logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड के सिमडेगा स्थित झूलन सिंह चौक पर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) एवं सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना एवं जिला सचिव मो. सफीक खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने पैदल मार्च निकालते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों के साथ न्याय और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय उन पर बल प्रयोग किया जा रहा है। वहीं जिला सचिव मो. सफीक खान ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से नीट-2026 एवं सीबीएसई मार्किंग विवाद की निष्पक्ष जांच कराने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

1 day ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
1 day ago

झारखंड के सिमडेगा स्थित झूलन सिंह चौक पर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) एवं सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना एवं जिला सचिव मो. सफीक खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने पैदल मार्च निकालते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों के साथ न्याय और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय उन पर बल प्रयोग किया जा रहा है। वहीं जिला सचिव मो. सफीक खान ने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से नीट-2026 एवं सीबीएसई मार्किंग विवाद की निष्पक्ष जांच कराने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पोटरो गांव में स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो की त्वरित पहल पर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की, पुरुषोत्तम भगत, साहबीर उरांव और दीपक साहु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर के चालू होते ही पूरा गांव रोशनी से जगमगा उठा और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक महीने पहले आकाशीय बिजली (बज्रपात) गिरने से गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। बिजली न रहने के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या की जानकारी झामुमो कार्यकर्ताओं को दी, जिन्होंने तुरंत विधायक जिग्गा सुसारन होरो को मामले से अवगत कराया। विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने विधायक और झामुमो कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि मुसीबत में साथ देने वालों को ही वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर पूरा सहयोग करेंगे। ग्रामीणों के इस भरोसे से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। इस उद्घाटन के अवसर पर वार्ड सदस्य रीता देवी, सुनीता देवी, कुंती देवी, सुलोचना देवी, साहबीर उरांव, झेलवा उरांव, कुंदन साहु, अजीत साहु, संदीप साहु, विकाश साहु, शिवपूजन, अमरदीप, दिनेश, तपन, संजीत, राजू, लालकेश्वर और संतोष सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पोटरो गांव में स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो की त्वरित पहल पर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की, पुरुषोत्तम भगत, साहबीर उरांव और दीपक साहु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर के चालू होते ही पूरा गांव रोशनी से जगमगा उठा और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक महीने पहले आकाशीय बिजली (बज्रपात) गिरने से गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। बिजली न रहने के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या की जानकारी झामुमो कार्यकर्ताओं को दी, जिन्होंने तुरंत विधायक जिग्गा सुसारन होरो को मामले से अवगत कराया। विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने विधायक और झामुमो कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि मुसीबत में साथ देने वालों को ही वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर पूरा सहयोग करेंगे। ग्रामीणों के इस भरोसे से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। इस उद्घाटन के अवसर पर वार्ड सदस्य रीता देवी, सुनीता देवी, कुंती देवी, सुलोचना देवी, साहबीर उरांव, झेलवा उरांव, कुंदन साहु, अजीत साहु, संदीप साहु, विकाश साहु, शिवपूजन, अमरदीप, दिनेश, तपन, संजीत, राजू, लालकेश्वर और संतोष सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • झारखंड में 720 नए एंबुलेंस की खरीद की जाएगी। इस खरीद से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को 1 महीने के भीतर पूरा करने की तैयारी है।
    1
    झारखंड में 720 नए एंबुलेंस की खरीद की जाएगी। इस खरीद से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को 1 महीने के भीतर पूरा करने की तैयारी है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • सिसई प्रखंड के कुम्हार मोड़ स्थित ब्राइट होराईजन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लैक टाइगर वुशु मार्शल आर्ट' कक्षा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक मार्शल आर्ट कोच मोहम्मद कुदरत अंसारी, मोहम्मद तौकीर अंसारी और छाया रानी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर प्रशिक्षण कक्षा का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।
    1
    सिसई प्रखंड के कुम्हार मोड़ स्थित ब्राइट होराईजन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लैक टाइगर वुशु मार्शल आर्ट' कक्षा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक मार्शल आर्ट कोच मोहम्मद कुदरत अंसारी, मोहम्मद तौकीर अंसारी और छाया रानी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर प्रशिक्षण कक्षा का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • गुमला के चैनपुर स्थित उर्स लाइन हाई स्कूल टोंगो में शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुश्री श्रुति के नेतृत्व में छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ सुश्री श्रुति ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, पोक्सो अधिनियम, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा व कानून का पाठ पढ़ाया।
    1
    गुमला के चैनपुर स्थित उर्स लाइन हाई स्कूल टोंगो में शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुश्री श्रुति के नेतृत्व में छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ सुश्री श्रुति ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, पोक्सो अधिनियम, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा व कानून का पाठ पढ़ाया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • गुमला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग (MI), ग्रामीण कार्य विभाग (RWD), सड़क निर्माण विभाग (RCD), राष्ट्रीय राजमार्ग, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भवन निर्माण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (NREP), वाटर वेज तथा विद्युत विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने विभागवार लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें आगामी 15 अगस्त तक संबंधित विभाग को हस्तांतरित (हैंड ओवर) किया जाए। साथ ही निर्माणाधीन योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और विभिन्न कारणों से रुके हुए कार्यों को संवेदकों से समन्वय बनाकर फिर से शुरू करने के निर्देश दिए गए। भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में उपायुक्त ने चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) के निर्माण को प्राथमिकता पर जल्द पूरा करने तथा चैनपुर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) निर्माण हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने को कहा। सदर अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने, परिसर में सीपेज की समस्या का त्वरित समाधान करने और जिले के सभी मरम्मति कार्यों को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया गया। सड़क निर्माण विभाग, विशेष प्रमंडल और अन्य तकनीकी विभागों को लंबित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं वाटर वेज विभाग की समीक्षा में जानकारी दी गई कि कतरी परियोजना का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है, जिस पर उपायुक्त ने आगे की कार्रवाई तेज करने को कहा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि पूर्ण हो चुकी योजनाओं का तुरंत हस्तांतरण हो सके और बाधित परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कर आम जनता को समय पर उनका लाभ दिलाया जा सके।
    4
    गुमला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग (MI), ग्रामीण कार्य विभाग (RWD), सड़क निर्माण विभाग (RCD), राष्ट्रीय राजमार्ग, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भवन निर्माण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (NREP), वाटर वेज तथा विद्युत विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने विभागवार लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।

लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें आगामी 15 अगस्त तक संबंधित विभाग को हस्तांतरित (हैंड ओवर) किया जाए। साथ ही निर्माणाधीन योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और विभिन्न कारणों से रुके हुए कार्यों को संवेदकों से समन्वय बनाकर फिर से शुरू करने के निर्देश दिए गए। भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में उपायुक्त ने चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) के निर्माण को प्राथमिकता पर जल्द पूरा करने तथा चैनपुर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU) निर्माण हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने को कहा। सदर अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने, परिसर में सीपेज की समस्या का त्वरित समाधान करने और जिले के सभी मरम्मति कार्यों को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया गया।

सड़क निर्माण विभाग, विशेष प्रमंडल और अन्य तकनीकी विभागों को लंबित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं वाटर वेज विभाग की समीक्षा में जानकारी दी गई कि कतरी परियोजना का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है, जिस पर उपायुक्त ने आगे की कार्रवाई तेज करने को कहा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि पूर्ण हो चुकी योजनाओं का तुरंत हस्तांतरण हो सके और बाधित परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कर आम जनता को समय पर उनका लाभ दिलाया जा सके।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • झारखंड के खूंटी जिले में अंगाबाड़ी बिचना (पिन कोड 835210) के पते पर 7.5 एचपी की पावर वीडर मशीन उपलब्ध है। इस मशीन के संबंध में जानकारी और संपर्क के लिए मोबाइल नंबर +91 7667913218 जारी किया गया है।
    1
    झारखंड के खूंटी जिले में अंगाबाड़ी बिचना (पिन कोड 835210) के पते पर 7.5 एचपी की पावर वीडर मशीन उपलब्ध है। इस मशीन के संबंध में जानकारी और संपर्क के लिए मोबाइल नंबर +91 7667913218 जारी किया गया है।
    user_Rishi Kisan Machine
    Rishi Kisan Machine
    Farmer Basia, Gumla•
    4 hrs ago
  • झारखंड में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बीच पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पांकी प्रभारी अंचल अधिकारी मारवाड़ी साहु नागपुरी भाषा में जागरूकता गीत गाकर पूरे राज्य में लोकप्रिय हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने के इस अनोखे प्रयास में गाया गया उनका यह गीत प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है तथा इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत नागफेनी गांव के रहने वाले मारवाड़ी साहु पहले एक शिक्षक थे। अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर वह उप समाहर्ता बने और वर्तमान में पलामू के रामगढ़ में अपनी सेवा दे रहे हैं। नागपुरी गीत के जरिए राज्य भर में मिली इस लोकप्रियता के बाद उनके कार्यालय कक्ष में उनसे मुलाकात करने के लिए ग्रामीण महिला और पुरुषों की भारी भीड़ पहुंच रही है।
    1
    झारखंड में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बीच पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पांकी प्रभारी अंचल अधिकारी मारवाड़ी साहु नागपुरी भाषा में जागरूकता गीत गाकर पूरे राज्य में लोकप्रिय हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने के इस अनोखे प्रयास में गाया गया उनका यह गीत प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है तथा इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत नागफेनी गांव के रहने वाले मारवाड़ी साहु पहले एक शिक्षक थे। अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर वह उप समाहर्ता बने और वर्तमान में पलामू के रामगढ़ में अपनी सेवा दे रहे हैं। नागपुरी गीत के जरिए राज्य भर में मिली इस लोकप्रियता के बाद उनके कार्यालय कक्ष में उनसे मुलाकात करने के लिए ग्रामीण महिला और पुरुषों की भारी भीड़ पहुंच रही है।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    1 day ago
  • नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली को लेकर छात्रों और युवाओं के भारी गुस्से के बीच राँची के फिरायालाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। कल शाम 5 बजे कॉकरोच पार्टी और विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर NTA व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि बार-बार हो रहे पेपर लीक और धांधली के कारण देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। आंदोलनकारियों ने सरकार के सामने मुख्य रूप से तीन माँगे रखी हैं। पहली मांग यह है कि नीट मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। दूसरी मांग के तहत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की भूमिका की पारदर्शी व निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके अलावा, प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाते हुए भविष्य के लिए एक फुलप्रूफ और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की गारंटी माँगी गई है। प्रदर्शन में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्र सालों तक कड़ी मेहनत करके मेडिकल परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और अधिक व्यापक व उग्र रूप ले सकता है। मौके पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
    1
    नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली को लेकर छात्रों और युवाओं के भारी गुस्से के बीच राँची के फिरायालाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। कल शाम 5 बजे कॉकरोच पार्टी और विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर NTA व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि बार-बार हो रहे पेपर लीक और धांधली के कारण देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

आंदोलनकारियों ने सरकार के सामने मुख्य रूप से तीन माँगे रखी हैं। पहली मांग यह है कि नीट मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। दूसरी मांग के तहत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की भूमिका की पारदर्शी व निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके अलावा, प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाते हुए भविष्य के लिए एक फुलप्रूफ और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की गारंटी माँगी गई है।

प्रदर्शन में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्र सालों तक कड़ी मेहनत करके मेडिकल परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और अधिक व्यापक व उग्र रूप ले सकता है। मौके पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुमला के सदर थाना क्षेत्र स्थित पुगु खोपा टोली में गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे 42 वर्षीय अनु भूषण टोप्पो की पत्थर के सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी खुद सदर थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलने पर एसआई बिनय कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन में जुट गए। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पंचायत के मुखिया पति इरकन लकड़ा के अनुसार, हत्या से पहले आरोपी जगरनाथ उरांव उर्फ बोचे गांव में ही एक अन्य व्यक्ति के घर में घुसकर भारी उत्पात मचा रहा था। इसके बाद मृतक अनु भूषण टोप्पो खुद उसे बाहर निकालकर अपने साथ ले गए थे और दोनों साथ में सोए थे, जहां आरोपी ने सिलबट्टे से कूचकर उनकी हत्या कर दी।
    1
    गुमला के सदर थाना क्षेत्र स्थित पुगु खोपा टोली में गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे 42 वर्षीय अनु भूषण टोप्पो की पत्थर के सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी खुद सदर थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलने पर एसआई बिनय कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन में जुट गए।

हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पंचायत के मुखिया पति इरकन लकड़ा के अनुसार, हत्या से पहले आरोपी जगरनाथ उरांव उर्फ बोचे गांव में ही एक अन्य व्यक्ति के घर में घुसकर भारी उत्पात मचा रहा था। इसके बाद मृतक अनु भूषण टोप्पो खुद उसे बाहर निकालकर अपने साथ ले गए थे और दोनों साथ में सोए थे, जहां आरोपी ने सिलबट्टे से कूचकर उनकी हत्या कर दी।
    user_Hemant dubey
    Hemant dubey
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.