logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

23मार्च को धार मे निकलने वाली शहीद क्रांति यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक राजीव यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से की चर्चा

3 hrs ago
user_Journalist Akki
Journalist Akki
Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

23मार्च को धार मे निकलने वाली शहीद क्रांति यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक राजीव यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से की चर्चा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 23मार्च को धार मे निकलने वाली शहीद क्रांति यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक राजीव यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से की चर्चा
    1
    23मार्च को धार मे निकलने वाली शहीद क्रांति यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक राजीव यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से की चर्चा
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 📍 गंधवानी, जिला धार (मध्य प्रदेश) 🚩 बालाजी महाराज के दरबार में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने लिया आशीर्वाद, सौंपा ज्ञापन तहसील गंधवानी में शिव सेना (शिंदे) संगठन के तहसील प्रमुख दीपसिंह बरनाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पावन स्थल पहुंचकर हनुमान जी महाराज (बलवारी बालाजी) के श्री चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, पान अर्पित कर एवं शिव सेना संगठन का गमछा पहनाकर बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही संगठन की ओर से ज्ञापन पत्र सौंपकर समाज सेवा, धर्म रक्षा एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में दीपसिंह बरनाला, जय जैन, यशवंत खराड़ी, रोहित चौहान, रौनक जाधव, मनीष भवेल सहित अन्य शिव सेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और एकजुटता का संदेश देखने को मिला। 🚩 जय श्री राम | जय बजरंग बली 🚩 #ShivSena #ShivSenaShinde #Gandhwani #DharNews #MadhyaPradeshNews #HanumanJi #BalajiMaharaj #BajrangBali #JaiShreeRam #HinduSamaj #DharmRaksha #BreakingNews #LocalNews #IndiaNews #ShivSenaWorkers #NewsUpdate #TrendingNews #ViralNews #PublicNews #MPNews 🚩
    2
    📍 गंधवानी, जिला धार (मध्य प्रदेश)
🚩 बालाजी महाराज के दरबार में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने लिया आशीर्वाद, सौंपा ज्ञापन
तहसील गंधवानी में शिव सेना (शिंदे) संगठन के तहसील प्रमुख दीपसिंह बरनाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पावन स्थल पहुंचकर हनुमान जी महाराज (बलवारी बालाजी) के श्री चरणों में श्रद्धा अर्पित की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, पान अर्पित कर एवं शिव सेना संगठन का गमछा पहनाकर बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही संगठन की ओर से ज्ञापन पत्र सौंपकर समाज सेवा, धर्म रक्षा एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में दीपसिंह बरनाला, जय जैन, यशवंत खराड़ी, रोहित चौहान, रौनक जाधव, मनीष भवेल सहित अन्य शिव सेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और एकजुटता का संदेश देखने को मिला।
🚩 जय श्री राम | जय बजरंग बली 🚩
#ShivSena #ShivSenaShinde #Gandhwani #DharNews #MadhyaPradeshNews #HanumanJi #BalajiMaharaj #BajrangBali #JaiShreeRam #HinduSamaj #DharmRaksha #BreakingNews #LocalNews #IndiaNews #ShivSenaWorkers #NewsUpdate #TrendingNews #ViralNews #PublicNews #MPNews 🚩
    user_यशवंत खराड़ी
    यशवंत खराड़ी
    Newspaper distribution धार, धार, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *💥बदनावर से "ढोंगी बाबा" हुआ फरार,🔥देखे यह "विशेष खुलासा रिपोर्ट"💥* *🖕जरूर देखे "विशेष रिपोर्ट"🖕* *👍LIKE💫 SHARE📺 SUBSCRIBE 🎯* इस खबर को शेयर जरूर करें।
    1
    *💥बदनावर से "ढोंगी बाबा" हुआ फरार,🔥देखे यह "विशेष खुलासा रिपोर्ट"💥*
*🖕जरूर देखे "विशेष रिपोर्ट"🖕*
