logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Amarpal
Amarpal
Ambala, Haryana•
3 hrs ago

  • user_Amarpal
    Amarpal
    Ambala, Haryana
    👏
    3 hrs ago
More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आज अपनी गलती सुधारने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले सदन में 1100 करोड़ के घोटाले की बात कही। अब वे इसे 100 करोड़ रुपए का घोटाला बता रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की है। VO—- जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना को आयुष्मान भारत के पैटर्न पर लागू किया गया था, ताकि आयुष्मान भारत से बाहर रह गए लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले लोग बीमारी के समय जमीन गिरवी रखने और रिश्तेदारों से उधार लेने को मजबूर होते थे, लेकिन इस योजना ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी।उन्होंने आरोप लगाया कि योजना को बंद करने से पहले इसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। VO—- जयराम ठाकुर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हिमकेयर योजना पर करीब 972 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि इसका अनुमानित वार्षिक खर्च लगभग 200 करोड़ रुपये था। उनके अनुसार, तीन वर्षों में करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि दवाइयों की ऊंचे दामों पर खरीद के कारण खर्च बढ़ा है और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच किसी सिटिंग हाईकोर्ट जज की निगरानी में करवाई जाए और ऑडिट केवल पूर्व सरकार का ही नहीं, बल्कि वर्तमान सरकार के तीन वर्षों का भी किया जाए। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को प्रश्नकाल में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीतिक कारणों से योजना को बंद करना चाहते हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को नुकसान हो रहा है। बाइट—- जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
    2
    हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आज अपनी गलती सुधारने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले सदन में 1100 करोड़ के घोटाले की बात कही। अब वे इसे 100 करोड़ रुपए का घोटाला बता रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की है। 
VO—- जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना को आयुष्मान भारत के पैटर्न पर लागू किया गया था, ताकि आयुष्मान भारत से बाहर रह गए लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले लोग बीमारी के समय जमीन गिरवी रखने और रिश्तेदारों से उधार लेने को मजबूर होते थे, लेकिन इस योजना ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी।उन्होंने आरोप लगाया कि योजना को बंद करने से पहले इसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
VO—- जयराम ठाकुर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हिमकेयर योजना पर करीब 972 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि इसका अनुमानित वार्षिक खर्च लगभग 200 करोड़ रुपये था। उनके अनुसार, तीन वर्षों में करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि दवाइयों की ऊंचे दामों पर खरीद के कारण खर्च बढ़ा है और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच किसी सिटिंग हाईकोर्ट जज की निगरानी में करवाई जाए और ऑडिट केवल पूर्व सरकार का ही नहीं, बल्कि वर्तमान सरकार के तीन वर्षों का भी किया जाए।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को प्रश्नकाल में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीतिक कारणों से योजना को बंद करना चाहते हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को नुकसान हो रहा है।
बाइट—- जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    16 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    57 min ago
  • गोपनीय सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में जुआ सामग्री, नगद रकम और शराब की बोतलों के साथ कई लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल उठता है—इतना बड़ा अवैध कसीनो आखिर पुलिस की नाक के नीचे कैसे चलता रहा? यही वजह रही कि दून पुलिस कप्तान ने कड़ा एक्शन लेते हुए आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। साफ है—अवैध गतिविधियों पर लापरवाही अब भारी पड़ रही है… और दून पुलिस में जवाबदेही तय की जा रही है।
    1
    गोपनीय सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में जुआ सामग्री, नगद रकम और शराब की बोतलों के साथ कई लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल उठता है—इतना बड़ा अवैध कसीनो आखिर पुलिस की नाक के नीचे कैसे चलता रहा?
यही वजह रही कि दून पुलिस कप्तान ने कड़ा एक्शन लेते हुए आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है।
साफ है—अवैध गतिविधियों पर लापरवाही अब भारी पड़ रही है… और दून पुलिस में जवाबदेही तय की जा रही है।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • अब शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं और विशेष रूप से दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पार्किंग स्थल से गुफा मार्ग तक रैंप और बेहतर सुविधायुक्त रास्तों का निर्माण किया जा रहा है। जिससे श्रद्धालु आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। मंदिर न्यास अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियां कठिन जरूर हैं, लेकिन आधुनिक तकनीक और उचित योजना से इस चुनौती को पार किया जा सकता है। रैंप के कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा और इसे एक महीने में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा ट्रस्ट ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि आने वाले 6 महीनों के भीतर मंदिर को पूरी तरह से एक्सेसिबल और सुगम बनाया जाएगा, ताकि दिव्यांगजन, बुजुर्ग और अन्य सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।
    1
    अब शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं और विशेष रूप से दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पार्किंग स्थल से गुफा मार्ग तक रैंप और बेहतर सुविधायुक्त रास्तों का निर्माण किया जा रहा है। जिससे श्रद्धालु आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। मंदिर न्यास अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियां कठिन जरूर हैं, लेकिन आधुनिक तकनीक और उचित योजना से इस चुनौती को पार किया जा सकता है। रैंप के कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा और इसे एक महीने में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा ट्रस्ट ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि आने वाले 6 महीनों के भीतर मंदिर को पूरी तरह से एक्सेसिबल और सुगम बनाया जाएगा, ताकि दिव्यांगजन, बुजुर्ग और अन्य सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • घुमारवीं ,28 मार्च (राकेश):शिव शक्ति व्यापार मंडल भराड़ी द्वारा चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नवमी के दिन भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। व्यापार मंडल के प्रधान पृथी सिंह और महासचिव अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन हर वर्ष व्यापारियों एवं स्थानीय जनता के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस बार कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा पडयालग गौ समिति के प्रधान राम चंद बरूर उपस्थित रहे। राम चंद बरूर ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी संस्था तभी सफल होती है जब वह अपनी संस्कृति, सभ्यता और अनुशासन को बनाए रखते हुए समाज को एकसूत्र में बांधने का कार्य करे। उन्होंने शिव शक्ति व्यापार मंडल की सराहना करते हुए कहा कि इस व्यस्त जीवनशैली में भी इस तरह के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान “जय महाकाली मां जालपा ग्रुप बिलासपुर” द्वारा दिव्य ज्योति माता के दरबार में लाई गई, जिसके बाद महामाई को चुनरी भेंट की गई। गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ हुआ, जिसमें दिनेश ठाकुर, गौरव शर्मा और मोना शर्मा ने भजनों व भेंटों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बाबा बालक नाथ, वीर हनुमान, राधा-कृष्ण एवं माता रानी की सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
