक अपने गांव लखीपुर आए थे। होली के बाद 6 मार्च को वे मोकामा के महुरी स्थित अपने ससुराल भी गए और एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुए। 7 मार्च को पटना के विजयनगर स्थित ससुराल पक्ष के घर पर रहने के बाद वे अपने कार्यस्थल गाजियाबाद लौट गए थे। इसी बीच उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। सूचना मिलते ही उनके पिता, भाई और अन्य परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। जब मीडिया टीम गांव पहुंची तो अभिषेक के घर पर ताला लटका मिला। वहीं गांव में मौजूद उनके चाचा राम प्रकाश शर्मा और चाची धर्मशिला देवी ने बताया कि पहले अभिषेक की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में पता चला कि कार्यस्थल पर ही किसी ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे और मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। उनकी अचानक मौत की खबर से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। 😔

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना के बाढ़ के एएनएस कॉलेज में नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी।
    1
    पटना के बाढ़ के एएनएस कॉलेज में नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिदुपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नावानगर पंचायत के नवानगर गांव में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतका के भाई और मां को ग्रामीणों ने सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। #BiharNews #VaishaliNews #Bidupur #BreakingNews #CrimeNews #MysteryDeath #PoliceInvestigation #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate
    1
    बिदुपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नावानगर पंचायत के नवानगर गांव में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतका के भाई और मां को ग्रामीणों ने सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
वहीं, सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
#BiharNews #VaishaliNews #Bidupur #BreakingNews #CrimeNews #MysteryDeath #PoliceInvestigation #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by RUBY JOURNALIST
    1
    Post by RUBY JOURNALIST
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • इंजीनियर दिखा रहे पिस्टल का जोर.. नानंद गांव में जमीन को लेकर चला गोली... नालंदा
    1
    इंजीनियर दिखा रहे पिस्टल का जोर.. नानंद गांव में जमीन को लेकर चला गोली...
नालंदा
    user_Hello Nalanda
    Hello Nalanda
    Electronic engineer बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना के पास फतुहा क्षेत्र में नदी थाना के अंतर्गत समसपुर में बेहोशी की हालत में मिली 60 वर्षीय महिला की पहचान हो गई है। महिला का नाम ललिता देवी है, जो नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के इशापुर गांव की रहने वाली हैं। उन्हें इलाज के लिए NMCH (नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार विषपान (ज़हर खाने) जैसी कोई बात सामने नहीं आई है और अब उनकी हालत सामान्य है। इस पूरे मामले में नदी थाना पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता बेहद सराहनीय रही, जिनकी तत्परता से महिला की पहचान सुनिश्चित हो सकी और उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया गया। इलाज के बाद महिला को उनकी पुत्री के सुपुर्द कर दिया गया है।
    1
    पटना के पास फतुहा क्षेत्र में नदी थाना के अंतर्गत समसपुर में बेहोशी की हालत में मिली 60 वर्षीय महिला की पहचान हो गई है। महिला का नाम ललिता देवी है, जो नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के इशापुर गांव की रहने वाली हैं।
उन्हें इलाज के लिए NMCH (नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार विषपान (ज़हर खाने) जैसी कोई बात सामने नहीं आई है और अब उनकी हालत सामान्य है।
इस पूरे मामले में नदी थाना पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता बेहद सराहनीय रही, जिनकी तत्परता से महिला की पहचान सुनिश्चित हो सकी और उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया गया।
इलाज के बाद महिला को उनकी पुत्री के सुपुर्द कर दिया गया है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • फतुहा में दो बाइकों की भीषण टक्कर, ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, तीन गंभीर पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर पुल के समीप मंगलवार की शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जफराबाद निवासी दिलखुश कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार सीधे मुख्य सड़क के बीचों-बीच जा गिरा, जिसे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। आमने-सामने की भिड़ंत और फिर हादसा मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम हिलसा वाजितपुर निवासी रोहित शर्मा अपने मित्र अमन कुमार के साथ बाइक से फतुहा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से जफराबाद निवासी अंजेश कुमार अपने चचेरे भाई दिलखुश कुमार के साथ दनियावां की ओर जा रहे थे। कोल्हर पुल के पास दोनों बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद रोहित, अमन और अंजेश सड़क के किनारे जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई लेकिन वे बुरी तरह लहूलुहान हो गए। वहीं, दिलखुश कुमार सड़क के बीच में गिर पड़ा, जिसे पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जाम से जूझता रहा यातायात हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना (PMCH) रेफर कर दिया गया है। इस भीषण दुर्घटना के कारण एनएच पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर लगभग तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को यातायात सामान्य कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू किया जा सका। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
    1
    फतुहा में दो बाइकों की भीषण टक्कर, ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, तीन गंभीर
पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर पुल के समीप मंगलवार की शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान जफराबाद निवासी दिलखुश कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार सीधे मुख्य सड़क के बीचों-बीच जा गिरा, जिसे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