*👍LIKE💫 SHARE📺 SUBSCRIBE 🎯*
इस खबर को शेयर जरूर करें।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मांडू में गणगौर पर्व पर शाही सवारी निकली: महिलाओं ने 'गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती गीत गाया राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू में शनिवार को गणगौर पर्व पर शाही सवारी निकाली गई। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पारंपरिक गीतों के साथ ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के लगभग 25 से अधिक घरों में गणगौर माता के रथ सजाए गए। जिन घरों में माता विराजित थीं, वहां बड़ी मंदिर से लाए गए गेहूं के जवारे स्थापित किए गए। 'गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती...' जैसे मधुर लोकगीतों से मांडू की गलियां गूंज उठीं। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाग-बगीचों से दूब और पुष्प लाकर माता का अभिषेक किया। अखंड सौभाग्य की कामना रंजू यादव, मीनू यादव, इंदिरा शर्मा और रंजना तिवारी ने बताया कि यह पर्व होली के अगले दिन धुलेंडी से शुरू होकर चैत्र शुक्ल तृतीया तक चलता है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए माता गौरी से आशीर्वाद मांगा, वहीं युवतियों ने मनचाहे वर की कामना के साथ पूजन किया। उद्यापन करने वाली महिलाओं ने परंपरा के अनुसार 16 सुहागिनों को भोजन कराकर उपहार भेंट किए।मांडू की शाही परंपरा और आस्था मांडू में गणगौर का स्वरूप विशेष रूप से भव्य और शाही परंपराओं से जुड़ा है। यहां ईसर और गौरा को भगवान शिव और माता पार्वती का प्रतीक मानकर पूजा जाता है। भारती यादव, पुष्पा यादव, कविता यादव, सपना तिवारी और अन्य महिलाओं ने सामूहिक रूप से महाआरती कर अनुष्ठान संपन्न किया। आधुनिकता के इस दौर में भी मांडू की इन गलियों में जीवित यह परंपरा लोक संस्कृति और आपसी प्रेम का संदेश दे रही है।
    3
    मांडू में गणगौर पर्व पर शाही सवारी निकली:
महिलाओं ने 'गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती गीत गाया
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू में शनिवार को गणगौर पर्व पर शाही सवारी निकाली गई। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पारंपरिक गीतों के साथ ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक के लगभग 25 से अधिक घरों में गणगौर माता के रथ सजाए गए। जिन घरों में माता विराजित थीं, वहां बड़ी मंदिर से लाए गए गेहूं के जवारे स्थापित किए गए।
'गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती...' जैसे मधुर लोकगीतों से मांडू की गलियां गूंज उठीं। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाग-बगीचों से दूब और पुष्प लाकर माता का अभिषेक किया।
अखंड सौभाग्य की कामना
रंजू यादव, मीनू यादव, इंदिरा शर्मा और रंजना तिवारी ने बताया कि यह पर्व होली के अगले दिन धुलेंडी से शुरू होकर चैत्र शुक्ल तृतीया तक चलता है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए माता गौरी से आशीर्वाद मांगा, वहीं युवतियों ने मनचाहे वर की कामना के साथ पूजन किया।
उद्यापन करने वाली महिलाओं ने परंपरा के अनुसार 16 सुहागिनों को भोजन कराकर उपहार भेंट किए।मांडू की शाही परंपरा और आस्था
मांडू में गणगौर का स्वरूप विशेष रूप से भव्य और शाही परंपराओं से जुड़ा है। यहां ईसर और गौरा को भगवान शिव और माता पार्वती का प्रतीक मानकर पूजा जाता है। भारती यादव, पुष्पा यादव, कविता यादव, सपना तिवारी और अन्य महिलाओं ने सामूहिक रूप से महाआरती कर अनुष्ठान संपन्न किया।
