इटावा पुलिस ने बरामद किए 100 खोए मोबाइल, मालिकों को किए सुपुर्द इटावा पुलिस की सर्विलांस और एसओजी टीम ने अथक प्रयास कर लोगों के खोए हुए विभिन्न कंपनियों के 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बुधवार 9 सितंबर को सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल गुम होने के बाद लोगों ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल (संचार साथी), UPCOP ऐप पर लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट और एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सर्विलांस टीम को मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के तहत टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 100 मोबाइल बरामद किए। इनमें 27 वीवो, 16 ओप्पो, 16 रियलमी, 14 सैमसंग, 7 रेडमी, 6 मोटोरोला, 3 इनफिनिक्स, 3 पोको, 3 वनप्लस, 2 आईक्यू, 2 लावा और 1 टेक्नो मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए एसएसपी और इटावा पुलिस का आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
इटावा पुलिस ने बरामद किए 100 खोए मोबाइल, मालिकों को किए सुपुर्द इटावा पुलिस की सर्विलांस और एसओजी टीम ने अथक प्रयास कर लोगों के खोए हुए विभिन्न कंपनियों के 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बुधवार 9 सितंबर
को सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल गुम होने के बाद लोगों ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल (संचार साथी), UPCOP ऐप पर लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट और एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों का संज्ञान
लेते हुए एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सर्विलांस टीम को मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के तहत टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 100 मोबाइल बरामद किए। इनमें 27 वीवो, 16 ओप्पो, 16 रियलमी, 14 सैमसंग, 7 रेडमी, 6 मोटोरोला, 3 इनफिनिक्स, 3 पोको,
3 वनप्लस, 2 आईक्यू, 2 लावा और 1 टेक्नो मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए एसएसपी और इटावा पुलिस का आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
- इटावा : चम्बल में उगने वाले ककोरा की है बड़ी मांग* *इंसानी सेहत सुधारने में आता है बड़ा काम* *बरसात के मौसम में खुद वा खुद होता है पैदा* इटावा : चम्बल में उगने वाले ककोरा की है बड़ी मांग* *इंसानी सेहत सुधारने में आता है बड़ा काम* *बरसात के मौसम में खुद वा खुद होता है पैदा* इटावा : चम्बल में उगने वाले ककोरा की है बड़ी मांग* *इंसानी सेहत सुधारने में आता है बड़ा काम* *बरसात के मौसम में खुद वा खुद होता है पैदा* *इटावा : चम्बल में उगने वाले ककोरा की है बड़ी मांग* *इंसानी सेहत सुधारने में आता है बड़ा काम* *बरसात के मौसम में खुद वा खुद होता है पैदा*1
- इटावा पुलिस ने बरामद किए 100 खोए मोबाइल, मालिकों को किए सुपुर्द इटावा पुलिस की सर्विलांस और एसओजी टीम ने अथक प्रयास कर लोगों के खोए हुए विभिन्न कंपनियों के 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बुधवार 9 सितंबर को सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल गुम होने के बाद लोगों ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल (संचार साथी), UPCOP ऐप पर लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट और एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सर्विलांस टीम को मोबाइल बरामदगी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के तहत टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 100 मोबाइल बरामद किए। इनमें 27 वीवो, 16 ओप्पो, 16 रियलमी, 14 सैमसंग, 7 रेडमी, 6 मोटोरोला, 3 इनफिनिक्स, 3 पोको, 3 वनप्लस, 2 आईक्यू, 2 लावा और 1 टेक्नो मोबाइल शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए एसएसपी और इटावा पुलिस का आभार व्यक्त किया। कार्रवाई में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।4
- अधूरी सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान कीरतपुर में इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा, बारिश में तालाब बन जाता है रास्ता जसवंतनगर। यमुना नदी किनारे बसे. कीरतपुर गांव में अधूरी सड़क और जलभराव ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ अधूरी सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान कीरतपुर में इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा, बारिश में तालाब बन जाता है रास्ता जसवंतनगर। यमुना नदी किनारे बसे कीरतपुर गांव में अधूरी सड़क और जलभराव ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा छोड़े जाने से रास्ते का बड़ा हिस्सा आज भी कच्चा पड़ा है। बारिश होते ही रास्ते पर जगह-जगह पानी भर जाता है और गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। मंगलवार को समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण पूरा कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, कई वर्ष पहले रास्ते को पक्का कराने की मांग तत्कालीन ग्राम प्रधान से की गई थी। इसके बाद इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराया गया, लेकिन कुछ हिस्सा तैयार करने के बाद काम बीच में ही छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में रास्ते पर कई फुट तक पानी भर जाता है, जिससे यह तालाब जैसा नजर आने लगता है। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण सुनील कुमार, मुकेश कुमार, अलकेश कुमार, अनुज कुमार, राजेंद्र सिंह, अखलेश कुमार, रणवीर सिंह, सोनेलाल, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, देवेंद्र सिंह, सचिन कुमार, विनीता कुमारी, सीता देवी, संध्या देवी, आरती, सुनैना, मालती, बिट्टी देवी और कांति देवी ने बताया कि रास्ते की बदहाली से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। कई बार बच्चे और राहगीर फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में कराए गए निर्माण कार्य को कागजों में पूरा दर्शाया गया, जबकि मौके पर सड़क अधूरी है। उन्होंने वर्तमान ग्राम प्रधान पर भी समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अधूरे इंटरलॉकिंग कार्य को जल्द पूरा कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- *नगला हरलाल में आयोजित हुई पीडीए कार्यकर्ता चौपाल* एटा सांसद देवेश शाक्य ने सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती पर दिया जोर बरनाहल। क्षेत्र के ग्राम नगला हरलाल में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) कार्यकर्ता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूराम शाक्य ने की, जबकि एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि पीडीए चौपाल का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को सुनना और उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से उठाना है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, किसानों की समस्याओं तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी भी बहकावे में आने के बजाय गांव-गांव संपर्क बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूठे कार्यकर्ताओं को मनाकर संगठन से जोड़ने का काम किया जाए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी और आवास सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद देवेश शाक्य का कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में जनसंपर्क अभियान को और तेज करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामविलास, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरायन बाथम, अशोक यादव, अशोक शाक्य, जगदीश शाक्य, रामशंकर, महादीपक, राहुल, दीपक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- माखन चोरी की लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा राधा-कृष्ण धाम जनपद इटावा के विकास खंड महेवा के ग्राम तुरुकपुर स्थित शिव मंदिर राधा-कृष्ण धाम में चल रही छह दिवसीय भव्य रासलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी की मनोहारी लीला का मंचन किया गया। बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण की चंचल लीलाओं और गोपियों के साथ माखन चोरी के प्रसंग ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लीला के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया। माखन चोरी की लीला के मंचन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे रासलीला देखने पहुंचे और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति का आनंद लिया। रासलीला का शुभारंभ एसएल पैथोलॉजी लखना के उपेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद देवेंद्र कुशवाहा द्वारा राधा जी की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रासलीला का आयोजन राधा-कृष्ण रासलीला मंडल, कानपुर की ओर से कराया जा रहा है। आयोजन के प्रमुख महंत नागा पूरन गिरी महाराज मुड़ाखेड़ा, जिला अमरोहा तथा मंडलाधीश विनय कृष्ण महाराज, औरैया हैं। आयोजन को सफल बनाने में रासलीला कमेटी के देवेंद्र कुशवाहा, तिलक कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, पृथ्वीराज सिंह कुशवाहा, नागेंद्र सहित अन्य सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से रासलीला स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।4
- भिंड:क्वारी नदी में कमई गांव के पास दिखा मगरमच्छ।ग्रामीणों में दहशत क्वारी नदी में कमई गांव के पास मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत।दरअसल क्वारी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता है उसी बढ़ते जलस्तर के बीच क्वारी नदी में कमई गांव के पास बुधबार की रोज दोपहर करीब 3 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया लोगो से अपील की गई है कि क्वारी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- *औरैया ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार *पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* औरैया। बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में महिला रेखा की हत्या के सनसनीखेज मामले में बेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित आरोपी पति *प्रमोद कुमार* को गिरफ्तार कर लिया है। 4 सितंबर को घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते प्रमोद ने अंगौछे से गला, मुंह और नाक दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गया था। बेला पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 8 सितंबर की रात तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से आरोपी को दबोचा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए *दो अंगौछे* भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनके तीन बेटे हैं।2
- भिंड:क्वारी नदी में बढ़ा जलस्तर,नदी किनारे बसे गाँव के लोगो को नदी दूर रहने की सलाह क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा जिसको देखते हुए क्वारी नदी किनारे बसे गाँव के लोगो को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है दरअसल बुधवार की रोज सुबह करीब 7 बजे से क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ते देख कर नदी किनारे बसे गाँव के लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह जारी की गई है साथ ही कहा गया है नदी के किनारे अपने मवेशियों को भी ना ले जाए।साथ ही टीमो के द्वारा लगातार निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए है1