Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावन की भीगी रात में वनराज के शाही दर्शन, बांधवगढ़ में दिखा अद्भुत नज़ारा सावन की भीगी रात में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक अद्भुत और रोमांचक नज़ारा। पारसी ताला गेट क्षेत्र में बाघ बजरंग, बाघिन रां और उसके शावक शाही अंदाज़ में सड़क पार करते कैमरे में कैद हुए। हल्की बारिश, घने जंगल और हेडलाइट की रोशनी ने इस पल को और भी अलौकिक बना दिया। वन्यजीव फोटोग्राफर चेतक घारपुरे ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। विशेषज्ञों के मुताबिक, शावकों के साथ बाघ का इस तरह खुले क्षेत्र में दिखना बेहद दुर्लभ है। यह नज़ारा एक बार फिर साबित करता है कि बांधवगढ़ सिर्फ बाघों का घर नहीं, बल्कि प्रकृति के अनमोल चमत्कारों का खजाना है
संतोष चंसौलिया
सावन की भीगी रात में वनराज के शाही दर्शन, बांधवगढ़ में दिखा अद्भुत नज़ारा सावन की भीगी रात में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक अद्भुत और रोमांचक नज़ारा। पारसी ताला गेट क्षेत्र में बाघ बजरंग, बाघिन रां और उसके शावक शाही अंदाज़ में सड़क पार करते कैमरे में कैद हुए। हल्की बारिश, घने जंगल और हेडलाइट की रोशनी ने इस पल को और भी अलौकिक बना दिया। वन्यजीव फोटोग्राफर चेतक घारपुरे ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। विशेषज्ञों के मुताबिक, शावकों के साथ बाघ का इस तरह खुले क्षेत्र में दिखना बेहद दुर्लभ है। यह नज़ारा एक बार फिर साबित करता है कि बांधवगढ़ सिर्फ बाघों का घर नहीं, बल्कि प्रकृति के अनमोल चमत्कारों का खजाना है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान दतिया विधानसभा में लगभग 71.44 प्रतिशत हुआ मतदान दतिया दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदान की समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, छाया, चिकित्सा, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी गई, जिससे मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरंतर निगरानी रखी गई। दतिया विधानसभा उप निर्वाचन में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 71.44 रहा। विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 74.09, महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.48 तथा अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 20 प्रतिशत रहा। मतदान समाप्त होने के पश्चात सभी मतदान दल निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ सुरक्षित रूप से प्राप्ति केंद्र पहुंच रहे है जहाँ सामग्री जमा करने की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान करने वाले सभी मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।1
- विधान सभा उप चुनाव दतिया पोलिंग बूथ एजेंट को पुलिस ने जबरन उठाया विधान सभा उप चुनाव दतिया पोलिंग बूथ एजेंट को पुलिस ने जबरन उठाया / कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान के दौरान जबरन बूथ केप्चिंग में सहयोग करने के पुलिस पर आरोप लगाये है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पोलिंग बूथ एजेंट को पुलिस थाना बड़ौनी के थाना प्रभारी रमेश शाक्य बेवजह पकड़ कर ले गए हैं। वोटिंग के दौरान रमेश शाक्य बिना नंबर वाली सफेद स्कॉर्पियो से पोलिंग बूथ नंबर 51पर पहुंचे और कांग्रेस के पोलिंग बूथ एजेंट को बाहर बुलाया और उसे बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो में बैठा कर मतदान केंद्र से बहुत दूर ले गए और वहीं छोड़ दिया। इतना ही नहीं थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने पोलिंग बूथ नंबर 51के अन्य उम्मीदवारो के पोलिंग बूथ एजेंटो को भी बाहर निकाल दिया और सिर्फ बूथ पर भाजपा के एजेंट को अंदर रहने दिया भाजपा एजेंट ने बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश की बूथ नंबर 51के ईवीएम मशीन के कमांडर अधिकारी ने ईवीएम मशीन का कमांड देने से मना कर दिया जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी के पोलिंग बूथ एजेंट से मुंहबाद भी हुआ है। पूरी घटना सीसी कैमरा में कैद है सही जांच हो तो सब सामने आ जाएगा। 1.वाइट कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की 2.Vidio सफेद स्कॉर्पियो में पोलिंग बूथ एजेंट को बैठाकर ले जाते थाना प्रभारी रमेश शाक्य1
- मौ नगर से निकाली गई रतनगढ़ वाली माता मंदिर तक भव्य पिंड भरो यात्रा जिसमें बड़ी संख्या में मौ नगर के नागरिक बंदु उपस्थित रहे1
- *▪️कांक्षी सरकार धाम गुरु पूर्णिमा महोत्सव,महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज श्री से दबोह थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने ली गुरु दीक्षा एवं महामंडलेश्वर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया, लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध कांक्षी सरकार धाम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है!*1
- दतिया , मध्यप्रदेश दतिया से बदलेगी प्रदेश की राजनीति: पटवारी कांग्रेस की 25 हजार वोटों से जीत का दावा1
- दतिया उपचुनाव: फर्जी वोटिंग के आरोप पर मांडवी जी का बड़ा बयान | पोलिंग बूथ पर हुआ विवाद ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया उपचुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की बेटी मांडवी ने कहा कि पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट को लेकर विवाद की स्थिति बनी। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की गई। अब यह मामला चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है।1
- सावन की भीगी रात में वनराज के शाही दर्शन, बांधवगढ़ में दिखा अद्भुत नज़ारा सावन की भीगी रात में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सामने आया एक अद्भुत और रोमांचक नज़ारा। पारसी ताला गेट क्षेत्र में बाघ बजरंग, बाघिन रां और उसके शावक शाही अंदाज़ में सड़क पार करते कैमरे में कैद हुए। हल्की बारिश, घने जंगल और हेडलाइट की रोशनी ने इस पल को और भी अलौकिक बना दिया। वन्यजीव फोटोग्राफर चेतक घारपुरे ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। विशेषज्ञों के मुताबिक, शावकों के साथ बाघ का इस तरह खुले क्षेत्र में दिखना बेहद दुर्लभ है। यह नज़ारा एक बार फिर साबित करता है कि बांधवगढ़ सिर्फ बाघों का घर नहीं, बल्कि प्रकृति के अनमोल चमत्कारों का खजाना है1
- सुजारा स्कूल में शिक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप, अभिभावकों से बहस का वीडियो वायरल टीकमगढ़ जिले के ग्राम सुजारा की शासकीय माध्यमिक शाला से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक और अभिभावकों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। आरोप है कि स्कूल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की शिकायत लेकर पहुंचे अभिभावकों से शिक्षक ने डंडा लेकर अभद्र व्यवहार किया और डराने-धमकाने की कोशिश की। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले पर एसडीएम बल्देवगढ़ निशांत भूरिया ने कहा है कि जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई कर जिला कलेक्टर को प्रतिवेदन सौंपा जाएगा।1