logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियाणा के सिरसा में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हिसार रोड पर विदाई समारोह के दौरान फोटोग्राफी कर रहे 22 वर्षीय कैमरामैन मलकीत उर्फ अजय कुमार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 30 मीटर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। #SirsaAccident #HaryanaNews #BreakingNews #RoadAccident #ViralVideo

12 hrs ago
user_V Rathi
V Rathi
Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
12 hrs ago

हरियाणा के सिरसा में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हिसार रोड पर विदाई समारोह के दौरान फोटोग्राफी कर रहे 22 वर्षीय कैमरामैन मलकीत उर्फ अजय कुमार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 30 मीटर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। #SirsaAccident #HaryanaNews #BreakingNews #RoadAccident #ViralVideo

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आबूरोड। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली पहुचे आबू रोड, ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन में हुआ स्वागत, ब्रह्माकुमारीज के महासचिव बीके करुणा, कांग्रेस के विधायक मोतीराम कोली,अतिरिक्त महासचिव बीके मृतयूंजय ने गुलदस्ते भेंटकर किया स्वागत, प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया, जिला प्रभारी अंजना जी रही उपस्थित
    3
    आबूरोड। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली पहुचे आबू रोड, ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन में हुआ स्वागत, ब्रह्माकुमारीज के महासचिव बीके करुणा, कांग्रेस के विधायक मोतीराम कोली,अतिरिक्त महासचिव बीके मृतयूंजय ने गुलदस्ते भेंटकर किया स्वागत, प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया, जिला प्रभारी अंजना जी रही उपस्थित
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • शिवगंज शहर के तहसील रोड स्थित हिंदुस्तान डिफेंस एकेडमी युवाओं को फौज में एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए व्यायाम करवाते हैं सर भैराराम चौधरी ने बताया कि हमारे यहां से युवा तैयार होकर फौजी मिलिट्री फोर्स नेवी उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं वही शहर के जागरूक नागरिक अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन व्यायाम सीखने के लिए पहुंचते हैं हिंदुस्तान डिफेंस एकेडमी
    1
    शिवगंज शहर के तहसील रोड स्थित हिंदुस्तान डिफेंस एकेडमी युवाओं को फौज में एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए व्यायाम करवाते हैं सर भैराराम चौधरी ने बताया कि हमारे यहां से युवा तैयार होकर फौजी मिलिट्री फोर्स नेवी उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं वही शहर के जागरूक नागरिक अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन व्यायाम सीखने के लिए पहुंचते हैं हिंदुस्तान डिफेंस एकेडमी
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव तखतगढ़ के नेहरू रोड चौराहे पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण किया गया। इस दौरान नगर पालिका के माध्यम से 351.83 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पानी की टंकी सहित कई अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण एलईडी पर रिमोट के जरिये किया गया। बस स्टेंड पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। दोनों अतिथियों ने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था के लिए निर्माणाधीन नाले का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जाेराराम कुमावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि योजना के तहत कुल 10 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये के चैक वितरित किए गए। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उदबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने तखतगढ़ नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। साथ ही उन्होंने सिक्किम राज्य की भौगोलिक व प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बताया। विकास कार्यों से मिलेगी क्षेत्र को मजबूती : कुमावत कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका तखतगढ़ के विशाल 100 फीट का तिरंगा क्षेत्रवासियों में एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करेगा। उन्हाेंने कहा कि तखतगढ़ ग्राम पंचायत के गांव खेड़ावास में टंकी के निर्माण से क्षेत्र में पानी की समस्या का निवारण हो पाएगा। इसके साथ ही विद्यालय समिति की ओर से विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर टिन शेड देने पर भी विद्यालय प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब के निर्माण से 100 से अधिक जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हो सकेगी जिससे क्षेत्र वासियों को