Shuru
Apke Nagar Ki App…
Me harishankar bais
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Me harishankar bais1
- कागजों में पौष्टिक आहार, थाली में कच्ची दाल! बच्चों का पेट भरे या अधिकारियों की फाइल?"सिंगरौली/देवसर। सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर बच्चों को पौष्टिक मध्यान्ह भोजन देने का दावा करती है, लेकिन गोड़गवां स्व-सहायता समूह की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। बच्चों की थाली में ऐसा भोजन परोसा जा रहा है जिसे देखकर लगता है कि दाल और चावल की रसोई में नहीं, सीधे थाली में ही "पकाई" की जा रही हो। तस्वीरें और वीडियो कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि न तो समुचित किचन की व्यवस्था है और न ही गैस की सुविधा, फिर आखिर बच्चों का भोजन कैसे तैयार हो रहा है? यदि यही हाल है तो "पोषण अभियान" कहीं "समझौता अभियान" तो नहीं बन गया? बच्चों को पौष्टिक भोजन देने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, वे शायद यह भूल गए हैं कि अधपकी दाल और कच्चा चावल सिर्फ पेट नहीं, बच्चों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार अधिकारी इन तस्वीरों को देखकर जागते हैं या फिर हमेशा की तरह फाइलों में सब कुछ "स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण" लिखकर मामला शांत कर दिया जाएगा।लगता है गोड़गवां में अब नया नियम लागू हो गया है—'पहले बच्चे दाल पकाएं, फिर दाल बच्चों को पकाए!'" कागजों में पौष्टिक आहार, थाली में कच्ची दाल! बच्चों का पेट भरे या अधिकारियों की फाइल?"सिंगरौली/देवसर। सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर बच्चों को पौष्टिक मध्यान्ह भोजन देने का दावा करती है, लेकिन गोड़गवां स्व-सहायता समूह की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। बच्चों की थाली में ऐसा भोजन परोसा जा रहा है जिसे देखकर लगता है कि दाल और चावल की रसोई में नहीं, सीधे थाली में ही "पकाई" की जा रही हो। तस्वीरें और वीडियो कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि न तो समुचित किचन की व्यवस्था है और न ही गैस की सुविधा, फिर आखिर बच्चों का भोजन कैसे तैयार हो रहा है? यदि यही हाल है तो "पोषण अभियान" कहीं "समझौता अभियान" तो नहीं बन गया? बच्चों को पौष्टिक भोजन देने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, वे शायद यह भूल गए हैं कि अधपकी दाल और कच्चा चावल सिर्फ पेट नहीं, बच्चों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार अधिकारी इन तस्वीरों को देखकर जागते हैं या फिर हमेशा की तरह फाइलों में सब कुछ "स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण" लिखकर मामला शांत कर दिया जाएगा।लगता है गोड़गवां में अब नया नियम लागू हो गया है—'पहले बच्चे दाल पकाएं, फिर दाल बच्चों को पकाए!'"1
- जब दिव्यांग बच्चों ने मूक अभिव्यक्ति से गाया राष्ट्रगान… आवाज़ नहीं , लेकिन भावनाएँ बुलंद हैं सिंगरौली - जब मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों की भाषा, चेहरे के भाव और आंखों की चमक से राष्ट्रगान की मूक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की, तो मानो पूरा वातावरण भावुक हो उठा। उस पल लगा कि राष्ट्रगान केवल आवाज़ से नहीं, हृदय से गाया जाता है। उन बच्चों ने हमें यह संदेश दिया कि देशप्रेम के लिए आवाज़ की नहीं, भावना की आवश्यकता होती है। उनकी खामोशी में भी “जन गण मन” की ऐसी गूंज थी, जिसे सुनने के लिए कान नहीं, संवेदनशील हृदय चाहिए। सलाम है उन नन्हे देशभक्तों को… जिन्होंने बिना बोले बता दिया— हमारी आवाज़ भले खामोश हो, लेकिन हमारे दिल में हिंदुस्तान हमेशा बोलता है।1
- "सृजन संवाद।। “जब उन्होंने कहा—‘आप सभी केवल इस संवाद के सहभागी होने के साथ- साथ युवा सृजन संवाद की जीवंत शक्ति और उसके भविष्य के निर्माता हैं।’ “आप सभी युवा सृजन संवाद का हिस्सा हैं"1
- आज बारिश अच्छी हुई है बहुत बढ़िया हुई बारिश ऐसी ही बारिश होना चाहिए कल भी ऐसा बारिश हो होना चाहिए1
- तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत सोनभद्र, 08 अगस्त 2026। तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल मा० शिव प्रताप शुक्ला जी का आज जनपद सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित रहा। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेन्दू स्थित श्री रमेश मिश्रा के आवास पर पहुंचे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस, डाला पहुंचे, जहां उन्होंने अल्प विश्राम किया। महामहिम राज्यपाल ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला, कोन स्थित श्री रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महामहिम राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल ने रॉबर्ट्सगंज स्थित कैथी मारकण्डेय महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन किए। दर्शन-पूजन के पश्चात महामहिम राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचे, जहां विश्राम के उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। महामहिम राज्यपाल के जनपद भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।1
- छेड़खानी के विवाद में मारपीट और अमानवीय कृत्य, 10 आरोपी गिरफ्तार बभनी थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया पेश सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के छेड़खानी के विवाद के बाद हुई मारपीट और कथित अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, ग्राम इकदरी निवासी सरजू प्रसाद पुत्र हनुमान प्रसाद ने 7 अगस्त को थाना बम्हनी में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 6 अगस्त को उनके भाई भोला प्रसाद बभनी बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दराई मोड़ के पास विपक्षी पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने भोला प्रसाद को जबरन एक घर के अंदर खींच लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए कथित रूप से अमानवीय कृत्य किया तथा उन्हें अपमानित किया। जब उन्हें बचाने के लिए उनकी भाभी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बम्हनी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना बम्हनी में अपराध संख्या 178/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 191(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया और सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में— अजय पुत्र राजेन्द्र, राजेन्द्र पुत्र छविलाल, चितरंजन पुत्र शिवलोचन, ममता पत्नी अजय, चिंता पत्नी अयोध्या, शंभू पुत्र अरफी लाल, संजय पुत्र सीताराम, सीताराम पुत्र मनोहर, रामकिशुन पुत्र मनमूरत तथा बीगन पुत्र रघु शर्मा शामिल बताए गए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- मऊगंज जिले के नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टांका लगाता माली1