logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 11:53 बजे देश के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के वक्तव्य और देशवासियों के लिए दिए गए संदेश का पूरा वीडियो जशपुर टाइम्स पर उपलब्ध है।

10 hrs ago
user_Ibnul khan
Ibnul khan
Media house Kansabel, Jashpur•
10 hrs ago

देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 11:53 बजे देश के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के वक्तव्य और देशवासियों के लिए दिए गए संदेश का पूरा वीडियो जशपुर टाइम्स पर उपलब्ध है।

  • user_Nanulal Bunkar
    Nanulal Bunkar
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान
    आखिर देश मे पेपर लीक होता कैसे है
    3 hrs ago
  • user_Vijay Kumar
    Vijay Kumar
    भैयाथान, सूरजपुर, छत्तीसगढ़
    chorta hai
    7 hrs ago
  • user_Vikas Kumar
    Vikas Kumar
    सिकटी, अररिया, बिहार
    💐💐🙏🙏💐💐🙏🙏💐💐🙏🙏
    10 hrs ago
  • user_User1159
    User1159
    Kapkot, Bageshwar
    😤
    2 hrs ago
  • user_KUMAR SHAUGHNENDRA
    KUMAR SHAUGHNENDRA
    Bahraich, Uttar Pradesh
    🤝
    4 hrs ago
  • user_User3861
    User3861
    Hardoi, Uttar Pradesh
    🙏
    5 hrs ago
  • user_User3861
    User3861
    Hardoi, Uttar Pradesh
    🙏
    5 hrs ago
More news from Jashpur and nearby areas
  • देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 11:53 बजे देश के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के वक्तव्य और देशवासियों के लिए दिए गए संदेश का पूरा वीडियो जशपुर टाइम्स पर उपलब्ध है।
    1
    देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 11:53 बजे देश के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के वक्तव्य और देशवासियों के लिए दिए गए संदेश का पूरा वीडियो जशपुर टाइम्स पर उपलब्ध है।
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house Kansabel, Jashpur•
    10 hrs ago
  • NEET सहित सभी पेपर लीक मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी कार्रवाई का संकेत देते हुए बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में पेपर लीक रोकने के लिए और अधिक सख्त प्रावधानों पर विचार किया जा सकता है और अहम फैसला लिया जा सकता है। सरकार के इस कड़े रुख और आने वाले फैसले पर अब देशभर के करोड़ों छात्रों और अभिभावकों की नजरें टिकी हैं।
    1
    NEET सहित सभी पेपर लीक मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी कार्रवाई का संकेत देते हुए बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

इसी क्रम में आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में पेपर लीक रोकने के लिए और अधिक सख्त प्रावधानों पर विचार किया जा सकता है और अहम फैसला लिया जा सकता है। सरकार के इस कड़े रुख और आने वाले फैसले पर अब देशभर के करोड़ों छात्रों और अभिभावकों की नजरें टिकी हैं।
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • झारखंड के सिमडेगा स्थित झूलन सिंह चौक पर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) एवं सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना एवं जिला सचिव मो. सफीक खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने पैदल मार्च निकालते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों के साथ न्याय और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय उन पर बल प्रयोग किया जा रहा है। वहीं जिला सचिव मो. सफीक खान ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से नीट-2026 एवं सीबीएसई मार्किंग विवाद की निष्पक्ष जांच कराने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
    1
    झारखंड के सिमडेगा स्थित झूलन सिंह चौक पर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) एवं सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना एवं जिला सचिव मो. सफीक खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने पैदल मार्च निकालते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों के साथ न्याय और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय उन पर बल प्रयोग किया जा रहा है। वहीं जिला सचिव मो. सफीक खान ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से नीट-2026 एवं सीबीएसई मार्किंग विवाद की निष्पक्ष जांच कराने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित सुभाषनगर का एक युवक अपनी परेशानी लेकर कलेक्टरेट पहुँचा है। युवक ने अम्बिकापुर कलेक्टरेट पहुँचकर अपनी परेशानियों को बयान किया।
    1
    छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित सुभाषनगर का एक युवक अपनी परेशानी लेकर कलेक्टरेट पहुँचा है। युवक ने अम्बिकापुर कलेक्टरेट पहुँचकर अपनी परेशानियों को बयान किया।
    user_Himanshu raj Raj
    Himanshu raj Raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • गुमला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में NCORD, कारा प्रशासन और जिला टास्क फोर्स (खनन) की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण और कारा व्यवस्था में सुधार को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रमुख मार्गों व अंतरजिला सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच करने और मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले क्षेत्रों में त्वरित छापेमारी के निर्देश दिए। कम उम्र के बच्चों में नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए उन्होंने सभी विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में "नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान" चलाने, मेडिकल दुकानों व सार्वजनिक स्थानों के पास निगरानी रखने और देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों को नियमानुसार बंद कराने को कहा। खनन क्षेत्र की समीक्षा के दौरान अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले के 29 पत्थर खनन क्षेत्रों में से 17 संचालित हैं, जबकि 18 कैटेगरी-2 बालू घाटों के संचालन हेतु नीलामी के बाद ग्राम सभा की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को ग्राम सभाएं शीघ्र पूर्ण कराने, उपलब्ध बालू के स्टॉक की जांच करने और निर्गत ई-चालानों की सत्यता का सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही बॉक्साइट परिवहन में ओवरलोडिंग रोकने, 15 वर्ष से अधिक पुराने बॉक्साइट वाहनों की जिला परिवहन पदाधिकारी स्तर से विशेष जांच कराने और खनन पट्टों व क्रशर इकाइयों में पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया। कारा प्रशासन की समीक्षा में उपायुक्त ने नवनिर्मित भवनों के शेष कार्य व सीपेज की समस्या का समाधान कर जल्द हैंडओवर लेने तथा बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। इस संयुक्त बैठक में गुमला के पुलिस अधीक्षक, गुमला, बसिया एवं चैनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जेल अधीक्षक, एमवीआई तथा एनएचएआई, आरईओ और आरसीडी के कार्यपालक एवं सहायक अभियंताओं सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    1
    गुमला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में NCORD, कारा प्रशासन और जिला टास्क फोर्स (खनन) की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण और कारा व्यवस्था में सुधार को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रमुख मार्गों व अंतरजिला सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच करने और मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री वाले क्षेत्रों में त्वरित छापेमारी के निर्देश दिए। कम उम्र के बच्चों में नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए उन्होंने सभी विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में "नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान" चलाने, मेडिकल दुकानों व सार्वजनिक स्थानों के पास निगरानी रखने और देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों को नियमानुसार बंद कराने को कहा।

