घर से निकले युवक का मिला शव, टीले पर पेड़ के नीचे मिला मृत अवस्था में शेरगढ़ (जोधपुर)। क्षेत्र के पुगलिया गांव में घर से निकले युवक का शव सुनसान स्थान पर मिलने से हड़कंप मच गया। युवक 22 अप्रैल को घर से देवी-देवता के स्थान पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। थानाधिकारी ने बताया कि पुगलिया निवासी मांगीलाल पुत्र मगाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई राजूराम 22 अप्रैल की सुबह घर से निकला था। उसी दिन शाम तक उससे बात भी हुई, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रिपोर्ट के अनुसार 25 अप्रैल की शाम को परिजन व ग्रामीण खोजबीन करते हुए घर से करीब 500-600 मीटर दूर जंगल में एक टीले पर पहुंचे, जहां पेड़ के नीचे राजूराम मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर बालेसर वृत्ताधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मध्यरात्रि बाद की मोर्चरी में रखवाया गया। मामले की जांच के लिए से एफएसएल और एमएलसी टीमों को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए। रविवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि मृतक पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था और संभवतः टीले पर जाकर सो गया, जहां भूख-प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- शेरगढ़ (जोधपुर)। क्षेत्र के पुगलिया गांव में घर से निकले युवक का शव सुनसान स्थान पर मिलने से हड़कंप मच गया। युवक 22 अप्रैल को घर से देवी-देवता के स्थान पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। थानाधिकारी ने बताया कि पुगलिया निवासी मांगीलाल पुत्र मगाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई राजूराम 22 अप्रैल की सुबह घर से निकला था। उसी दिन शाम तक उससे बात भी हुई, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रिपोर्ट के अनुसार 25 अप्रैल की शाम को परिजन व ग्रामीण खोजबीन करते हुए घर से करीब 500-600 मीटर दूर जंगल में एक टीले पर पहुंचे, जहां पेड़ के नीचे राजूराम मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर बालेसर वृत्ताधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मध्यरात्रि बाद की मोर्चरी में रखवाया गया। मामले की जांच के लिए से एफएसएल और एमएलसी टीमों को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए। रविवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि मृतक पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था और संभवतः टीले पर जाकर सो गया, जहां भूख-प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सड़क बनाने के लिए कार्य हमारे इधर की सड़क बना ली जाए तो हमारे लिए1
- जोधपुर में बढ़ती चोरिया पुलिस प्रशाशन को खुला चेलेंज चोरों के हौसले बुलंद आज सूरसागर थाना क्षेत्र क्रिया झालरा ट्यूबल की केबल पर चोरों ने किए हाथ साफ बढ़ती चोरिया रोज एक नया चैलेंज देते नजर आ रह हे क्या इन चोरियों पर लगेगा प्रतिबन्ध क्या जनता चेन की नींद सो पाएगा ?1
- विद्युत विभाग ने लगाया नया पोल, आमजन को मिलेगी राहत बायतु आदर्श स्कूल के पास खेमाबाबा मुख्य सड़क पर टूटा हुआ विद्युत पोल आखिरकार विद्युत विभाग द्वारा बदल दिया गया है। लंबे समय से टूटा पोल हादसे को न्योता दे रहा था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों और राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ था। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी, साथ ही बायतु उपखण्ड अधिकारी को भी अवगत करवाया गया था। मीडिया में मामला उठने और ग्रामीणों के लगातार विरोध के बाद विभाग हरकत में आया और नया पोल लगाकर समस्या का समाधान किया गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अब स्कूली बच्चों और आमजन को संभावित हादसे के खतरे से मुक्ति मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन और मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।1
- हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा1
- फलोदी जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसटी फलोदी और बाप थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में एक अवैध हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 5 टोपीदार बंदूक, 1 देशी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार, दर्जनों औजार, भारी मात्रा में कल-पुर्जे और अन्य सामग्री जब्त की। मुख्य आरोपी मौलाबक्श निवासी भड़ला के घर के पीछे बने कच्चे छपरे में यह अवैध फैक्ट्री संचालित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में शकूर खां को एक अवैध एकनाली बंदूक, 5 छर्रे और 5 टोपी सीसा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि जिले में 1 से 30 अप्रैल तक अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में शामिल टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।1
- बाड़मेर1
- शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र के श्री मोहनगढ़ गांव में रविवार को एक अनोखा और आश्चर्यजनक वाकया देखने को मिला। गांव में एक बकरी का बच्चा खेजड़ी का पेड़ पर चढ़ गया और आराम से उसके पत्ते खाने लगा। इस दुर्लभ दृश्य को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण दंग रह गए। लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी बकरी को इस तरह पेड़ पर चढ़कर पत्ते खाते नहीं देखा था। कई ग्रामीणों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद भी किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बकरी का बच्चा धीरे-धीरे पेड़ की नीची शाखाओं पर चढ़ा और फिर संतुलन बनाते हुए ऊपर पहुंच गया। कुछ देर तक वह वहीं खड़ा रहकर पत्तियां खाता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि खेजड़ी का पेड़ क्षेत्र में आम है, लेकिन इस तरह का नजारा बेहद कम देखने को मिलता है। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।2