    2
    घुमारवीं ,28 मार्च (राकेश):शिव शक्ति व्यापार मंडल भराड़ी द्वारा चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नवमी के दिन भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। व्यापार मंडल के प्रधान पृथी सिंह और महासचिव अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन हर वर्ष व्यापारियों एवं स्थानीय जनता के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस बार कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा पडयालग गौ समिति के प्रधान राम चंद बरूर उपस्थित रहे। राम चंद बरूर ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी संस्था तभी सफल होती है जब वह अपनी संस्कृति, सभ्यता और अनुशासन को बनाए रखते हुए समाज को एकसूत्र में बांधने का कार्य करे। उन्होंने शिव शक्ति व्यापार मंडल की सराहना करते हुए कहा कि इस व्यस्त जीवनशैली में भी इस तरह के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान “जय महाकाली मां जालपा ग्रुप बिलासपुर” द्वारा दिव्य ज्योति माता के दरबार में लाई गई, जिसके बाद महामाई को चुनरी भेंट की गई। गणेश वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ हुआ, जिसमें दिनेश ठाकुर, गौरव शर्मा और मोना शर्मा ने भजनों व भेंटों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बाबा बालक नाथ, वीर हनुमान, राधा-कृष्ण एवं माता रानी की सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • दरअसल आपको बता दे जनपद शामली की थानाभवन पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 01 बाल अपचारी सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध 32 बोर पिस्टल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुल्लापुर निवासी गुलाब सिंह पुत्र भुल्लन सिंह पर गांव के ही सागर पुत्र महेश व उसके साथियों द्वारा पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना थानाभवन में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित सागर पुत्र महेश सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 19 R 6112) बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों कों गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपचंद, हेड कांस्टेबल यशपाल, कांस्टेबल अनुज कुमार व कांस्टेबल जावेद शामिल रहे। इस सफलता पर क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की जा रही है। अधिकारियों के प्रभावी निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है।
    1
    दरअसल आपको बता दे जनपद शामली की थानाभवन पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 01 बाल अपचारी सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध 32 बोर पिस्टल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुल्लापुर निवासी गुलाब सिंह पुत्र भुल्लन सिंह पर गांव के ही सागर पुत्र महेश व उसके साथियों द्वारा पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना थानाभवन में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित सागर पुत्र महेश सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 19 R 6112) बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों कों गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपचंद, हेड कांस्टेबल यशपाल, कांस्टेबल अनुज कुमार व कांस्टेबल जावेद शामिल रहे। इस सफलता पर क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की जा रही है। अधिकारियों के प्रभावी निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Gyanendu Rajput
    1
    Post by Gyanendu Rajput
    user_Gyanendu Rajput
    Gyanendu Rajput
    Local News Reporter अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • हिम केयर योजना में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला- CM सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिम केयर योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है. यह क़रीब 100 करोड़ रुपए का घोटाला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर इस पूरे मामले की जांच सिटिंग जज से इसलिए करवाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वे इसे टालना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर योजना में पुरुषों के बच्चादानी के ऑपरेशन किए गए. इतना ही नहीं, कई मरीज़ों को एक्सपायर Eye Lens भी डाल दिए गए. सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं. सरकार मरीज़ों के लिए अलग इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में विचार कर रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने डीज़ल पेट्रोल पर जो एक्साइज़ ड्यूटी कम की है, इसके असर के बारे में फ़िलहाल उन्हें जानकारी नहीं है. आज शामसाढ़ेछहबजेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी ऑनलाइन मीटिंग है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीज़ल-पेट्रोल की सप्लाई सामान्य है. सरकार इस पर नज़र बनाए हुए है. Byte—- सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM, हिमाचल प्रदेश
    2
    हिम केयर योजना में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला- CM सुक्खू 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिम केयर योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है. यह क़रीब 100 करोड़ रुपए का घोटाला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर इस पूरे मामले की जांच सिटिंग जज से इसलिए करवाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वे इसे टालना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर योजना में पुरुषों के बच्चादानी के ऑपरेशन किए गए. इतना ही नहीं, कई मरीज़ों को एक्सपायर Eye Lens भी डाल दिए गए. सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं. सरकार मरीज़ों के लिए अलग इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में विचार कर रही है.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने डीज़ल पेट्रोल पर जो एक्साइज़ ड्यूटी कम की है, इसके असर के बारे में फ़िलहाल उन्हें जानकारी नहीं है. आज शामसाढ़ेछहबजेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी ऑनलाइन मीटिंग है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीज़ल-पेट्रोल की सप्लाई सामान्य है. सरकार इस पर नज़र बनाए हुए है.
Byte—- सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM, हिमाचल प्रदेश
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    16 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.