खनन क्षेत्र की समीक्षा के दौरान अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले के 29 पत्थर खनन क्षेत्रों में से 17 संचालित हैं, जबकि 18 कैटेगरी-2 बालू घाटों के संचालन हेतु नीलामी के बाद ग्राम सभा की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को ग्राम सभाएं शीघ्र पूर्ण कराने, उपलब्ध बालू के स्टॉक की जांच करने और निर्गत ई-चालानों की सत्यता का सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही बॉक्साइट परिवहन में ओवरलोडिंग रोकने, 15 वर्ष से अधिक पुराने बॉक्साइट वाहनों की जिला परिवहन पदाधिकारी स्तर से विशेष जांच कराने और खनन पट्टों व क्रशर इकाइयों में पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया।

कारा प्रशासन की समीक्षा में उपायुक्त ने नवनिर्मित भवनों के शेष कार्य व सीपेज की समस्या का समाधान कर जल्द हैंडओवर लेने तथा बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। इस संयुक्त बैठक में गुमला के पुलिस अधीक्षक, गुमला, बसिया एवं चैनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जेल अधीक्षक, एमवीआई तथा एनएचएआई, आरईओ और आरसीडी के कार्यपालक एवं सहायक अभियंताओं सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • कोरबा जिले के गढ़उपरोड़ा क्षेत्र स्थित कदमझरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर गंभीर आरोप लगे हैं। जर्जर हो चुके भवन के बीच संचालित इस केंद्र के उपस्थिति रिकॉर्ड को लेकर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    कोरबा जिले के गढ़उपरोड़ा क्षेत्र स्थित कदमझरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर गंभीर आरोप लगे हैं। जर्जर हो चुके भवन के बीच संचालित इस केंद्र के उपस्थिति रिकॉर्ड को लेकर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    35 min ago
  • रायगढ़ जिले के थाना चक्रधरनगर पुलिस ने कोतरलिया मेन रोड पर हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटा गया एक वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में चाचा-भतीजा हैं। घटना के संबंध में चक्रधरनगर के पक्की खोली निवासी प्रार्थी लोकेश कुमार चन्द्रा (45 वर्ष) ने 31 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे वे अपनी स्कूटी से इण्डस एनर्जी कंपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के पास ग्राम कोतरलिया मेन रोड पर स्कूटी खराब हो जाने के कारण वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनसे दो मोबाइल फोन छीने और धक्का देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 281/2026, धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। साइबर सेल की मदद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छातामुड़ा निवासी दिनेश यादव (34 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने 18 वर्षीय भतीजे शुभम यादव के साथ मिलकर अपराध स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भागते समय सैमसंग मोबाइल गिरकर टूट गया था, जिसे जामगांव रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे में फेंक दिया गया था, जबकि वीवो मोबाइल छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने दिनेश यादव से मोबाइल और शुभम यादव से बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, दिलीप भानु और आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ में लूटपाट और झपटमारी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस तकनीकी जांच और सतत विवेचना से ऐसे अपराधियों को कानून के दायरे में लाएगी।
    1
    रायगढ़ जिले के थाना चक्रधरनगर पुलिस ने कोतरलिया मेन रोड पर हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटा गया एक वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में चाचा-भतीजा हैं।

घटना के संबंध में चक्रधरनगर के पक्की खोली निवासी प्रार्थी लोकेश कुमार चन्द्रा (45 वर्ष) ने 31 मई 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 30 मई 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे वे अपनी स्कूटी से इण्डस एनर्जी कंपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के पास ग्राम कोतरलिया मेन रोड पर स्कूटी खराब हो जाने के कारण वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनसे दो मोबाइल फोन छीने और धक्का देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 281/2026, धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

साइबर सेल की मदद और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छातामुड़ा निवासी दिनेश यादव (34 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने 18 वर्षीय भतीजे शुभम यादव के साथ मिलकर अपराध स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भागते समय सैमसंग मोबाइल गिरकर टूट गया था, जिसे जामगांव रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे में फेंक दिया गया था, जबकि वीवो मोबाइल छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने दिनेश यादव से मोबाइल और शुभम यादव से बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, दिलीप भानु और आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ में लूटपाट और झपटमारी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस तकनीकी जांच और सतत विवेचना से ऐसे अपराधियों को कानून के दायरे में लाएगी।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.