आमने-सामने की भिड़ंत और फिर हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम हिलसा वाजितपुर निवासी रोहित शर्मा अपने मित्र अमन कुमार के साथ बाइक से फतुहा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से जफराबाद निवासी अंजेश कुमार अपने चचेरे भाई दिलखुश कुमार के साथ दनियावां की ओर जा रहे थे। कोल्हर पुल के पास दोनों बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद रोहित, अमन और अंजेश सड़क के किनारे जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई लेकिन वे बुरी तरह लहूलुहान हो गए। वहीं, दिलखुश कुमार सड़क के बीच में गिर पड़ा, जिसे पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।
जाम से जूझता रहा यातायात
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना (PMCH) रेफर कर दिया गया है।
इस भीषण दुर्घटना के कारण एनएच पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर लगभग तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को यातायात सामान्य कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू किया जा सका। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
    user_EXPLORE FATUHA (Gaurav kumar)
    EXPLORE FATUHA (Gaurav kumar)
    Media company फतुहा, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में 16 मार्च उस समय मातम छा गया, जब गांव के युवक और बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा की मौत की खबर पहुंची। खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अभिषेक शर्मा एक साधारण किसान परिवार से थे। उनके पिता संजय शर्मा खेती-किसानी करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। दो भाइयों में अभिषेक बड़े थे और छोटा भाई अभिमन्यु पटना में एमआर का काम करता है। अभिषेक की प्रारंभिक पढ़ाई ननिहाल से हुई थी। मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने GBHS हाई स्कूल शाहपुर पटोरी से पास की थी। इसके बाद उन्होंने पटना और दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की। आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री सुखमणि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डेराबासी से पूरी की। वर्ष 2016 में उन्हें पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रशिक्षु बैंक अधिकारी के रूप में चंडीगढ़ में नौकरी मिली। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कई शाखाओं में कार्य किया और करीब दो वर्ष पूर्व वे गाजियाबाद शाखा में शाखा प्रबंधक (ब्रांच मैनेजर) के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक अपनी पत्नी राधिका और करीब डेढ़ से दो साल की बच्ची के साथ गाजियाबाद में किराए के मकान में रहते थे। उनकी शादी वर्ष 2022 में राधिका के साथ धूमधाम से हुई थी। राधिका एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि इस वर्ष होली की छुट्टी में अभिषेक अपने गांव लखीपुर आए थे। होली के बाद 6 मार्च को वे मोकामा के महुरी स्थित अपने ससुराल भी गए और एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुए। 7 मार्च को पटना के विजयनगर स्थित ससुराल पक्ष के घर पर रहने के बाद वे अपने कार्यस्थल गाजियाबाद लौट गए थे। इसी बीच उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। सूचना मिलते ही उनके पिता, भाई और अन्य परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। जब मीडिया टीम गांव पहुंची तो अभिषेक के घर पर ताला लटका मिला। वहीं गांव में मौजूद उनके चाचा राम प्रकाश शर्मा और चाची धर्मशिला देवी ने बताया कि पहले अभिषेक की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में पता चला कि कार्यस्थल पर ही किसी ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे और मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। उनकी अचानक मौत की खबर से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। 😔
    1
    पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में 16 मार्च उस समय मातम छा गया, जब गांव के युवक और बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा की मौत की खबर पहुंची। खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक अभिषेक शर्मा एक साधारण किसान परिवार से थे। उनके पिता संजय शर्मा खेती-किसानी करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। दो भाइयों में अभिषेक बड़े थे और छोटा भाई अभिमन्यु पटना में एमआर का काम करता है।
अभिषेक की प्रारंभिक पढ़ाई ननिहाल से हुई थी। मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने GBHS हाई स्कूल शाहपुर पटोरी से पास की थी। इसके बाद उन्होंने पटना और दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की। आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री सुखमणि इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डेराबासी से पूरी की।
वर्ष 2016 में उन्हें पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रशिक्षु बैंक अधिकारी के रूप में चंडीगढ़ में नौकरी मिली। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कई शाखाओं में कार्य किया और करीब दो वर्ष पूर्व वे गाजियाबाद शाखा में शाखा प्रबंधक (ब्रांच मैनेजर) के पद पर कार्यरत थे।
अभिषेक अपनी पत्नी राधिका और करीब डेढ़ से दो साल की बच्ची के साथ गाजियाबाद में किराए के मकान में रहते थे। उनकी शादी वर्ष 2022 में राधिका के साथ धूमधाम से हुई थी। राधिका एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
बताया जा रहा है कि इस वर्ष होली की छुट्टी में अभिषेक अपने गांव लखीपुर आए थे। होली के बाद 6 मार्च को वे मोकामा के महुरी स्थित अपने ससुराल भी गए और एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुए। 7 मार्च को पटना के विजयनगर स्थित ससुराल पक्ष के घर पर रहने के बाद वे अपने कार्यस्थल गाजियाबाद लौट गए थे।
इसी बीच उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। सूचना मिलते ही उनके पिता, भाई और अन्य परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।
जब मीडिया टीम गांव पहुंची तो अभिषेक के घर पर ताला लटका मिला। वहीं गांव में मौजूद उनके चाचा राम प्रकाश शर्मा और चाची धर्मशिला देवी ने बताया कि पहले अभिषेक की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में पता चला कि कार्यस्थल पर ही किसी ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे और मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। उनकी अचानक मौत की खबर से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है। 😔
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.