Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांडला हाईवे पर रोडवेज बस और कार में टक्कर, दो युवक गंभीर घायल रेवदर कस्बे में कांडला हाईवे पर मारुति शोरूम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रेवदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों घायल युवक धान और ईदरला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, रोडवेज बस रेवदर से सिरोही की ओर जा रही थी और उसमें यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जितेन्द्र संत
कांडला हाईवे पर रोडवेज बस और कार में टक्कर, दो युवक गंभीर घायल रेवदर कस्बे में कांडला हाईवे पर मारुति शोरूम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रेवदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों घायल युवक धान और ईदरला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, रोडवेज बस रेवदर से सिरोही की ओर जा रही थी और उसमें यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रेवदर कस्बे में कांडला हाईवे पर मारुति शोरूम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रेवदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों घायल युवक धान और ईदरला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, रोडवेज बस रेवदर से सिरोही की ओर जा रही थी और उसमें यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- आबूरोड। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली पहुचे आबू रोड, ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन में हुआ स्वागत, ब्रह्माकुमारीज के महासचिव बीके करुणा, कांग्रेस के विधायक मोतीराम कोली,अतिरिक्त महासचिव बीके मृतयूंजय ने गुलदस्ते भेंटकर किया स्वागत, प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया, जिला प्रभारी अंजना जी रही उपस्थित3
- Post by विक्रम कुमार1
- *पत्रकार बलराम चौधरी* पिंडवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के खाकरवाड़ा गांव में संत शिरोमणि बालक दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित “तू ही राम जी मेला” इस बार सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। मेले का आयोजन 36 कौम के लोगों के सहयोग से किया गया, जिसमें पूरे गांव का भरपूर समर्थन देखने को मिला। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर संत बालक दास जी के प्रति आस्था व्यक्त की और गांव की खुशहाली की कामना की। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा पूजा स्थल पर फूल-मालाओं और धार्मिक प्रतीकों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।मेले में सभी समाजों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि खाकरवाड़ा गांव में आपसी भाईचारा और एकता आज भी मजबूत है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह मेला हर वर्ष इसी तरह सामूहिक सहयोग से आयोजित किया जाता है, जिससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और व्यवस्थाओं में भी सक्रिय सहयोग दिया, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।4
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज। कस्बे के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। विद्या सेतु: करियर अकादमी, सरूपगंज के एक होनहार छात्र ने JEE Main 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए सेलेक्शन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।संस्था के अनुसार, छात्र की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण मुख्य कारण रहे। साथ ही अकादमी के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के संचालक हेमंत प्रजापत एवं नरेश कुमार ने बताया कि यह सफलता पूरे सरूपगंज क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सही दिशा, निरंतर अभ्यास और मजबूत मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।इस उपलब्धि पर संस्था के शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्र को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरूपगंज अब शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।1
- JBR NEWS की पड़ताल के बाद प्रशासन अब हरकत में आया है। पूरे मामले पर जब हमने पिंडवाड़ा तहसीलदार से बात की, तो उन्होंने बताया कि सरूपगंज नायब तहसीलदार को मौके की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया है कि रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। सवाल यह है कि आखिर PWD और राजस्व विभाग ने इस अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी? क्या प्रशासन अब इस पर कड़ा एक्शन लेगा?1
- श्री जागनाथ महादेव मंदिर में ध्वजा पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से आयोजित शिवगंज। श्री जागनाथ महादेव मंदिर में चतुर्थ प्रतिष्ठा ध्वजा पाटोत्सव वर्षगांठ महोत्सव गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (वैशाख सुद 7) को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रातःकाल 8 बजे हवन एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात 9 बजे सहस्त्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार एवं आंगी सजाई गई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 11:36 बजे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण का लाभ आजीवन लाभार्थी श्री प्रेमचन्दजी एवं श्री अमृतलालजी अग्रवाल द्वारा लिया गया। इसके बाद महाआरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट मंडल द्वारा की गई। महोत्सव के अंतर्गत सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक मंदिर परिसर में कलाकार दिनेश भचीड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का संचालन श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, शिवगंज द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण सिंह, मंत्री गंगाराम गोयल, कोषाध्यक्ष फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला सहित सदस्य किस्तुरराम घांची, भंवरलाल लुहार, प्रकाश भाटी, जसराज कुमावत एवं जयन्तिलाल सोनी का विशेष सहयोग रहा।4
- आबूरोड। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 में गुरुवार को कचरे के ढेर में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग की चिंगारी पास ही स्थित एक मकान तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते घर में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जिस घर में आग लगी वह कैलाश प्रजापति का बताया जा रहा है, जो बस स्टैंड के समीप लोरी लगाकर फल बेचने का कार्य करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लूनियापुर क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में कचरे में आग लगी हुई थी। तेज हवा के चलते उसकी चिंगारियां आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं और एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के फायर प्रभारी जसवंत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन मौके पर रवाना किया। थोड़ी ही देर में नगर पालिका की दोनों दमकलें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी खतरे में आ गया था। हालांकि, फायरकर्मियों की सूझबूझ से समय रहते सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। करीब कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। आग बुझाने में फायरकर्मी चिराग परिहार, अरुण चांवरिया, नवीन कुमार, गौतम बंजारा, हरीश चौहान और कमल कुमार की अहम भूमिका रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने कचरे के ढेरों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।4