जांचों के लिए अन्य क्षेत्रों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने सरस डेयरी प्रोटेक्ट की गुणवत्ता व उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तखतगढ़ क्षेत्र में 30 मीटर ऊंचाई वाला तिरंगा पोल मय झण्डा फिक्सिंग कार्य का लोकार्पण, नगर पालिका तखतगढ क्षेत्र में रेन बसेरा निर्माण कार्य, खेडावास में पानी टंकी निर्माण, नगरपालिका द्वारा पक्षी गृह निर्माण का शिलान्यास किया गया। साथ ही संघवी केसरी सीनीयर सैकण्डरी विद्यालय के प्रार्थना स्थल परसिर में टीनशेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेब निर्माण का उद्घाटन व कई प्रकार की जांचों की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई तथा पीएमश्री राबाउमावि तखतगढ़ 2 अतिरिक्त कक्षा कक्ष व 3 विज्ञान की प्रयोगशालओ के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी सगीदेवी पत्नी मोतीराम, पप्पुराम पुत्र प्रतापराम, जगमालराम पुत्र प्रतापराम, पूजादेवी छगनलाल, सासाराम नरसा को 50-50 हजार रुपये चैक के माध्यम से अनुदान दिया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत तृतीय किश्त के लिए लाभार्थी सोहनसिंह पुत्र मीठूसिंह, पुखाराम पुत्र गजाराम प्रजापत, पोनीदेवी पत्नी अमराराम माली, शांतिदेवी पत्नी पेमाराम राणा, पुष्पादेवी पत्नी पोमाराम मीणा को 50-50 हजार का चैक वितरित कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस तरह के कई विकास कार्यों के स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री कुमावत सहित भाजपा सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया, प्रदेश कार्यसमिति करणसिंह राजपुरोहित नेतरा, शिवराज सिंह बिठीयां, एसडीएम कालूराम कुम्हार, नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारीगण कार्यकर्ता एवं अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    3
    नरेश मालवीय, 
सुमेरपुर। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव तखतगढ़ के नेहरू रोड चौराहे पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण किया गया। इस दौरान नगर पालिका के माध्यम से 351.83 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पानी की टंकी सहित कई अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण एलईडी पर रिमोट के जरिये किया गया। बस स्टेंड पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। दोनों अतिथियों ने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था के लिए निर्माणाधीन नाले का भी निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जाेराराम कुमावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि योजना के तहत कुल 10 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये के चैक वितरित किए गए। 
राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उदबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने तखतगढ़ नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। साथ ही उन्होंने सिक्किम राज्य की भौगोलिक व प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बताया। 
विकास कार्यों से मिलेगी क्षेत्र को मजबूती : कुमावत 
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका तखतगढ़ के विशाल 100 फीट का तिरंगा क्षेत्रवासियों में एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करेगा। उन्हाेंने कहा कि तखतगढ़ ग्राम पंचायत के गांव खेड़ावास में टंकी के निर्माण से क्षेत्र में पानी की समस्या का निवारण हो पाएगा। इसके साथ ही विद्यालय समिति की ओर से विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर टिन शेड देने पर भी विद्यालय प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब के निर्माण से 100 से अधिक जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हो सकेगी जिससे क्षेत्र वासियों को जांचों के लिए अन्य क्षेत्रों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने सरस डेयरी प्रोटेक्ट की गुणवत्ता व उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तखतगढ़ क्षेत्र में 30 मीटर ऊंचाई वाला तिरंगा पोल मय झण्डा फिक्सिंग कार्य का लोकार्पण, नगर पालिका तखतगढ क्षेत्र में रेन बसेरा निर्माण कार्य, खेडावास में पानी टंकी निर्माण, नगरपालिका द्वारा पक्षी गृह निर्माण का शिलान्यास किया गया। साथ ही संघवी केसरी सीनीयर सैकण्डरी विद्यालय के प्रार्थना स्थल परसिर में टीनशेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेब निर्माण का उद्घाटन व कई प्रकार की जांचों की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई तथा पीएमश्री राबाउमावि तखतगढ़ 2 अतिरिक्त कक्षा कक्ष व 3 विज्ञान की प्रयोगशालओ के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी सगीदेवी पत्नी मोतीराम, पप्पुराम पुत्र प्रतापराम, जगमालराम पुत्र प्रतापराम, पूजादेवी छगनलाल, सासाराम नरसा को 50-50 हजार रुपये चैक के माध्यम से अनुदान