logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कचरे के ढेर में लगी आग ने लिया विकराल रूप, चिंगारी से मकान में लगी भीषण आग—दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा। आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 में गुरुवार को कचरे के ढेर में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारी पास ही स्थित एक मकान तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते घर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वह कैलाश प्रजापति का बताया जा रहा है, जो बस स्टैंड के समीप लोरी लगाकर फल बेचने का कार्य करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूनियापुर क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में कचरे में आग लगी हुई थी। तेज हवा के चलते उसकी चिंगारियां आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के फायर प्रभारी जसवंत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन मौके पर रवाना किया। थोड़ी ही देर में नगर पालिका की दोनों दमकलें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी खतरे में आ गया था। हालांकि, फायरकर्मियों की सूझबूझ से समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। आग बुझाने में फायरकर्मी चिराग परिहार, अरुण चांवरिया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा, हरीश चौहान और कमल कुमार की अहम भूमिका रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने कचरे के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

5 hrs ago
user_Lokesh Soni
Lokesh Soni
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
5 hrs ago

कचरे के ढेर में लगी आग ने लिया विकराल रूप, चिंगारी से मकान में लगी भीषण आग—दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा। आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 में गुरुवार को कचरे के ढेर में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारी पास ही स्थित एक मकान तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते घर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वह कैलाश प्रजापति का बताया जा रहा

है, जो बस स्टैंड के समीप लोरी लगाकर फल बेचने का कार्य करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूनियापुर क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में कचरे में आग लगी हुई थी। तेज हवा के चलते उसकी चिंगारियां आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के फायर प्रभारी जसवंत कुमार ने तुरंत

कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन मौके पर रवाना किया। थोड़ी ही देर में नगर पालिका की दोनों दमकलें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी खतरे में आ गया था। हालांकि, फायरकर्मियों की सूझबूझ से समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान बड़ी

संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। आग बुझाने में फायरकर्मी चिराग परिहार, अरुण चांवरिया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा, हरीश चौहान और कमल कुमार की अहम भूमिका रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने कचरे के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आबूरोड। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली पहुचे आबू रोड, ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन में हुआ स्वागत, ब्रह्माकुमारीज के महासचिव बीके करुणा, कांग्रेस के विधायक मोतीराम कोली,अतिरिक्त महासचिव बीके मृतयूंजय ने गुलदस्ते भेंटकर किया स्वागत, प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया, जिला प्रभारी अंजना जी रही उपस्थित
    3
    आबूरोड। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली पहुचे आबू रोड, ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन में हुआ स्वागत, ब्रह्माकुमारीज के महासचिव बीके करुणा, कांग्रेस के विधायक मोतीराम कोली,अतिरिक्त महासचिव बीके मृतयूंजय ने गुलदस्ते भेंटकर किया स्वागत, प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया, जिला प्रभारी अंजना जी रही उपस्थित
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रेवदर कस्बे में कांडला हाईवे पर मारुति शोरूम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रेवदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों घायल युवक धान और ईदरला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, रोडवेज बस रेवदर से सिरोही की ओर जा रही थी और उसमें यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    रेवदर कस्बे में कांडला हाईवे पर मारुति शोरूम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रेवदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों घायल युवक धान और ईदरला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, रोडवेज बस रेवदर से सिरोही की ओर जा रही थी और उसमें यात्री सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
  • JBR NEWS की पड़ताल के बाद प्रशासन अब हरकत में आया है। पूरे मामले पर जब हमने पिंडवाड़ा तहसीलदार से बात की, तो उन्होंने बताया कि सरूपगंज नायब तहसीलदार को मौके की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया है कि रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। ​सवाल यह है कि आखिर PWD और राजस्व विभाग ने इस अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी? क्या प्रशासन अब इस पर कड़ा एक्शन लेगा?
    1
    JBR NEWS की पड़ताल के बाद प्रशासन अब हरकत में आया है। पूरे मामले पर जब हमने पिंडवाड़ा तहसीलदार से बात की, तो उन्होंने बताया कि सरूपगंज नायब तहसीलदार को मौके की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया है कि रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
​सवाल यह है कि आखिर PWD और राजस्व विभाग ने इस अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी? क्या प्रशासन अब इस पर कड़ा एक्शन लेगा?
    user_Karan singh rathore
    Karan singh rathore
    सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by विक्रम कुमार
    1
    Post by विक्रम कुमार
    user_विक्रम कुमार
    विक्रम कुमार
    Electrician रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • श्री जागनाथ महादेव मंदिर में ध्वजा पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से आयोजित शिवगंज। श्री जागनाथ महादेव मंदिर में चतुर्थ प्रतिष्ठा ध्वजा पाटोत्सव वर्षगांठ महोत्सव गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (वैशाख सुद 7) को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रातःकाल 8 बजे हवन एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात 9 बजे सहस्त्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार एवं आंगी सजाई गई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 11:36 बजे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण का लाभ आजीवन लाभार्थी श्री प्रेमचन्दजी एवं श्री अमृतलालजी अग्रवाल द्वारा लिया गया। इसके बाद महाआरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट मंडल द्वारा की गई। महोत्सव के अंतर्गत सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक मंदिर परिसर में कलाकार दिनेश भचीड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का संचालन श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, शिवगंज द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण सिंह, मंत्री गंगाराम गोयल, कोषाध्यक्ष फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला सहित सदस्य किस्तुरराम घांची, भंवरलाल लुहार, प्रकाश भाटी, जसराज कुमावत एवं जयन्तिलाल सोनी का विशेष सहयोग रहा।
    4
    श्री जागनाथ महादेव मंदिर में ध्वजा पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से आयोजित
शिवगंज। श्री जागनाथ महादेव मंदिर में चतुर्थ प्रतिष्ठा ध्वजा पाटोत्सव वर्षगांठ महोत्सव गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (वैशाख सुद 7) को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रातःकाल 8 बजे हवन एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात 9 बजे सहस्त्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार एवं आंगी सजाई गई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 11:36 बजे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण का लाभ आजीवन लाभार्थी श्री प्रेमचन्दजी एवं श्री अमृतलालजी अग्रवाल द्वारा लिया गया। इसके बाद महाआरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट मंडल द्वारा की गई।
महोत्सव के अंतर्गत सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक मंदिर परिसर में कलाकार दिनेश भचीड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन का संचालन श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, शिवगंज द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण सिंह, मंत्री गंगाराम गोयल, कोषाध्यक्ष फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला सहित सदस्य किस्तुरराम घांची, भंवरलाल लुहार, प्रकाश भाटी, जसराज कुमावत एवं जयन्तिलाल सोनी का विशेष सहयोग रहा।
    user_अशोक कुमार माली
    अशोक कुमार माली
    Local News Reporter शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    22 min ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । नगर के जवाई बांध रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे एक निजी स्कूल का वाहन विद्यार्थियों को लेकर जवाई बांध रोड से गुजर रहा था। उंदरी की अाैर जाने वाले मार्ग से पहले राजगुरू सर्कल साईड से तेज गति से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बजरी से भरे वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की भी मांग उठाई है, ताकि घटनाओं की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
    2
    नरेश मालवीय, 
सुमेरपुर । नगर के जवाई बांध रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे एक निजी स्कूल का वाहन विद्यार्थियों को लेकर जवाई बांध रोड से गुजर रहा था। उंदरी की अाैर जाने वाले मार्ग से पहले राजगुरू सर्कल साईड से तेज गति से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बजरी से भरे वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की भी मांग उठाई है, ताकि घटनाओं की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उप जिला अस्पताल सुमेरपुर में हीट वेव और गर्मी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर
    1
    उप जिला अस्पताल सुमेरपुर में हीट वेव और गर्मी को देखते हुए अस्पताल  प्रशासन अलर्ट मोड पर
    user_Gorishankar
    Gorishankar
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 में गुरुवार को कचरे के ढेर में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारी पास ही स्थित एक मकान तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते घर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वह कैलाश प्रजापति का बताया जा रहा है, जो बस स्टैंड के समीप लोरी लगाकर फल बेचने का कार्य करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूनियापुर क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में कचरे में आग लगी हुई थी। तेज हवा के चलते उसकी चिंगारियां आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के फायर प्रभारी जसवंत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन मौके पर रवाना किया। थोड़ी ही देर में नगर पालिका की दोनों दमकलें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी खतरे में आ गया था। हालांकि, फायरकर्मियों की सूझबूझ से समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। आग बुझाने में फायरकर्मी चिराग परिहार, अरुण चांवरिया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा, हरीश चौहान और कमल कुमार की अहम भूमिका रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने कचरे के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
    4
    आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 में गुरुवार को कचरे के ढेर में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारी पास ही स्थित एक मकान तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते घर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वह कैलाश प्रजापति का बताया जा रहा है, जो बस स्टैंड के समीप लोरी लगाकर फल बेचने का कार्य करता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूनियापुर क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में कचरे में आग लगी हुई थी। तेज हवा के चलते उसकी चिंगारियां आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के फायर प्रभारी जसवंत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन मौके पर रवाना किया। थोड़ी ही देर में नगर पालिका की दोनों दमकलें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी खतरे में आ गया था। हालांकि, फायरकर्मियों की सूझबूझ से समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। आग बुझाने में फायरकर्मी चिराग परिहार, अरुण चांवरिया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा, हरीश चौहान और कमल कुमार की अहम भूमिका रही।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने कचरे के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.