Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर में पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी ने थाने में सीन क्रिएट कर दिया। पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी, महिला को पचास रुपए का प्रसाद भी चढ़ाया 😎
Gyanendu Rajput
ग्वालियर में पति की बाइक का चालान करने पर पत्नी ने थाने में सीन क्रिएट कर दिया। पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी, महिला को पचास रुपए का प्रसाद भी चढ़ाया 😎
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- ईरान युद्ध को 1 महीना पूरा अमेरिका का लक्ष्य अभी अधूरा? क्या विश्वयुद्ध की तैयारी हो रही है?1
- हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आज अपनी गलती सुधारने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले सदन में 1100 करोड़ के घोटाले की बात कही। अब वे इसे 100 करोड़ रुपए का घोटाला बता रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की है। VO—- जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमकेयर योजना को आयुष्मान भारत के पैटर्न पर लागू किया गया था, ताकि आयुष्मान भारत से बाहर रह गए लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले लोग बीमारी के समय जमीन गिरवी रखने और रिश्तेदारों से उधार लेने को मजबूर होते थे, लेकिन इस योजना ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी।उन्होंने आरोप लगाया कि योजना को बंद करने से पहले इसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। VO—- जयराम ठाकुर ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हिमकेयर योजना पर करीब 972 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि इसका अनुमानित वार्षिक खर्च लगभग 200 करोड़ रुपये था। उनके अनुसार, तीन वर्षों में करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि दवाइयों की ऊंचे दामों पर खरीद के कारण खर्च बढ़ा है और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच किसी सिटिंग हाईकोर्ट जज की निगरानी में करवाई जाए और ऑडिट केवल पूर्व सरकार का ही नहीं, बल्कि वर्तमान सरकार के तीन वर्षों का भी किया जाए। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष को प्रश्नकाल में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीतिक कारणों से योजना को बंद करना चाहते हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को नुकसान हो रहा है। बाइट—- जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश2
- गोपनीय सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में जुआ सामग्री, नगद रकम और शराब की बोतलों के साथ कई लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल उठता है—इतना बड़ा अवैध कसीनो आखिर पुलिस की नाक के नीचे कैसे चलता रहा? यही वजह रही कि दून पुलिस कप्तान ने कड़ा एक्शन लेते हुए आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। साफ है—अवैध गतिविधियों पर लापरवाही अब भारी पड़ रही है… और दून पुलिस में जवाबदेही तय की जा रही है।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- अब शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं और विशेष रूप से दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पार्किंग स्थल से गुफा मार्ग तक रैंप और बेहतर सुविधायुक्त रास्तों का निर्माण किया जा रहा है। जिससे श्रद्धालु आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। मंदिर न्यास अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियां कठिन जरूर हैं, लेकिन आधुनिक तकनीक और उचित योजना से इस चुनौती को पार किया जा सकता है। रैंप के कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा और इसे एक महीने में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा ट्रस्ट ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि आने वाले 6 महीनों के भीतर मंदिर को पूरी तरह से एक्सेसिबल और सुगम बनाया जाएगा, ताकि दिव्यांगजन, बुजुर्ग और अन्य सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।1
- दरअसल आपको बता दे जनपद शामली की थानाभवन पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 01 बाल अपचारी सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध 32 बोर पिस्टल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुल्लापुर निवासी गुलाब सिंह पुत्र भुल्लन सिंह पर गांव के ही सागर पुत्र महेश व उसके साथियों द्वारा पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना थानाभवन में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित सागर पुत्र महेश सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 19 R 6112) बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों कों गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपचंद, हेड कांस्टेबल यशपाल, कांस्टेबल अनुज कुमार व कांस्टेबल जावेद शामिल रहे। इस सफलता पर क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के कुशल नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की जा रही है। अधिकारियों के प्रभावी निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है।1
- Post by Gyanendu Rajput1
- हिम केयर योजना में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला- CM सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिम केयर योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है. यह क़रीब 100 करोड़ रुपए का घोटाला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर इस पूरे मामले की जांच सिटिंग जज से इसलिए करवाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वे इसे टालना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर योजना में पुरुषों के बच्चादानी के ऑपरेशन किए गए. इतना ही नहीं, कई मरीज़ों को एक्सपायर Eye Lens भी डाल दिए गए. सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं. सरकार मरीज़ों के लिए अलग इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में विचार कर रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने डीज़ल पेट्रोल पर जो एक्साइज़ ड्यूटी कम की है, इसके असर के बारे में फ़िलहाल उन्हें जानकारी नहीं है. आज शामसाढ़ेछहबजेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी ऑनलाइन मीटिंग है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में डीज़ल-पेट्रोल की सप्लाई सामान्य है. सरकार इस पर नज़र बनाए हुए है. Byte—- सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM, हिमाचल प्रदेश2
- 28 मार्च (आज) रात 8:30 से 9:30 तक ‘Earth Hour’ अभियान का हिस्सा बनें और अपनी गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें। आइए धरती मां के लिए एक घंटा जिएं।1