दिया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत तृतीय किश्त के लिए लाभार्थी सोहनसिंह पुत्र मीठूसिंह, पुखाराम पुत्र गजाराम प्रजापत, पोनीदेवी पत्नी अमराराम माली, शांतिदेवी पत्नी पेमाराम राणा, पुष्पादेवी पत्नी पोमाराम मीणा को 50-50 हजार का चैक वितरित कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस तरह के कई विकास कार्यों के स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री कुमावत सहित भाजपा सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया, प्रदेश कार्यसमिति करणसिंह राजपुरोहित नेतरा, शिवराज सिंह बिठीयां, एसडीएम कालूराम कुम्हार, नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारीगण कार्यकर्ता एवं अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज बंधु मौके पर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान, प्रवीण के परिवारजनों ने उदयपुर हाईवे पर पहुंचकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। फालना पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन और समाज बंधु गैराज लौट आए और युवक के शव के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। घटना की सूचना पर कालबेलिया घुमंतु अर्ध घुमंतु विमुक्त जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष रतन नाथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिवार से मुलाकात की। इसके बाद रतन नाथ ने पुलिस के अधिकारियों से मामले को लेकर जल्द खुलासे की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। देर शाम तक परिवारजन घटनास्थल पर ही शव को लेकर दे रहे हैं धरना
    1
    फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और समाज बंधु मौके पर धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार, प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान, प्रवीण के परिवारजनों ने उदयपुर हाईवे पर पहुंचकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। फालना पुलिस थाना अधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क जाम खुलवाया।
पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन और समाज बंधु गैराज लौट आए और युवक के शव के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।
घटना की सूचना पर कालबेलिया घुमंतु अर्ध घुमंतु विमुक्त जाति परिषद प्रदेश अध्यक्ष रतन नाथ मौके पर पहुंचे।
इसके बाद परिवार से मुलाकात की। इसके बाद रतन नाथ ने पुलिस के अधिकारियों से मामले को लेकर जल्द खुलासे की मांग रखी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
देर शाम तक परिवारजन घटनास्थल पर ही शव को लेकर दे रहे हैं धरना
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम 5 बजे HPCL और मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम रद्द होने की घोषणा कर दी , उसके बाद युवक मंच पर विडियो बनाता है और वायरल कर देता है इस विडियो को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बताकर पचपदरा थानाधिकारी अचलाराम ढाका को निलंबित कर दिया जाता है ..... जबकि रिफाइनरी में आग क्यों लगी ? कहा चूक हुई ? कौन जिम्मेदार है ? इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। क्या इस मामले में बड़े मगरमच्छों को बचाने के लिए छोटे अधिकारियों की बलि ली जा रही है ? जबकि पचपदरा थानाधिकारी अचलाराम ढाका बालोतरा लाइन में थे और प्रधानमंत्री की सुरक्षा बड़े आला-अधिकारी देख रहे थे , केन्द्रीय मंत्री , कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, IG ,DIG, SP, DSP, SPG सहित केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां देख रही थी फिर एक सामान्य पुलिस अधिकारी को निलंबित करने के पीछे क्या कारण है ? @PoliceRajasthan @RajCMO @BhajanlalBjp @Igp_Jodhpur को तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए और निलंबन आदेश निरस्त करना चाहिए ।
    1
    पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण कार्यक्रम 5 बजे HPCL और मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम रद्द होने की घोषणा कर दी , उसके बाद युवक मंच पर विडियो बनाता है और वायरल कर देता है इस विडियो को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बताकर पचपदरा थानाधिकारी अचलाराम ढाका को निलंबित कर दिया जाता है ..... जबकि रिफाइनरी में आग क्यों लगी ? कहा चूक हुई ? कौन जिम्मेदार है ? इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है।
क्या इस मामले में बड़े मगरमच्छों को बचाने के लिए छोटे अधिकारियों की बलि ली जा रही है ? जबकि पचपदरा थानाधिकारी अचलाराम ढाका बालोतरा लाइन में थे और प्रधानमंत्री की सुरक्षा बड़े आला-अधिकारी देख रहे थे , केन्द्रीय मंत्री , कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, IG ,DIG, SP, DSP, SPG सहित केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां देख रही थी फिर एक सामान्य पुलिस अधिकारी को निलंबित करने के पीछे क्या कारण है ? 