आधुनिकता के इस दौर में भी मांडू की इन गलियों में जीवित यह परंपरा लोक संस्कृति और आपसी प्रेम का संदेश दे रही है।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • कालीबावड़ी (निप्र)। गुरुवार को ग्राम कालीबावड़ी में निमाड़ का प्रसिद्ध गणगौर पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीराम मंदिर में बाड़ी माता (गेहूं के ज्वारे) की पूजा-अर्चना के साथ पर्व की शुरुआत हुई। यह ज्वारे सात दिन पूर्व बोए जाते हैं और देवी स्वरूप मानकर उनकी विधिवत पूजा की जाती है। ग्राम के व्यापारी बंधुओं और ग्रामीणों के सहयोग से गणगौर चौक पर 200 बाय 200 फीट का विशाल टेंट लगाया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पर्व के दौरान आस्था और विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु 7 से 8 किलोमीटर तक नंगे पैर पैदल चलते हुए अपने सिर पर भगवान शंकर और माता पार्वती के स्वरूप ‘धनियर राजा’ और ‘रनुबाई’ के प्रतीक रथ लेकर कालीबावड़ी पहुंचे। इन रथों के साथ बड़ी संख्या में ‘झाड़’ (देव आवेश वाले श्रद्धालु) भी शामिल हुए, जो पूरे पंडाल में रमते हुए जयकारे लगाते नजर आए। पर्व के दौरान राठौड़ युवा मंच द्वारा दो क्विंटल पोहे का वितरण किया गया। वहीं युवा जागृति मंच ने हजारों लोगों को रसना शरबत पिलाया और युवा तरुणाई टीम ने दूध व कोल्ड ड्रिंक बांटे। माँ गायत्री भजन मंडली ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं संभाली, जबकि गायत्री परिवार ने शीतल जल का स्टॉल लगाया। सोनू चिल्ड वाटर और भूमिका चिल्ड वाटर द्वारा भी ठंडे पानी की निशुल्क व्यवस्था की गई। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पंडाल छोटा पड़ गया, जिसके बाद अगले वर्ष गणगौर उत्सव को नमो मांगलिक भवन परिसर में आयोजित करने की घोषणा की गई। पर्व से एक दिन पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा पूरे नगर में साफ-सफाई कराई गई। आयोजन के दौरान हिंदू संगठन के विमल राठौड़, विजय प्रजापति, दीपक प्रजापति, मोहित, राहुल चौहान, विष्णु राठौड़ और अशोक सेन ने पंडाल में स्वच्छता व्यवस्था संभाली। वहीं जय राठौड़, दीपक दम, ओमू राठौड़, दिगबहादुर चौहान, विशाल चौहान और रोमी दरबार सहित मित्र मंडली ने शरबत वितरण की जिम्मेदारी निभाई। डॉ. आशीष राठौड़ एवं उनकी टीम ने पोहे वितरण की व्यवस्था देखी। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के प्रखंड मंत्री विमल राठौड़ ने किया, जबकि आभार ग्राम पंचायत सरपंच हंसराज चौहान ने माना। इस दौरान शीतला माता मंदिर के लिए भी जनसहयोग किया गया, जिसमें आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने दिल खोलकर योगदान दिया।
    4
    कालीबावड़ी (निप्र)। गुरुवार को ग्राम कालीबावड़ी में निमाड़ का प्रसिद्ध गणगौर पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीराम मंदिर में बाड़ी माता (गेहूं के ज्वारे) की पूजा-अर्चना के साथ पर्व की शुरुआत हुई। यह ज्वारे सात दिन पूर्व बोए जाते हैं और देवी स्वरूप मानकर उनकी विधिवत पूजा की जाती है।
ग्राम के व्यापारी बंधुओं और ग्रामीणों के सहयोग से गणगौर चौक पर 200 बाय 200 फीट का विशाल टेंट लगाया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पर्व के दौरान आस्था और विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला।
दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु 7 से 8 किलोमीटर तक नंगे पैर पैदल चलते हुए अपने सिर पर भगवान शंकर और माता पार्वती के स्वरूप ‘धनियर राजा’ और ‘रनुबाई’ के प्रतीक रथ लेकर कालीबावड़ी पहुंचे। इन रथों के साथ बड़ी संख्या में ‘झाड़’ (देव आवेश वाले श्रद्धालु) भी शामिल हुए, जो पूरे पंडाल में रमते हुए जयकारे लगाते नजर आए।
पर्व के दौरान राठौड़ युवा मंच द्वारा दो क्विंटल पोहे का वितरण किया गया। वहीं युवा जागृति मंच ने हजारों लोगों को रसना शरबत पिलाया और युवा तरुणाई टीम ने दूध व कोल्ड ड्रिंक बांटे। माँ गायत्री भजन मंडली ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं संभाली, जबकि गायत्री परिवार ने शीतल जल का स्टॉल लगाया। सोनू चिल्ड वाटर और भूमिका चिल्ड वाटर द्वारा भी ठंडे पानी की निशुल्क व्यवस्था की गई।
हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पंडाल छोटा पड़ गया, जिसके बाद अगले वर्ष गणगौर उत्सव को नमो मांगलिक भवन परिसर में आयोजित करने की घोषणा की गई।
पर्व से एक दिन पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा पूरे नगर में साफ-सफाई कराई गई। आयोजन के दौरान हिंदू संगठन के विमल राठौड़, विजय प्रजापति, दीपक प्रजापति, मोहित, राहुल चौहान, विष्णु राठौड़ और अशोक सेन ने पंडाल में स्वच्छता व्यवस्था संभाली। वहीं जय राठौड़, दीपक दम, ओमू राठौड़, दिगबहादुर चौहान, विशाल चौहान और रोमी दरबार सहित मित्र मंडली ने शरबत वितरण की जिम्मेदारी निभाई। डॉ. आशीष राठौड़ एवं उनकी टीम ने पोहे वितरण की व्यवस्था देखी।
कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के प्रखंड मंत्री विमल राठौड़ ने किया, जबकि आभार ग्राम पंचायत सरपंच हंसराज चौहान ने माना। इस दौरान शीतला माता मंदिर के लिए भी जनसहयोग किया गया, जिसमें आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने दिल खोलकर योगदान दिया।
    user_Ashok sen
    Ashok sen
    Local News Reporter मनावर, धार, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by SNY R LIVE MP
    1
    Post by SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *श्री मेंखालेश्वर धाम पर, अखंड रामायण पाठ का पूर्णाहुति व भजन संध्या के साथ हुआ समापन* बदनावर / बदनावर बखतगढ़ मार्ग पर स्थित अतिप्राचीन तपस्वीभूमि श्री मेंखालेश्वर धाम नवलख मालवाखण्ड श्री रामदेव जी मंदिर में श्री श्री 1008 श्री मस्त फक्कड़ भोलू नाथ जी महाराज सिद्धों के आशीर्वाद से श्री श्री मस्त फक्कड़ खटपटी नाथ जी महाराज के सानिध्य में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् चैत्र शुक्ल पक्ष की एकम गुरुवार को अखंड रामायण पाठ की स्थापना विधिवत पूजन अर्चन कर की गई। आचार्य महेश शर्मा के आचार्यत्व में मुख्य यजमान पत्रकार कमलेश राव पवार ने पूजन कर विधिवत श्री रामचरितमानस अखंड पारायण की स्थापना की गई। रामायण पठनकर्ता छोगालाल मारू, गोकुल सिंह आसावत,पूर्व सरपंच घटगारा रमेशचन्द्र डामर ,पत्रकार राहुल शर्मा, भूरा टेलर , शैलू भगत,राजा माली, दीपक सिंह राठोर,निरंजन जायसवाल आदि भक्तों द्वारा 24 घंटे सतत अखंड रामायण का पठन किया गया। चैत्र शुक्ल की बीज पर रामायण जी समापन पर सोमेश्वर भक्त मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर हवन में आहुतियां दी गई। इस अवसर पर यजमान भरत प्रजापति,कन्हैया ईमलीवाला ने हवन किया। हवन की पूर्णाहुति के साथ महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। रात्रि में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने रसपान किया। इस अवसर पर भजन गायक जनक जी ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बेंजों कलाकार बृजमोहन दास एवं ढ़ोलकवादक जीतू भाई के साथ ही शिव मंदिर भक्तमंडल ज्वास्या द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया।
    1
    *श्री मेंखालेश्वर धाम पर, अखंड रामायण पाठ का पूर्णाहुति व भजन संध्या के साथ हुआ समापन*  
बदनावर / बदनावर बखतगढ़ मार्ग पर स्थित अतिप्राचीन तपस्वीभूमि श्री मेंखालेश्वर धाम नवलख मालवाखण्ड श्री रामदेव जी मंदिर में श्री श्री 1008 श्री मस्त फक्कड़ भोलू नाथ जी महाराज सिद्धों के आशीर्वाद से श्री श्री मस्त फक्कड़ खटपटी नाथ जी महाराज के सानिध्य में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् चैत्र शुक्ल पक्ष की एकम गुरुवार को अखंड रामायण पाठ की स्थापना विधिवत पूजन अर्चन कर की गई। आचार्य महेश शर्मा के आचार्यत्व में मुख्य यजमान पत्रकार कमलेश राव पवार ने  पूजन कर विधिवत श्री रामचरितमानस अखंड  पारायण की स्थापना की गई।   रामायण पठनकर्ता छोगालाल मारू, गोकुल सिंह आसावत,पूर्व सरपंच घटगारा रमेशचन्द्र डामर ,पत्रकार राहुल शर्मा, भूरा टेलर , शैलू भगत,राजा माली, दीपक सिंह राठोर,निरंजन जायसवाल आदि भक्तों द्वारा 24 घंटे सतत अखंड रामायण का पठन किया गया।  चैत्र शुक्ल की बीज पर रामायण जी समापन पर सोमेश्वर भक्त मंडल  द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर हवन में आहुतियां दी गई।  इस अवसर पर यजमान भरत प्रजापति,कन्हैया ईमलीवाला ने  हवन किया। हवन की पूर्णाहुति के साथ महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। रात्रि में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का देर रात्रि तक श्रद्धालुओं ने रसपान किया। इस अवसर पर भजन गायक जनक जी ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बेंजों कलाकार बृजमोहन दास एवं ढ़ोलकवादक जीतू भाई के  साथ ही शिव मंदिर भक्तमंडल ज्वास्या द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.