logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत

on 14 October
user_Rakhnu Ram
Rakhnu Ram
Jashpur, Chhattisgarh•
on 14 October

भारत

More news from झारखंड and nearby areas
  • जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है। बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी। इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand
    1
    जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती
गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है।
बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी।
पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी।
इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
#GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • सिमडेगा:- सदर थाना पुलिस ने नशीली दवा की अवैध बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए शेख अराफात नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर की गई।जानकारी के अनुसार, 9 मार्च को पुलिस ने इसी मामले में जाहिद खलीफा को नशीली कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ के दौरान जाहिद खलीफा ने अपने सहयोगी के रूप में शेख अराफात का नाम बताया था। इसके आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए अराफात को गिरफ्तार कर लिया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
    1
    सिमडेगा:- सदर थाना पुलिस ने नशीली दवा की अवैध बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए शेख अराफात नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर की गई।जानकारी के अनुसार, 9 मार्च को पुलिस ने इसी मामले में जाहिद खलीफा को नशीली कैप्सूल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ के दौरान जाहिद खलीफा ने अपने सहयोगी के रूप में शेख अराफात का नाम बताया था। इसके आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए अराफात को गिरफ्तार कर लिया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गुमला जिला का सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र सदर अस्पताल चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रहा है। कुल 34 डॉक्टर के पद स्वीकृत है लेकिन मात्र 14 डॉक्टर प्रतिनिधित्व है, जबकि 9 डॉक्टर को कांट्रैक्ट बेसिस पर रखा गया है। इस तरह 23 डॉक्टर के सहारे सदर अस्पताल संचालित है। सदर अस्पताल में 100 बेड की क्षमता है लेकिन रोजाना 200 से अधिक मरीजो का इलाज होता है और बेड की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा बरामदे और कॉरिडोर में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से कुल 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को तीन से चार घंटे लाइन में लगकर नियमित रूप से ओपीडी में जांच कराना पड़ता है जिससे काफी परेशानी हो रही है। मरीजों ने कहा कि अगर डॉक्टर की संख्या बढ़ जाए तो निश्चित रूप से मरीजों को सुविधा मिलेगी क्योंकि 100 किलोमीटर दूर से मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें सुबह से शाम हो जाता है।
    3
    गुमला जिला का सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र सदर अस्पताल चिकित्सकों की कमी का दंश झेल रहा है। कुल 34 डॉक्टर के पद स्वीकृत है लेकिन मात्र 14 डॉक्टर प्रतिनिधित्व है, जबकि 9 डॉक्टर को कांट्रैक्ट बेसिस पर रखा गया है। इस तरह 23 डॉक्टर के सहारे सदर अस्पताल संचालित है। सदर अस्पताल में 100 बेड की क्षमता है लेकिन रोजाना 200 से अधिक मरीजो का इलाज होता है और बेड की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा बरामदे और कॉरिडोर में अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों का इलाज किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से कुल 52 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को तीन से चार घंटे लाइन में लगकर नियमित रूप से ओपीडी में जांच कराना पड़ता है जिससे काफी परेशानी हो रही है। मरीजों ने कहा कि अगर डॉक्टर की संख्या बढ़ जाए तो निश्चित रूप से मरीजों को सुविधा मिलेगी क्योंकि 100 किलोमीटर दूर से मरीज इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें सुबह से शाम हो जाता है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    1
    Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    22 hrs ago
  • सरगुजा, 04 अप्रैल 2026। थाना बतौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमाखुर्द से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सलीम ने उसे प्रेम का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलीम (18 वर्ष), निवासी चरखापारा रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 64(2)(एम), 65, 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
    1
    सरगुजा, 04 अप्रैल 2026।
थाना बतौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमाखुर्द से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सलीम ने उसे प्रेम का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलीम (18 वर्ष), निवासी चरखापारा रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 64(2)(एम), 65, 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • सुपरवाइजर एवं बीएलओ की सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में आवश्यक बैठक संपन्न CO ने S I R एवं फोटो मैपिंग कार्य को गति देने का दिया आदेश
    1
    सुपरवाइजर एवं बीएलओ की सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में आवश्यक बैठक संपन्न CO ने S I R एवं फोटो मैपिंग कार्य को गति देने का दिया आदेश
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गुड फ्राइडे पर चैनपुर के संत जॉन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम चैनपुर (गुमला): गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन कैथोलिक चर्च चैनपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह आठ बजे बताया गया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर रामपुर बैर टोली के ईसाई श्रद्धालुओं ने उस ऐतिहासिक दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर प्रताड़ित कर टांग दिया गया था। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन प्रार्थना कर प्रभु यीशु के कष्ट, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया। इसके पश्चात पारंपरिक धार्मिक विधियों की शुरुआत की गई, जिसमें क्रूस वंदना एवं विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात चर्च परिसर में पवित्र मीसा पूजा संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा। #GoodFriday #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #CatholicChurch #ChristianCommunity #FaithAndPrayer
    1
    गुड फ्राइडे पर चैनपुर के संत जॉन कैथोलिक चर्च में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम
चैनपुर (गुमला): गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर चैनपुर मुख्यालय स्थित संत जॉन कैथोलिक चर्च चैनपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। जानकारी देते हुए शनिवार सुबह आठ बजे बताया गया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गुड फ्राइडे के अवसर पर रामपुर बैर टोली के ईसाई श्रद्धालुओं ने उस ऐतिहासिक दृश्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जब प्रभु यीशु को क्रूस पर प्रताड़ित कर टांग दिया गया था। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया और पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया। श्रद्धालुओं ने मौन प्रार्थना कर प्रभु यीशु के कष्ट, त्याग और मानवता के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण किया।
इसके पश्चात पारंपरिक धार्मिक विधियों की शुरुआत की गई, जिसमें क्रूस वंदना एवं विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई। धर्मगुरुओं ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तत्पश्चात चर्च परिसर में पवित्र मीसा पूजा संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा।
#GoodFriday #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #CatholicChurch #ChristianCommunity #FaithAndPrayer
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.