@PoliceRajasthan @RajCMO @BhajanlalBjp @Igp_Jodhpur को तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए और निलंबन आदेश निरस्त करना चाहिए ।
    user_कलाकार
    कलाकार
    Tour operator पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • *मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को लेकर दूसरे दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम। फालना।पाली श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ फालना के बैनर तले आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए आज कार्यक्रम में आचार्य मारा साहेब का एवं साध्वी भगवंतों का एवं उनके शिष्य उपाध्याय दिव्य चंद विजय आदि का सान्निध्य प्राप्त हुआ है।आज गुरुवार को प्रातः आठ बजे नवकारसीं का कार्यक्रम वह एवं उसके पश्चात नौ बजे सर्वोदय मंदिर से ऐतिहासिक वरघोड़ा प्रारंभ हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से संगीत की स्वमधुर अवाज के साथ सर्वोदय आराधना भवन पर सम्पन्न हुआ 12:39 पर गुरुदेव की मूर्ति का पंच अभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ शाम को 4 बजे गाँव साँझी एवं मेहंदी वितरण का कार्यक्रम भी हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ शाम को स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम एवं रात्रि को प्रभु भक्ति का कार्यक्रम भी देर रात तक चलता रहा इस अवसर पर जैन संघ के महेंद्र धोका,संभव जैन,अशोक परमार,बाबूलाल पुनमिया अमित मेहता,संजय सिरोया,कपिल सोनीगरा,पंकज सोनीगरा,पुनीत खाटेड,शैलेश बोहरा मनोज चौधरी,साकलचंद खाटेड,जयंतीलाल सिरोया,महेन्द्र सुंदेशा,रमेश शाह,दिनेश बोहरा,मुकेश जैन,राजेश मेहता,नरपत राठौड़,कुलदीप गुलेचा,प्रकाश तरावत,अभिसेक मेहता,नरेंद्र बोहरा,संदीप सिंघवी,विकास खाटेड,महेश नाहटा,रमेश मेहता,पंकज मेहता,उत्तम मुठलीया,मनोज चौधरी आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति ऐतिहासिक रूप से दर्ज कराई*
    1
    *मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को लेकर दूसरे दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम।
फालना।पाली
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ फालना के बैनर तले आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए आज कार्यक्रम में आचार्य मारा साहेब का एवं साध्वी भगवंतों का एवं उनके शिष्य उपाध्याय दिव्य चंद  विजय आदि का सान्निध्य प्राप्त हुआ है।आज गुरुवार को प्रातः आठ बजे नवकारसीं का कार्यक्रम वह एवं उसके पश्चात नौ बजे सर्वोदय मंदिर से ऐतिहासिक वरघोड़ा प्रारंभ हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से संगीत की स्वमधुर अवाज के साथ सर्वोदय आराधना भवन पर सम्पन्न हुआ 12:39 पर गुरुदेव की मूर्ति का पंच अभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ शाम को 4 बजे गाँव साँझी एवं मेहंदी वितरण का कार्यक्रम भी हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ शाम को स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम एवं रात्रि को प्रभु भक्ति का कार्यक्रम भी देर रात तक चलता रहा इस अवसर पर जैन संघ के महेंद्र धोका,संभव जैन,अशोक परमार,बाबूलाल पुनमिया अमित मेहता,संजय सिरोया,कपिल सोनीगरा,पंकज सोनीगरा,पुनीत खाटेड,शैलेश बोहरा मनोज चौधरी,साकलचंद खाटेड,जयंतीलाल सिरोया,महेन्द्र सुंदेशा,रमेश शाह,दिनेश बोहरा,मुकेश जैन,राजेश मेहता,नरपत राठौड़,कुलदीप गुलेचा,प्रकाश तरावत,अभिसेक मेहता,नरेंद्र बोहरा,संदीप सिंघवी,विकास खाटेड,महेश नाहटा,रमेश मेहता,पंकज मेहता,उत्तम मुठलीया,मनोज चौधरी आदि  लोगों ने अपनी उपस्थिति ऐतिहासिक रूप से दर्ज कराई*
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by विक्रम कुमार
    1
    Post by विक्रम कुमार
    user_विक्रम कुमार
    विक्रम कुमार
    Electrician रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 में गुरुवार को कचरे के ढेर में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारी पास ही स्थित एक मकान तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते घर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वह कैलाश प्रजापति का बताया जा रहा है, जो बस स्टैंड के समीप लोरी लगाकर फल बेचने का कार्य करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूनियापुर क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में कचरे में आग लगी हुई थी। तेज हवा के चलते उसकी चिंगारियां आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के फायर प्रभारी जसवंत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन मौके पर रवाना किया। थोड़ी ही देर में नगर पालिका की दोनों दमकलें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी खतरे में आ गया था। हालांकि, फायरकर्मियों की सूझबूझ से समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। आग बुझाने में फायरकर्मी चिराग परिहार, अरुण चांवरिया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा, हरीश चौहान और कमल कुमार की अहम भूमिका रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने कचरे के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
    4
    आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 में गुरुवार को कचरे के ढेर में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारी पास ही स्थित एक मकान तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते घर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वह कैलाश प्रजापति का बताया जा रहा है, जो बस स्टैंड के समीप लोरी लगाकर फल बेचने का कार्य करता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूनियापुर क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में कचरे में आग लगी हुई थी। तेज हवा के चलते उसकी चिंगारियां आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के फायर प्रभारी जसवंत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन मौके पर रवाना किया। थोड़ी ही देर में नगर पालिका की दोनों दमकलें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी खतरे में आ गया था। हालांकि, फायरकर्मियों की सूझबूझ से समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। आग बुझाने में फायरकर्मी चिराग परिहार, अरुण चांवरिया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा, हरीश चौहान और कमल कुमार की अहम भूमिका रही।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने कचरे के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • श्री जागनाथ महादेव मंदिर में ध्वजा पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से आयोजित शिवगंज। श्री जागनाथ महादेव मंदिर में चतुर्थ प्रतिष्ठा ध्वजा पाटोत्सव वर्षगांठ महोत्सव गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (वैशाख सुद 7) को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रातःकाल 8 बजे हवन एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात 9 बजे सहस्त्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार एवं आंगी सजाई गई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 11:36 बजे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण का लाभ आजीवन लाभार्थी श्री प्रेमचन्दजी एवं श्री अमृतलालजी अग्रवाल द्वारा लिया गया। इसके बाद महाआरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट मंडल द्वारा की गई। महोत्सव के अंतर्गत सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक मंदिर परिसर में कलाकार दिनेश भचीड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का संचालन श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, शिवगंज द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण सिंह, मंत्री गंगाराम गोयल, कोषाध्यक्ष फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला सहित सदस्य किस्तुरराम घांची, भंवरलाल लुहार, प्रकाश भाटी, जसराज कुमावत एवं जयन्तिलाल सोनी का विशेष सहयोग रहा।
    4
    श्री जागनाथ महादेव मंदिर में ध्वजा पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से आयोजित
शिवगंज। श्री जागनाथ महादेव मंदिर में चतुर्थ प्रतिष्ठा ध्वजा पाटोत्सव वर्षगांठ महोत्सव गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (वैशाख सुद 7) को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रातःकाल 8 बजे हवन एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात 9 बजे सहस्त्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार एवं आंगी सजाई गई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 11:36 बजे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण का लाभ आजीवन लाभार्थी श्री प्रेमचन्दजी एवं श्री अमृतलालजी अग्रवाल द्वारा लिया गया। इसके बाद महाआरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट मंडल द्वारा की गई।
महोत्सव के अंतर्गत सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक मंदिर परिसर में कलाकार दिनेश भचीड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन का संचालन श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, शिवगंज द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण सिंह, मंत्री गंगाराम गोयल, कोषाध्यक्ष फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला सहित सदस्य किस्तुरराम घांची, भंवरलाल लुहार, प्रकाश भाटी, जसराज कुमावत एवं जयन्तिलाल सोनी का विशेष सहयोग रहा।
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.